राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के किसानों को सरकारी योजनाएं एवं कृषि संबंधित सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज किसान साथी पोर्टल लांच किया गया है| इस पोर्टल पर राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं तथा कृषि विभाग की योजनाओं का विवरण दिया गया है| Raj Kisan Portal Login करके आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ सकते हैं|
राजस्थान कृषि विभाग अब अपने राज्य में किसानों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का पूर्ण विवरण Rajasthan Kisan Sathi Portal पर उपलब्ध कराएगा| अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और आप क़ृषि से जुड़े हुए हैं, तो आप राज किसान साथी पोर्टल का लाभ बेहतर ढंग से उठा सकते हैं|
राज किसान पोर्टल का लाभ उठाने के लिए राजस्थान के नागरिकों को सबसे पहले इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा| रजिस्ट्रेशन करने के बाद पोर्टल पर लॉग इन करना है| इसलिए दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको Raj Kisan Portal Registration करने की प्रक्रिया, किसान पोर्टल पर लोगिन करने की प्रक्रिया तथा अन्य जानकारी विस्तार से बताने वाला हूं|
इसे भी पढ़ें
जन सुनवाई पोर्टल राजस्थान | राशन कार्ड आनलाइन आवेदन राजस्थान |
राजस्थान श्रमिक कार्ड रिन्यू कैसे करें | राजस्थान रोड टैक्स ऑनलाइन चेक कैसे करें |
राज किसान साथी पोर्टल क्या हैं?| Raj Kisan Sathi Portal Kya Hai.
राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य में रहने वाले किसान को कृषि संबंधित विकास करने के लिए तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए Raj Kisan Portal शुरू किया हैं| इस पोर्टल की मदद से राज्य के रहने वाले किसान भाइयों और पशुपालकों को 150 मोबाइल ऐप राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध कराएं|
150 मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से किसान भाई राज्य में चल रही सरकारी योजनाएं तथा कृषि से जुड़ी विकास जैसे : कृषि योजनाएं, बीज उत्पादन, जैविक खेती, उन्नत तकनीक से कृषि करना, मंडी की कीमत, मौसम विभाग आदि की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे|
राज किसान साथी पोर्टल का उद्देश्य
दोस्त जैसा कि आप जानते हैं सरकार द्वारा समय-समय पर देश के नागरिकों के लिए योजनाएं लाती रहती है| लेकिन वह योजना किसानों तक भली-भांति ठीक ढंग से पहुंच नहीं पाती है| जिसका लाभ लेने के लिए किसानों को हमेशा सरकारी दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता था| यही हालत राजस्थान के नागरिकों का भी है|
इसलिए राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए Raj Kisan Sathi Portal लांच किया है| जिस पर राजस्थान सरकार ने 150 मोबाइल एप्लीकेशन को जोड़ा हुआ है| यानी राजस्थान के नागरिक राज किसान साथी पोर्टल पर आकर सभी विभाग से जुड़ी हुई योजनाओं की जानकारी पा सकते हैं| अब उन्हें विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तर या अलग-अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी|
राज किसान पोर्टल लोगिन कैसे करें?| Raj Kisan Portal Login Kaise Kare.
राज किसान पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी योजनाएं तथा कृषि संबंधित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए राजस्थान के नागरिकों को सबसे पहले Raj Kisan Portal Registration/Login करना पड़ता है| नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें|
Step1 : राज किसान साथी पोर्टल पर जाएं.
राजस्थान के रहने वाले नागरिकों/किसानों को राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले Raj Kisan Portal पर जाना होगा|

Step2 : किसान/नागरिक लाॅग इन पर जाएं.
राज किसान साथी पोर्टल पर जाने के बाद नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार होम पेज पर तीर के सामने “किसान नागरिक लॉग इन” पर क्लिक कर देना है|

Step3 : SSO ID/Jan Aadhar No. चुनें.
यहां पर एसएसओ आईडी का उपयोग करके या जनाधार आईडी का उपयोग करके राज किसान साथी पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं|

आपको सबसे पहले एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें/जनाधार आईडी का उपयोग करके लोगिन करें इनमें से एक आप्शन को चुन लेना है| अगर आप “एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन करें” आपशन को चुनते हैं, तो आपके सामने इस प्रकार 👇 का इंटरफ़ेस दिखाई देगा|

यहां पर आपको SSO ID, कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक कर देना है| इस प्रकार आप sso id की मदद से राज किसान साथी पोर्टल पर लोगिन कर सकते हैं|
Step4 : Raj Kisan Portal Login करें.
लेकिन यहीं पर अगर आप “जनाधार आईडी का उपयोग करके लोगिन करें” पर क्लिक करते हैं, तो नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार जनाधार नंबर भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर देना है|

सब्मिट बटन पर क्लिक करने के बाद “सूची से एक सदस्य पद चयन करें” इसके बाद “ओटीपी भेजें” पर क्लिक कर देना है|

ओटीपी भेजें पर क्लिक करते ही आपके जन आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है| इसके बाद आपको “सदस्य संख्या” के ठीक नीचे 6 अंको का ओटीपी भरकर “ओटीपी सत्यापित करें” पर क्लिक कर देना है|

ओटीपी सत्यापित होते ही आप राज किसान साथी पोर्टल पर लॉगिन हो जाते हैं| दोस्तों इस प्रकार आप बड़ी आसानी से इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया से Raj Kisan Portal Login कर सकते हैं|
राज किसान पोर्टल लोगिन का लाभ |Benefits of Raj Kisan Portal Login.
दोस्तों जैसा कि ऊपर आर्टिकल में हमने बताया कि राज किसान साथी पोर्टल लोगिन करके ही पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है| राज किसान पोर्टल का लाभ इस प्रकार है-
- राजस्थान के रहने वाले किसानों और पशुपालकों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा यह पोर्टल शुरू किया गया है|
- इस पोर्टल पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं उपलब्ध होंगी, जिनका लाभ राज्य के नागरिक उठा सकते हैं|
- Raj Kisan Portal के शुरू होने से अब राज्य के किसानों को अलग-अलग योजना के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी| वे राज किसान पोर्टल पर आकर राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं को देख सकते हैं| और आवेदन कर सकते हैं|
- राज किसान पोर्टल पर कृषि संबंधित सभी जानकारी जैसे : जैविक खेती, मंडी की कीमत, उन्नत तकनीक, बीज उत्पादन, कीटनाशक लाइसेंस, बीटी कॉटन ब्रिकी की परमिशन, अनुमति एवं कृषि प्रसंस्करण के तहत सब्सिडी, कृषि मशीनरी लेने, उर्वरक, आदि की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं|
- इस पोर्टल पर कृषि के साथ-साथ अन्य संबंधित विभाग जैसे : उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, राज्य बीज निगम और जैविक प्रमाणीकरण संस्था, क़ृषि विपणन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग से संबंधित जानकारी पा सकते हैं|
- राज किसान पोर्टल पर किसानों को सुविधा देने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 150 मोबाइल एप को जोड़ा गया है|
- इस पोर्टल की मदद से किसान के अकाउंट में अनुदान के भुगतान से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी|
- राज किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी जानकारी आवेदक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी|
- राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग से राज किसान साथी पोर्टल बनाया गया है|
Raj Kisan Portal Login (निष्कर्ष)
दोस्तों इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप राज किसान साथी पोर्टल लॉग इन कर सकते हैं| इसके बाद राज किसान पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं| तथा राज किसान पोर्टल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं|
इस पोर्टल के शुरू होने से अलग-अलग योजनाओं के लिए अब नागरिकों को अलग-अलग सरकारी दफ्तर में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी| अब इस पोर्टल पर आकर सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है| इस आर्टिकल से संबंधित अगर आपका कोई सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते है|
इसे भी पढ़ें

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।