हरियाणा दीन दयाल जन आवास योजना 2022 | Haryana Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Application | Deen Dayal Jan Awas Yojana in Hindi | Deen Dayal Jan Awas Yojana Haryana | दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें | Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Apply Kaise Kare
हरियाणा राज्य के ऐसे बहुत से गरीब नागरिक हैं। जिनके पास अपना खुद का घर नहीं हैं। ऐसे लोग छोटे छोटे झुग्गी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। इन्हीं लोगों की समस्या को दूर करने के लिए दीनदयाल जन आवास योजना की शुरुआत की गई है। तो चलिए दोस्तों जान लेते हैं कि दीन दयाल जन आवास योजना क्या हैं | दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें 2022| Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Apply Kaise Kare
Contents
- 1 दीन दयाल जन आवास योजना क्या हैं | Deen Dayal Jan Awas Yojana Kya Hai
- 2 दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें | Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Apply Kaise Kare
- 3 दीन दयाल जन आवास योजना 2022 के लिए पात्रता | Deen Dayal Jan Awas Yojana Eligibility
- 4 दीन दयाल जन आवास योजना आवश्यक दस्तावेज | Deen Dayal Jan Awas Yojana Documents
- 5 दीन दयाल जन आवास योजना का लाभ | Deen Dayal Jan Awas Yojana Laabh
- 6 दीन दयाल जन आवास योजना हेल्पलाइन नंबर Deen Dayal Jan Awas Yojana Helpline Number
- 7 इसे भी पढ़ें
दीन दयाल जन आवास योजना क्या हैं | Deen Dayal Jan Awas Yojana Kya Hai
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं आज भी हमारे भारत देश में ऐसे बहुत से गरीब लोग हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है वे छोटे-छोटे कच्चे मकानों या झुग्गी झोपड़पट्टी में रहते हैं। जिनके कारण बारिशों के मौसम में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले बेघर गरीब लोगों के लिए फरवरी 2016 में दीन दयाल जन आवास योजना की शुरुआत की है।
इस योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार प्रत्येक प्लाट 150 स्क्वायर मीटर के आसपास बनायेगी। और सभी प्लांट का एरिया रेश्यो 2 होगा। 5 एकड़ से लेकर 15 एकड़ वाले एरिया में यह प्रोजेक्ट बनाया जायेगा। और सड़कों के तहत आने वाला एरिया कुल लाइसेंस क्षेत्र का 10% होगा। इसके बाद कलोनी बनाने वाले बिल्डरों को लाइसेंस प्राप्त कलोनियों का 10% एरिया सरकार को मुक्त में देनी होगी। ताकि वहां पर सरकार लोगों की सुविधाओं के लिए कुछ सुविधाएं मुहैया करा सके।
इस प्रकार हरियाणा सरकार ऐसे कई अच्छी अच्छी कालोनियां तैयार करेगी। और इसे सस्ते दामों पर उन गरीब बेघर लोगों को बेच देगी, जिन से भी गरीब लोग सपरिवार इस कॉलोनी में अपनी जिंदगी बिता सकें और उनका खुद का घर होने का सपना भी पूरा हो सके।
दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें | Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Apply Kaise Kare
दोस्तों अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और दीन दयाल जन आवास योजना 2022 का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए बातों को आप को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना पड़ेगा।
1.सबसे पहले आपको इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर रहा होगा, जो इस प्रकार दिखाई देगा।
2.उसके बाद यहां से आपको दीन दयाल जन आवास योजना का फार्म डाउनलोड कर लेना है।
3.इस फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही तरीके से भर देना हैं।
4.इसके बाद इस फॉर्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगा देना है।
5.इसके बाद दीन दयाल जन आवास योजना आवेदन फार्म जमा कर देना है।
दीन दयाल जन आवास योजना 2022 के लिए पात्रता | Deen Dayal Jan Awas Yojana Eligibility
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का हरियाणा निवासी होना अनिवार्य है।
- जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है, ऐसे लोग ही इस योजना का पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक कोई सरकारी नौकरी ना करता हों।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक कोई इनकम टैक्स ना भरता हों।
- अगर आवेदन करने वाला भारत सरकार का इनकम टैक्स भरता होगा, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
दीन दयाल जन आवास योजना आवश्यक दस्तावेज | Deen Dayal Jan Awas Yojana Documents
- आवेदक का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक वार्षिक आय प्रमाण पत्र
- आवेदक का राशन कार्ड
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का मोबाइल नंबर
दीन दयाल जन आवास योजना का लाभ | Deen Dayal Jan Awas Yojana Laabh
- इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा गरीब बेघर लोगों को मिलेगा, जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है।
- इस योजना के अंतर्गत गरीब बेघर लोगों को सस्ते दामों पर अच्छा घर मिल जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत ऐसे बहुत से हरियाणा निवासियों को भी फायदा मिलेगा, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
- गरीब लोगों के पास अपना खुद का घर होगा और उसमें अपने परिवार सहित वो रह सकते हैं।
- गरीब परिवारों का अपना एक स्थाई पता होगा उन्हें अपने परिवार के साथ दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।
दीन दयाल जन आवास योजना हेल्पलाइन नंबर Deen Dayal Jan Awas Yojana Helpline Number
- Sh. A.K. Singh, IAS (Principal Secretary to Govt. of Haryana Town & Country Planning Department) Contact No. 0172-2548110, 2544060 E-mail- pstcpharyana1[at]gmail[dot]com
- Sh. K. Makrand Pandurang, IAS (Director General) Contact No. 0172-2548475, 2549851 E-mail- tcpharyana7[at]gmail[dot]com
- Sh. J.P. Sihag (CTP Haryana) Contact No. 0172-2549349 E-mail- ctp6.tcp[at]gmail[dot]com
7 thoughts on “दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें | Deen Dayal Jan Awas Yojana Online Apply Kaise Kare”