दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि घर बैठे Online Samagra ID Me Janma Tethi Kaise Sudhare. समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के दौरान कई बार हमारा डेट ऑफ बर्थ गलत हो जाता है| जिसकी जानकारी हमें बाद में पता चलती है| अगर समग्र आईडी में आपका जन्मतिथि गलत हो गया है, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़िएगा| इस आर्टिकल को पढ़कर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधार सकते हैं|
दोस्तों जैसा कि आप को बता है एमपी सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सरकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए मध्यप्रदेश नागरिकों का समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अति आवश्यक है| मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार मध्य प्रदेश में रहने वाले सभी निवासियों का समग्र पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों का सदस्य आईडी होना अति आवश्यक है|
अगर आपने समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है, लेकिन आपका जन्म तिथि गलत है| तो आप सरकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ किसी भी हालत में नहीं उठा सकते हैं| इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण कार्यों में आप समग्र आईडी का प्रयोग नहीं कर सकते हैं| इसलिए अगर आपका जन्मतिथि समग्र आईडी में गलत है तो उसे सुधार करना बहुत जरूरी है| Samagra ID Me DOB Update करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप विस्तार के साथ बताया गया है|
इसे भी पढ़ें
मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें | समग्र परिवार आईडी कैसे निकाले |
समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़ें | समग्र आईडी में आधार नंबर कैसे जोड़े |
Samagra ID Me Date of Birth Kaise Sudhare. (Highlight)
आर्टिकल का नाम | समग्र आईडी में ऑनलाइन डेट ऑफ बर्थ कैसे सुधारें? |
विभाग | सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्यप्रदेश शासन राज्य मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के नागरिक |
उद्देश्य | समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधार करना |
ऑफिशियल वेबसाइट | samagra.gov.in |
ऑनलाइन समग्र आईडी में जन्मतिथि कैसे सुधारें? 2023 | Samagra ID Me Janma Tethi Kaise Sudhare.
दोस्तों जैसा कि इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है, अगर आपके समग्र आईडी में डेट ऑफ बर्थ गलत है, तो घर बैठे समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधार कर सकते हैं| समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधार करने की प्रक्रिया नीचे इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप दिया गया है|
Step1 : समग्र पोर्टल पर जाएं.
Samagra ID Me Janma Tethi Change करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी समग्र पोर्टल पर जाना होगा जो इस प्रकार से दिखाई देगा| 👇

Step2 : अपनी प्रोफाइल अपडेट करें.
समग्र पोर्टल पर आने के बाद होम पेज पर ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार आपको तीर के सामने “अपनी प्रोफाइल अपडेट करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3 : CAPTCHA सत्यापित करें.
परिवार के जिस सदस्य का समग्र आईडी में जन्मतिथि गलत है| परिवार के उस सदस्य का समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारने के लिए यहां पर उस सदस्य का समग्र आईडी डालना है| इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “CAPTCHA सत्यापित करें” पर क्लिक कर देना है|
Step4 : सदस्य विवरण प्राप्त करें.
CAPTCHA सत्यापित करें पर क्लिक करते ही आप के Samagra ID Se Link Mobile Number पर एक ओटीपी जाएगा| OTP वेरीफाई करने के बाद “सदस्य विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके सामने उस सदस्य का समग्र प्रोफाइल खुल जाएगा| इसके बाद थोड़ा स्क्रोल डाउन करके नीचे आना है, तो इस प्रकार का इंटरफ़ेस 👇दिखाई देगा|

Step5 : जन्म तिथि अपडेट करें.
यहां पर आप नाम अपडेट कर सकते हैं, लिंग अपडेट कर सकते हैं, जाति अपडेट कर सकते हैं| लेकिन आपको समग्र आईडी में जन्मतिथि अपडेट करना है, तो इसके लिए तीर के सामने “जन्मतिथि अपडेट करें” पर क्लिक करना है|

Step6 : Samagra ID Me Date of Birth Sudhare.
यहां पर आपको सबसे पहले नई जन्मतिथि लिखना है, इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना है| इसके बाद आवेदक का नाम लिखना है, इसके बाद दस्तावेज का प्रकार चुनकर दस्तावेज अपलोड कर देना है| इसके बाद जारीकर्ता, जारी दिनांक, कैप्चा कोड भरकर “REQUEST CHANGE OF DATE OF BIRTH” पर क्लिक कर देना है|
इसके बाद समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधार करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है| आपको अनुरोध आईडी नोट कर लेना है| इसके बाद मोबाइल नंबर और मोबाइल नंबर के ओटीपी के माध्यम से एक बार पुनः अपने अनुरोध की पुष्टि कर लेना है|
तो दोस्तों इस प्रकार इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे Online Samagra ID Me Janma Tethi Sudhar कर सकते है|
समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारने के लिए दस्तावेज | Samagra ID Me DOB Update Document
अगर आपके समग्र आईडी में जन्मतिथि गलत है, और आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारना चाहते हैं| तो आपके पास नीचे दिए गए इनमें से कोई एक दस्तावेज अवश्य होना चाहिए|
- जन्म प्रमाण पत्र
- दसवीं कक्षा की अंकसूची
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता प्रमाण पत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र
- शासकीय परिचय पत्र
Samagra ID Me Date of Birth Update/Change करने हेतु दिशा निर्देश
- जिस सदस्य के समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारना चाहते हैं, उस सदस्य का समग्र आईडी मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए|
- समग्र आईडी में जन्मतिथि चेंज करते समय जो जन्म तिथि डालना है, उसी जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज होना चाहिए| Samagra ID Me Date of Birth Update के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची ऊपर आर्टिकल में दी गई है|
- समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारने के लिए अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज की साइज 200kb या उससे कम होनी चाहिए|
- समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारते समय अन्य जानकारी को सही तरीके से चेक कर लेना चाहिए| ताकि दोबारा से समग्र आईडी में अपडेट करने की जरूरत ना पड़े|
समग्र आईडी में डेट ऑफ बर्थ सुधार/चेंज करने के लिए वीडियो देखें?
Samagra ID Me Janma Tethi Kaise Sudhare. (FAQ)
समग्र आईडी में डेट ऑफ बर्थ सुधारने के बाद लगभग 15 दिन का समय लगता है जन्मतिथि अपडेट होने में|
Samagra ID Me Janma Tethi Sudharte समय निम्नलिखित दस्तावेज : जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र, शासकीय परिचय पत्र में से कोई एक दस्तावेज अपलोड करना पड़ता है|
समग्र आईडी में जन्मतिथि बदलने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी समग्र पोर्टल पर जाना होगा| निम्न स्टेप फॉलो करें – समग्र पोर्टल >> अपनी प्रोफाइल अपडेट करें >> CAPTCHA सत्यापित करें >> सदस्य विवरण प्राप्त करें >> जन्मतिथि अपडेट करें|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने घर बैठे Samagra ID Me Janma Tethi Kaise Sudhare. की प्रक्रिया बताई हुई है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल फोन से समग्र आईडी में परिवार के किसी भी सदस्य का डेट ऑफ बर्थ सुधार सकते हैं| इसके अलावा इस आर्टिकल में समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारने संबंधित आवश्यक दस्तावेज और दिशानिर्देश की जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया है|
अगर आपको समग्र आईडी में जन्मतिथि सुधारने से संबंधित कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|