जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | जननी सुरक्षा योजना फार्म PDF up | जननी सुरक्षा योजना फार्म PDF Haryana | जननी सुरक्षा योजना हेल्पलाइन नंबर | जननी सुरक्षा योजना पोर्टल | Janani Suraksha Yojana Online Registration Kaise Kare
नवजात शिशु तथा गर्भवती महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है इस योजना की शुरुआत 2005 में हुई थी | तो चलिए दोस्तों जान देते हैं Janani Suraksha Yojana क्या है और जननी सुरक्षा योजना आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें|
इसे भी पढ़ें
मुर्गी पालन लोन कैसे लें | मोबाइल से नरेगा जाॅब कार्ड 2023 आनलाइन कैसे बनाएं |
ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे निकालें | ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी आनलाइन देखें |
जननी सुरक्षा योजना क्या है?
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना महिलाओं के लिए एक सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम है | इस योजना के अंतर्गत गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को मिलता है | इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं किसी सरकारी हॉस्पिटल या प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना प्रसव कराती हैं प्रसव कराने के बाद उनके बैंक खाता में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है|
सरकार के द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को दो श्रेणियों में बांटा गया है|
1.ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं : Janni Suraksha Scheme 2023 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वे गर्भवती महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं| उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में सरकार द्वारा ₹1400 की धनराशि दी जाएगी| गर्भवती महिला की सहयोग करने के लिए आशा सहयोगी को प्रसव प्रोत्साहन के रूप में ₹300 की धनराशि दी जाएगी| प्रसव के बाद गर्भवती महिला की शिशु संबंधित जानकारी, रखरखाव और सेवा करने के लिए आशा सहयोगी को ₹300 की धनराशि अलग से दी जाएगी|
2.शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं : जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में सरकार द्वारा ₹1000 की धनराशि दी जाएगी| गर्भवती महिला की सहयोग करने के लिए आशा सहयोगी को प्रसव प्रोत्साहन के रूप में ₹200 की धनराशि दी जाएगी| प्रसव के बाद गर्भवती महिला की शिशु संबंधित जानकारी, रखरखाव और सेवा करने के लिए आशा सहयोगी को ₹200 की धनराशि अलग से दी जाएगी|
Janni Suraksha Yojana 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
शुरुआत | भारत सरकार द्वारा |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
उद्देश्य | गर्भवती गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देना |
आर्थिक धनराशि | ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपया शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 1,000 रुपया |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
जननी सुरक्षा योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड | क्लिक करें |
जननी सुरक्षा योजना दिशा निर्देश | क्लिक करें |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-180-1900 |
जननी सुरक्षा योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें
1.सबसे पहले हम को जननी सुरक्षा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

2.यहां पर आने के बाद आपको Janni Suraksha Yojana Application PDF Form Download कर लेना है|
3. इस एप्लीकेशन में पूछी गई सभी जानकारी जैसे : महिला का नाम, गांव का नाम, भर देना है|
4. इसके बाद इस एप्लीकेशन के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर देनी है|
5. इसके बाद आपको जननी सुरक्षा योजना आवेदन फार्म को ले जाकर अपने नजदीकी आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र पर जमा कर देना है|
6. इस प्रकार आप बड़ी आसानी से Janni Suraksha Yojana Online Registration 2023 कर सकते हैं, और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
Janani Suraksha Scheme Registration करने के लिए पात्रता
- Janani Suraksha Yojana Labh ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाएं ही उठा सकती हैं |
- गर्भवती महिलाओं की उम्र है 18 साल से ऊपर होनी चाहिए |
- वे महिलाएं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हो | दोस्तों आपको बता दे जननी सुरक्षा योजना का लाभ केवल दो बच्चा पैदा करने तक आर्थिक सहायता तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती हैं |
- गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी हॉस्पिटल या सरकार द्वारा पंजीकृत निजी हॉस्पिटल में होना अनिवार्य है |
- यदि प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवती महिला मृत बच्चे को जन्म देती है तब भी उसे इस योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है |
जननी सुरक्षा योजना आवेदन फार्म दस्तावेज
- गर्भवती महिला का आधार कार्ड
- गर्भवती महिला का बीपीएल राशन कार्ड
- गर्भवती महिला का ऐड्रेस प्रूफ
- गर्भवती महिला का निवास प्रमाण पत्र
- गर्भवती महिला का जननी सुरक्षा कार्ड
- सरकारी हॉस्पिटल या निजी हॉस्पिटल के द्वारा डिलीवरी सर्टिफिकेट
- गर्भवती महिला का बैंक अकाउंट नंबर
- गर्भवती महिला का मोबाइल नंबर
- गर्भवती महिला का पासपोर्ट साइज फोटो
जननी सुरक्षा योजना आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
1.Track JSY Application Status के लिए आपको Janni Suraksha Yojana की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

2.होम पेज पर आने के बाद आपको ट्रेक एप्लीकेशन स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा| आपको इस पर क्लिक कर देना है|
3.इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर के Application Status Check कर सकते हैं|
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली राशि
ग्रामीण क्षेत्रों की रहने वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं कोई इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹1400 की आर्थिक मदद दी जाती है | तथा प्रसव प्रोत्साहन के लिए ₹300 और प्रसव के बाद गर्भवती महिला की सेवा करने के लिए ₹300 आशा को दी जाती है |
शहरी क्षेत्रों की रहने वाली गर्भवती महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाती है तथा प्रसव प्रोत्साहन के लिए ₹200 और प्रसव के बाद गर्भवती महिला की देखरेख के लिए ₹200 आशा को दी जाती हैं |
जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य क्या है?
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली वे गर्भवती महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं, उनके पास पैसों का काफी अभाव होता है जिसके कारण वे अपने स्वास्थ्य का ठीक से देखभाल नहीं कर पाती हैं | जिसके कारण उनके पेट में पलने वाला बच्चा भी आस्वास्थ्य हो जाता है | उन गरीब महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं तथा उनके बच्चों की देखरेख की जाती है और उन्हें आर्थिक मदद भी दी जाती है| Janani Suraksha Yojana Online Registration Kaise Kare
इस योजना के शुरू होने से अब गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में कमी आएगी तथा नवजात बच्चों की भी मृत्यु दर में कमी आएगी| गरीब गर्भवती महिलाएं अस्पताल में अपने बच्चे को सुरक्षित जन्म दे सकती हैं| जहां पर उनके जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित होने की संभावना रहेगी|
जननी सुरक्षा योजना (JSY) विशेषताएं
- जननी सुरक्षा योजना भारत सरकार के द्वारा सभी राज्यों में लागू की गई है |
- जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकृत महिलाओं के पास Janani Suraksha Yojana Card तथा एमसीएच कार्ड होना चाहिए|
- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखरेख करने के लिए सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में आशा की नियुक्ति की जाती है |
- जो गर्भवती महिलाएं आशा की सहायता से अपने घर पर या आंगनवाड़ी में बच्चे को जन्म देती हैं तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹500 दिया जाता है |
- बच्चे की निशुल्क डिलीवरी होने के बाद 5 साल तक बच्चे के टीकाकरण से संबंधित जानकारी पूरी निशुल्क भेजी जाती है |
- इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत गर्भवती महिलाएं कम से कम प्रसव पूर्व 2 अल्ट्रासाउंड बिल्कुल मुफ्त में करवा सकती हैं |
- बच्चे के जन्म होने के बाद भी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य तथा बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायता करेंगी।
- इस योजना के शुरू होने से गरीब गर्भवती महिलाएं पैसों के अभाव में भी अच्छे अस्पताल में अपने बच्चे को सुरक्षित जन्म दे सकती हैं| और अपने बच्चे के लालन-पालन और स्वयं के स्वास्थ्य के लिए आर्थिक मदद भी पा जाती है|
Janani Suraksha Yojana Online Registration Kaise Kare (FAQ)
इस योजना का लाभ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को मिलेगा |
इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 1400 रुपए तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद मिलती है |
जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और Online Registration कराना होगा|
जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार के द्वारा भारत के सभी राज्यों में चालू किया गया है|
ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिला को डिलीवरी होने के बाद 1400 रुपए तथा आशा सहयोगी को ₹300 दिया जाता है| वहीं पर शहरी क्षेत्रों में गर्भवती महिला को ₹1000 तथा आशा सहयोगी को ₹200 दिया जाता है|
आंगनवाड़ी से जुड़ी महिलाओं को ही आगनवाड़ी लाभार्थी योजना का लाभ दिया जाता है| इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को 1500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है|
जननी सुरक्षा योजना का फार्म बहुत ही आसान है आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से Janni Suraksha Yojana Online Apply कर सकते हैं|
Janni Suraksha Yojana की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2005 में की गई थी|
जननी सुरक्षा योजना हेल्पलाइन नंबर : 1800-180-1900
अगर आपको Janni Suraksha Yojana Application Form Download 2023 करना है, तो आप इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Janani Suraksha Yojana Online Registration Kaise Kare, जननी सुरक्षा योजना क्या है, Janani Suraksha Yojana Application Form 2023, सब कुछ बेहतर ढंग से बताने का प्रयास किया है अगर यह आर्टिकल आप लोगों को पसंद आए तो प्लीज कमेंट करके जरूर बताइएगा |
इसे भी पढ़ें
मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
8 thoughts on “जननी सुरक्षा योजना आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?| Janani Suraksha Yojana Online Registration Kaise Kare”