[2023] यूपी ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें | UP E Shramik Card Online Registration

दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और आप अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं| तो इस आर्टिकल को पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है| क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको विस्तार से बताने वाला हूं, UP E Shramik Card Online Registration Kaise Kare.

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रता और दस्तावेज क्या लगेगा| ई श्रमिक कार्ड वालों को कितना पैसा मिलेगा, आदि जानकारी यहां पर विस्तार से बताया जाएगा|

इसे भी पढ़ें

आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें
उत्तर प्रदेश आयुष्मान कार्ड आनलाइन आवेदन कैसे करेंउत्तर प्रदेश विधवा पेंशन ई केवाईसी कैसे करें 

उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड क्या होता हैं | UP E Shramik Card Online Registration

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP : श्रमिक कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई है, यह योजना भारत के सभी राज्यों में लागू है| इस योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, उनके पास श्रम कार्ड होना चाहिए| क्योंकि असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग बहुत ही गरीब होते हैं|

इसीलिए सरकार श्रम कार्ड के माध्यम से इन लोगों की पहचान करेगी| और ऐसे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश करेगी| इसलिए उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति हैं| वे अपना यूपी श्रमिक कार्ड बनवा सकते है|

क्योंकि जिन व्यक्तियों का उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड बना होगा| उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ₹1000 दी जाएगी| इसके अलावा जिन व्यक्तियों का श्रमिक कार्ड बना होगा, उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा| आपको बता दूं कि श्रमिक कार्ड को अन्य नाम जैसे : लेबर कार्ड, ई श्रमिक कार्ड, श्रमिक डायरी, लेबर रजिस्ट्रेशन आदि नामों से भी जाना जाता है|

E Shram Card Online Registration UP 2023 (Highlight)

आर्टिकल का नामउत्तर प्रदेश ई श्रम कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के नागरिक
लाभई श्रमिक कार्ड धारकों को पेंशन एवं ₹200000 का बीमा
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर14434

उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड बनवाने का तरीका

दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और आप किसी असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत काम करते हैं| और इसीलिए UP Shramik Card Banvana चाहते हैं| तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप यूपी श्रमिक कार्ड दो तरीके से बनवा सकते हैं| १. ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? २. सीएससी केंद्र द्वारा Uttar Pradesh Shramik Card Kaise Banvaye.

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उप कैसे करें | UP E Shramik Card Online Registration Kaise Kare.

1.यूपी श्रमिक कार्ड 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇

2.यहां पर आपको सबसे पहले दिखाई दे तीर के सामने “REGISTER on eShram” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, कर्मचारी राज्य बीमा आयोग आदि जानकारी भर देना है, इसके बाद “OTP भेजें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.आपके Register Mobile Number पर एक ओटीपी जाता है, जिसे ओटीपी बॉक्स में भर देना है, इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

5.यहां पर आपको आधार कार्ड संख्या भरकर उंगली की छाप, आंख की पुतली, ओटीपी इनमें से किसी एक को चुन कर कैप्चा कोड भर देना है| इसके बाद “I Agree” पर क्लिक कर दे, और फिर Submit बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

6.यहां पर आपको सभी जानकारी सही-सही भर देना है| जैसे :

7.PERSONAL INFORMATION

  • Registered Mobile Number
  • Emergency Mobile Number
  • Email
  • Marital status
  • Father Name
  • Social Category
  • Social Category Certificate
  • Blood Group
  • Differently Details

8.NOMINEE DETAILS

  • Name
  • Nominee Dath of Birth
  • Gender
  • Relationship with Policy Holder
  • Nominee Address
  • Nominee Mobile

9.ADDRESS

  • House Name
  • Locality
  • State
  • District
  • Tehsil
  • Village
  • Pin Code

10.EDUCATION & INCOME

  • Education Qualification
  • Qualification Certificate
  • Monthly Income Slab
  • Income Certificate

11.BANK DETAILS

  • Bank seeding with Aadhar
  • Bank Account Number
  • Confirm Bank Account Number
  • Account Holder Name
  • IFSC Code
  • Bank Name
  • Branch Name

12.OCCUPATION & SKILLS

  • Primary Occupation
  • Working experience in Primary Occupation (in years)

13.इस प्रकार से आपको सभी जानकारी सही सही भर देना है|फिर आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा 👇

14.यहा पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Download uan Card” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

15.UP E Shramik Card Online Registration पूरा होने के बाद आपका श्रमिक कार्ड इस प्रकार से 👆 बनकर तैयार हो जाता है| इसके बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Download UAN Card” क्लिक करके अपना यूपी ई श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर लेना है|

16.दोस्तों इस प्रकार आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से बड़ी आसानी से उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|

सीएससी केंद्र द्वारा ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं?UP

अगर आपको ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप किसी सीएससी केंद्र पर जा सकते हैं| वहां से Uttar Pradesh E Shramik Card बनवा सकते हैं| सीएससी केंद्र पर जाते समय आपके पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, आधार कार्ड अवश्य होनी चाहिए| सीएससी केंद्र पर जाकर आपको सीएससी कर्मचारी से कहना है कि मुझे इस श्रम कार्ड बनवाना है|

इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र कर्मचारी तुरंत आपका यूपी E Shramik Card Online Apply कर देता है| और आपका उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बना देता है| अगर आप सीएससी केंद्र द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाते हैं, तो आपको कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं| जबकि ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Online UP E Shramik Card Registration करने के लिए आपका कोई शुल्क नहीं लगता है|

यूपी ई श्रमिक कार्ड में सुधार कैसे करें? 2023

अगर आपने उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, या फिर आप ने पहले से उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवा लिया है| लेकिन ई श्रमिक कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता आदि में कुछ गलत हो गया है| तो आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ई-श्रम रजिस्ट्रेशन फार्म में सुधार कर सकते हैं|

1.यूपी ई श्रमिक कार्ड में ऑनलाइन सुधार करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇

2.श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “UPDATE” की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

3.यहां पर आपको अपने ई श्रम कार्ड का UAN Number, Date of Birth, Captcha भरकर “Generate OTP” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद OTP Verify कर लेना है| नया इंटरफेस👇

4.यहां पर आपको दो आप्शन दिखाई देगा १.UPDATE PROFILE २.DOWNLOAD UAN CARD आपको “UPDATE PROFILE” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

5.यहां पर आपको PERSONAL INFORMATION, EDUCATION & INCOME, BANK ACCOUNT DETAILS, ADDRESS, OCCUPATION & SKILLS, PREVIEW PROFILE आदि| इनमें से जो भी आप संसोधन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना है|

6.इसके बाद आपको जो संबोधन करना है, संबोधन कर देना है, इसके बाद Update पर क्लिक कर देना है| इस प्रकार से आप यूपी ई श्रमिक कार्ड में संबोधन कर सकते हैं|

UP E Shramik Card Online Registration 2023 के लिए दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी लोग उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|

  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का बैंक पासबुक
  • नियोजन प्रमाण पत्र या स्वघोषणा पत्र

ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन यूपी के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी लोग अपना ई श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं, उनके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित पत्रिकाएं होनी चाहिए|

  • उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्थाई निवासी ही UP ई श्रमिक कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
  • उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर ही यूपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन के पात्र माने जाएंगे|
  • Uttar Pradesh E Shramik Card बनवाने के लिए व्यक्ति की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच में होनी चाहिए|
  • उत्तर प्रदेश के जो भी लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, वे यूपी श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन के पात्र नहीं माने जाएंगे|
  • उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
  • UP E Shramik Card Online Apply करते समय आवेदक का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए|
  • आवेदक करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए|
  • जो व्यक्ति इनकम टैक्स भरते हैं, वे उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड बनवाने के पात्र नहीं होंगे|
  • अगर आप इन दिए गए सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से UP E Shramik Card Online Registration कर सकते हैं|

उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?

जैसा कि आप जानते हैं उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं, वहीं उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं| नीचे हमने असंगठित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कार्यों की सूची दी है| अगर आप इनमें से कोई भी कार्य करते हैं, तो आप यूपी E Shramik Card Online Registration करके अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं|

  • खिड़की, ग्रिल, दरवाजे आदि की कार्य करने वाला
  • सामुदायिक पार्क या फुटपाथ बनाने वाला
  • ईंट भटठों पर ईंट बनाने वाला
  • मिटटी, बालू, मौरंग खनन का काम करने वाला
  • लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी को बनाने वाला
  • सीमेन्ट, ईंट आदि ढोना
  • मिटटी का काम करना
  • चूना बनाने वाला
  • सड़क बनाना
  • इलेक्ट्रिक वर्क
  • हथौड़ा चलाने का कार्य
  • सुरंग निर्माण
  • टाइल्स लगाने का कार्य
  • कुएं साफ करना
  • चटटान तोड़ने का वाला
  • वर्क-सड़क निर्माण से सम्बन्धित स्प्रे वर्क या मिक्सिंग
  • मार्बल एवं स्टोन वर्क करना
  • चौकीदारी-निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए
  • सभी प्रकार के पत्थर तोड़ने व पीसने का काम करने वाला
  • निर्माण स्थल पर लिपिकीय व लेखा कार्य करने वाले कर्मकार
  • सीमेन्ट, कंकरीट, ईंट ढोने का कार्य करना
  • बांध, पुल, सड़क निर्माण या भवन निर्माण से सम्बन्धित कार्य
  • बाढ़ प्रबन्धन का कार्य करना
  • ठंडा व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत करना निर्माण का कार्य करने वाला
  • मकानों/भवनों की आन्तरिक सज्जा का कार्य करना
  • वैल्ड़िंग का काम करना
  • बढ़ई का काम करना
  • कुऑं खोदने वाला
  • रोलर चलाने वाला
  • छप्पर डालने वाला
  • राजमिस्त्री का कार्य करना
  • प्लम्बरिंग (Plumber)
  • लोहार का काम करना

यूपी ई श्रमिक कार्ड के फायदे

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, और आप किसी असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं| तो ऐसी स्थिति में आपको उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड बनवाना बहुत ही जरूरी है| और आपके लिए फायदेमंद भी है| क्योंकि उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले जिन व्यक्तियों के पास ई श्रमिक कार्ड होगा| उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक भरण-पोषण भत्ता योजना के अंतर्गत हजार रुपए लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी|

इसके अलावा अगर आपके पास UP E Shramik Card होगा, तभी आप उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं| आप इस आर्टिकल को पढ़कर UP E Shramik Card Online Registration कर सकते हैं, असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले जिन व्यक्तियों के पास उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड होगा, उन्हें निम्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा|

  • साइकिल वितरण योजना
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
  • एंबुलेंस सहायता योजना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
  • निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना
  • निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना
  • गंभीर बीमारी सहायता योजना
  • महात्मा गांधी पेंशन योजना
  • आपदा राहत सहायता योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • शौचालय सहायता योजना
  • आवास सहायता योजना
  • कन्या विवाह अनुदान योजना
  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार
  • संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना

उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड का उद्देश्य

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी श्रमिक कार्ड को चलाया जाता है| यूपी श्रम कार्ड का उद्देश्य यही है, उत्तर प्रदेश के रहने वाले गरीब वर्ग के लोग जो किसी ना किसी असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत काम करते हैं| असंगठित क्षेत्रों में काम करने के कारण उनके सामने पैसों की सबसे बड़ी समस्या होती है, जिसके फलस्वरूप असंगठित मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण सही तरीके से नहीं कर पाता है|

श्रमिक मजदूरों की इसी समस्या को दूर करने के लिए उनका श्रमिक कार्ड बनवाया जा रहा है| क्योंकि श्रमिक कार्ड के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की पहचान करेगी| और उन्हें ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश करेगी| जिनसे उनके परिवार का भरण पोषण सही तरीके से हो सके, और उनका जीवन भी खुशहाल हो सके|

UP E Shramik Card Online Registration 2023 (FAQ)

1.श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं? UP

उत्तर प्रदेश के रहने वाले जिन व्यक्तियों का ई श्रमिक कार्ड बना होगा, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ₹1000 दी जाएगी|

2.ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं? UP

UP E Shramik Card Online Registration और सीएससी के द्वारा यूपी श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताई गई है, जिसे आप पढ़ सकते हैं|

3.UP ई श्रमिक कार्ड कैसे बनाए मोबाइल से?

अगर आप मोबाइल से यूपी ई श्रमिक कार्ड बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा| जहां से आप ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP कर सकते हैं, जिसकी जानकारी ऊपर इस आर्टिकल में दी गई है|

4.उत्तर प्रदेश ई श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज लगता है?

अगर आप यूपी लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, स्वघोषित प्रमाण पत्र होना चाहिए|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने UP E Shramik Card Online Registration Kaise Kare 2023. इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| उत्तर प्रदेश के जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना ई श्रम कार्ड बनवा लेना चाहिए| क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जिन व्यक्तियों के पास ई श्रम कार्ड होगा, उन्हें ₹1000 दिया जाएगा|

इसके अलावा ई श्रमिक कार्ड धारक को अन्य सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी| इसके अलावा अगर आपको ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन UP से संबंधित कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|

इसे भी पढ़ें 👇

उत्तर प्रदेश संविदा भर्ती

(उत्तर प्रदेश) UP राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से

उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना

उत्तर प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना