बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म कैसे भरें?, आयु सीमा, सैलरी, दस्तावेज

Bihar Anganwadi Supervisor Form Kaise Bhare : दोस्तों बिहार आंगनवाड़ी में महिला पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती निकाली गई है, इच्छुक उम्मीदवार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के आर्टिकल में मैं आपको यही बताने वाला हूं कि आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म कैसे भरे? आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग जिले में अलग-अलग पद निकाले गए हैं। आप अपने ग्राम पंचायत में पता कर सकते हैं कि आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत कितना पद निकाला गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर हम पूरे प्रदेश की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर पद को मिलाकर कुल 60000 पदों पर भर्ती होगी। इस आर्टिकल को पढ़कर आप आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अलावा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज की भी जानकारी दी गई है।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती क्या है?

दोस्तों आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती (Anganwadi Supervisor Bharti) के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों की भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला गया है। इनमें से आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी भर्ती के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती आवेदन (Bihar Anganwadi Supervisor Bharti Apply) के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानि आप बिना कोई आवेदन फीस दिए मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग पद निकल गया है। आंगनबाड़ी भर्ती में सबसे मुख्य पद आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का होता है, इसमें सैलरी अच्छी होती है तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के ऊपर का पद होता है।

बिहार आंगनबाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2024

बिहार सरकार द्वारा बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे नीचे दी गई सारणी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

भर्ती का नामबिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती 2024
डिपार्टमेंटइंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विसेज (ICDS)
प्रारम्भ तिथि13/02/2024
अंतिम तिथि05/03/2024
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 45 वर्ष
महिला पर्यवेक्षिका13 पद
आफिशियल वेबसाइटClick here
CategoryNo. Of Post
समान्य वर्ग1 पद
ईबीसी वर्ग4 पद
ओबीसी वर्ग3 पद
एससी वर्ग4 पद
एसटी वर्ग1 पद
ईडब्लूएस0 पद

बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के लिए योग्यता

  • अभ्यार्थी का काम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य हैं।
  • अभ्यर्थी के पास काम से कम 10 वर्ष का सेविका पद के कार्य का अनुभव होना चाहिए। 
  • नीचे बताए गए विषयों में स्नातक होना अनिवार्य है। (न्यूनतम 45% अंक होना चाहिए) 
    • समाज कार्य
    • मनोविज्ञान
    • आहार विज्ञान
    • गृह विज्ञान
    • बाल विकास एवं पोषण
    • श्रम एवं समाज शास्त्र

बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म कैसे भरें?

जो भी उम्मीदवार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फॉर्म (Anganwadi Supervisor Application Form) भरने के इच्छुक हैं, वे नीचे दिए गए जानकारी को फॉलो करके बड़ी आसानी से फॉर्म आवेदन कर सकते हैं। दोस्तों यहां पर मैं आपको बिहार आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का फार्म भरने की प्रक्रिया बताने वाला हूं। अगर आप बिहार से हैं, तो आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन फार्म भर सकते हैं।

  • नाम (हिन्दी में) : यहां पर अपना नाम हिन्दी में लिखे।
  • अंग्रेजी में : यहां पर अपना नाम अंग्रेजी में लिखें।
  • पिता/पति का नाम अंग्रेजी में :  यहां पर पति या पिता का नाम अंग्रेजी में लिखें। 
  • माता का नाम (अंग्रेजी में ) :  यहां माता का नाम अंग्रेजी में लिखें।
  • जन्म तिथि (अंकों में) : यहां पर जन्म तिथि अंकों में लिखें।
  • दिनांक को उम्र :  फार्म जमा करते समय आप की उम्र कितनी है, उसको लिखें। 
  • लिंग :  स्त्री है या पुरुष उसको लिखें। 
  • क्या आप भारत के निवासी हैं :  हां लिखें 
  • क्या आप बिहार राज्य के स्थायी अधिवासी है : अगर हां तो सही का टिक लगाएं। 
  • क्या आप किसी आरक्षित वर्ग से हैं :  हां या नहीं चुनें। 
  • यदि हां तो संबंधित आरक्षित वर्ग का कोड रिक्त आयात में भरें : आरक्षित वर्ग का कोड भरें। 
  • आपके संबंधित आरक्षित वर्ग के अधीन संबंधित जाति का नाम : आरक्षित वर्ग जाति का नाम लिखें। 
  • क्या आप शारीरिक रूप से विकलांग हैं :  अपने अनुसार लिखें। 
  • यदि हां, तो विकलांगता का स्वरूप अंकित करें :  विकलांगता शरीर के किस अंग में है, उसे भरें। 
  • विकलांगता का प्रतिशत :  विकलांगता का प्रतिशत कितना हैं, उसे भरें। 
  • क्या आप बिहार राज्य के सेवक हैं : अगर आप विहार में सरकारी कर्मचारी हैं, तो हां लिखें। 
  • यदि हां तो पदनाम : सरकारी कर्मचारी पद का नाम लिखें। 
  • कार्यालय :  सरकारी कर्मचारी कार्यालय का नाम लिखें। 
  • स्थान :  कहां पर नौकरी करते हैं, वो जानकारी लिखें। 
  • क्या आप विज्ञापन में अंकित आवश्यकता/ न्यूनतम शैक्षिक योग्यता धारण करते हैं :  हां लिखें। 
  • दूरभाष संख्या :  अपने घर का टेलीफोन नंबर लिखें। 
  • मोबाइल संख्या :  अपना मोबाइल नंबर लिखना है। 
  • ई-मेल : यहां पर ईमेल आईडी भरना है। 
  • पूरा नाम एवं पत्राचार का पता : यहां पर अपना नाम और घर का पता लिखें। 
  • पासपोर्ट का फ़ोटो चिपकाए : यहां चौकोर बाक्स में अपना एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो कापी चिपकाना है, ध्यान रखें उस पर अपना नाम या हस्ताक्षर अंकित नहीं करना है।
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर : यहां पर आवेदक को अपना हस्ताक्षर हिंदी और अंग्रेजी में करना है। 
  • स्थायी पता : यहां पर अपना स्थायी पता लिखना है, जैसे – ग्राम, जिला, पिनकोड, राज्य आदि।
  • वैवाहिक स्थिति : अगर शादी हुई है तो हां लिखें, अन्यथा नहीं लिख देना है। 
  • क्या आप हिंदी पढ़ना लिखना जानते हैं :  हां लिखें। 
  • शैक्षिक योग्यता :  यहां पर अपनी शैक्षिक योग्यता लिखना है,  आपने क्या पढ़ाई की हैं। 
  • पूर्व नियोजन का विवरण :  
  • दो विनिधारको का पता सहित पूर्ण विवरण जो उम्मीदवार को छ: माह से अधिक से जानते हो, पर उससे सम्बन्धित न हो : यहां पर दो गवाह का नाम लिखना है, जो आपसे संबंधित न हो। 
  • उम्मीदवार का एक शारीरिक पहचान चिह्न : आपके शरीर पर कोई निशान हैं, तो उसे लिखे। क्या निशान हैं कहां पर है। 
  • अन्य कोई सूचना : 
  • तिथि : यहां पर आज की तारीख डालें।
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाए : यहां पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाए।

FAQs

1. बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर का भर्ती कब होगा?

बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म 12 फरवरी 2024 से शुरू कर दिया गया है। जिसका अंतिम तिथि 5 मार्च 2024 निर्धारित किया गया है। 

2. आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

अगर आप 10वी 12वीं पास हैं, तो बिहार आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

3. आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की ट्रेनिंग कितने दिन की होती हैं?

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की ट्रेनिंग 1 महीने की होती है ट्रेनिंग के बाद अगर आपको A या B श्रेणी मिलता है, तो आपको पोस्टिंग मिल जाती है। लेकिन यदि आपको C श्रेणी मिलती हैं, तो आपको फिर से एक महीने की ट्रेनिंग करनी पड़ती है।

इसे भी पढ़ें 👇

बिहार जमाबंदी नंबर चेक कैसे करें
बिहार जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें
बिहार में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की सूची
बिहार विकलांग पेंशन योजना आनलाइन आवेदन
बिहार रोड टैक्स ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें
नार्थ बिहार बिजली बिल चेक कैसे करें
बिहार जाति प्रमाण पत्र चेक कैसे करें
बिहार विवाह पंजीकरण कैसे करें
बिहार बकरी पालन योजना आवेदन
बिहार चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment