MP E District Portal : आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया

MP E District Portal का निर्माण मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा किया गया है। इस e-district ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के निवासी बड़ी आसानी से अपना Income Certificate, Domicile Certificate, Caste Certificate के लिए आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके साथ-साथ mp e-district mponline पोर्टल पर अन्य प्रकार की सुविधाएं मिल जाती है। जैसे समाज कल्याण और पेंशन संबंधित सुविधा, लाइसेंस और परमिट संबंधित आदिI इस प्रकार से अगर देखा जाए एमपी ई डिस्टिक पोर्टल मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी सुविधाओं को प्रदान करने वाला बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी ऑनलाइन पोर्टल है।

आपको इस आर्टिकल में एमपी लोक सेवा केंद्र और MP e District CSC के विषय में पूरी जानकारी दी जाएगी। इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से mp lok seva Kendra के बारे में जाान सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते है।

Table of Contents

मध्य प्रदेश e-district पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक सेवा प्रबंधन विभाग के माध्यम से मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल शुरू किया हैं। MP E District Portal के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की सुविधा घर बैठे उठा सकते हैं। इसके साथ ही आपको इस पोर्टल पर पेंशन योजना की जानकारी, समाज कल्याण विभाग की सेवाएं, जैसी आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

MP e District loc seva Kendra के शुरू होने से अब मध्यप्रदेश के नागरिक आराम से ऑनलाइन घर बैठे domestic Certificate online registration, Madhya Pradesh income certificate, caste certificate, के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP E District Portal (Highlight)

आर्टिकल का नामएमपी ई डिस्टिक पोर्टल (E District MP)
राज्यमध्य प्रदेश
विभागलोक सेवा प्रबंधन विभाग मध्य प्रदेश
लाभार्थीमध्य प्रदेश के सभी नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन प्रक्रिया
पोर्टल वेबसाइट http://mpedistrict.gov.in/MPL/Index.aspx
हेल्पलाइन नंबरक्लिक करें

MP E District Portal पोर्टल का लाभ

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया ई डिस्टिक ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा मध्यप्रदेश नागरिकों को निम्नलिखित लाभ होगा, जो नीचे दिया गया हैं।

  • मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल शुरू होने से अब मध्य प्रदेश के नागरिक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही इन प्रमाणपत्रों को आवेदन करने के बाद इनकी स्थिति भी इसी पोर्टल पर देख सकते हैं।
  • E District Portal MP पर आपको समाज कल्याण विभाग और पेंशन संबंधित जानकारी और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
  • मध्य प्रदेश डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना अनिवार्य हैं।
  • e-district पोर्टल एप्प भी एंड्रॉयड और IOS मोबाइलों के लिए फ्री में उपलब्ध हैं।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के नागरिकों के समय की बचत होगी, क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से सभी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं।
  • एमपी e-district पोर्टल के माध्यम से कम से कम समय में आप का प्रमाण पत्र बन जाएगा।
  • मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल शुरू होने से अब नागरिकों को जन सेवा केंद्र अथवा सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से मध्य प्रदेश के नागरिकों की पैसों की भी बचत होगी।

ई डिस्टिक ऑनलाइन पोर्टल मध्य प्रदेश का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं कि अपने नागरिकों को आनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए ही मध्य प्रदेश सरकार ने e-district ऑनलाइन पोर्टल शुरू की है। जहां पर पहले नागरिकों को अपना जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए सरकारी कार्यालय अथवा जनसेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ते थे।

वहीं पर अब पोर्टल शुरू होने से मध्य प्रदेश नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए और उनके समय और पैसों की बचत करने के लिए तथा उनकी परेशानी को कम करने के लिए मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल शुरू किया गया है।

MP E District Portal पोर्टल की महत्वपूर्ण विशेषताएं

एमपी ई डिस्टिक पोर्टल की निम्नलिखित विशेषताएं हैं जो नीचे दिए गए हैं-

  • सभी राज्यों ने अपने नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए अलग-अलग ई डिस्टिक पोर्टल शुरू किया हुआ है।
  • मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल पर अब नागरिक जाति आय निवास प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • लोक सेवा केंद्रों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का संचालन एवं समन्वय करना एमपी ई डिस्टिक पोर्टल का उद्देश्य है।
  • ई डिस्टिक पोर्टल एमपी एक ही पोर्टल है, लेकिन इस पोर्टल पर आपको कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन आवेदन करने की सेवाएं प्रदान की जाती है।
  • MP Online Portal शुरू होने से अब काफी हद तक नागरिकों के समय की बचत होगी।

MP E District Portal से आवेदन करने के लिए पात्रता

अगर आप कोई भी प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि के लिए mp e District Portal Registration करना चाहते हैं। तो आपके पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए।

  • mp eDistrict Portal से आवेदन करने वाला आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए उसके पास मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र होनी चाहिए।
  • MP E District Online Citizen Registration करना अनिवार्य होगा, तभी आप किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • e-district पोर्टल से आवेदन करने के लिए आवेदक का मोबाइल नंबर उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

mp e District Citizen Login के लिए दस्तावेज

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • माता पिता की पहचान पत्र ( नाबालिक बच्चों के लिए आवेदन करते समय)
  • पासपोर्ट
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड

mp e District Registration कैसे करें?

जैसा कि आप जानते हैं एमपी ई डिस्टिक पोर्टल पर किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिएरजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। mp eDistrict Portal Registration Process की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • इसके बाद आपको यहां पर दिखाई दे रहे तीर के सामने नागरिक पंजीयन पर क्लिक कर देना है।
  • सबसे पहले आपको image Upload पर क्लिक करके अपनी एक फोटो 50kb तक अपलोड कर देनी है।
  • इसके बाद इस फार्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल, पासवर्ड, कैप्चा आदि जानकारी को भर देना है।
  • इसके बाद “अपना मोबाइल नंबर एवं ईमेल वेरीफाई करने के लिए क्लिक करें” इस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी जाएगा।
  • जिसके माध्यम से आपको वेरीफाई कर लेना है, इस प्रकार से MP E District Portal Online Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल लॉगिन कैसे करें?

  • 1.mp eDistrict csc account Login करने के लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल की वेबसाइट पर आ जाना है।
  • इसके बाद आपको तीर के सामने लाग इन पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको ई मेल/मोबाइल नंबर/यूजर आईडी डाल देना है।
  • इसके बाद पासवर्ड तथा कैप्चा डाल देना है, और जो प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं, उसको सलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद Login पर क्लिक कर देना है, इस प्रकार से आप का ई डिस्टिक पोर्टल मध्यप्रदेश login करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

MP E District Online Portal से आय प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mp Aay Praman Patra ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एमपी ई डिस्टिक पोर्टल पर आ जाना है।
  • इसके बाद आपको Mpedistrict lok seva Kendra पर MP E District Citizen Registration करना है, अगर आप का रजिस्ट्रेशन हो गया है तो आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन हो जाना है। इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा।
  • यहां पर आपको 62 कानूनी बाध्यता के कारण Income Tax Certificate प्रारूप पर क्लिक कर देना हैं।
  • इसके बाद इस एप्लीकेशन में पूछी गई सभी जानकारी को आपको सही-सही भर देनी है। जैसे नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, वर्ग, पता, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी भर देना है। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाता है, MP District Online Portal पर आप रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना Aay Praman Patra mp डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Income certificate mp के लिए दस्तावेज

अगर आप MP E District Portal के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • नगर पालिका/पटवारी के द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट
  • स्वा घोषणा पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड

एमपी आय प्रमाण पत्र की वैधता

mp Income Certificate की वैधता अवधि 3 वर्ष के लिए होती है। 3 वर्ष पूरा होने के बाद आप को फिर से नया आय प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा।

एमपी ई डिस्टिक पोर्टल मध्य प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाये?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले E District Portal MP की वेबसाइट पर जाना है।
  • eDistrict MP पर आने के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट कि आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद MP Birth Certificate Application Form खुल जाएगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर कर और जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाता है, इस रजिस्ट्रेशन नंबर से अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ई डिस्टिक पोर्टल से निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया

  • निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है।
  • होम पेज पर आने के बाद सबसे पहले आपको लॉगिन हो जाना है इसके बाद आपको निवास प्रमाण पत्र के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद निवास प्रमाण पत्र आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको सही-सही भर देना है, इसके साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपलोड कर देनी है। और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आप का Nivas Praman Patra mp आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है और आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाता है, जिसके माध्यम से आप निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Domicile certificate mp के लिए दस्तावेज

अगर आप एमपी ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • राशन कार्ड
  • परिवार रजिस्टर की नकल
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजली बिल/पानी बिल
  • जन्म प्रमाण पत्र

MP निवास प्रमाण पत्र की वैधता

mp Domicile Certificate की वैधता व्यक्ति के जीवन काल तक रहती है। हां अगर व्यक्ति अपने निवास स्थल को चेंज कर किसी दूसरी जगह पर रहने के लिए चला जाता है। तो ऐसी स्थिति में निवास प्रमाण पत्र दूसरा बनवाना पड़ेगा।

जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ई डिस्टिक पोर्टल ऑनलाइन मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन हो जाना है, फिर आपको जाति प्रमाण पत्र के अवसर पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने जाति प्रमाण पत्र आवेदन फार्म खुल जाएगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है।
  • इसके बाद इस आवेदन फार्म के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपलोड कर देनी है और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार से आपका E District Portal MP के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दे दिया जाता है, इस रजिस्ट्रेशन नंबर से आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Caste Certificate mp online apply के लिए दस्तावेज

अगर आप मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से Jaati Praman Patra mp के लिए आवेदन करते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • परिवार के सदस्य के नाम दर्ज अचल संपत्ति का रिकॉर्ड
  • या परिवार के किसी सदस्य का जाति प्रमाण पत्र (1996 के बाद अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रमाणित)

एमपी जाति प्रमाण पत्र की वैधता

mp Caste Certificate की वैधता आजीवन रहती है, हां अगर व्यक्ति अपना धर्म चेंज कर दूसरे धर्म को अपना लेता है, तो ऐसी स्थिति में उसे फिर से जाति प्रमाण पत्र बनवाना पड़ेगा।

एमपी ई डिस्टिक पोर्टल पर आवेदन की स्थिति कैसे जाने?

  • 3.mp e District एप्लीकेशन स्टेटस चेक तीन प्रकार से जान सकते हैं, १. पंजीकरण क्रमांक २. मोबाइल नंबर ३. डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जांचें।
  • इसके बाद आपको नीचे मोबाइल नंबर/पंजीकरण क्रमांक/डिजिटल हस्ताक्षरित तथा कैप्चा कोड भरकर खोजें पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन पत्र से संबंधित सारी जानकारी दिखाई देने लगेगी।

MP E District Portal से RCMS आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • आरसीएमएस आवेदन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपी ई डिस्टिक ऑनलाइन पोर्टल पर आ जाना है।
  • यहां पर आपको आवेदन क्रमांक/LSK ID/रजिस्ट्री नंबर भरकर SUBMIT पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार से आप आरसीएमएस आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

एमपी ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको इस पोर्टल की वेबसाइट पर जाना है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी पोर्टल द्वारा दी जाने वाली सेवाएं

प्रमाण पत्र संबंधित सेवाएं

  • विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र
  • एससी/एसटी जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • ओबीसी जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र

पंजीयन संबंधित सेवाएं

  • नवीन नल कनेक्शन के लिए मांग पत्र
  • नगरीय क्षेत्रों के हैंडपंपों एवं ट्यूबेल के सुधार के लिए प्रमाण पत्र
  • जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन
  • मृत्यु के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन
  • नवीन नल कनेक्शन प्रदान
  • पानी संबंधित जांच कर रिपोर्ट देना
  • नगरीय क्षेत्र सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रमाण पत्र
  • मांग पत्र अनुसार नवीन नल कनेक्शन

उर्जा संबंधित सेवाएं

  • स्थाई विद्युत विच्छेदन
  • अस्थाई कनेक्शन का मांग पत्र
  • मांग पत्र अनुसार निम्न दाब नवीन कनेक्शन
  • औद्योगिक हेतु निम्न दाब के नवीन कनेक्शन
  • कृषि एवं कृषि संबंधी निम्न दाब के नवीन कनेक्शन
  • अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान
  • भार वृद्धि करना
  • मीटर संबंधित जांच एवं सुधार
  • ग्रामीण क्षेत्र में निम्न दाब के नवीन कनेक्शन
  • शहरी क्षेत्र में निम्न दाब की नवीन कनेक्शन

अन्य प्रकार की सेवाएं

  • पैक बंद वस्तुओं की पंजीयन के लिए आवेदन पत्र
  • नवीन निर्माता अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन पत्र
  • विक्रेता अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र
  • नवीन सुधारक अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन पत्र
  • सुधारक अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र
  • निर्माता अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए आवेदन पत्र
  • नवीन विक्रेता अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन पत्र

नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र कैसे खोजें?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है।
  • यहां पर आपको अपना जिला चुन लेना है, इसके बाद आप अपने अनुसार लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, सीएसटी जो नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र खोजना चाहते हैं उस पर टिक कर दें।
  • इसके बाद आपके सामने इस प्रकार से आपके जिला में सभी नजदीकी सेवा प्रदाय के लिए दिखाई देने लगेगी। आप अपने हिसाब से नजदीकी सेवा प्रदाय केंद्र चुन सकते हैं।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश ई डिस्टिक ऑनलाइन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करने का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद शिकायत दर्ज करने के लिए फार्म खुल जाएगा, इस फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को आपको सही-सही भर देना है, इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

E District Portal MP पर सुझाव एवं प्रतिक्रिया देने की प्रक्रिया

  • यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, मैसेज भर देना है इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

ऑनलाइन भुगतान से संबंधित शिकायत दर्ज करें?

  • इसके लिए आपको MP E District Portal की वेबसाइट पर आना है और सुझाव प्रतिक्रिया और शिकायत पर क्लिक करना है।
  • यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने एमपी ऑनलाइन लिमिटेड पर क्लिक कर देना है।
  • यहां से आप शिकायत दर्ज करें पर क्लिक करके शिकायत कर सकते हैं। और शिकायत की स्थिति देख भी सकते हैं।

व्हाट्सएप स्टेटस रिपोर्ट चेक कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने तीन लाइन पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस 👇
  • यहां पर आपको सेवाओं के परिपत्र के अंतर्गत सबसे नीचे “व्हाट्सएप स्टेटस रिपोर्ट” पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस 👇
  • यहां पर आपको दिनांक चुन लेना है, इसके बाद Get Data पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आपको District Name, LSK Number, WhatsApp No, आदि जानकारी पा सकते हैंI इस प्रकार बड़ी आसानी से WhatsApp Status Report Check कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश ई डिस्टिक पोर्टल संपर्क विवरण की जानकारी

  • अगर आप Madhya Pradesh E District Portal से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी, शिकायत करना, हेल्प पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है।
  • यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने संपर्क पर क्लिक कर देना है।
  • MP E District Helpline Number में दिए गए ई मेल आईडी से आप अपने समस्याओं के अनुसार किसी भी अधिकारी से कांटेक्ट कर सकते हैं।

FAQs

1.MP E District Portal से रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एमपी ई डिस्टिक पोर्टल से रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है। जिसे पढ़कर बड़ी आसानी से किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

2.ई डिस्टिक पोर्टल एमपी से नागरिकों को लाभ कैसे दिया जाएगा?

E District Portal MP पर मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर आएगा। उसके बाद इस पोर्टल के द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाएगा।

3.एमपी ई डिस्टिक पोर्टल के द्वारा क्या क्या सेवाएं प्रदान की जाती है?

Edistrict Registration MP के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की लिस्ट हमने ऊपर इस आर्टिकल में दी हुई है, जिसे आप पढ़ सकते हैं।

4.प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए कितना शुल्क भुगतान करना होगा?

अगर आप E District Portal से Online Registration करते हैं, तो आपको किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें 👇

समग्र आईडी में मोबाइल नंबर कैसे जोड़े
समग्र आईडी में नाम कैसे जोड़े
मोबाइल नंबर से समग्र आईडी निकालें
आधार कार्ड से समग्र आईडी निकालें
नरेगा जाब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट
मध्य प्रदेश पशुधन बीमा योजना
मध्य प्रदेश जनसुनवाई योजना
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “MP E District Portal : आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment