[2023] ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट और अधिकार क्या है | Gram Pradhan Ke Karya List

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट 2023 | ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट 2023 UP | ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट उत्तर प्रदेश | ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट कैसे देखें | ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट Uttarakhand | Gram Pradhan Ke Karya List I ग्राम प्रधान के अधिकार | ग्राम पंचायत कार्य योजना लिस्ट | ग्राम प्रधान कार्यसूची App 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं Gram Pradhan Ke Karya List 2023 के बारे में बताने वाला हूं| कि किसी भी ग्राम पंचायत का मुखिया यानी प्रधान के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य आते हैं, और एक प्रधान के पास किस तरह का अधिकार होता है| इसके अलावा इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि गांव का ग्राम प्रधान किस काम के लिए कितना पैसा निकाला है| अथवा ग्राम प्रधान द्वारा कितना पैसों का हेरा फेरी किया जा रहा है| कहां-कहां फर्जी काम दिखा करके पैसा निकाल लिया गया है|

यह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगा| इस आर्टिकल को पढ़कर आप भी अपने गांव के ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया है, ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी आदि पा सकते हैं|

जैसा कि आप जानते हैं, ग्राम प्रधान हमारे देश में ग्राम पंचायत का मुखिया होता है| लेकिन भारत के अलग-अलग राज्यों में ग्राम प्रधान को अनेक नाम से जाना जाता है| जैसे : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा में ग्राम प्रधान को सरपंच के नाम से जाना जाता है| बिहार झारखंड में मुखिया के नाम से जाना जाता है| उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ग्राम प्रधान के नाम से जाना जाता है| जबकि दक्षिण भारत में पंचायत प्रमुख या विलेज हेड के नाम से जाना जाता है|

इसे भी पढ़ें

ग्राम पंचायत में आरटीआई कैसे लगाएंग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाले
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी आनलाइन देखेंग्राम प्रधान का नाम और मोबाइल नंबर आनलाइन कैसे पता करें

Table of Contents

पंचायती राज व्यवस्था 1992 | Panchayati Raj Act 1992

भारत देश के आजाद होने के बाद यहां पर लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना की गई| लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित होने के बाद भी यह व्यवस्था निचले स्तर पर यानी पंचायत स्तर पर स्थापित नहीं हो पाई थी| पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को लागू करने के लिए संविधान में कई संशोधन किए गए| तत्पश्चात संविधान के 73वें संशोधन 1992 के अंतर्गत 24 अप्रैल 1993 में भारत में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई थी| जिसके बाद पंचायती राज व्यवस्था को तीन स्तरों पर विभाजित किया गया| 

  • गांव स्तर पर ग्राम पंचायत (Gram Panchayat)
  • ब्लॉक या खंड स्तर पर क्षेत्र पंचायत
  • जिला स्तर पर जिला परिषद/जिला पंचायत (Zila Panchayat)

लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको गांव स्तर पर ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) और ग्राम प्रधान (Gram Panchayat) के बारे में बताने वाले हैं| कि किसी भी ग्राम प्रधान का चुनाव कैसे होता है, Gram Pradhan Ke Karya List और अधिकार क्या है| ग्राम प्रधान किस कार्य के लिए कितना पैसा खर्च करता है आदि की जानकारी इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से दिया जाएगा| 

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट 2023 | Gram Pradhan Ke Karya List 2023

किसी भी गांव का जो भी मुखिया या ग्राम प्रधान होता है, उसके पास उस गांव से संबंधित निम्नलिखित कार्यों की जिम्मेदारी होती है| इसके लिए ग्राम पंचायत के खाते में सरकार द्वारा पैसा भेजा जाता है, इन पैसों को निकालकर ग्राम प्रधान गांव के विकास कार्यों में लगाता है| ग्राम प्रधान वर्क लिस्ट 2023 के अंतर्गत इन कार्यों को शामिल किया गया है| जो इस प्रकार है👇

1.गांव की रोड को पक्की बनवाना और उसका रखरखाव करना

किसी भी गांव का प्रधान की यह जिम्मेदारी होती है कि गांव में जो भी कच्ची सड़के हैं, जो सड़कें बारिश के मौसम में खराब हो जाती है गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है| इन कच्ची सड़कों को पक्की बनवाना, इसके अलावा गांव के सड़कों की रखरखाव करना, उनकी मरम्मत करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है| 

2.पशुओं के पीने की पानी की व्यवस्था करना

ग्राम पंचायत की यह जिम्मेदारी होती है कि गांव में ग्रामीण व्यक्तियों ने जो पशुपालन की है| उन पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होता है| इसके लिए ग्राम प्रधान गांव की सरकारी भूमि पर तालाब खुदवा सकता है| 

3.दूध विक्री केंद्र और डेयरी स्थापित करना

जैसा कि आप जानते हैं ग्रामीण व्यक्तियों के पास पशुपालन व्यवसाय और खेती आय का जरिया होता है| ग्रामीण क्षेत्रों में खेती किसानी करने वाले व्यक्ति पशुपालन व्यवसाय भी करते हैं| इसलिए ग्राम प्रधान को चाहिए कि पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गांव में दूध बिक्री केंद्र और डेयरी की व्यवस्था करनी चाहिए| ताकि पशु पालन करने वाले किसान बड़ी आसानी से दूध बिक्री कर सकें, इसके अलावा प्रधान को पशुओं का टीकाकरण और उपचार के लिए गांव में व्यवस्थाएं करनी चाहिए| 

4.खेती की सिंचाई की व्यवस्था

प्रधान को चाहिए कि अपने गांव में खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई के साधन की व्यवस्था करनी चाहिए| इसके लिए प्रधान सरकारी ट्यूबवेल की व्यवस्था कर सकता है इसके अलावा नहर से जो छोटी-छोटी नहर निकली है, उनका साफ सफाई करें ताकि पानी किसान के खेत तक आसानी से पहुंच सके| और किसान अपनी फसल की सिंचाई सही मात्रा में करके अच्छा फसल उगा सके|

5.शौचालय की व्यवस्था करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिन व्यक्तियों के पास शौचालय नहीं है, उन्हें शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है| इसलिए किसी भी गांव के प्रधान की यह जिम्मेदारी होती है, कि गांव के रहने वाले जिन व्यक्तियों के पास शौचालय नहीं है उनके घर में शौचालय की व्यवस्था करना| ताकि मजबूरन ग्रामीण वासियों को खुले में शौच जाना ना पड़े और गांव स्वच्छ बना रहे| 

6.सार्वजनिक स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करना

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कई सार्वजनिक स्थल होते हैं जैसे : मंदिर, मस्जिद, रामलीला का स्थान, खेलकूद का स्थान आदि| यहां पर प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि सार्वजनिक स्थल पर लाइट की व्यवस्था करना और स्वच्छ बनाए रखना| सार्वजनिक स्थल पर एक सरकारी नल होना चाहिए, इसके अलावा बैठने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए|

7.दाह संस्कार और कब्रिस्तान का रखरखाव

किसी भी गांव में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग होते हैं| इसलिए ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी होती है कि गांव में दाह संस्कार और कब्रिस्तान का रखरखाव करना| दाह संस्कार और कब्रिस्तान के स्थल पर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करना| ताकि हिंदू समुदाय के लोग दाह संस्कार कर सके और मुस्लिम समुदाय के लोग मृत व्यक्ति को कब्रिस्तान में दफना सकें| और किसी समुदाय के बीच कोई झगड़ा उत्पन्न ना हो| 

8.कृषि को बढ़ावा देना

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ज्यादातर कृषि पर निर्भर रहते हैं, इसलिए प्रधान की जिम्मेदारी होती है कृषि को बढ़ावा देने के लिए जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करना| इसके लिए किसान को पानी की सुविधा देने के लिए सरकारी पंप तथा नहर की व्यवस्था करना और खाद और बीज के लिए जरूरी व्यवस्था स्थापित करना 

9.प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर बेहद कम होता है, इसलिए प्रधान की जिम्मेदारी होती है, कि सरकारी स्कूल में शिक्षा की व्यवस्था को और बेहतर बनाए| इसके अलावा अनपढ़ ग्राम वासियों को शिक्षा का महत्व बताकर उनके बच्चों को स्कूल भेजना| सरकारी स्कूल में बच्चों के खेलने के लिए मैदान की व्यवस्था करना, इसके अलावा गरीब बच्चों को कॉपी किताब बैग फ्री में वितरित करना आदि| 

  • राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी सरकारी योजनाओं को गांव में सही तरह से क्रियान्वित कराना
  • गांव में विकास कार्यों को सही और सुचारू रूप से क्रियान्वित करना
  • सड़क और ग्राम विकास से जुड़े सभी मुद्दों पर ग्राम वासियों के लिए कार्य करना
  • गांव में रहने वाली विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाना
  • इसके अलावा गांव में रहने वाले बुजुर्ग महिला या पुरुष को वृद्धा पेंशन की सुविधा उपलब्ध करवाना
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों का राशन कार्ड बनवाना
  • गांव के रहने वाले राशन कार्ड धारक को राशन वितरण दुकान से सस्ते मूल्य पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना
  • राशन वितरण में अगर कोटेदार किसी प्रकार की हेराफेरी करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत करना
  • गांव में सड़क, नाली, विद्यालय, गौशाला आदि निर्माण के लिए नरेगा जॉब कार्ड धारक को रोजगार देना
  • गांव के रहने वाले बेरोजगार युवाओं को नरेगा योजना से जोड़कर रोजगार प्रदान करना
  • इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान के ऊपर ऐसे बहुत से कार्यों की जिम्मेदारी होती है|

ग्राम प्रधान के पास कितना पैसा आया कैसे चेक करें?

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, किसी भी गांव का जो प्रधान होता है, उसके ऊपर गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी होती है| और इन विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान के पास सरकार द्वारा पैसा भेजा जाता है|

Step1. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके गांव के विकास कार्यों के लिए कितना पैसा ग्राम प्रधान के खाते में आया है, तो आपको सबसे पहले E Gram Swaraj की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा|

Step2. ई ग्राम स्वराज के होम पेज पर आने के बाद आपको इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा| इसके बाद आपको धीरे-धीरे और नीचे आते जाना है, तो आपको इस प्रकार का इंटरफ़ेस दिखाई देगा👇

Step3. यहां पर आपको Reports के अंतर्गत जो ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं, उनमें से आप को दिखाई दे रहे तीर के सामने “Accounting” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step4. यहां पर आपको Financial Progress Report के अंतर्गत दिखाई दे रहे तीर के सामने “ACCOUNTING ENTITY WISE REPORT” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद दूसरे नंबर पर “Cash Book Report” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step5. यहां पर आपको Cash Book Report : Month Wise/Scheme, Date Range Wise/Month wise, Financial Year, State, District, Block, Village, Month, Captcha आदि जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step6. यहां पर आप प्रत्येक महीने का रिपोर्ट इस प्रकार 👆 से देख सकते हैं, कि गांव के विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत के खाते में कितना पैसा आया हुआ है| और ग्राम प्रधान किन-किन कार्यों को दिखाकर कितना पैसा निकाल चुका है|

EGramSwaraj App Download कैसे करें?

Step1. ई ग्राम स्वराज मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है| वहां पर सर्च करना है- ई ग्राम स्वराज एप

Step2. इसके बाद आपको Install बटन पर क्लिक करके ई ग्राम स्वराज मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लेना है|

Step3. इस ऐप की मदद से भी आप घर बैठे ऑनलाइन ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी पता कर सकते हैं, कि आपके गांव के विकास कार्यो के लिए ग्राम प्रधान के खाता में कितना पैसा आया है| और किन-किन कार्यो के लिए ग्राम प्रधान कितना पैसा निकाल चुका है|

ऑनलाइन ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कैसे करें| Online Gram Pradhan Work List.

Step1. दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके गांव में इस वर्ष ग्राम प्रधान द्वारा कितने कार्य किए गए हैं, या इस वर्ष Gram Pradhan Ke Karya List 2023 Online Dekhna चाहते हैं|

Step2. तो आपको सबसे पहले मोबाइल के गूगल क्रोम पर जाना है, वहां पर सर्च करना है| E Gram Swaraj

Step3. यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Approve Progress Report” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step4. यहां पर आपको Select Plan Year तथा कैपचा कोड भरकर “Get Report” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step5. यहां पर आपको अपना राज्य चुन लेना है, जैसे कि मैंने अपना राज्य चुन लिया है| इसके बाद उसके सामने दिखाई दे रहे तीर के सामने क्लिक कर देना है|

Step6. इसके बाद आपको अपना District और Gram Panchayat के सामने “Total Approved plan count” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step7. यहां पर आपको District, Block, Village Panchayat, Plan Code आदि दिखाई देगा| आप जिस भी गांव के ग्राम प्रधान के कार्य की लिस्ट देखना चाहते हैं| आपको उसके सामने दिखाई दे रहे तीर की तरह “View” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step8. यहां पर आप बारी बारी से SECTION 1 2 3 4 पर क्लिक करके अपने गांव के Gram Pradhan Work List 2023 देख सकते हैं| ग्राम पंचायत में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है, इसके अलावा ग्राम पंचायत के लिए कितना पैसा आता है| यह भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

ग्राम प्रधान संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राम पंचायत क्या है | Gram Panchayat Kya Hai.

भारत में सबसे निचले स्तर की लोकतांत्रिक इकाई ग्राम पंचायत होता है| ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता द्वारा 5 सालों के लिए किया जाता है| ग्राम पंचायत के अंतर्गत प्रधान और वार्ड सदस्य का चुनाव जनता के द्वारा किया जाता है| ग्राम पंचायत का मुखिया प्रधान होता है, चुनाव के बाद जो भी व्यक्ति ग्राम पंचायत का मुखिया यानी प्रधान बनता है| उसके ऊपर गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी होती है| प्रधान ही गांव के विकास कार्यों को क्रियान्वित करता है|

ग्राम प्रधान पद का महत्व क्या होता है?i Importance of Village Head Post

ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान गांव का प्रथम नागरिक माना जाता है| गांव के सभी विकास कार्यों की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है| प्राचीन काल से ही ग्राम प्रधान पद की महत्व हमारे देश में चलती आई है| वैदिक काल में ग्राम प्रधान को ग्रामणी, ग्रामिक जैसे नामों से जाना जाता था|

ग्राम प्रधान का चुनाव कैसे होता है?I Gram Pradhan Ka Chunav

ग्राम प्रधान का चुनाव गांव में रहने वाली लोगों द्वारा किया जाता है| गांव में रहने वाले जिन लोगों की उम्र 18 साल से ऊपर है, वे ग्राम प्रधान चुनाव में मतदान दे सकते हैं| मतदान में जिस भी प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिलता है, उस प्रत्याशी को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम प्रधान घोषित कर दिया जाता है| ग्राम प्रधान का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए होता है| ग्राम प्रधान चुना गया व्यक्ति अब 5 साल तक गांव के विकास कार्यों की देखरेख करेगा|

ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी होती है | Gram Pradhan Ke Salary

ग्राम प्रधान को अभी कोई सैलरी नहीं दी जाती है, लेकिन भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां पर सैलरी के तौर पर कुछ मानदेय राशि प्रधान को दी जाती है| जैसे उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान को ₹5000 मानदेय पर दिया जाता है| वहीं पर मध्यप्रदेश में सरपंच को ₹3000 मानदेय पर सैलरी दी जाती है|

ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करें I Gram Pradhan Ke Shikayat Kaise Kare.

अगर मान लीजिए गांव का प्रधान सही काम नहीं कर रहा है, या ग्राम वासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए पैसा वसूल रहा है| यानी कुल मिलाकर ग्राम प्रधान भ्रष्टाचार में लिप्त है, तो आप ग्राम प्रधान की शिकायत विकास खंड अधिकारी या जिला पंचायत राज्य अधिकारी से कर सकते हैं| अगर आप ग्राम पंचायत के 2/3 तिहाई सदस्यों का बहुमत लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करते हैं|

तो सबसे पहले विकास खंड अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रधान पर लगाए गए भ्रष्टाचार आरोपों को जांच की जाएगी| अगर अपराध सही पाया जाता है, तो जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान को उसके पद से हटा दिया जाता है| ग्राम प्रधान को पद से हटाने के बाद गांव का नया प्रधान चुनने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी फिर से चुनाव करा सकता है|

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट कैसे देखें या जाँच करें – राज्यों के नाम

क्र. म.राज्य के नामराजधानी के नाम
1.पश्चिम बंगाल (West Bengal)कोलकाता
2.उत्तराखंड (Uttarakhand)देहरादून
3.उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ
4.त्रिपुरा (Tripura)अगरतला
5.तेलंगाना (Telangana)हैदराबाद
6.तमिलनाडु (Tamilnadu)चेन्नई
7.सिक्किम (Sikkim)गंगटोक
8.राजस्थान (Rajasthan)जयपुर
9.पंजाब (Punjab)चंडीगढ़
10.ओडिशा (Orissa)भुवनेश्वर
11.नगालैंड (Nagaland)कोहिमा
12.मिजोरम (Mizoram)आइजोल
13.मेघालय (Meghalaya)शिलांग
14.मणिपुर (Madipur)इंफाल
15.महाराष्ट्र (Maharashtra)मुंबई
16.मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)भोपाल
17.केरल (Kerala)तिरुवनंतपुरम
18.कर्नाटक (Kernataka)बेंगलुरू
19.झारखंड (Jharkhand)रांची
20.हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)शिमला
21.हरियाणा (Haryana)चंडीगढ़
22.गुजरात (Gujrat)गांधीनगर
23.गोवा (Goa)पणजी
24.छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)रायपुर
25.आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)अमरावती
26.बिहार (Bihar)पटना
27.असम (Assam)दिसपुर
28.अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)ईटानगर

Gram Pradhan Ke Karya List 2023 (FAQ)

1. ग्राम पंचायत में क्या-क्या काम आता है?

ग्राम पंचायत के अंतर्गत गांव की स्वच्छता, सड़क, लाइट, औषधि, कुओं तालाबों की सफाई और मरम्मत, नाली की सफाई और मरम्मत, पानी निकासी, खेती, उद्योग, सार्वजनिक स्थल की सफाई और मरम्मत, बाजार मेलों और चारगाहो की मरम्मत जैसे आदि कार्य आते हैं| ग्राम प्रधान इन सभी कार्यों को भली-भांति देखता और करता है|

2. ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण कैसे देखें?

Gram Panchayat में प्रधान द्वारा जो भी कार्य किया जाता है, उन कार्यों की सूची आप ऑनलाइन देख सकते हैं, ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का विवरण ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक दी गई है| 

3. ग्राम पंचायत में 1 साल में कितने पैसे आते हैं?

Gram Panchayat में कम से कम 1 साल में ₹900000 आते हैं|

4. ग्राम प्रधान का बजट कैसे देखें?

किसी भी Gram Panchayat Ki Karya और व्यवस्थाओं में होने वाला खर्च ग्राम प्रधान के अंतर्गत आता है| आपके Village Ka Gram Pradhan गांव की व्यवस्थाओं के लिए कितना पैसा निकाल रहा है, इसकी जानकारी पाने के लिए आपको सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट EGramSwaraj.gov.in पर जाना होगा| वहां पर Planning के आप्शन के अंतर्गत Approved Action Plan Report” पर क्लिक करके किसी भी वर्ष और महीने का खर्च देख सकते हैं| 

5. ग्राम पंचायत के चार कार्य कौन-कौन से हैं?

गांव में सड़कों की व्यवस्था करना, सिंचाई के साधन की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थल पर लाइट की व्यवस्था

6. ग्राम पंचायत द्वारा कौन सा कर लगाया जा सकता है?

ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय मेलों पर कर लगाया जा सकता है| 

7. ग्राम समाज की जमीन पर किसका अधिकार होता है?

ग्राम समाज की जमीन सरकारी जमीन होती है इसलिए ग्राम समाज की जमीन पर अधिकार प्रदेश सरकार की होती है| हालांकि ग्राम समाज की जमीन का देखभाल का जिम्मा ग्राम प्रधान का होता है| 

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Gram Pradhan Ke Karya List 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| इस आर्टिकल को पढ़कर आप ग्राम पंचायत के कामों की जानकारी पा सकते हैं| इसके अलावा घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन ग्राम प्रधान के कार्यों की जांच कर सकते हैं|

ग्राम पंचायत में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही है, इसकी जानकारी भी ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन में देख सकते हैं| इसके अलावा ग्राम पंचायत के लिए कितना पैसा आता है, यह जानकारी भी पता कर सकते हैं| अगर आपको Gram Praman Work List 2023 से संबंधित कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|

इसे भी पढ़ें👇

पैन कार्ड में जन्मतिथि कैसे सुधारें
5 मिनट में चोरी हुआ मोबाइल कैसे पता करें
उमंग एप से पीएफ कैसे निकालें
थाना प्रभारी को शिकायत के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
नाम से बिजली बिल कैसे चेक करें
गौतम अडानी का जीवन परिचय
बाइक का रजिस्ट्रेशन कैसे करें
पीएफ में बैंक अकाउंट नंबर कैसे जोड़े/चेंज करें
पोस्टल कोड (पिन कोड नंबर) क्या होता हैं, कैसे पता करें
Jaa Lifestyle Login कैसे करें

9 thoughts on “[2023] ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट और अधिकार क्या है | Gram Pradhan Ke Karya List”

Leave a Reply