दोस्तों अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं, और आप बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं| तो आपको यह आर्टिकल पढ़ना बहुत ही जरूरी है क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं Uttarakhand Bakri Palan Yojana 2023 के बारे में|
उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए स्वरोजगार शुरू करने के लिए उत्तराखंड बकरी पालन योजना शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत आप ₹400000 का लोन प्राप्त करके बकरी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं| लोन राशि पर आपको सब्सिडी भी दिया जाता है|
चलिए आगे हम बकरी पालन योजना उत्तराखंड के बारे में पूरा विस्तार से जानते हैं| जैसे : बकरी पालन योजना उत्तराखंड के लिए पात्रता, दस्तावेज, उत्तराखंड बकरी पालन योजना आवेदन प्रक्रिया, लाभ आदि|
इसे भी पढ़ें
अपणि सरकार पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कैसे करें | उत्तराखंड रोडवेज बस हेल्पलाइन नंबर |
उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कैसे करें | गांव में बकरी पालन कैसे करें, लागत और कमाई |
उत्तराखंड बकरी पालन योजना क्या है | Uttarakhand Bakri Palan Yojana Kya Hai.
उत्तराखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तराखंड बकरी पालन योजना शुरू किया गया है| यानी इस योजना के अंतर्गत अगर कोई नागरिक बकरी पालन व्यवसाय शुरू करता है, तो उसे सरकार द्वारा लोन और सब्सिडी दिया जाएगा|
इसलिए अगर आप बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और आपके पास पैसों की समस्या है, तो आप बड़ी आसानी से इस योजना के अंतर्गत ₹400000 तक का लोन इसके अलावा सब्सिडी लेकर अपना बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैंI उत्तराखंड में अधिकांश करके बहुत से लोग अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास पैसों की सबसे बड़ी समस्या होती है|
यही कारण है कि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते हैं| इसी परेशानी को दूर करने के लिए उत्तराखंड बकरी पालन योजना शुरू किया गया है, ताकि कोई भी उत्तराखंड निवासी अगर बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने की सोच रहा है| तो वह बड़ी आसानी से इस योजना का लाभ उठाकर लोन और सब्सिडी लेकर खुद का बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकता है और एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकता है| चलिए आगे इस आर्टिकल में हम इस योजना के अंतर्गत पात्रता, दस्तावेज, लाभ आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानते हैं|
UK Goat Farming Scheme 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | उत्तराखंड बकरी पालन योजना |
राज्य | उत्तराखंड सरकार |
लाभार्थी | राज्य के बकरी पालन व्यवसाय से जुड़े लोग |
उद्देश्य | बकरी पालन व्यवसाय के लिए लोन और सब्सिडी देना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
लोन राशि | ₹400000 तक का लोन |
आवेदन फार्म पीडीएफ डाउनलोड | Click here |
बैंक लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट डाउनलोड | Click here |
उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023 के लिए आवेदन कौन कर सकता है| Uttarakhand Bakri Palan Yojana Apply
उत्तराखंड में अगर कोई उत्तराखंड का नागरिक बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना के अंतर्गत ₹400000 तक का लोन और सब्सिडी प्राप्त करके खुद का बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकता हैं| लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा Uttarakhand Bakri Palan Scheme 2023 का लाभ लेने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई है| चलिए आगे हम आपको बताते हैं, इस योजना का लाभ कौन व्यक्ति ले सकता है|
- बकरी पालन का व्यवसाय करने वाला व्यक्ति या बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने वाला व्यक्ति इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है|
- Uttarakhand Bakri Palan Yojana 2023 के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति स्थाई रूप से उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए|
- इस योजना के लिए पढ़े लिखे व्यक्ति तथा बिन पढ़े लिखे व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं|
- बकरी पालन योजना उत्तराखंड के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति किसी बैंक द्वारा लोन डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए|
- इसके अलावा जो व्यक्ति पिछले 5 साल में किसी स्वरोजगार योजना का लाभ ना उठाया हो, वही उत्तराखंड बकरी पालन योजना के लिए आवेदन कर सकता है|
- इस योजना का लाभ एक व्यक्ति केवल एक बार ही उठा सकता है| एक से अधिक बार किसी भी व्यक्ति को यूके बकरी पालन स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा|
- इस योजना के अंतर्गत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा| इसलिए जितना जल्दी हो सके आपको उत्तराखंड बकरी पालन योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए|
उत्तराखंड बकरी पालन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप Uttarakhand Goat Farming Yojana 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले सरकारी पशु चिकित्सालय या पशु विभाग के कार्यालय में जाकर Barki Palan Yojana Application Form को लेना है| या फिर अगर आप चाहे तो अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय से भी उत्तराखंड बकरी पालन योजना फार्म प्राप्त कर सकते हैं|
या फिर “उत्तराखंड बकरी पालन योजना पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड” पर क्लिक करके फार्म डाउनलोड कर सकते हैं| जो इस प्रकार से दिखाई देगाI उत्तराखंड बकरी पालन योजना फार्म का भाग-1 हैं| यहां पर आपको-

- प्रबंधक : जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं, उस बैंक का नाम लिखें
- शाखा : यहां पर बैंक की शाखा लिखें
- पासपोर्ट फोटो : यहां पर आवेदक को अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना है
- प्रयोजन : किस काम के लिए लोन लेना चाहते हैं यहां पर लिखें
- कुल राशि : कितना बैंक लोन लेना चाहते हैं यहां पर लिखें | इसके अलावा राशि का विवरण लिखें
- कुल बैंक ॠण राशि शब्दों में : यहां पर बैंक लोन की राशि शब्दों में लिखें
- आवेदक का नाम : लोन लेने वाले व्यक्ति का नाम लिखें
- पिता/पति का नाम : यहां पर लोन लेने वाला अगर पुरुष हैं, तो उसके पिता का नाम लिखें| अगर स्त्री है, तो उसके पति का नाम लिखें|
- जाति : लोन लेने वाले व्यक्ति का जाति लिखें
- निवासी : लोन लेने वाले व्यक्ति का निवास स्थान लिखें
- आवेदक के पास उपलब्ध बकरियों की संख्या : यहां पर कुल बकरियों की संख्या लिखें
- आवेदक की वार्षिक आय : लोन लेने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय कितना है यहां पर लिखें
- दिनांक : आवेदन फार्म जमा करने की तारीख लिखें
- स्थान : जिस स्थान पर फार्म जमा करना है उसका नाम लिखें
- आवेदक के हस्ताक्षर : लोन लेने वाले व्यक्ति को यहां हस्ताक्षर करना है
- मोबाइल नंबर : लोन लेने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिखें
- गवाह के हस्ताक्षर : यहां पर गवाह का नाम, निवासी और हस्ताक्षर होगा

उत्तराखंड बकरी पालन योजना फार्म का भाग-2 हैं| यहां पर आपको-
- श्री/श्रीमती कुमारी : इसके सामने लोन लेने वाले व्यक्ति को अपना नाम लिखना है
- पिता/पति : इसके सामने लोन लेने वाला अगर पुरुष हैं, तो उसके पिता का नाम लिखें| अगर स्त्री है, तो उसके पति का नाम लिखें|
- निवासी : इसके सामने अपने गांव का नाम लिखें
- विकासखंड : इसके सामने विकासखंड का नाम लिखें
- दिनांक : आज की तारीख लिखें
- आवेदक के हस्ताक्षर : यहां पर लोन लेने वाले व्यक्ति को अपना हस्ताक्षर करना है|
इस प्रकार से आप UK बकरी पालन योजना फार्म भर सकते हैं, इसके बाद इस आवेदन फार्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर देना है| इसके बाद आपको पशु चिकित्सक विभाग के अधिकारी के पास जाकर उत्तराखंड बकरी पालन योजना Application Form को वेरीफाई करवा लेना है| वेरीफाई करवाने के बाद जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं, उस बैंक मैनेजर के पास जाकर इस फार्म को जमा कर देना है| बस आप का खत्म होता है| अब इसके आगे की प्रक्रिया उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों द्वारा की जाएगी|
उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023 के लिए दस्तावेज
अगर आप बकरी पालन योजना Uttarakhand का लाभ उठाकर खुद का बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं| तो इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- बकरी पालन व्यवसाय का रिपोर्ट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (मांगे जाने पर)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (दिव्यांग की स्थिति में)
- शपथ पत्र हस्ताक्षर के साथ
Uttarakhand Bakri Palan Yojana मिलने में कितना समय लगता है?
अगर आप उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023 के अंतर्गत लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं, तो यह प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों से होकर गुजरती है| सबसे पहले आपके द्वारा आवेदन किया गया बकरी पालन स्कीम उत्तराखंड फार्म को जिला स्तर पर वेरीफाई किया जाता है|
इसके बाद राज्य स्तर पर आवेदन फार्म को चेक करने के बाद सेंट्रल लेबल स्तर पर चेक किया जाता है| इन तीन चरणों से गुजरने के बाद उत्तराखंड बकरी पालन योजना आवेदन फार्म पर लाभार्थी को सब्सिडी या लोन मुहैया कराया जाता है| इस प्रकार से देखा जाए औसतन इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने में 2 महीने का समय लग जाता है|
उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023 का लाभ
उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया बकरी पालन योजना से राज्य के जो नागरिक बकरी पालन व्यवसाय कर रहे हैं या जो नागरिक बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं| उन्हें निम्नलिखित लाभ होंगे|
- Uttarakhand Bakri Palan Yojana का लाभ लेने के लिए बकरी पालन व्यवसायी को शिक्षित होना जरूरी नहीं है| यानि शिक्षित अथवा अशिक्षित व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है| इसलिए बकरी पालन व्यवसाय से जुड़ा हुआ व्यक्ति किसी भी उम्र में इस योजना का लाभ उठा सकता है|
- ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान और निर्धन परिवार इस योजना का लाभ उठाकर खुद का बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं|
- इस व्यवसाय में कोई तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं पड़ती है, इसलिए कोई भी ग्रामीणीय अशिक्षित व्यक्ति बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकता है|
- बकरी पालन व्यवसाय शुरू करके किसान अपनी आय को दुगनी कर सकता है और बकरी के लिए अपने खेतों में चारा उगा सकता है|
- इस योजना के शुरू होने से राज्य से होने वाले पलायन कम होगी और युवा वर्ग इस व्यवसाय को शुरू करके अपने ही परिवार के बीच रहकर रोजी-रोटी कमा सकते हैं|
- बकरी पालन योजना यूके शुरू होने से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी, इसके अलावा गरीब परिवार, किसान परिवार बकरी पालन व्यवसाय शुरू करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में Uttarakhand Bakri Palan Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हुई है| अगर आप उत्तराखंड के रहने वाले हैं, तो आप इस योजना के अंतर्गत लोन और सब्सिडी प्राप्त करके बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं| क्योंकि आप जानते हैं बकरी पालन व्यवसाय आज के समय में काफी तेजी से बढ़ रहा है, युवा वर्ग इस व्यवसाय से मोटी कमाई कर रहे हैं|
इसीलिए उत्तराखंड सरकार भी अपने राज्य में बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को शुरू की है| उत्तराखंड के किसान भाई भी खेती के साथ-साथ बकरी पालन व्यवसाय शुरू करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं| इसके अलावा अगर Uttarakhand Goat Farming Scheme 2023 से संबंधित कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
7 thoughts on “उत्तराखंड बकरी पालन योजना 2023 | दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ”