UP Bakri Palan Loan Yojana 2023 : दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक पढ़ना चाहिए| क्योंकि आज इस आर्टिकल में मैं आपको उत्तर प्रदेश बकरी पालन लोन योजना के बारे में बताने वाला हूं|
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने राज्य में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी लोग बकरी पालन व्यवसाय शुरू करते हैं, उन्हें आसानी से कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा|
चलिए इस आर्टिकल में आगे हम विस्तार से जानते हैं जैसे : बकरी पालन लोन योजना क्या है, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन कैसे करें, UP Bakri Palan Loan Yojana का लाभ, आदि|
इसे भी पढ़ें
मनरेगा पशु शेड योजना | एसबीआई (SBI) पशुपालन लोन कैसे लें |
गांव में बकरी पालन कैसे करें, लागत और कमाई | उत्तर प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट |
उत्तर प्रदेश बकरी पालन स्कीम क्या है | UP Bakri Palan Loan Yojana Kya Hai.
बकरी पालन लोन सब्सिडी UP : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर आम नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की जाती है| उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के रहने वाले नागरिकों के लिए Uttar Pradesh Bakri Palan Loan Scheme 2023 शुरू की है| इस योजना के अंतर्गत राज्य के रहने वाले पढ़े लिखे या अनपढ़ नागरिक भी अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं| उत्तर प्रदेश का रहने वाला जो भी नागरिक अपना रोजगार शुरू करने के लिए बकरी पालन शुरू करता है| उसे इस योजना के अंतर्गत Bakri Palan Subsidy प्रदान की जाएगी|
बहुत ही कम मासिक किस्तों पर उसे बैंक से लोन दिया जाएगा, ताकि वह अपना बकरी पालन व्यवसाय को शुरू कर सके और उसका विस्तार कर सके| उत्तर प्रदेश में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए और स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए, इसके अलावा आम नागरिकों की आय में वृद्धि करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है| उत्तर प्रदेश के रहने वाले खेतों में काम करने वाले किसान भी इस योजना के अंतर्गत बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते है, और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं|
Uttar Pradesh Bakri Palan Loan Scheme 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | यूपी बकरी पालन लोन स्कीम |
राज्य | उत्तर प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय को बढ़ाने के लिए |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के बकरी पालन व्यवसाय से जुड़े लोग |
बकरी पालन व्यवसाय में लागत | लागत का 90% उत्तर प्रदेश सरकार देगी, लागत का 10% बकरी पालन व्यवसायी को लगाना होगा |
UP Goat Farming Loan Scheme का लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया यूपी बकरी पालन लोन योजना की निम्नलिखित लाभ है| जो इस प्रकार हैI
- UP Bakri Palan Loan Yojana 2023 के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी|
- बकरी व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को 10 बकरी और एक बकरा के लिए Bank Loan दिया जाएगा|
- या इस योजना के अंतर्गत 10 भेड़ और 1 भेड़ा के लिए लोन दिया जाएगा|
- बकरी पालन लोन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत बकरी पालन व्यवसाय में कुल लागत का 90% सरकार देगी, जबकि 10% किसान को लगाना होगा|
- यानी इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 90% तक सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा|
- इस योजना के अंतर्गत बकरी पालन व्यवसाय में कुल लागत धनराशि ₹66000 निर्धारित की गई है|
- जिनमें से लाभार्थी का कुल लागत का 10% यानी 6600 रुपया लगेगा| जबकि सरकार द्वारा कुल लागत का 90% यानि ₹59400 सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाएगी|
बकरी पालन लोन उत्तर प्रदेश 2023 Online.
यूपी बकरी पालन लोन योजना ऑनलाइन आवेदन करने की कोई भी प्रक्रिया नहीं है| इसलिए अगर आप उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा| इसके लिए आपको अपने ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा, वहां से उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना आवेदन फार्म लेना होगा| Application Form में पूछी गई सभी जानकारी को भरकर उसके साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न करके पशु चिकित्सक अधिकारी के पास जमा कर देना है|
पशु चिकित्सक अधिकारी द्वारा आपके एप्लीकेशन की जांच की जाएगी, इसके बाद पुनः आवेदन फार्म की जांच करने के लिए जिला स्तरीय, जिला पशुधन मिशन समिति के पास भेज दिया जाता है| अगर जिला पशुधन मिशन समिति द्वारा आपके आवेदन फार्म को चयन किया जाता है तो आपको UP Bakri Palan Loan Scheme के अंतर्गत लोन दिया जाता है| इस योजना के अंतर्गत कुल लागत ₹66000 निर्धारित की गई है, जिसमें से कुल लागत का 10% यानी ₹6600 आवेदक को देने पड़ते हैं| बाकी 90% धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाई जाती है|
यूपी बकरी पालन योजना 2023 के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई UP बकरी पालन लोन योजना के अंतर्गत निम्नलिखित आवश्यक पात्रताएं और शर्ते हैं| जो इस प्रकार हैI
- उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना का लाभ लेने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को बकरी पालन योजना के लाभ में वरीयता दी जाएगी|
- उत्तर प्रदेश के रहने वाले जो भी सरकारी कर्मचारी हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा|
- बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा| आवेदन के पश्चात चयनित लाभार्थी को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
- Uttar Pradesh Bakri Palan Yojana 2023 शुरू होने से बकरी पालन व्यवसाय का सपना देखने वाले नागरिक बड़ी आसानी से इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं|
- इस योजना के शुरू होने से उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी में कमी आएगी, इसके अलावा आम नागरिक अथवा किसानों की आय में वृद्धि होगी|
- उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक अनपढ़ नागरिक भी बकरी पालन व्यवसाय कुशल रूप से चला सकता है, और अच्छा मुनाफा कमा सकता है|
UP Bakri Palan Loan Yojana के लिए दस्तावेज
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया यूपी बकरी पालन स्कीम के लिए जो भी व्यक्ति आवेदन करने के लिए सोच रहा है, उसके पास नीचे दी गई निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए|
- आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आवेदक के पास बैंक पासबुक होना चाहिए|
- आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए|
- आवेदक के पास पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए|
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
बकरी पालन व्यवसाय से कमाई कितनी हो सकती है?
बकरी पालन व्यवसाय से काफी अच्छी कमाई की जा सकती है| इसके लिए आपको अच्छे नस्ल के बकरे और बकरी का पालन करना होगा| संकर नस्ल की बकरे और बकरियां लोगों के बीच काफी उत्साहजनक होती हैं| और इनका मांस भी स्वादिष्ट होता है| इसलिए अगर आप अच्छे नस्ल की बकरी पालन व्यवसाय करते हैं, तो अच्छी कमाई कर सकते हैं|
अगर कमाई के जरिए की बात करें तो बकरे और बकरी बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं| बकरी के छोटे बच्चे को बेच कर पैसा कमा सकते हैं| बकरी और बकरे के मांस को बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं| इसके अलावा बकरी पालन व्यवसाय से होने वाले खाद्य उर्वरक से पैसा कमा सकते हैं| इसके अलावा आप बकरी के दूध को बेचकर पैसा कमा सकते हैं|
इस प्रकार से अगर देखा जाए तो बकरी पालन व्यवसाय में कई तरीके से पैसे कमाने के ऑप्शन दिखाई देते हैं| अगर आप एक सिस्टम बनाकर बकरी पालन व्यवसाय करें, तो बहुत ही आराम से महीने का 50 हजार से 1 लाख रुपए तक कमा सकते हैं|
राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission)
भारत सरकार द्वारा भारत के सभी राज्यों में राष्ट्रीय पशुधन मिशन की शुरुआत की गई है| इस मिशन के अंतर्गत देश में पशु पालन को बढ़ावा देना है, जिससे भारत में पशुओं का विस्तार काफी तेजी से हो सके| राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत देश के किसानों को पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी भी प्रदान किया जाएगा| इसके अलावा राष्ट्रीय पशुधन मिशन द्वारा भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग प्रकार की पशुपालन योजनाएं चलाई जा रही है|
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा पशु पालन करने वाले व्यवसायी को लोन मुहैया कराया जाएगा| भारत के प्रत्येक राज्यों में अलग-अलग चलाई जा रही योजनाओं के हिसाब से अलग-अलग सब्सिडी राशि निर्धारित की गई हैं| इस योजना के अंतर्गत भारत के रहने वाले किसान अथवा अपना खुद का रोजगार शुरू करने वाले नवयुवक पशुपालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं|
बकरी पालन योजना उत्तर प्रदेश 2023 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया बकरी पालन योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिक अपना खुद का रोजगार शुरु कर सकें, उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को कम किया जा सके, उत्तर प्रदेश के आम नागरिकों की आय में वृद्धि की जा सके| इस योजना का यही उद्देश्य है|
इस योजना के अंतर्गत राज्य के जो भी नागरिक बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वह आसानी से लोन लेकर बकरी पालन व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं| सरकार बकरी पालन व्यवसाय के लिए 10 बकरी 1 बकरे के लिए बैंक लोन देती है, ताकि आम नागरिक बकरी पालन व्यवसाय करके अपनी आय में वृद्धि कर सके|
UP Bakri Palan Loan Yojana 2023 (FAQ)
ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जो भी व्यक्ति बकरी पालन लोन लेकर नया बकरी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे बड़ी आसानी से 10 बकरी पर बैंक से ₹400000 का लोन ले सकते हैं|
बकरी पालन लोन नाबार्ड से ले सकते हैं|
एक बकरी के लिए औसतन 20 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए, इस हिसाब से 50 बकरी के लिए 1000 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए|
एक बकरी के लिए औसतन 20 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए, इस हिसाब से 100 बकरी के लिए 2000 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए|
उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरी पालन व्यवसाय में कुल लागत का 90% राज्य सरकार वहन करती है, जबकि 10% बकरी पालन व्यवसाय का होता है|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने UP Bakri Palan Loan Yojana 2023. के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, बेरोजगार हैं या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना के अंतर्गत लोन लेकर अपना बकरी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं|
बकरी पालन व्यवसाय में Bakri Palan Farm बनाने के लिए कुल लागत का 90% उत्तर प्रदेश सरकार वाहन करेगी, जबकि कुल लागत का 10% बकरी पालन व्यवसायी को देना होगा| इसके अलावा खेती करने वाले किसान भी इस योजना का लाभ उठाकर बकरी पालन व्यवसाय करके अपने आय को बढ़ा सकते हैं|
UP Bakri Palan Loan Yojana 2023 : दोस्तों अगर आप उत्तर … कांटेक्ट नंबर | 6000266986 Murgi Palan Company Contact Number.8509489633
8509489633