हरियाणा हैवी ड्राइविंग लाइसेंस आनलाइन करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज | Haryana Roadways Heavy License Online Kaise Banvaye | हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Driver Training Online Registration | Haryana Roadways Driver List | Haryana Roadways Training Contact Number | Haryana Roadway Heavy licence Apply
दोस्तों अगर आप हरियाणा के निवासी हैं। और रोडवेज हैवी ड्राइवर है, या फिर हैवी रोडवेज ड्राइवर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके पास Haryana Roadways Heavy License का होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जान लेते हैं, कि हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस क्या होता हैं | हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Heavy License Online Kaise Banvaye
Contents
- 1 रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस क्या होता हैं | Roadways Heavy Driving License Kya Hota Hai
- 2 हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Heavy License Online Kaise Banvaye
- 3 हैवी लाइसेंस हरियाणा फीस | Haryana Roadways Heavy License Fees
- 4 हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए मेडिकल सार्टिफिकेट कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Heavy License Medical Certificate Kaise Banvaye
- 5 हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए एनवोसी कैसे निकालें | Haryana Roadways Heavy License NOC Kaise Nikale
- 6 हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे | Roadways Heavy Driving License ka Fayda
- 7 हरियाणा रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल | Haryana Roadway Driver Training List
- 8 FAQ
- 9 इसे भी पढ़ें
रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस क्या होता हैं | Roadways Heavy Driving License Kya Hota Hai
दोस्तों अगर देखा जाए ड्राइविंग लाइसेंस उन व्यक्तियों के लिए बहुत जरूरी है, जो मोटरसाइकिल, कार, बस, ट्रक या फिर हाईवी गाड़ियां चलाते हैं। इसी प्रकार भारत सरकार के द्वारा बने हाईवे पर चलने वाली लंबी लंबी गाड़ियों के लिए लगने वाला लाइसेंस रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस कहलाता है। आज के समय में ड्राइविंग लाइसेंस भारत सरकार के द्वारा बनाया गया एक जरूरी दस्तावेज होता है।
अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, और आप फिर भी पब्लिक रोड पर गाड़ी चला रहे हैं। तो आप पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जुर्माना लगाया जा सकता है। इसलिए अगर आप भी गाड़ी चलाने के शौकीन हैं, मगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। तो आप Regional Transport Office (RTO) या Regional Transport Authority (RTA) के द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Heavy License Online Kaise Banvaye
अगर आप भी हरियाणा के निवासी हैं, और हरियाणा रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक हैं। तो आपको नीचे दिए गए निम्नलिखित बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना पड़ेगा।
1. सबसे पहले हमें अपने मोबाइल में गूगल पर जाना है। और सर्च करना है Dts Hrtransport
2.इसके बाद आपको Haryana Roadways Driver Training School पर क्लिक करना है।
3.इसमें आपको Apply Online for Driver Training पर क्लिक करना है।
4.इस फार्म में आप Applicant Name, Applicant Father Name, Address, Education Qualification, Date of Birth, Category, Adhar Card Number, Mobile Number, LMV-NT/LTV आदि की सभी जानकारी सही सही भर दें। इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
5.इसके बाद आपको एक Application Number मिल जाता है। जिसे आपको नोट करके रख लेना है।
6.इसके बाद आपको यही से अपना हरियाणा रोडवेज हैवी आनलाइन एप्लीकेशन फार्म डाउनलोड कर लेना है।
7.इसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म को ले जाकर 15 दिन के अंदर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में जमा करवा देना है।
8.दोस्तों इस प्रकार हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन आवेदन कैसे करें, की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज | Haryana Roadways Heavy License Documents
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का हस्ताक्षर
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का LMV-NT/LTV लाइसेंस
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता, 8वीं, 10वी, 12वी, स्नातक या चाहे जो भी डिग्री हों।
- जन्म प्रमाण पत्र
- एनओसी (NOC) प्रमाण पत्र
- मेडिकल सार्टिफिकेट
- राशन कार्ड
- ट्रेनिंग की फीस रशीद
- ट्रेनिंग पास करने का प्रमाण पत्र
- एक एफिडेविट – NOC के लिए
- एक एफिडेविट – ट्रेनिंग के दौरान होने वाली दुर्घटना के लिए खुद की जिम्मेदारी लेना
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए पात्रता | Haryana Roadways Heavy License Eligibility
- हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- जब आपका LMV-NT/LTV लाइसेंस 1 वर्ष पुराना होगा, तभी आप एचएमवी (HMV) लाइसेंस बनवा सकते हैं।
- आवेदन करने वाली व्यक्ति की उम्र 20 साल से ऊपर होनी चाहिए।
हरियाणा हैवी ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
1.अगर आपने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस हरियाणा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, तो Haryana Heavy Driving licence Application Status Online Check करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| नया इंटरफेस 👇
2.यहां पर आपको Application Form No. भरकर एप्लीकेशन स्टेटस आनलाइन चेक कर सकते हैं|
हैवी लाइसेंस हरियाणा फीस | Haryana Roadways Heavy License Fees
सामान्य जाति और ओबीसी जाति के लिए हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस फीस – 3000 रुपये हैं।अनुसूचित जाति के लिए हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस फीस -1500 रुपये हैं।
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए मेडिकल सार्टिफिकेट कैसे बनवाएं | Haryana Roadways Heavy License Medical Certificate Kaise Banvaye
1.इसके लिए आपको सबसे गूगल पर सर्च करना है। Parivahan Sewa
2.इसके बाद आपको Parivahan Sewa (parivahan.gov.in) पर क्लिक करना है।
3.इसमें आपको “सूचना संबधी सेवाएं” पर क्लिक करके उसके अंदर जाकर “डाउनलोड करने योग्य” पर क्लिक करना है।
4.इसके बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करना है।
5.यहां पर आपको सबसे ऊपर दिखाई दे रहे फाॅर्म 1, तथा फाॅर्म 1A डाउनलोड कर लेना है।
6.इसके बाद इन दोनों फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भर देना है।
7.इसके बाद इस फार्म को ले जा करके अपने जिला के चीफ मेडिकल ऑफिसर से प्रमाणित करा लेना है।
8.सीएमओ के द्वारा प्रमाणित करने के बाद आपका हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जाता है।
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस के लिए एनवोसी कैसे निकालें | Haryana Roadways Heavy License NOC Kaise Nikale
अगर आप हरियाणा रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए NOC निकलवाना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी तहसील या कोर्ट में जाना होगा। वहां से एक एफिडेविट बनवा कर उसके साथ अपना LMV लाइसेंस, आधार कार्ड, की फोटो कॉपी संलग्न कर दे। इसके बाद इस फाइल को ले जाकर के एसडीएम ऑफिस में जमा कर दें। जमा करने के लगभग 7 दिन बाद आपको एनओसी प्राप्त हो जाएगा।
हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे | Roadways Heavy Driving License ka Fayda
दोस्तों अगर हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के फायदा की बात करें, तो इसके कई फायदे हैं। जैसे कि आप जानते हैं। समय समय पर भारत सरकार के द्वारा ड्राइवर के पदों की भर्ती निकलती रहती हैं। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस रहेगा, तो आप भी रोडवेज बस ड्राइवर, सेना वाहनों के ड्राइवर, एम्बुलेंस ड्राइवर, अधिकारी वाहनों के ड्राइवर आदि पर प्रतियोगी परीक्षा देकर भर्ती हो सकते हैं। इसके साथ साथ आपको यह ध्यान देना जरुरी है। कि आप का डाइविंग लाइसेंस जितना पुराना होता जाता है। उसी एक्सपीरियंस के हिसाब नौकरी पाने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती हैं।
हरियाणा रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल | Haryana Roadway Driver Training List
Training School | Training Batch No. | Training period | Total Seats | |
GCW, Karnal | 1335 | 23-02-2022 to 29-03-2022 | 230 | |
Gurugram | 1333 | 21-02-2022 to 27-03-2022 | 100 | |
Faridabad | 1331 | 16-02-2022 to 22-03-2022 | 40 | |
Kaithal | 1328 | 15-02-2022 to 21-03-2022 | 140 | |
Ch. Dadri | 1329 | 14-02-2022 to 20-03-2022 | 100 | |
Panipat | 1332 | 10-02-2022 to 16-03-2022 | 140 | |
Narnaul | 1326 | 10-02-2022 to 16-03-2022 | 140 | |
Rewari | 1327 | 08-02-2022 to 14-03-2022 | 140 | |
Panchkula | 1324 | 04-02-2022 to 10-03-2022 | 100 | |
GCW, Hisar | 1330 | 02-02-2022 to 08-03-2022 | 285 | |
Ambala | 1325 | 01-02-2022 to 07-03-2022 | 105 | |
Kurukshetra | 1321 | 31-01-2022 to 06-03-2022 | 140 |
FAQ
ड्राइविंग लाइसेंस कितने दिन में बनकर तैयार हो जाता है?
ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग टेस्ट देने के बाद 30 दिन के अंदर बनकर तैयार हो जाता है|
लर्निंग लाइसेंस के बाद किस प्रकार का लाइसेंस बनवाया जाता है?
जैसा कि आप जानते हैं ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट देने के 6 महीने तक लर्निंग लाइसेंस बनता है| 6 महीने के अंदर आपको परमानेंट लाइसेंस बनवाना पड़ता है|
Haryana Heavy Driving licence Online Apply कैसे करें?
हरियाणा ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई https://dts.hrtransport.gov.in बेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
हरियाणा विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें
दीन दयाल जन आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
V P O HOLI BARARA
INDIA Haryana