दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड पंजीकरण कर चुके हैं, तो आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं UP Shramik Card Renewal Kaise Kare. क्योंकि उत्तर प्रदेश के जिन नागरिकों ने अपना यूपी श्रमिक कार्ड बनवा लिया है, उन्हें हर साल Uttar Pradesh Labour Card की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपी लेबर कार्ड रिन्यू करना पड़ता है|
इसलिए अगर आप भी अपना Uttar Pradesh Labour Card Renewal कराना चाहते हैं, यानी यूपी श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िएगा| इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड रिन्यू कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
UP राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से | यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर कैसे देखें |
विकलांग सर्टिफिकेट ऑनलाइन चेक UP | उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन ई केवाईसी कैसे करें |
UP Shramik Card Renewal 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | यूपी लेबर कार्ड रिन्यू कैसे करें? |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
प्रक्रिया | ऑनलाइन प्रक्रिया |
उद्देश्य | यूपी श्रमिक कार्ड रिन्यूअल करना |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-5412 |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click here |
यूपी श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण के लिए दस्तावेज | UP Labour Card Renewal Document
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड नवीनीकरण कराने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए|
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- यूपी श्रमिक कार्ड
- भुगतान कार्ड
यूपी लेबर कार्ड रिन्यूअल करना है कैसे पता करें?
दोस्तों UP Shramik Card Renewal कराने से पहले आपको यह पता होना चाहिए, कि आपको अपना यूपी लेबर कार्ड नवीनीकरण कब कराना है| यूपी श्रमिक कार्ड के पीछे श्रमिक कार्ड रिनुअल की तारीख दी गई होती है| श्रमिक कार्ड के पीछे लेबर कार्ड आवेदन की तिथि से अगले 5 साल तक की तारीख दी गई होती है|
यदि आपने लेबर कार्ड के पीछे लिखी तारीख को पार कर चुके हैं, तो आपको अवश्य अपना श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करा लेना चाहिए| क्योंकि उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड रिन्यूअल कराने के बाद ही आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं|
यूपी लेबर कार्ड रिन्यूअल के नियम | UP Shramik Card Renewal Rules
- उत्तर प्रदेश के रहने वाले स्थाई निवासी जो श्रमिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वे अपना श्रमिक कार्ड नवीनीकरण करा सकते हैं|
- श्रमिक कार्ड आवेदन करने की तिथि से 5 साल पूरा होने के बाद ही फिर से यूपी लेबर कार्ड रिन्यू कराया जा सकता है|
- यूपी लेबर का नवीनीकरण कराने के लिए श्रमिकों को शुल्क का भुगतान करना होगा|
- जिन श्रमिकों ने अपना उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड नवीनीकरण नहीं कराते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा|
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड रिन्यू कैसे करें?| UP Shramik Card Renewal Kaise Kare.
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और आप अपना यूपी श्रमिक कार्ड रिनुअल कराना चाहते हैं| तो नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें|
Step1 : UPBOCW.IN पर जाएं.
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड रिन्यू कराने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा-

Step2 : पंजीकरण नवीनीकरण पर क्लिक करें?
उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद स्क्रोल डाउन करके नीचे आना है| यहां पर चित्र के अनुसार आपके सामने “पंजीकरण नवीनीकरण” का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको “आवेदन करें” पर क्लिक कर देना है|

Step3 : श्रमिक के नवीनीकरण की जानकारी भरें.
यहां पर आपको श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण की जानकारी भरना है| यानि श्रमिक कार्ड पंजीयन संख्या, कैप्चा कोड भरकर “Search” पर क्लिक कर देना है|

Step4 : UP Shramik Card Renewal करें.
Search पर क्लिक करते ही आपके सामने श्रमिक का नाम, जनपद का नाम, श्रमिक पंजीयन स्थिति, वर्तमान आयु/जन्म तिथि आदि जानकारी दिखाई देगा| यहां पर आप चित्र के अनुसार तीर के सामने “नवीनीकरण करें” पर क्लिक कर देना है|

Step5 : नवीनीकरण की अवधि चुनें.
नवीनीकरण करें पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाता है| यहां पर आप का मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, IFSC कोड, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम दिखाई देगा| यहां पर आपको नवीनीकरण की अवधि चुन लेना है, इसके बाद “नवीनीकरण जमा करें” पर क्लिक कर देना है|

Step6 : नवीनीकरण जमा करें पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा| इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे वेरीफाई कर लेना है|
Step7 : ओटीपी वेरीफाई करते ही आपके सामने पेमेंट का पेज खुल जाएगा| जहां से आप यूपी लेबर कार्ड रिन्यू फीस (यूपी श्रमिक कार्ड का अंशदान कैसे जमा करें) जमा कर सकते हैं| इस प्रकार आप बड़ी आसानी से इस आर्टिकल में बताए गये प्रक्रिया से घर बैठे ऑनलाइन UP Shramik Card Renewal कर सकते हैं|
यूपी श्रमिक कार्ड रिन्यूअल कराने के बाद इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
दोस्तों अगर आप UP Labour Card Renewal करा लेते हैं, तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं|
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
- अंत्येष्टि सहायता योजना
- मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना
- गंभीर बीमारी सहायता योजना
- महात्मा गांधी पेंशन योजना
- आपदा राहत सहायता योजना
- शौचालय सहायता योजना
- आवास सहायता योजना
- कन्या विवाह अनुदान योजना
- सौर ऊर्जा सहायता योजना
- कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाण योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
UP Labour Card Renewal Form PDF
दोस्तों जैसा कि इस आर्टिकल में हमने बताया है कि घर बैठे यूपी लेबर कार्ड रिनुअल ऑनलाइन किया जा सकता है| इसलिए UP Shramik Card Renewal Form डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है| लेकिन अगर आप ऑफलाइन तरीके से यूपी लेबर कार्ड रिनुअल कराना चाहते हैं| तो आप अपने नजदीकी ब्लॉक में जाकर उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड नवीनीकरण फार्म जमा करना होगा|
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने ब्लॉक या तहसील में जाना होगा| वहां से नजदीकी स्टेशनरी की दुकान से आपको ₹10 में यूपी लेबर कार्ड रिन्यूअल फार्म मिल जाएगा| फार्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर उसके साथ डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लगाकर श्रम विभाग अधिकारी के पास जमा कर देना है| इसके बाद आप के श्रमिक कार्ड को नवीनीकरण कर दिया जाएगा|
UP Shramik Card Renewal 2023 (FAQ)
उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड नवीनीकरण करने के लिए हर साल ₹20 के हिसाब से ₹100 का शुल्क लगता है| इसके अलावा अगर आप अपने क्षेत्र के जन सेवा केंद्र पर जाकर उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड नवीनीकरण कराते हैं, तो आपको जन सेवा केंद्र कर्मचारी को कुछ अलग से चार्ज देना पड़ेगा|
उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड नवीनीकरण फार्म डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है| क्योंकि आप सीधे उत्तर प्रदेश श्रम विभाग की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना Shramik Card Renewal कर सकते हैं|
Uttar Pradesh Shramik Card Renewal एक बार में 1 वर्ष, 2 वर्ष या 3 वर्ष के लिए नवीनीकरण कर सकते हैं| नवीनीकरण करने का प्रति वर्ष का शुल्क ₹20 के हिसाब से आपको भुगतान करना होगा|
UP Shramik Card Renewal Official Website : upbocw.in
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण UP | UP Shramik Card Renewal इसके विषय में विस्तृत जानकारी बताइ है| इसके अलावा उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड रिनुअल करने के लिए दस्तावेज, यूपी श्रमिक कार्ड रिन्युअल करने का नियम, आदि के बारे में भी बताया है| आप इस आर्टिकल में बताए गये प्रक्रिया से घर बैठे ऑनलाइन यूपी लेबर कार्ड रिनुअल कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।