[2023] समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़ें | Samagra ID me Name Kaise Jode.

Online Samagra ID me Name Kaise Jode 2023 : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा समग्र पोर्टल शुरू किया गया है| जहां पर परिवार के सभी सदस्य अपना समग्र आईडी बनवा सकते हैं|

जब भी परिवार में किसी बच्चे का जन्म होता है, तो परिवार की यह जिम्मेदारी बनती है कि Samagra Family id में उस बच्चे का नाम भी जोड़ दिया जाए| आज के आर्टिकल में मैं यही आप लोगों को विस्तार से बताने वाला हूं, कि घर बैठे परिवार के किसी भी सदस्य का ऑनलाइन समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े?

इसे भी पढ़ें

आधार कार्ड से समग्र ID निकालना[ऑनलाइन] समग्र परिवार आईडी कैसे निकाले
समग्र आईडी में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ेनाम से समग्र आईडी कैसे निकालें 

समग्र आईडी में नाम जोड़ना है| 2023 (Highlight)

आर्टिकल का नामपरिवार समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े
विभागसमग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्य प्रदेश सरकार
नाम जोड़ने की प्रक्रियाऑनलाइन प्रक्रिया
ऑफिशियल वेबसाइटक्लिक करें
जोड़ने का माध्यमसमग्र परिवार आईडी द्वारा तथा e-kyc द्वारा

समग्र आईडी में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े?I Samagra ID me Name Kaise Jode.

Family Member Ka Name Samagra Portal Per Jorne के लिए बहुत ही आसान कुछ स्टेप को फॉलो करके समग्र आईडी में नाम जोड़ सकते हैं| परिवार समग्र आईडी में नए सदस्य का नाम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से जोड़ सकते हैं| परिवार के जिन सदस्यों का नाम पहले से समग्र पोर्टल पर पंजीकृत है, इसके अलावा Parivar Samagra ID परिवार के जिस मुखिया के नाम पर बना है|

वे बड़े आसानी से परिवार में किसी नए सदस्य का नाम Samagra Parivar ID me Jode सकते हैं| चलिए आगे हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि परिवार समग्र आईडी में नया नाम कितने तरीके से जोड़ सकते हैं| 

  • समग्र पोर्टल से समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े?
  • e-KYC के माध्यम से Samagra ID me Name Kaise Jode 2023
  • ऑफलाइन तरीके से समग्र पोर्टल पर नया नाम कैसे जोड़े? 2023

समग्र पोर्टल से समग्र आईडी में नाम जोड़ना Online.

Samagra ID me name kaise jode Online : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लांच किया गया समग्र पोर्टल के द्वारा आप बड़ी आसानी से Online Samagra ID me Name Jor सकते हैं|

Step1 : समग्र पोर्टल पर जाएं.

परिवार के किसी नए सदस्य का नाम समग्र आईडी में जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको समग्र ID पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा 👇

Step2 : परिवार को पंजीकृत करें पर क्लिक करें.

यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “परिवार को पंजीकृत करें” पर क्लिक कर देना है नया इंटरफेस 👇

Step3 : स्थाई पता भरें.

स्थाई पता : यहां पर आपको सभी जानकारी जैसे जिला, स्थानीय निकाय, पंचायत/जोन, गांव/वार्ड, कॉलोनी, मकान नंबर, जाति, धर्म आदि भर देना है|

Step4 : परिवार के मुखिया की जानकारी भरें.

परिवार के मुखिया की जानकारी : यहां पर आपको परिवार के मुखिया की सभी जानकारी भर देना है| जैसे प्रथम नाम (in english), अंतिम नाम (in english), प्रथम नाम (हिंदी), अंतिम नाम (हिंदी), जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड नंबर, ईमेल आईडी आदि|

Step5 : दस्तावेज अपलोड करें.

अपलोड दस्तावेज : यहां पर आपको एक दस्तावेज की फोटो कॉपी अपलोड करनी है| (दसवीं कक्षा की अंकसूची/आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र/राशन कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/शासकीय परिचय पत्र/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र/मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता का प्रमाण पत्र) इनमें से कोई एक दस्तावेज अपलोड करनी है|

Step6 : सदस्य जोडें पर क्लिक करें.

इसके बाद आपको परिवार समग्र आईडी में नाम जोड़ने के लिए “सदस्य जोड़े” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step7 : Family Member Details भरें.

यहां पर आपको Family Members Details सही सही भर देना है| इसके बाद Add Member in Family पर क्लिक कर देना है| इसके बाद दस्तावेज अपलोड कर देनी है|

Step8 : Request ID नोट करें.

इसके बाद आपको एक Request id मिल जाती है, जिसके माध्यम से आप चेक कर सकते हैं, कि परिवार समग्र आईडी में आपका नाम जुड़ा या नहीं जुड़ा है| इस प्रकार आप घर बैठे केवल अपने मोबाइल फोन से बड़ी आसानी से ऑनलाइन परिवार समग्र आईडी में नाम जोड़ सकते हैं|

e-KYC के माध्यम से Samagra Pariwar ID me name kaise jode.

Step1 : mp samagra portal पर जाएं.

ईकेवाईसी के द्वारा किसी नये सदस्य का नाम परिवार समग्र आईडी में जोड़ने के लिए आपको samagra.gov.in mp पर जाना होगा|

Step2 : “e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें” पर क्लिक करें.

यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “e-KYC के माध्यम से नए सदस्य को पंजीकृत करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step3 : “परिवार विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक करें.

यहां पर आपको समग्र आईडी तथा कैप्चा कोड भरकर परिवार विवरण प्राप्त करें पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके सामने Family Members Details खुल जाएगा|

Step4 : सदस्य जोडे पर क्लिक करें.

इसके बाद आपको सदस्य जोड़े पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step5 : Add Member in Family पर क्लिक करें.

यहां पर आपको Family Members Details सही सही भर देना है| इसके बाद Add Member in Family पर क्लिक कर देना है| इसके बाद दस्तावेज अपलोड कर देनी है|

Step6 : Request ID नोट करें.

इसके बाद आपको एक Request id मिल जाती है, जिसके माध्यम से आप चेक कर सकते हैं, कि परिवार समग्र आईडी में आपका नाम जुड़ा या नहीं जुड़ा है| इस प्रकार आप घर बैठे केवल अपने मोबाइल फोन से बड़ी आसानी से Samagra id me Name Jor सकते हैं|

ऑफलाइन तरीके से समग्र पोर्टल पर नया नाम कैसे जोड़े? 2023

  • सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के रोजगार सहायक या नगरपालिका कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां से “समग्र परिवार आई डी में नया नाम जोड़ने हेतु आवेदन पत्र” लेना होगा|
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर कर इसके अलावा समग्र आईडी में जिस नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं, उसकी सभी जानकारी सही-सही भर देना है| 
  • इसके साथ ही इस आवेदन फार्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न कर देना है, इसके बाद इस आवेदन फार्म को ले जाकर अपने क्षेत्र के नगर पालिका कार्यालय में जमा कर देना है|
  • नगर पालिका कार्यालय के अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाएगी, आवेदन फार्म सही पाए जाने पर आपकी समग्र परिवार आई डी में नया सदस्य का नाम जोड़ दिया जाता है| 

समग्र आईडी में नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज

परिवार समग्र आईडी में नया नाम कैसे जोड़े : अगर आप Online Pariwar Samagra ID me Name Jorne की सोच रहे हैं, तो आपके पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए|

  • दसवीं कक्षा की अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • मतदाता परिचय पत्र्
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • शासकीय परिचय पत्र
  • सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता का प्रमाण पत्र

Samagra ID Me Name Jodne के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश के रहने वाले जिन परिवारों एवं परिवार के सदस्यों का समग्र पोर्टल पर पंजीयन किया गया है| और किसी कारण बस परिवार आईडी से सदस्य का नाम कट गया है, तो वह समग्र आईडी में नाम को जोड़ सकता है| इसके अलावा परिवार में नए सदस्य के आगमन होने पर जैसे बच्चा का जन्म होने पर, घर में बहू आने पर तो Family Samagra ID के आधार पर नए सदस्य का नाम समग्र आईडी में जोड़ सकते हैं| 

समग्र आईडी में नाम जोड़ने का लाभ

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, और आपका नाम Samagra ID से जुड़ा हुआ है| तो आपको विभिन्न योजनाओं का लाभ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा| समग्र आईडी में नाम जोड़ने का लाभ इस प्रकार है-

  • हितग्राही सत्यापन एवं योजना के फार्म दोबारा भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी|
  • समग्र पोर्टल से ही व्यक्ति का नाम, जन्म तारीख, माता पिता का नाम, एड्रेस का सत्यापन आसानी से हो जाएगा|
  • कालेज में दाखिला लेते समय भी समग्र आईडी की जरूरत पड़ती हैं, इसलिए Samagra ID Me Name Juda हुआ होना चाहिए| 
  • बच्चे का किसी स्कूल में दाखिला करवाते समय भी मुख्य दस्तावेज के रूप में समग्र आईडी की जरूरत पड़ती हैं|
  • कालेज में छात्रवृत्ति पाने के लिए भी समग्र आईडी की जरूरत पड़ती हैं, इसलिए समग्र पोर्टल में नाम जुड़ा हुआ होना चाहिए|
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश द्वारा जारी सरकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ पाने के लिए भी Samagra ID Ke Jarurat पड़ती हैं| 

परिवार समग्र आईडी में नाम जोड़ने का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार जिन व्यक्तियों के पास समग्र आईडी होगा, उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा| इसलिए किसी भी परिवार के लिए Samagra id 2023 me Name जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना ही उद्देश्य होता है|

समग्र आईडी में नाम जुड़वाने संबंधित हेल्पलाइन नंबर

अगर आपका नाम समग्र आईडी से कट गया है, या समग्र आईडी में परिवार के नए सदस्य का नाम जुड़वाना चाहते हैं| इसके अलावा समग्र आईडी से जुड़े हुए किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर : 0755-2700800 या ईमेल आईडी : samagra.support@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं| 

Samagra ID me Name Kaise Jode 2023 (FAQ)

1. Samagra ID me Name Kaise Jode 2023

ऑनलाइन समग्र परिवार आईडी में नाम जोड़ना है, कैसे जोड़े? इसके लिए दो तरीके हैं| दोनों तरीके इस आर्टिकल में ऊपर विस्तार से बताया गया है, जिसे आप पढ़ सकते हैं|

2. समग्र आईडी में नाम जोड़ना है, की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

परिवार की किसी नए सदस्य का नाम Samagra ID me Jorne की ऑफिशियल वेबसाइट : http://samagra.gov.in/

3. समग्र आईडी बनवाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

समग्र आईडी बनाने अथवा Samagra id me Name Jorne के लिए आधार कार्ड/दसवीं की मार्कशीट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पासपोर्ट/विकलांग होने की दशा में विकलांगता प्रमाण पत्र दस्तावेज लगता है|

4. समग्र आईडी हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Samagra id Helpline Number : 0755-2700800

5. समग्र आईडी में नाम कितने दिन में जुड़ जाता है?

समग्र आईडी में नाम 1 सप्ताह में जुड़ जाता है|

6. मैं समग्र आईडी में परिवार के सदस्य को कैसे जोड़ सकता हूं?

समग्र आईडी में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है| जिसे पढ़कर आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Samagra ID me New Name Add कर सकते हैं

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमें Samagra ID me Name Kaise Jode 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से घर बैठे दो तरीके से परिवार समग्र आईडी में नाम जोड़ सकते हैं| समग्र आईडी संबंधित अगर आपका कोई सवाल है, तो आप दिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर संपर्क कर सकते हैं|

इसे भी पढ़ें

मध्य प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें
मध्य प्रदेश विवाह रजिस्ट्रेशन कैसे करें
मध्य प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट
मध्य प्रदेश पशुपालन लोन योजना 
मध्य प्रदेश वाहन का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें
मध्य प्रदेश शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
मध्यप्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखें
मध्य प्रदेश पशुधन बीमा योजना
संबल योजना 2.0 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें

16 thoughts on “[2023] समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़ें | Samagra ID me Name Kaise Jode.”

Leave a Reply