फसल बीमा योजना बिहार आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare

फसल बीमा योजना बिहार | फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2022 | Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare | बिहार राज्य फसल सहायता योजना एवं धान अधिप्राप्ति हेतु निबंधन | सहकारिता विभाग बिहार फसल बीमा Payment Status 2022 | सहकारिता विभाग बिहार फसल बीमा 2022

Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare, यह जानकारी बिहार के हर किसान भाइयों के लिए बहुत जरूरी है |क्योंकि बिहार सरकार ने अपने राज्य के किसान भाइयों के लिए बिहार फसल बीमा योजना की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत अगर किसान की फसल 20% से ज्यादा खराब होती है, तो बिहार सरकार के द्वारा उन्हें ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाएगी|

Table of Contents

बिहार फसल बीमा योजना क्या हैं|

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, अपना भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन फसल के हर मौसम में आंधी, तूफान, वर्षा, बाढ़, ओले, आदि आने की वजह से किसान की फसल नुकसान हो जाती है | इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए फसल बीमा योजना की शुरुआत की है |

इस योजना के अंतर्गत अगर किसान का फसल 20% से कम नुकसान होता है, तो उसे प्रति हेक्टेयर खेती पर 7500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी| 2 हेक्टेयर की खेती पर ही इस योजना का लाभ किसान भाई उठा सकते हैं| इसके अलावा अगर फसल का नुकसान ज्यादा होता है तो प्रति हेक्टेयर पर ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाएगी|

Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare 2022 (Highlight)

आर्टिकल का नामफसल बीमा योजना बिहार आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार के किसान भाई
उद्देश्यखेती में नुकसान होने पर किसानों की आर्थिक मदद करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आर्थिक धनराशि7500-10000 रुपए
हेल्पलाइन नंबर18003456290
ऑफिशियल वेबसाइटpacsonline.bih.nic.in/fsy/

फसल बीमा योजना बिहार आनलाइन आवेदन फार्म कैसे भरें|

1.अगर आप भी Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

2.इसके बाद आपको दिखाई दे रहे इस इस तीर के सामने क्लिक करना है|

3.दोस्तों अगर इस पोर्टल पर आप पहली बार आ रहे है, तो “पासवर्ड पाने के लिए यहां क्लिक करें” इस पर क्लिक करके अपने एक पासवर्ड बना ले,

4.और अगर आप पहले ही पासवर्ड बना चुके हैं तो अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगइन पर क्लिक करें।

5.और अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए, तो Login के ठीक नीचे क्लिक करके अपना नया पासवर्ड बना लें।इसके बाद आपके सामने एक नया फार्म खुलकर आ जायेगा, उस फार्म में पूछी गई सभी सभी जानकारी को भर देना हैं।

6.इस प्रकार से आपका फसल बीमा योजना बिहार आनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाती हैं|

बिहार फसल बीमा योजना आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल बिहार के रहने वाले किसान भाइयों को ही मिलेगा|
  • बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना अनिवार्य है| क्योंकि तभी बिहार सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद से आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो पाएगी|
  • प्राकृतिक आपदा की वजह से 20% या उससे ज्यादा फसलों का नुकसान

Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration के लिए दस्तावेज

  • किसान भाई का आधार कार्ड
  • किसान भाई का पासबुक
  • किसान भाई के खेतों का कागजात
  • किसान भाई का मोबाइल नंबर
  • किसान भाई का पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान भाई का निवास प्रमाण पत्र

बिहार फसल बीमा योजना हेतु निम्न कागजात की स्वप्रमाणित प्रति

गैर रैयत कृषक के लिए : स्व घोषणा प्रमाण पत्र

रैयत कृषक के लिए : १.भू स्वामित्व प्रमाण पत्र २.स्व घोषणा प्रमाण पत्र

Bihar Fasal Bima Yojana Online Registration संबंधित निर्देश

  • आवासीय प्रमाण पत्र 400 KB से कम तथा PDF प्रारूप में होना चाहिए|
  • बैंक पासबुक की प्रतिलिपि 400 KB से कम तथा PDF प्रारूप में होना चाहिए|
  • पहचान पत्र 400 KB से कम तथा PDF प्रारूप में होना चाहिए|
  • आवेदक का फोटो 50 KB से कम साइज का होना चाहिए|

बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत आने वाली फसलों की सूची

Bihar Fasal Bima Yojana के अंतर्गत नीचे हमने फसलों की सूची दी हुई है, अगर किसान भाइयों को इन फसल की बुवाई में नुकसान होता है, तभी उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा|

  • बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत मसूर की फसल का नुकसान होने पर राज्य के 35 जिलों में भरपाई होगी|
  • चने की फसल के नुकसान होने पर बिहार राज्य के 17 जिलों में भरपाई होगी|
  • अरहर की फसल का नुकसान होने पर राज्य के 22 जिलों मैं भरपाई होगी|
  • सरसों की फसल का नुकसान होने पर राज्य के सभी जिलों में भरपाई होगी|
  • प्याज की फसल का नुकसान होने पर राज्य के 14 जिलों में भरपाई होगी|
  • गन्ने की फसल का नुकसान होने पर राज्य के 16 जिलों में भरपाई होगी|
  • आलू की फसल का नुकसान होने पर राज्य के 15 जिलों में भरपाई होगी|

फसल का रजिस्ट्रेशन/निबंधन की अंतिम तिथि

अगर आप बिहार फसल सहायता योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे फसल की लिस्ट और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख दी गई है| आपको जिस फसल में नुकसान हुआ है उस फसल के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख से पहले बिहार फसल सहायता योजना के लिए आवेदन करके फसल सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं|

फसल का नाम रजिस्टेशन की अंतिम तिथि
राई सरसों की फसल31 दिसंबर 2021
आलू की फसल21 जनवरी 2022
चने की फसल 31 जनवरी 2022
प्याज की फसल15 फरवरी 2022
मसूर की फसल15 फरवरी 2022
मक्के की फसल26 फरवरी 2022
गेहूं की फसल26 फरवरी 2022
गन्ने की फसल28 फरवरी 2022
अरहर की फसल28 मार्च 2022

बिहार राज्य फसल बीमा योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जिनकी प्राकृतिक आपदा की वजह से 20% से ज्यादा की फसलें नुकसान हो जाती है|
  • 20% से ज्यादा की फसलें नुकसान होने पर उन्हें प्रति हेक्टेयर की दर से ₹10000 की धनराशि दी जाएगी|
  • किसानों को दिया जाने वाला आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी|
  • 20% के आसपास फसल का नुकसान होने पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 7500 रूपये की धनराशि दी जाएगी|
  • प्राकृतिक आपदा जैसे-आंधी, तूफान, बाढ़, वर्षा, भूकंप, ओले, इन सभी कारणों से अगर किसान की फसल का नुकसान होता है, तो तभी उन्हें बिहार राज्य फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

फसल सहायता योजना बिहार का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए किसानों की सहायता करना भारत सरकार तथा राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है| इसीलिए बिहार सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले किसान भाइयों के लिए Bihar Fasal Bima Scheme शुरू की है| इस योजना के अंतर्गत जिन किसान भाइयों की फसल बारिश, सूखा आदि के कारण नुकसान हो जाती है| ऐसे किसान भाइयों को आर्थिक फसल सहायता धनराशि दी जाएगी| इस योजना के अंतर्गत किसान भाइयों की आर्थिक सहायता करना उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल के नुकसान की भरपाई करना है|

बिहार राज्य फसल बीमा योजना Helpline Number

हेल्पलाइन नंबर- 18003456290 0612-2200693

ईमेल आईडी- kisanreghelp@gmail.com

FAQ

बिहार राज्य फसल बीमा का पैसा कब मिलेगा?

बिहार फसल बीमा का पैसा प्रति हेक्टेयर 7500-10000 रुपए आवेदन करने के उपरांत किसान भाइयों को दिए जाते हैं|

Bihar Fasal Bima Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

बिहार फसल बीमा स्कीम 2022 की Official Website : https://pacsonline.bih.nic.in/fsy/

बिहार फसल बीमा योजना के अंतर्गत कितनी धनराशि दी जाती है|

इस योजना के अंतर्गत बिहार किसान भाइयों का फसल नुकसान होने पर ₹7500 से ₹10000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आर्थिक धनराशि दी जाती है|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare 2022, बिहार फसल बीमा योजना का लाभ, फसल बीमा योजना के लिए पात्रता, बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज, इन सभी के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है, अगर यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आए तो प्लीज कमेंट करके जरूर बताइएगा|

इसे भी पढ़ें

बिहार जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकाले

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

बिहार विवाह पंजीकरण कैसे करें

बिहार विकलांग पेंशन योजना

बिहार ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पोर्टल

बिहार शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना

बिहार विधवा पेंशन योजना

11 thoughts on “फसल बीमा योजना बिहार आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | Fasal Bima Yojana Bihar Online Registration Kaise Kare”

Leave a Reply