यूपी आयुष्मान कार्ड आनलाइन कैसे बनाएं 2023 : केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था| इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है| Ayushman Card Yojana भारत के सभी राज्यों में लागू किया गया है| इसीलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो UP Ayushman Card Online Apply Kaise Kare.
क्योंकि जब आपके पास आयुष्मान कार्ड होगा, तभी आपको आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा| यूपी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्रता, दस्तावेज, आदि जानकारी इस आर्टिकल में आपको विस्तार पूर्वक दी जाएगी|
इसे भी पढ़ें
यूपी आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें | आयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट उत्तर प्रदेश |
आयुष्मान कार्ड 2023 में नाम कैसे जोड़े | हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज कैसे करवाएं |
उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत कार्ड 2023
आयुष्मान भारत Golden Card देश के हर गरीब लोगों को स्वास्थ्य संबंधित लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है| आयुष्मान भारत कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है| इसीलिए अगर आप किसी भी राज्य के रहने वाले हैं, तो आप इस योजना के अंतर्गत अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं, और ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं| केंद्र सरकार द्वारा इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी आयुष्मान भारत कार्ड योजना लागू की गई है|
अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से Ayushman Card Online Apply Uttar Pradesh कर सकते हैं| अगर आपका नाम आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची में होगा, तो आपको इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा|
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन UP (Highlight)
आर्टिकल का नाम | यूपी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
योजना की शुरुआत | केंद्र सरकार द्वारा |
योजना का वास्तविक नाम | आयुष्मान भारत कार्ड योजना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान करना |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click here |
UP Ayushman Card के लिए पात्रता की जांच कैसे करें?
Step1. अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, और आप आयुष्मान कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं| तो आपको सबसे पहले आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता की जांच करनी होगी| इसके लिए आपको आयुष्मान भारत की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा|

Step2. यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा कोड भरकर Generate OTP पर क्लिक कर देना है| आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3. यहां पर आपको Select Category के अंतर्गत Search By Name/Search By HHD Number/Search By Ration Card Number/Search By Mobile Number/Search By UP MMJAA ID आदि भरकर “खोजें/Search” पर क्लिक कर देना है|
Step4. इसके बाद अगर आपका नाम Ayushman Bharat Card List में होगा, तो दिखाई देने लगेगा| अगर आपका नाम आयुष्मान भारत कार्ड लिस्ट में है, तभी आप UP Ayushman Card Banva सकते हैं|
Pmay.gov.in UP के लिए पात्रता (ग्रामीणों के लिए)
- भूमिहीन परिवार जो अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा शारीरिक श्रम से कमाते है|
- मैनुअल मेहतर परिवार
- एक विकलांग सदस्य और एक स्वस्थ वयस्क सदस्य के बिना परिवार
- ऐसे परिवार जिन परिवारों में 16 से 59 वर्ष आयु वर्ग के सदस्य ना हो|
- कच्चे कच्चे दीवारों और छत के साथ बना एक मकान में रहने वाला परिवार
- 16 से 59 वर्ष आयु वर्ग के भीतर कोई पुरुष/कोई वयस्क/कमाने वाला सदस्य नहीं है|
UP आयुष्मान कार्ड आवेदन Online के लिए पात्रता (शहरी के लिए)
स्ट्रीट वेंडर | फेरी वाले |
वेटर | मोची |
सहायक | दुकान कर्मचारी |
वितरण सहायक | चपरासी |
परिवहन कर्मचारी | रिक्शा चालक |
कंडक्टर | गाड़ी खींचने वाला |
इलेक्ट्रिशियन | मैकेनिक |
असेंबलर | मरम्मत कर्मचारी |
प्लंबर | धोबी |
निर्माण श्रमिक | राजमिस्त्री |
श्रमिक | पेंटर |
वेल्डर | सुरक्षा गार्ड |
कुली | घर पर रहने वाला कारीगर |
टेलर स्वीपर | हस्तशिल्प कार्यकर्ता |
स्वच्छता कार्यकर्ता | माली |
घरेलू नौकर | कूड़ा उठाने वाला |
UP आयुष्मान कार्ड मोबाइल से कैसे बनाएं
दोस्तों अगर आप ही उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, और आप भी आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो मैं यहां पर आपको तीन तरीका बताने वाला हूं, कि आप उत्तर प्रदेश आयुष्मान भारत कार्ड कैसे बनवा सकते हैं|
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन UP
Step1. अगर आपका नाम आयुष्मान भारत कार्ड लिस्ट में है, तो आपको Pmjay.gov.in up की बेवसाइट पर आ जाना है|

Step2. यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Register” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step3. यहां पर आपको सभी जानकारी भर देना है जैसे : Select State, District Name, Mobile, Email, Name, Gender, DOB आदि इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जाता है| इसके बाद आपको होमपेज पर आ जाना है|

Step4. यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Do Your KYC” पर क्लिक कर देना है| आपके सामने नया इंटरफ़ेस खुल जाएगा, जहां पर मोबाइल नंबर भरकर Sign In पर क्लिक कर देना है|

Step5. यहां पर आपकी सभी जानकारी दिखाई देगी, इसके बाद आपको Complete Your KYC के अंतर्गत Aadhar Card भर देना है| और अपनी सुविधा अनुसार OTP/Finger/IRIS/Face पर क्लिक कर देना है| केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होते ही आपके सामने इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा|👇

Step6. यहां पर आवेदक को अपनी सभी जानकारी सही सही मिला लेना है, इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है| फिर आपको होमपेज पर आ जाना है|

Step7. आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Download Card” पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा, जहां पर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर Sign In पर क्लिक कर देना है|
Step8. क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, ओटीपी नंबर भरने के बाद साइन इन पर क्लिक कर देना है| जिसके बाद यूपी आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
सीएससी केंद्र द्वारा UP आयुष्मान कार्ड आवेदन Online.
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा, और जनसेवा कर्मचारी से आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए कहना होगा|
- सीएससी केंद्र का कर्मचारी सबसे पहले Ayushman Card List में आपका नाम चेक करेगा| अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना सूची में होगा, तभी आपका आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जा सकता है|
- इसके बाद आपको अपना सभी जरूरी दस्तावेज Aadhar Card, Ration Card, Registration Mobile Number, जन सेवा केंद्र एजेंट को दे देना है|
- इसके बाद जनसेवा कर्मचारी आपका यूपी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर देगा|
- आवेदन करने के 10 से 15 दिनों में आपका आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाता है, इसके लिए सीएससी केंद्र कर्मचारी को कुछ फीस देनी पड़ती है|
पंजीकृत और निजी हॉस्पिटल द्वारा UP Ayushman Card Online Apply Kaise Kare.
पंजीकृत और निजी हास्पिटल द्वारा अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या निजी अस्पताल में जाना होगा| अस्पताल कर्मचारी के द्वारा आपका नाम जन आरोग्य योजना की सूची में जांचा जाएगा| अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना सूची में होगा, तो आपको अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर जमा कर देना है| अस्पताल कर्मचारी आपका रजिस्ट्रेशन कर देता है, और कुछ दिनों के बाद आपको आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिया जाता है|
उत्तर प्रदेश आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन UP के लिए आपके पास नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने UP Ayushman Card Online Apply Kaise Kare. इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| यूपी आयुष्मान कार्ड आवेदन Online के अलावा अगर आप चाहे तो जन सेवा केंद्र या निजी और सरकारी हॉस्पिटल मैं जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं| अगर आपको आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन UP से संबंधित कोई कोई और जानकारी पूछना है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं|
8 thoughts on “उत्तर प्रदेश आयुष्मान कार्ड आनलाइन आवेदन कैसे करें | UP Ayushman Card Online Apply Kaise Kare.”