jeevanpramaan.gov.in pensioner login | जीवन प्रमाण सेंटर | जीवित प्रमाण पत्र फार्म उत्तर प्रदेश | जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड पीडीएफ | Jeevan Pramaan Patra Online Kaise Banaye | जीवन प्रमाण पत्र Download App
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं जब सरकारी कर्मचारी रिटायर होते हैं तो उन्हें हर महीने सरकार की तरफ से पेंशन दी जाती है | जिससे कि वह अपने जरूरी खर्चों को पूरा कर सके, इसके लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने संबंधित कार्यालय में कई प्रकार के जरूरी दस्तावेज जमा करते हैं | अब उन्हें इसके साथ Jeevan Pramaan Patra भी जमा करना होगा तभी जाकर उन्हें हर महीने पेंशन दी जाएगी | जहां पहले साल में एक बार नवंबर दिसंबर के महीने में अपने संबंधित कार्यालय या बैंक में सेवानिवृत्त कर्मचारी को जाना होता था और अपने जीवित होने का प्रमाण देना होता था |
लेकिन अब दोस्तों आपको ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि केंद्र सरकार के द्वारा Jeevan Pramaan Patra Portal लांच किया गया है | जहां पर आप जाकर ऑनलाइन तरीके से अपने जीवित होने का प्रमाण दे सकते हैं | तो चलिए इस आर्टिकल में हम जान लेते हैं जीवन प्रमाण पत्र क्या है, Jeevan Pramaan Patra Online Kaise Banaye, इन सभी महत्वपूर्ण जानकारी को जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए |
जीवन प्रमाण पत्र क्या हैं 2021
सरकारी कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उन्हें अपनी उच्च अधिकारियों के द्वारा Jeevan Pramaan Patra दिया जाता है जिन्हें ले जाकर उन्हें अपने बैंक संबंधित / कार्यालय में जमा करना होता है | जिसके कारण बुजुर्ग, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति, हर बार कार्यालय में उपस्थित नहीं हो पाते है | या फिर सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ एक स्थान को छोड़कर के दूसरे स्थान पर बस जाते है|
ऐसे में उन्हें अपने संबंधित कार्यालय से पेंशन लेने में काफी परेशानी होती है इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने जीवन प्रमाण पत्र की वेबसाइट शुरू की है | जहां पर जाकर पेंशन धारी ऑनलाइन तरीके से अपने आधार कार्ड के माध्यम से Jeevan Pramaan Patra Online Apply सकते हैं | और घर बैठे ही अपने जीवित होने का ऑनलाइन प्रमाण दे सकते हैं, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के कारण अब उन्हें बार-बार कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा |
जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता
सरकारी कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उनके लिए जीवन प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है | क्योंकि जीवन प्रमाण पत्र के माध्यम से वे खुद को अपने संबंधित कार्यालय में जीवित प्रमाण देते हैं, तब जाकर उन्हें पेंशन दी जाती है | अगर किसी कारणवश सरकारी रिटायर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसे हालात में उसकी पत्नी को हर महीने पेंशन की धनराशि दी जाती है | इसके लिए जरूरी है पत्नी को भी अपना Jivan Praman Patra के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज देने होंगे |
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने का लाभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने Jeevan Pramaan Patra Online Registration की प्रक्रिया 2014 में शुरू कर दी थी | इसके माध्यम से अब कोई भी सरकारी कर्मचारी रिटायर होने के बाद बड़ी आसानी से जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकता है |
- जहां पर पहले पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को आधार कार्ड से लिंक किया जाता था और उन्हें साल भर में एक बार आधार केंद्र में प्रस्तुत होकर खुद को जीवित होने का प्रमाण देना होता था |
- लेकिन इसमें भी समस्या यह थी कि जब कोई कर्मचारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर चला जाता था तो उसके लिए पेंशन प्राप्त करना काफी मुश्किल होता था |
- लेकिन इस Jeevan Pramaan Patra Online Banane की प्रक्रिया शुरू हो जाने के कारण आधार नंबर को ईमेल आईडी से जोड़ दिया गया है जिससे पेंशनभोगी व्यक्ति को कहीं जाने की जरूरत नहीं है |
- अब उसे अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से आराम से घर बैठकर Authentication Statement भेज देना है जो उसके जीवित होने का प्रमाण होगा |
- रिटायरमेंट वृद्धजन कर्मचारी को अब कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा |
- अगर कोई सरकारी पेंशन पाने वाला कर्मचारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर रहने के लिए चला जाता है तो भी उसे पेंशन पाने में कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि वह बड़ी आसानी से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकता है |
- Jeevan Pramaan Patra Online Apply प्रक्रिया शुरू होने के कारण समय और पैसा दोनों का बचत होगा |
- 2014 से अभी तक लगभग 80 लाख से 90 लाख पेंशन पाने वाले कर्मचारियों को जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने का लाभ प्राप्त हुआ है |
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
1.Jeevan Pramaan Patra Online Banane के लिए आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
2.इसके बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Get a Certificate पर क्लिक करना है |
3.इसमें आप अपने डिवाइस के हिसाब से किसी एक का चुनाव करके Sign up पर क्लिक करें |
4.इसके बाद आपके सामने नया इंटरफेस खुल जायेगा यहां पर आपको अपने आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, बैंक नाम और अकाउंट नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लेना है |
5.आधार कार्ड Authentication के लिए आपको अपनी अंगुलियों का प्रिंट देना होगा |
6.Authentication की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा, जिसमें आपके जीवन प्रमाण पत्र की आईडी होगी |
7.जीवन प्रमाण पत्र आईडी तथा आधार कार्ड के माध्यम से आप बड़ी आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं |
8.जिस बैंक अथवा कार्यालय से आपको पेंशन मिल रही है, वे लोग भी बड़ी आसानी से जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपका लाइफ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं |
9.Jeevan Pramaan Patra Official website के माध्यम से आप बड़ी आसानी से ईमेल आईडी पर इलेक्ट्रॉनिक जीवन प्रमाण पत्र की डिलीवरी कर सकते हैं |
जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाएं |
- अगर आप Jeevan Pramaan Patra Offline Banana चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को साथ ले जाना होगा |
- इसके बाद वहां से जीवन प्रमाण पत्र फार्म लेना है उसमें सभी जानकारी को भरकर अपने जरूरी दस्तावेजों को लगा देना है |
- इसके बाद जीवन प्रमाण पत्र आवेदन फार्म को सीएसटी (CSC Center) संचालक के पास जमा कर देना है |
- कुछ दिनों के बाद आपका Jeevan Pramaan Patra Ban Jyega, हां अगर आप चाहें तो अपने पेंशन संबंधित सरकारी कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं |
Jeevan Pramaan Patra Banane के लिए CSC सेंटर का पता कैसे लगाएं
1.इसके लिए आपको जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
2.इसके बाद आपको Locate a Centre पर क्लिक करना है |
3.इसमें आप Citizen Service Center, Select State, Select District पर क्लिक करके अपनी नजदीकी सीएससी सेंटर का पता लगा सकते हैं |
4.या तो फिर आप पिन कोड के माध्यम से अपने नजदीकी क्षेत्र में Jeevan Pramaan Patra CSC Center का पता लगा सकते हैं |
जीवन प्रमाण पत्र हेल्पलाइन नंबर
Helpline Number : 0120-3076200
Email ID : jeevanpramaan@gov.in
Jeevan Pramaan Patra 2021 FAQ
ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र किन राज्यों में शुरू किया गया है |
Jeevan Pramaan Patra Online Banane की प्रक्रिया पूरे देश में शुरू की गई है और इसे कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त है |
जीवन प्रमाण पत्र स्टेटस कैसे चेक करें|
Jeevan Pramaan Patra Status Kaise Check Kare, इसके लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जहां से आप बड़ी आसानी से जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस चेक कर सकते हैं |
जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के बाद उसे कहां जमा करना हैं |
Jeevan Pramaan Patra Online Banane के बाद अगर आप चाहे, तो उसे बैंक या अपने संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं | नहीं तो आपको जमा करने की जरूरत नहीं है बैंक या सरकारी कार्यालय को अगर जरूरत पड़ेगी तो वे खुद जीवन प्रमाण पत्र की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपका Jeevan Pramaan Patra Online Download कर सकते हैं |
जीवन प्रमाण पत्र के लिए पात्रता क्या है |
मुख्य रूप से पेंशन प्राप्त करने वाले लोग ही Jeevan Pramaan Patra Banva सकते हैं |
जीवन प्रमाण पत्र कब तक मान्य होता है |
जीवन प्रमाण पत्र अगर देखा जाए तो 1 साल तक मान्य रहता है, इसे हर साल आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जनरेट करना होगा, जिससे या मालूम चलेगा कि अभी आप जीवित हैं |
इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना
उत्तर प्रदेश विवाह पंजीकरण 2021
उत्तर प्रदेश कर्ज माफी की लिस्ट कैसे देखें 2021
उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे करे
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं, जीवन प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाएं, जीवन प्रमाण पत्र की आवश्यकता, जीवन प्रमाण पत्र हेल्पलाइन नंबर, आदि के बारे में विस्तार से बताया है, लेकिन अगर आपको इससे संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप कमेंट करके पूछ सकते, और आर्टिकल पसंद आने पर अपनी राय जरूर बताइएगा।
6 thoughts on “जीवन प्रमाण पत्र आनलाइन कैसे बनाएं | Jeevan Pramaan Patra Online Registration | लाइफ सर्टिफिकेट आनलाइन अप्लाई | जीवन प्रमाण पत्र CSC”