यूपी पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन चेक/डाउनलोड कैसे करें?| UP Police Verification Online Check/Download Kaise Kare.

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं यूपी सरकार द्वारा यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र को बनाना अनिवार्य कर दिया गया है| इसलिए अगर आपने Uttar Pradesh Police Charitra Praman Patra के लिए आवेदन किया है, तो यह आर्टिकल पढ़ना आपको बहुत जरूरी है| क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, UP Police Verification Online Check/Download Kaise Kare.

यूपी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑफिशियल पोर्टल लांच किया गया है| जहां से आप ऑनलाइन आवेदन तथा UP Police Verification Online Check कर सकते हैं| इसके अलावा यूपी पुलिस वेरीफिकेशन ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं|

इसे भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश विकलांग प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएंयूपी भूलेख खतौनी कैसे निकाले ऑनलाइन
उत्तर प्रदेश हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 2023 में कैसे लगाएंआयुष्मान भारत हॉस्पिटल लिस्ट उत्तर प्रदेश 

यूपी पुलिस करैक्टर सर्टिफिकेट क्या है?| Uttar Pradesh Police Character Certificate.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस वेरीफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल जारी किया गया है| जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश का रहने वाला कोई भी नागरिक अपना पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट बनवा सकता है|

आवेदन करने के बाद पुलिस द्वारा उस व्यक्ति के बारे में जानकारी वेरीफाई किया जाता है| जैसे : उसके ऊपर किसी प्रकार का हत्या, लूटपाट, बलात्कार आदि गंभीर आरोप ना लगे हैं| इन सभी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद पुलिस विभाग द्वारा उस व्यक्ति का UP Police Character Certificate बना दिया जाता है|

जो यह प्रमाणित करता है कि इस व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है| यूपी पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट के आधार पर वह व्यक्ति सरकारी नौकरी, किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी, या ऐसे स्थान जहां पर पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट मांगा जाता है वहां पर उपयोग कर सकता है|

पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन चेक UP (Highlight)

आर्टिकल का नामउत्तर प्रदेश पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन चेक कैसे करें
पोर्टल का नामCCTNS-Citizen Portal
विभागउत्तर प्रदेश पुलिस विभाग
लाभार्थीराज्य के नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइटuppolice.gov.in
हेल्पलाइन नंबरContact Us

पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन चेक UP | UP Police Verification Online Check Kaise Kare.

Step1 : यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

यूपी पुलिस वेरीफिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया पुलिस विभाग की मोबाइल ऐप UPCOP गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करना है|

Step2 : UP Police App Download करें.

आपको Install बटन पर क्लिक करके यूपी पुलिस मोबाइल ऐप डाउनलोड करना है| डाउनलोड करने के बाद ऐप ओपन करें| यहां पर आपको कहीं ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आपको “Search Your Application Status/Download” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3 : मोबाइल नंबर डालें.

Login करने के लिए यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डाल कर Get Otp पर क्लिक करना है| इसके बाद आपके रजिस्टर Mobile Number पर एक OTP भेजा जाता है, जिसे वेरिफाई कर लेना है| नया इंटरफेस👇

Step4 : Type of Service, Year, Service Request Number चुनें.

यहां पर Type of Service के अंतर्गत “Character Certificate” को चुन लेना है| इसके बाद Year : जिस वर्ष में आप ने यूपी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है वहीं वर्ष चुन लेना है| Service Request Number : यहां पर पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र Registration Number भरकर “Search” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step5 : दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें.

यहां पर UP Police Verification Online Check करने के लिए आपको दूसरे नंबर पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step6 : यूपी पुलिस वेरीफिकेशन स्टेटस चेक करें.

यहां पर आपको UP Police Verification Process Status Check कर सकते हैं| इसके अलावा “DOWNLOAD CERTIFICATE” पर क्लिक कर के UP Police Character Certificate Download कर सकते हैं| इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से UP Police Character Certificate Download कर सकते हैं| इसके अलावा UP Police Verification Status Check कर सकते हैं|

यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र का लाभ

दोस्तों उत्तर प्रदेश पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन तथा यूपी पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन चेक UP करने के निम्नलिखित लाभ है| जो इस प्रकार है-

  • उत्तर प्रदेश पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन बड़ी आसानी से कर सकते हैं|
  • यूपी पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र की आवश्यकता किसी कंपनी में नौकरी पाने के लिए जरूरत पड़ती है|
  • UP Police Verification Certificate का उपयोग व्यक्ति एक जरूरी दस्तावेज के रूप में भी कर सकता हैं|
  • कई जगह पर किराए का रूम लेने के लिए मकान मालिक द्वारा यूपी पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है| ताकि मकान मालिक यह जान सके कि वह जिसको रूम दे रहा है वह कोई क्रिमिनल नहीं है|
  • इसके अलावा कई सरकारी नौकरी में भी आवेदन करने के दौरान यूपी पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने UP Police Verification Online Check करने की प्रक्रिया बताई हुई है| अगर आपने उत्तर प्रदेश पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो इस आर्टिकल को पढ़कर यूपी पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट स्टेटस चेक कर सकते हैं| इसके अलावा यूपी पुलिस वेरिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं| अगर आपको पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन UP चेक करने से संबंधित कोई सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं|

इसे भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश आयुष्मान कार्ड आनलाइन आवेदन कैसे करें

UP राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से

उत्तर प्रदेश कर्ज माफी की लिस्ट कैसे देखें

यूपी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

Leave a Reply