दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि घर बैठे ऑनलाइन Samagra ID Me Name Kaise Sudhare. समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के दौरान कई बार हमारा नाम गलत हो जाता है, जिसकी जानकारी हमें बाद में पता चलती है| अगर समग्र आईडी में आपका नाम गलत हो गया है, तो इस आर्टिकल को पढ़कर घर बैठे अपने मोबाइल फोन से समग्र आईडी में नाम सुधार सकते हैं|
जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी योजनाएं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए समग्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अति आवश्यक है| मध्य प्रदेश सरकार के अनुसार मध्य प्रदेश के रहने वाले सभी परिवारों का समग्र आईडी और परिवार के सभी सदस्यों का समग्र सदस्य आईडी अवश्य होना चाहिए|
लेकिन अगर समग्र आईडी में आपका नाम गलत है, तो आप सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकते है| इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कार्यों में समग्र आईडी दस्तावेज के रूप में नहीं लगा सकते हैं| इसलिए समग्र आईडी में अगर आपका नाम गलत है, तो उसमें सुधार करना अति आवश्यक है| सुधार करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया और समग्र आईडी में नाम अपडेट के लिए दस्तावेज की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है|
इसे भी पढ़ें
समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़ें | मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें |
आधार कार्ड से समग्र ID निकालना | समग्र परिवार आईडी कैसे निकाले |
Samagra ID Me Online Correction Kaise Kare. (Highlight)
आर्टिकल का नाम | समग्र आईडी में नाम कैसे सुधारें |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्यप्रदेश शासन |
लाभार्थी | एमपी के नागरिक |
उद्देश्य | e-KYC द्वारा नाम में सुधार करना |
आफिशियल वेबसाइट | samagra.gov.in |
ऑनलाइन समग्र आईडी में नाम कैसे सुधारे?2023
दोस्तों जैसा कि हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Online Samagra ID Me Name Change कर सकते हैं| समग्र आईडी में नाम सुधारने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है, जिसे फॉलो करके बड़ी आसानी से समग्र आईडी में नाम बदल सकते हैं|
Step1 : समग्र पोर्टल पर जाएं.
समग्र आईडी में नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया समग्र पोर्टल पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा 👇

Step2 : अपनी प्रोफाइल अपडेट करें.
ऑफिशियल पोर्टल पर आने के बाद समग्र प्रोफाइल अपडेट करें के अंतर्गत दिखाई दे रहे तीर के सामने “अपनी प्रोफाइल अपडेट करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3 : CAPTCHA सत्यापित करें.
परिवार के जिस सदस्य की समग्र आईडी में नाम सुधारना चाहते हैं, उस सदस्य का समग्र आईडी यहां पर डालना है| इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “CAPTCHA सत्यापित करें” पर क्लिक कर देना है|
Step4 : सदस्य विवरण प्राप्त करें.
क्लिक करते ही समग्र आईडी से लिंक Mobile Number पर एक ओटीपी भेजा जाता है| OTP डालने के बाद “सदस्य विवरण प्राप्त करें” पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके सामने उस सदस्य का समग्र प्रोफाइल खुल जाएगा| थोड़ा नीचे आने पर आपको इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा👇

Step5 : नाम अपडेट करें.
यहां पर आपको कई आप्शन दिखाई देगा, आपको “नाम अपडेट करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step6 : REQUEST CHANGE OF NAME पर क्लिक करें.
समग्र आईडी में नाम चेंज करने के लिए जो नाम लिखना चाहते हैं, उसे यहां पर हिंदी और अंग्रेजी में First, Second, Last Name सही-सही भर देना है| इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें के अंतर्गत सभी जानकारी जैसे : दस्तावेज का प्रकार, दस्तावेज का शीर्षक, दस्तावेज फाइल, जारीकर्ता, जारी दिनांक आदि जानकारी भर देना है| इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “REQUEST CHANGE OF NAME” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step7 : OTP सत्यापित करें.
यहां पर आपको नामांकन अनुरोध आईडी दिखाई देगा, जिसे किसी डायरी में नोट कर के रख लेना है| क्योंकि नामांकन आईडी की मदद से आप समग्र आईडी में नाम सुधारने का Status Check कर सकते हैं| कि समग्र आईडी में नाम अपडेट हुआ या नहीं| इसके बाद आपको नामांकन आईडी के नीचे दाई तरफ “ओटीपी सत्यापित करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step8 : समग्र आईडी में नाम सुधारें.
यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर तथा कैप्चा कोड भरकर “अपने अनुरोध की पुष्टि करें” पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाता है| ओटीपी तथा कैप्चा कोड भरने के बाद “CONFIRM YOUR REQUEST” पर क्लिक कर देना है|
क्लिक करते ही आपके सामने Your Request has been verified successfully का मैसेज आ जायेगा| इस प्रकार आप बड़ी आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Online Samagra ID Me Name Sudhar सकते हैं|
समग्र आईडी में नाम सुधारने के लिए दस्तावेज
दोस्तों अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Samagra ID Me Name Badalna चाहते हैं| तो समग्र आईडी से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास अवश्य होना चाहिए, क्योंकि उस नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है| इसके अलावा समग्र आईडी में नाम सुधारने के लिए जो Documents Upload करते हैं, उसकी साइज 100KB या उससे कम होनी चाहिए| इसके अलावा नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को अपलोड करना होता है|
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- शासकीय परिचय पत्र
- सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र
- मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता का प्रमाण पत्र
Samagra ID Me Name Update/Change करने हेतु दिशा निर्देश
- किसी सदस्य के समग्र आईडी में नाम सुधारने के लिए उस समग्र आईडी से Link मोबाइल नंबर होना चाहिए|
- समग्र आईडी में नाम सुधारने/बदलते समय उसी नाम से संबंधित दस्तावेज होने चाहिए| Samagra ID Me Name Sudharne के लिए दस्तावेजों की सूची ऊपर आर्टिकल में दी गई है|
- समग्र आईडी में नाम बदलते समय अपलोड की जाने वाली दस्तावेज की साइज 200KB या उससे कम होनी चाहिए|
- समग्र आईडी में नाम सुधारते समय सभी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए, ताकि दोबारा से समग्र आईडी में अपडेट करने की जरूरत ना पड़े|
समग्र आईडी में नाम सुधार/चेंज करने के लिए वीडियो देखें?
Samagra ID Me Name Kaise Sudhare (FAQ)
समग्र आईडी में नाम चेंज करने अथवा सुधार करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में दी गई है, जिसे पढ़कर आप बड़ी आसानी से घर बैठे समग्र आईडी में नाम बदल सकते हैं|
Samagra ID Me Name Change करने के लिए इनमें से (10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शासकीय परिचय पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई द्वारा जारी परिचय पत्र, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी नि:शक्तता का प्रमाण पत्र) कोई एक दस्तावेज चाहिए|
समग्र आईडी में नाम सुधारने के बाद लगभग 15 दिन का समय लगता है नाम अपडेट होने में|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने घर बैठे ऑनलाइन Samagra ID Me Name Kaise Sudhare. इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताई हुई है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप समग्र आईडी में नाम बदल सकते हैं| इसके अलावा समग्र आईडी में नाम चेंज करने के लिए दस्तावेज और दिशा निर्देशों की जानकारी भी इस आर्टिकल में दी गई है| अगर फिर भी Samagra ID Me Name Change/Update करने में आपको कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़ें

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।
name change
Suraj ahirwar
Sapna chodhary
How to correct name& date of berth
Bhoopendra verma