दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| लाभार्थियों के लिए महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत एक विशेष सुविधा प्रदान की गई है| जिसके अंतर्गत नागरिक अब घर बैठे बड़ी आसानी से Nrega Job Card List MP चेक कर सकते हैं| आज के आर्टिकल में मध्यप्रदेश में नरेगा योजना के अंतर्गत आने वाले नागरिक एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें इसके विषय में बताने वाले हैं|
जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा नरेगा पोर्टल भी लांच किया गया है, इस पोर्टल की मदद से मनरेगा योजना से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी पा सकते हैं| मध्य प्रदेश के रहने वाले जिन नागरिकों ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है, वे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्यप्रदेश में अपना नाम चेक कर सकते हैं|
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें इसके अलावा इस आर्टिकल में मनरेगा लिस्ट में आने वाले मध्यप्रदेश के जिलों की सूची, जॉब कार्ड अकाउंट चेक, एमपी मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया, जॉब कार्ड के लिए दस्तावेज, मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड के लिए पात्रता आदि के बारे में इस आर्टिकल में विस्तृत जानकारी दी जाएगी|
इसे भी पढ़ें 👇
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी आनलाइन देखें | नरेगा पेमेंट लिस्ट आनलाइन देखें |
मोबाइल से नरेगा जाॅब कार्ड 2023 आनलाइन कैसे बनाएं | नरेगा मिसटोल 2022-23 ऑनलाइन कैसे देखें |
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट क्या है?
Mgnrega Job Card List Madhya Pradesh 2023 : मध्य प्रदेश के जिन नागरिकों ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आवेदन किया है, वही लोग एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं| मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड के तहत आने वाली व्यक्तियों को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना शुरू की गई है|
आप भी अपने नजदीकी ग्राम पंचायत में जाकर Madhya Pradesh Nrega Job Card के लिए आवेदन कर सकते हैं| और जब आपका जॉब कार्ड बन जाएगा, तो आप मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड संबंधित सभी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं| MP Nrega Job Card List 2023 ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया आगे हम इस आर्टिकल में जानेंगे|
Nrega Job Card List MP 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट एमपी 2023 |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वेब पोर्टल का नाम | The Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2015 |
विभाग का नाम | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
देखने की प्रक्रिया | आनलाइन |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के नरेगा जॉब कार्ड धारक |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
हेल्पलाइन नंबर | 1800111555 |
नरेगा जॉब कार्ड मध्य प्रदेश (Nrega Job Card MP 2023)
मध्य प्रदेश राज्य के नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मध्य प्रदेश के अंतर्गत उन श्रमिक व्यक्तियों का नाम शामिल किया गया है, जिनके द्वारा MP Nrega Job Card के लिए आवेदन किया गया था| जो श्रमिक व्यक्ति महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत पंजीकृत किए गए हैं, मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिक मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए मनरेगा से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध किया गया है|
नरेगा जॉब कार्ड धारक इन सभी सेवाओं का लाभ ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकता है| इसके अलावा नरेगा जॉब कार्ड से जुड़ी हुई किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए अब नरेगा जॉब कार्ड धारक को नरेगा विभाग की ऑफिस में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी| Mgnrega Portal के द्वारा घर बैठे Online NREGA के लिए उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा सकता है|
एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल जिलों के नाम
नीचे हमने मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाले उन जिलों की सूची दी हुई है, जिन जिलों का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आप ऑनलाइन देख सकते हैं|
आगर मालवा (Agar Malwa) | खंडवा (Khandwa) |
खरगोन (Khargone) | मंडला (Mandla) |
अलीराजपुर (Alirajpur) | अशोकनगर (Ashoknager) |
अनूपपुर (Anuppur) | मंदसौर (Mandsaur) |
बालाघाट (Balaghat) | मुरैना (Morena) |
बड़वानी (Barwani) | नरसिंहपुर (Narsinghpur) |
बैतूल (Betul) | नीमच (Neemuch) |
भिंड (Bhind) | निवाड़ी (Niwari) |
भोपाल (Bhopal) | पन्ना (Panna) |
बुरहानपुर (Burhanpur) | रायसेन (Raisen) |
छतरपुर (Chhatarpur) | ——– |
छिंदवाड़ा (Chhindwara) | राजगढ़ (Rajgarh) |
दमोह (Damoh) | रतलाम (Ratlam) |
दतिया (Datia) | रीवा (Rewa) |
देवास (Dewas) | सागर (Sagar) |
धार (Dhar) | सतना (Satna) |
डिंडोरी (Dindori) | सीहोर (Sehore) |
गुना (Guna) | शिवनी (Seoni) |
ग्वालियर (Gwalior) | शहडोल (Shadol) |
हरदा (Harda) | शाजापुर (Shajapur) |
होशंगाबाद (Hoshangabad) | श्योपुर (Sheopur) |
इंदौर (Indore) | सीधी (Sidhi) |
जबलपुर (Jabalpur) | सिंगरौली (Singrauli) |
कटनी (Katni) | टीकमगढ़ (Tikamgarh) |
विदिशा (Vidisha) | उज्जैन (Ujjain) |
झाबुआ (Jhabua) | ——— |
Nrega Job Card List MP 2023 आनलाइन कैसे देखें?
Step1 : गूगल पर सर्च करें – Nrega
मध्यप्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आनलाइन देखने के लिए आपको सबसे पहले आपको गूगल पर जाना है और वहां पर सर्च करना है| 👉 Nrega (आपको इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा👇)

Step2 : Gram Panchayat पर क्लिक करें.
यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Gram Panchayats (NREGA MP Gram Panchayat) पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step3 : Generate Reports पर क्लिक करें.
यहां पर आपको दूसरे नंबर पर दिखाई दे रहे Generate Reports पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step4 : मध्य प्रदेश राज्य चुनें.
यहां पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको मध्यप्रदेश चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

Step5 : Reports भरें.
यहां पर आपको Financial Year, District, Block, Panchayat भरकर Proceed पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step6 : Job Card/Employment Register पर क्लिक करें.
यहा पर आपको R1. Job Card/Registration के अंतर्गत दिखाई दे रहे तीर के सामने Job Card/Employment Register पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step7 : जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करें.
यहां पर आपके ग्राम पंचायत के जितने भी व्यक्तियों का नरेगा जॉब कार्ड बना होगा, उनकी लिस्ट दिखाई देगी| यहां पर आप अपना नाम Nrega Job Card List MP में खोज सकते हैं| और जानकारी पाने के लिए आपको जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇

Step8 : अपना नरेगा जॉब कार्ड देखें.
यहां पर आप जाॅब कार्ड धारक के कार्ड अकाउंट चेक MP के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं| इस प्रकार आप घर बैठे बड़ी आसानी से मध्य प्रदेश आनलाइन नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते हैं|
बिना जाॅब कार्ड के पंजीकृत व्यक्तियों की लिस्ट कैसे देखें?
Step1. अगर आप मध्य प्रदेश नरेगा योजना के अंतर्गत बिना जॉब कार्ड के पंजीकृत नागरिकों की सूची देखना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| नया इंटरफेस 👇

Step2. यहां पर आपको दूसरे नंबर पर दिखाई दे रहे Generate Reports पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step3. यहां पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको मध्यप्रदेश चुन लेना है|
Step4. इसके बाद आपको Beneficiary Details के अंदर Job Card Not Issued पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step5. यहां पर आपको Financial Year, District, Block, Panchayat भरकर Proceed पर क्लिक कर देना है|
Step6. इसके बाद आपके सामने बिना जाब कार्ड के पंजीकृत व्यक्तियों की लिस्ट दिखाई देने लगेगी|
जॉब कार्ड अकाउंट चेक MP
Step1. मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड अकाउंट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

Step2. यहां पर आपके सामने मध्य प्रदेश के सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपना जिला चुन लेना है|
Step3. इसके बाद आपके सामने ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपना ब्लॉक चुन लेना है|
Step4. इसके बाद आपके सामने आपके ब्लॉक के सभी पंचायत के लिस्ट दिखाई देगी, जिसमें से आपको अपना ग्राम पंचायत सुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

Step5. यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Consolidate Report of Payment to Worker” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step6. यहां पर आपके सामने उस ग्राम पंचायत में जितने लोगों का एमपी नरेगा जॉब कार्ड बना होगा, उनकी लिस्ट दिखाई देगी|
Step7. इसके बाद आप जिस व्यक्ति का MP Nrega Job Card Account चेक करना चाहते हैं| उसके नाम के सामने Work Name पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

Step8. यहां पर आप बड़ी आसानी से MP जॉब कार्ड अकाउंट चेक कर सकते हैं|
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, और आप एमपी नरेगा योजना के अंतर्गत नरेगा में काम करना चाहते हैं| इसके लिए आप मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं| तो आपको नीचे दिए गए सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप समझना पड़ेगा|
- मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान जी के पास जाना होगा|
- प्रधान जी से नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फार्म लेना होगा, Mgnrega Application Form में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर कर, उसके साथ संबंधित दस्तावेजों को लगाकर प्रधान जी के पास जमा कर देना है|
- इसके बाद प्रधान जी के सहयोग से आपका अप्लीकेशन फार्म नरेगा विभाग कार्यालय में भेज दिया जाता है| आपके आवेदन फार्म की जांच की जाती है, जिसके फलस्वरूप आपका MP Nrega Job Card बन जाता है|
जॉब कार्ड एमपी के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
Nrega Job Card List MP के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी अकुशल श्रमिक नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करके मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड बनवा सकता है|
- मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए|
- एमपी नरेगा जॉब कार्ड बनवाने वाला उम्मीदवार मध्य प्रदेश का स्थाई रूप से निवासी होना चाहिए|
मध्य प्रदेश नरेगा मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
Step1. MP Nrega Mobile App Download करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना है| वहां पर सर्च करना है- Janmanrega

Step2. यहां पर आप Install पर क्लिक करके मनरेगा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं|
Nrega Job Card List MP की विशेषताएं और लाभ
- मध्य प्रदेश नरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को अपने ही क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो जाता है|
- अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलने से लोगों को अपना गांव छोड़कर किसी दूसरे शहर में जीविका कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा|
- अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल जाने से लोग जीविका कमाने के साथ-साथ अपने परिवार में खुशी खुशी जिंदगी बिता सकते हैं|
- मध्य प्रदेश मनरेगा योजना के अंतर्गत लोगों की कला कौशल के अनुसार ही उन्हें रोजगार दिया जाएगा| रोजगार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का विकास भी होगा|
- नरेगा जॉब कार्ड के अंतर्गत 100 दिन का रोजगार सभी नरेगा कार्ड धारकों को प्रदान किया जाएगा|
- MP Nrega Yojana शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आय का एक नया स्वरूप मिल जाएगा, जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं|
- Nrega Yojana का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पात्र नागरिक को प्रदान किया जाएगा|
- मध्य प्रदेश के गरीब परिवार के अंतर्गत आने वाले लोगों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराई जाती है|
मनरेगा जॉब कार्ड संबंधित हेल्पलाइन नंबर
अगर आपको नरेगा जॉब कार्ड संबंधित किसी प्रकार का कोई जानकारी पूछना चाहते हैं, तो आप दिए गए Helpline Number – 1800111555 पर संपर्क कर सकते हैं|
नरेगा ग्राम पंचायत नरेगा जॉब कार्ड सूची एमपी (FAQ)
मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट : nrega.nic.in
मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एमपी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन देखने की सुविधा शुरू होने से अब उन्हें सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे| और उनके समय की बचत होगी, वे घर बैठे Nrega Job Card List MP 2023 में अपना नाम देख सकते हैं|
एमपी नरेगा जॉब कार्ड बनवाना बहुत ही आसान है, मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत से संपर्क करना पड़ेगा| जहां पर आप अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को जमा करके नरेगा जॉब कार्ड बनवा सकते हैं|
मध्य प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी ₹190 प्रतिदिन है|
अगर मध्य प्रदेश के किसी नागरिक का नरेगा जॉब कार्ड बना है, लेकिन उसे जॉब कार्ड संख्या पता नहीं है| तो वह नरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पहचान पत्र संख्या, राज्य, जिला, पंचायत, ब्लॉक आदि के आधार पर अपना MP Nrega Job Card No. Nikal सकता है|
जी हां : मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक जिला अनुसार भी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर सकता है| किन किन जिलों की नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है, उसकी सूची इस आर्टिकल में ऊपर दी गई है|
मध्य प्रदेश के जो नागरिक अपना नरेगा जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं, वे अपने गांव के ग्राम प्रधान से मिलकर मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड बनवा सकते हैं| नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है|
वैसे Madhya Pradesh Nrega Job Card List ऑनलाइन कोई भी व्यक्ति चेक कर सकता है, लेकिन Nrega Job Card List MP में केवल उसी का नाम दिखाई देगा, जिसका नरेगा जॉब कार्ड बन चुका होगा| यानी अगर आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आपका नरेगा जॉब कार्ड बना होना चाहिए|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Nrega Job Card List MP 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से घर बैठे मध्य प्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं| और अगर इस आर्टिकल से संबंधित आपका किसी प्रकार का कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
23 thoughts on “[2023] Nrega Job Card List MP | मध्यप्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखें?”