जन्म प्रमाण पत्र के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें?

Birth Certificate Application Kaise likhe : दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि आप जन्म प्रमाण पत्र यानि बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पत्र कैसे लिख सकते हैं। ऐसे बहुत से जरुरी कार्य पड़ता है जब हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन सर्टिफिकेट हमारे पास न होने के कारण या खो जाने के कारण विभाग को एप्लीकेशन लिखने की जरुरत पड़ती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दे कि कोई भी एप्लीकेशन लिखने की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितने बेहतर तरीके से अपनी बातों को समझाया है। क्योंकि सामने वाला जब आपकी बातों से सहमत होगा, तभी वह आपका काम कर सकता है।

इस लिए इस लेख को पढ़िएगा, इसमें एप्लीकेशन लिखने का जो तरीका बताया गया है, वो बेहद सरल है। आप स्पष्ट रुप से और कम शब्दों में बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन पत्र लिख सकते हैं।

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु एप्लीकेशन कैसे लिखें?

सेवा में,

जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार
लखनऊ नगर निगम

बिषय : जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन

महोदय,

सविनय निवेदन यह है कि मेरे पुत्र सोनू (अपने पुत्र का नाम लिखें) का जन्म 17/11/2019 को सदर अस्पताल लखनऊ में हुआ था। जन्म के दौरान हमने उसकी जन्म तारीख कार्यालय में लिखवा दिया है। लेकिन वर्तमान समय में बेटा का स्कूल में दाखिला करवाना है, इसी कारण से बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता है।

अतः महोदय आपसे निवेदन है कि मेरे बेटे सोनू का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की कृपा करें। ताकि मैं उसके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए स्कूल में दाखिला करवा सकूं। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा। धन्यवाद!

दिनांक : xx/xx/xxxx

भावदीय
नाम : अपना नाम लिखें.
पता : पूरा पता लिखें.
मोबाइल नंबर : यहां अपना मोबाइल नंबर लिखें.

जन्म प्रमाण पत्र हेतु शपथ पत्र बिहार

अगर आप बिहार के निवासी हैं, तो शिशु के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इसमें निम्नलिखित जानकारी भरना होता हैं। जो इस प्रकार है-

  • श्रीमान प्रखंड विकास पदाधिकारी : यहां पर अपने ब्लांक का नाम और पता लिखें।
  • शिशु का नाम : यहां पर अपने बच्चे का नाम लिखें, जिसका जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहते हैं।
  • जन्म का तिथि : बच्चे का जन्म किस तारीख को हुआ था, उसकी जानकारी भरना है।
  • जन्म का स्थान : बच्चे का जन्म कहां हुआ है, उस स्थान का नाम लिखें। जैसे – अस्पताल, घर आदि।
  • माता का नाम : बच्चे की माता का नाम लिखें।
  • पिता का नाम : बच्चे के पिता का नाम लिखें।
  • लिंग : बेटा है या बेटी उसकी जानकारी लिखना है। जैसे : अगर बेटा है तो पुरूष लिखें, मगर बेटी हैं तो स्त्री लिखें।
  • धर्म : आप किस धर्म को मानने वाले हैं, उसे लिखें। जैसे – हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई।
  • राष्ट्रीयता : आप भारत के निवासी हैं, इसलिए यहां भारतीय लिखना है।
  • बच्चे के जन्म के समय माता-पिता का पता : यहां पर लिखना है, कि बच्चे के जन्म के समय माता-पिता का पता क्या था। मतलब साथ रहते थे, या अलग या कोई और बात।
  • माता-पिता का स्थायी पता : यहां अपना माता पिता का स्थाई पता लिखना है। यानि जन्मस्थान जैसे गांव का स्थाई पता।
  • आपका विश्वासी : यहां पर अपना नाम और हस्ताक्षर करना है।

इसके बाद इस आवेदन फार्म के साथ माता पिता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि की फोटो कॉपी संलग्न करके प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास जमा कर देना है। कुछ दिनो के बाद आपको अपने बच्चे का जन्म सर्टिफिकेट मिल जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु शपथ पत्र राजस्थान PDF

अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं, तो जन्म प्रमाण पत्र के लिए शपथ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह शपथ पत्र पूरा हिन्दी भाषा में है, जिसे आप बड़ी आसानी से भर सकते हैं।

एक वर्ष बाद जन्म की सूचना देने पर (शपथ पत्र – जन्म) इसी पीडीएफ फार्म को केवल भरना है। इसके बाद फार्म में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर उसपर अपना हस्ताक्षर करना होता है। अगर बच्चे के माता-पिता पढ़ें नहीं है, तो अंगूठा लगा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु शपथ पत्र MP

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं, तो जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पता होना चाहिए। जो इस प्रकार है-

  • एमपी राज्य में जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम वर्ष 1969 के अनुसार राज्य में जन्म लेने वाले हर बच्चे का जन्म सर्टिफिकेट बनाना अनिवार्य है।
  • कोई भी नागरिक ULB Portal से आनलाइन अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकता है। आपको बता दें कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शुल्क भी लगता है।
  • अगर आप आनलाइन भुगतान नहीं कर सकते हैं, तो आनलाइन भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट लेकर नजदीकी यूएलबी कार्यालय में जमा कर देना है।
  • अगर बच्चे का जन्म निजी अस्पताल में होता है, तो इस स्थिति में हस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कार्ड प्रदान किया जाता हैं।
  • अगर बच्चे का जन्म सरकारी हॉस्पिटल में होता है, तो उसे यूएलबी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पताल से ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बना दिया जाता है।
  • अगर आप झूठा दस्तावेज लगाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश करते हैं, तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा तथा आवेदन शुल्क भी नहीं दिया जाएगा।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र लिखने की प्रक्रिया बताया है। अगर आप अपने बच्चे का जन्म सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, तो इस लेख में एप्लीकेशन पीडीएफ डाउनलोड करके उसे भरकर संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अगर आप का कोई सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें 👇

नगर निगम को शिकायत पत्र कैसे लिखें?। हिंदी और English में.
तहसीलदार को प्रार्थना पत्र कैसे लिखें
महिला आयोग को शिकायत पत्र कैसे लिखें
कंपनी में छुट्टी के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें? : आवेदन पत्र कब लिखें.
स्कूल में पढ़ाने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें
स्कूल की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें
बिजली मीटर बदलने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
बिजली विभाग को एप्लीकेशन कैसे लिखें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment