Online UP Road Tax Payment : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Online UP Road Tax Pay के बारे में बताने वाला हूं| कि आप कैसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन से उत्तर प्रदेश ऑनलाइन रोड टैक्स जमा कर सकते हैं|
इसके अलावा Online UP Road Tax Pay Status Check करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानेंगे| अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आप अपनी गाड़ी का रोड टैक्स जमा करना चाहते हैं|
तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना चाहिए, क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर आप बिना आरटीओ ऑफिस जाए घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन यूपी रोड टैक्स जमा कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट | यूपी ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
यूपी आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें | आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट उत्तर प्रदेश |
उत्तर प्रदेश रोड टैक्स क्या है | Uttar Pradesh Road Tax Kya Hai.
सभी राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी उत्तर प्रदेश में रहने वाले गाड़ी मालिकों से रोड टैक्स वसूला जाता है| रोड टैक्स हमेशा गाड़ी के आकार पर निर्भर करता है| अगर आपकी गाड़ी बड़ी वाली है, तो आपको ज्यादा रोड टैक्स देना पड़ेगा| वहीं पर अगर आपकी गाड़ी छोटी है, तो आपको कम रोड टैक्स देना पड़ेगा| रोड टैक्स के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वाहन मालिक से कई अन्य प्रकार के टैक्स वसूले जाते हैं, जैसे- रोड टैक्स, टोल टैक्स, रोड सेस आदि|
रोड टैक्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार जो भी पैसा इकट्ठा करती है, उसे परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सड़क परिवहन संबंधित कार्यों में खर्च करती है| इसलिए उत्तर प्रदेश के रहने वाले वाहन मालिकों का यह फर्ज बनता है, कि वे ईमानदारी से अपना रोड टैक्स जमा करते रहें|
Online UP Road Tax Payment/Pay (Highlight)
आर्टिकल का नाम | यूपी रोड टैक्स ऑनलाइन पे कैसे करें? |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग का नाम | सड़क परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश |
टैक्स के प्रकार | रोड टैक्स (Road Tax) |
केंद्र सरकार की परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट | Click here |
उत्तर प्रदेश रोड टैक्स पेमेंट कैसे करें | Online UP Road Tax Payment Kaise Kare.
Step1 : परिवहन पोर्टल पर जाएं.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी वाहन मालिक अपनी गाड़ी का रोड टैक्स ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

Step2 : Vehicle Registration No. भरें.
परिवहन विभाग भारत सरकार की होम पेज पर आने के बाद आपको Vehicle Registration No. भर देना है, इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step3 : Pay Your Tax पर क्लिक करें.
इसके बाद जब आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा, तो वहां पर आपको इस प्रकार से दिखाई दे रहे तीर के सामने “Pay Your Tax” पर कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step4 : Chassis Number डालें.
यहां पर आपको vehicle registration no. पहले से भरा हुआ दिखाई देगा, आपको नीचे वाले बॉक्स में अपनी गाड़ी के Chassis Number का लास्ट 5 अंक पर भर देना है| उसके बाद “VERIFY DETAILS” पर क्लिक करना है|
Step5 : ओटीपी वेरिफाई करें.
इसके बाद वाहन रजिस्ट्रेशन से लिंक Mobile Number भरने का ऑप्शन दिखाई देगा, मोबाइल नंबर भरने के बाद उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है|
क्लिक करते ही आपके सामने गाड़ी की पूरी डिटेल्स खुल जायेंगी, जब आप थोड़ा नीचे आयेगे, तो आपको इस प्रकार का इंटर फेस दिखाई देगा|👇

Step6 : Tax Mode चुने.
Vahan Road Tax Uttar Pradesh आनलाइन पेमेंट करने के लिए आपको Tax Mode पर क्लिक करके YEARLY/QUARTERLY/LIFE TIME सलेक्ट कर लेना हैं| इसके बाद Proceed पर क्लिक कर देना है|👇

Step7 : Continue Payment करें.
यहां पर आपको जो भी रोड टैक्स जमा करना है, एक बार फिर से उसकी डिटेल्स दिखाई देगी| यहां पर आपको सभी डिटेल्स देखकर कंफर्म कर लेना है, इसके बाद Continue Payment के बटन पर क्लिक कर देना है|
Step8 : Payment Gateway चुनें.
क्लिक करते ही आपके सामने “PAYMENT GATEWAY” का पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको पेमेंट मोड में SBI को चुन लेना है| Terms and Condition एक्सेप्ट करने के बाद Continue पर क्लिक करें| नया इंटरफेस👇

Online UP Road Tax Payment करने के लिए यहां पर आपको कई बैंक के ऑप्शन दिखाई देंगे, आप जिस भी बैंक के द्वारा up road tax online pay करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें| इसके अलावा अगर आप चाहते हैं तो Net Banking, Debit Card, Credit Card से भी पेमेंट कर सकते हैं|
Step9 : डेबिट कार्ड का आप्शन चुनें.
अगर मान लीजिए आप डेबिट कार्ड द्वारा उत्तर प्रदेश रोड टैक्स ऑनलाइन पे करना चाहते हैं, तो आपको डेबिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step10 : Confirm पर क्लिक करें.
क्लिक करते ही आपके सामने एक बार फिर से रोड टैक्स पेमेंट की सारी डिटेल्स खुल जाएगी| सारी जानकारी मिला लेने के बाद Confirm पर क्लिक कर दें| क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा 👇

Step11 : Make Payment पर क्लिक करें.
आपके बैंक खाता से जो भी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, इस ओटीपी को यहां भरने के बाद “Make Payment” पर क्लिक कर देना है|
Step12 : यूपी रोड टैक्स पेमेंट करें.
क्लिक करते ही आपके BANK Account से रोड टैक्स पेमेंट राशि कट जाएगी| इस प्रकार आप बड़ी आसानी से घर बैठे मोबाइल फोन से Pay UP Road Tax Online कर सकते हैं|
Online Road Tax Payment UP ट्रांजैक्शन स्टेटस कैसे चेक करें?
Step1. अगर आपने ऑनलाइन यूपी रोड टैक्स पे कर दिया है, और इसके बाद पेमेंट ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक करना चाहते हैं| कि आपका UP Road Tax Online Payment हो गया है कि नहीं तो-
Step2. इसके लिए आपको सबसे पहले परिवहन विभाग भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा| या फिर सीधे इस लिंक 👉 https://vahan.parivahan.gov.in/vahanpgi/faces/ui/transactionStatus.xhtml पर क्लिक करके पहुंच सकते हैं| नया इंटरफेस👇

Step3. UP Road Tax Online Pay Status Check करने के लिए Transaction ID, Payment ID, Bank Ref., Registration No, Grn No, इनमें से कोई एक अवश्य होना चाहिए|
Step4. Transaction ID/Payment ID/Bank Ref./Registration No/Grn No किसी एक को सेलेक्ट करने के बाद नीचे खाली बॉक्स में उसकी आईडी भरकर Search पर क्लिक कर दें|
Step5. क्लिक करते ही आपका रोड टैक्स पेमेंट ट्रांजैक्शन स्टेटस दिखाई देने लगेगा, जहां पर आप चेक कर सकते हैं कि आपका ऑनलाइन यूपी रोड टैक्स पेमेंट जमा हो गया है कि नहीं|
Online UP Road Tax Payment (FAQ)
UP Road Tax Pay Online करने के लिए आप इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को पढ़ सकते हैं| इसके बाद बड़ी आसानी से उत्तर प्रदेश रोड टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं|
यूपी के अलावा सभी राज्यों में भी वाहन मालिक को अपने राज्य में रोड टैक्स जमा करना पड़ता है| क्योंकि रोड टैक्स के माध्यम से आने वाले पैसों को, राज्य सरकार सड़क निर्माण और उनकी व्यवस्था में खर्च करती है|
अगर आपने Online UP Road Tax Payment कर दिया है, और यह चेक करना चाहते हैं, कि आपका रोड टैक्स जमा हो गया है कि नहीं| तो आपके पास Transaction ID/Payment ID/Bank Ref./Registration No/Grn No इनमें से किसी एक की जानकारी होनी चाहिए| तभी आप यूपी रोड टैक्स पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Online UP Road Tax Payment Kaise Kare, इसके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी हुई है| अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और आप अपनी Gadi Ka Road Tax Jama करना चाहते हैं| तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए| इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप उत्तर प्रदेश रोड टैक्स ऑनलाइन पे करने के साथ-साथ स्टेटस चेक भी कर सकते हैं| इसके अलावा अगर आपका रोड टैक्स चेक UP से संबंधित कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़ें👇
उत्तर प्रदेश नरेगा पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें
10 thoughts on “यूपी आनलाइन रोड टैक्स पेमेंट कैसे करें | Online UP Road Tax Payment”