हरियाणा कौशल रोजगार में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?। रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज

Haryana Kaushal Rojgar Registration : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं आज के समय में नौकरी भर्ती में भ्रष्टाचार काफी ज्यादा किया जा रहा है। इन्हीं भ्रष्टाचार और ठेकेदारी को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरूआत किया गया है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिस पर राज्य के रहने वाले शिक्षित बेरोजगार युवा रोजगार के लिए सीधे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा निगम की भर्ती ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा और राज्य के रहने वाले शिक्षित बेरोजगार युवा इस पोर्टल पर जाकर नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया इस पोर्टल के शुरू होने से अब नौकरी में होने वाले भ्रष्टाचार में कमी आएगी। अगर आप भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक हैं, तो चलिए पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र डाउनलोड कैसे करें
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं
हरियाणा पानी बिल कैसे चेक करें
फैमिली आईडी से राशन कार्ड कैसे चेक करें
हरियाणा फैमिली आईडी कैसे चेक करें

HKRNL में रजिस्ट्रेशन करने का लाभ

कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लाभ तथा इस पोर्टल की विशेषताएं निम्नलिखित है, जो इस प्रकार है।

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा 1 नवंबर 2021 को इस पोर्टल की शुरुआत की गई थी। 
  • इस पोर्टल की शुरुआत राज्य के बेरोजगार को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा आउटसोर्सिंग के तहत की जाने वाली भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से किए जाने के लिए किया गया है। 
  • हरियाणा राज्य में होने वाली सभी आउटसोर्स भर्तियों को इस पोर्टल के द्वारा चुना जाएगा। ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता स्थापित किया जा सके। 
  • आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवार को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • इसके बाद कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्त हुए कर्मचारियों को SFI तथा EPF जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • कौशल रोजगार निगम के शुरू होने से कर्मचारियों का शोषण होना तथा ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने में सहायता मिलेगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय समय पर कौशल ट्रेनिंग के लिए आवेदन निकाला जाएगा। जिससे राज्य के युवा कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर अच्छा रोजगार पा सकें।
  • सरकार द्वारा नई व्यवस्था के तहत पात्र युवाओं का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • इसके अलावा युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के बाद प्रशिक्षण टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। ताकि इस बात का आकलन किया जा सके कि कितने युवाओं ने ठीक ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।
  • राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करने के लिए भी यह पोर्टल लाभकारी सिद्ध होगा।
  • इसलिए अगर आप शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार हैं, तो रोजगार हेतु कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप भी हरियाणा कौशल रोजगार में रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको कौशल रोजगार निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। जो कि इस प्रकार दिखाई देगा।
  • जब आप मोबाइल पर इस पोर्टल को ओपन करेंगे, तो ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार दिखाई देगा। यहां पर आपको तीर के सामने तीन लाइन पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार तीर के सामने “Candidate Registration and Login” पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर Enter Your Family ID (PPP) के बाक्स में फैमिली आईडी भरना है। इसके बाद “Display Members” पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही इस फैमिली आईडी से जुड़े हुए सभी सदस्यों का नाम दिखाई देता है।
  • आप जिस सदस्य के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, उस सदस्य का नाम सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद Get Verification OTP” पर क्लिक कर देना है।
  • आपके फैमिली आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। उसे Enter OTP के बाक्स में भर देना है। इसके बाद Verify OTP पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Confirmation का आप्शन दिखाई देता है, जिस पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने पेमेंट का आप्शन आ जाएगा।
  • यहां पर आपको शुल्क जमा करना पड़ता है। Credit Card, Debit Card, Net Banking, UPI कई आप्शन है। अपनी सुविधा अनुसार किसी भी आप्शन से पेमेंट कर सकते हैं।
  • इसके बाद Step2 पर क्लिक करना है, अगर आपके पास कोई स्किल सर्टिफिकेट हैं, तो उसे अपलोड कर Save पर क्लिक कर देना है।
  • इसी प्रकार Step3 भी भर देना है, इसके बाद Step4 में एक्सपीरियंस पूछा जाता है। Yes/No सलेक्ट कर Save पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप हरियाणा कौशल रोजगार में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार में रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?

  • कौशल रोजगार निगम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 साल से ऊपर होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति शिक्षित होने के साथ बेरोजगार होना चाहिए।
  • आवेदक के पास शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज होना चाहिए। इसके अलावा जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस पद से संबंधित आपके पास दस्तावेज होना चाहिए।
  • इस पोर्टल पर राज्य के रहने वाले सभी जाति वर्ग के युवा बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दस्तावेज

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होना चाहिए। जो इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (मांगे जाने पर)

कौशल प्रशिक्षण रोजगार देने वाले विभागों की सूची

हरियाणा के विभिन्न विभागों द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा को रोजगार प्रशिक्षण दिया जाता है। विभागों की सूची इस प्रकार है-

  • पशुपालन और डेयरी विभाग
  • अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग
  • तकनीकी शिक्षा विभाग
  • हरियाणा कौशल विकास मिशन
  • शहरी स्थानीय निकाय विभाग
  • बागवानी विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग

Haryana Kaushal Rojgar Registration Kaise Kare. (FAQ)

1. कौशल रोजगार योजना के लिए कौन पात्र है?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 साल, आवेदक पढ़ा लिखा बेरोजगार हो, तो वह आवेदन कर सकता है।

2. हरियाणा कौशल रोजगार में कितनी सैलरी है?

यह कहना मुश्किल है, क्योंकि प्रत्येक रोजगार के लिए अलग-अलग सैलरी होती है। ‌इसलिए आप कुशल रोजगार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Job Advertisements” पर क्लिक करके हरियाणा कौशल रोजगार निगम सैलरी के बारे में जान सकते हैं।

3. कौशल योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

कौशल योजना निगम में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट (मांगे जाने पर) होना चाहिए।
हरियाणा रोडवेज बस टिकट कैंसिल कैसे करें
दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें
हरियाणा पितृत्व लाभ योजना
हरियाणा विवाह पंजीकरण आनलाइन कैसे करें
हरियाणा ई खरीद पोर्टल आनलाइन पंजीकरण
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment