बागेश्वर धाम में टोकन कैसे प्राप्त करें?। टोकन वितरण का समय

Bageshwar Dham Me Token Kaise Milega : दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको यह जानकारी बताने वाला हूं कि बागेश्वर धाम में टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है।‌ क्योकि धाम पर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु का सवाल होता है कि मैं धीरेन्द्र शास्त्री जी से कैसे मिल सकता हूं। टोकन के लिए धाम पर कहां किसने मिलना होगा। टोकन पाने के लिए कितना पैसा लगता है, इन सभी की जानकारी इस लेख में मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बागेश्वर धाम पर शनिवार तथा मंगलवार को बहुत ज्यादा भीड़ होती हैं। यहां पर आने वाले ज्यादातर भक्तों की इच्छा होती है, कि उनकी भी अर्जी लग जाएं। लेकिन लाखों की भीड़ में अर्जी लगना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए लोग टोकन का सहारा लेते हैं कि टोकन प्राप्त करने पर उन्हे शास्त्री जी से मिलने का मौका मिल जाएगा। चलिए टोकन प्राप्त करने की विधि विस्तार से जानते हैं।

बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलता हैं?

अगर आप भी बागेश्वर धाम से टोकन पाना चाहते हैं, तो आपको धाम पर ही आना होगा। क्योंकि टोकन पाने के लिए कोई भी आनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, यह आपको समझ लेना चाहिए। और अगर कोई व्यक्ति ये कहता है कि मैं आनलाइन टोकन दिलवा सकता हूं या पैसे लेकर बागेश्वर धाम का टोकन देता है, तो कभी उस पर विश्वास न करें।

टोकन पाने का एक ही रास्ता है कि आपको धाम पर आना होगा। धाम पर आने वाले भक्तों को प्रत्येक महिने की एक विशेष दिन और तारीख को टोकन वितरण किया जाता है। टोकन वितरण कब किया जाएगा, इसकी जानकारी बागेश्वर धाम सरकार यूट्यूब चैनल पर तथा आफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन डाल दिया जाता है।

बागेश्वर धाम में टोकन कैसे प्राप्त करें?

जैसा कि ऊपर आर्टिकल में हमने बताया कि प्रत्येक महिने के एक विशेष तारीख और दिन को ही टोकन वितरण किया जाता है। किस दिन को टोकन वितरित होगा, इसकी जानकारी बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर पा सकते हैं। दिन तारीख पता करने के बाद उस दिन आपको समय से धाम पर आ जाना है।

बागेश्वर धाम पर आने के बाद एक बार फिर से सेवादार से मिलना है, उनसे पूछ लेना है कि टोकन वितरण पेटी कहां रखा गया है। आपको एक पर्ची पर अपना नाम, पिता का नाम, अपने गांव, जिला, राज्य का नाम, मोबाइल नंबर आदि जानकारी लिखकर पेटी में डाल देना है। इसके बाद लकी ड्रा के माध्यम से पेटी में से पर्ची निकाली जाती है।

जिस व्यक्ति के नाम की पर्ची निकलती है, उसके मोबाइल नंबर पर बागेश्वर धाम कमेटी द्वारा संपर्क किया जाता है, उसे एक टोकन दिया जाता है। इस टोकन पर एक तारीख लिखा होता है, उसी दिन को आपको टोकन के साथ दरबार में आना पड़ता है। उस दिन आप सामने से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज से मिल सकते हैं।

गुरू जी से मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं, उसका निवारण पा सकते हैं। इस प्रकार से अगर आप टोकन पा जाते हैं, तो पर्चा बनना गुरू जी से मिलना आसान हो जाता है।

बागेश्वर धाम का टोकन कितने रूपए का मिलता हैं?

आपको यह जान लेना चाहिए कि बागेश्वर धाम की तरफ से टोकन निशुल्क दिया जाता है। यानि टोकन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु को ₹1 भी देना नहीं पड़ता है। इसलिए धाम पर अगर कोई व्यक्ति आपको पैसा लेकर टोकन देने की दावा करता है। तो उसके झांसे में कभी ना आए, गुरु जी से मिलने तथा टोकन पाने हेतु न किसी को पैसा दे। टोकन से संबंधित और जानकारी पाने के लिए धाम पर सेवादार से संपर्क कर सकते हैं।

टोकन मिला या नहीं कैसे पता करें?

जैसा कि मैंने बताया लकी ड्रा के माध्यम से पर्चों को चुना जाता है, उस पर्ची पर जिस भक्त का नाम होगा। उससे धाम कमेटी संपर्क करती है और उसे टोकन देती हैं।

इसके अलावा बागेश्वर धाम की आफिशियल वेबसाइट पर टोकन पाने वाले सभी भक्तों का नाम लिस्ट प्रकाशित किया जाता है। टोकन प्राप्त करने के बाद भी एक बार लिस्ट में नाम देना चाहिए। इससे कंफर्म हो जाएगा कि आपको टोकन मिल गया है। इसके बाद टोकन पर जो तारीख लिखा गया है उसी तारीख को धाम पर आकर अर्जी का पर्चा बनवा लेना है। आपके समस्याओं का समाधान धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज द्वारा दिव्य दरबार में किया जाएगा।

FAQ

1. बागेश्वर धाम में टोकन कब मिलेगा Online

बागेश्वर धाम में टोकन ऑनलाइन वितरण नहीं किया जाता है। टोकन वितरण की जानकारी ऑफिशियल युटुब चैनल तथा वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन टोकन पाने का कोई तरीका नहीं है।

2. बागेश्वर धाम में टोकन कितने का मिलता है?

बागेश्वर धाम में टोकन वितरण मुफ्त किया जाता है, टोकन के लिए धाम की तरफ से कोई पैसा नहीं लिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति टोकन का पैसा मांगता है तो कभी भी पैसा न दें।

3. बागेश्वर धाम में दरबार कब लगेगा?

धाम पर दरबार कब कब किस दिन लगेगा, इसकी जानकारी धाम की आफिशियल यूट्यूब चैनल पर वेबसाइट पर जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा इस वेबसाइट को स्कोल डाउन करके नीचे जाने पर हमारा यूट्यूब चैनल मिल जाएगा। वहां पर भी मैं बागेश्वर धाम से जुड़ी जानकारी देता रहता हूं।

4. बागेश्वर धाम कांटेक्ट नंबर क्या हैं?

धाम के द्वारा कांटेस्ट नंबर – 8982862921/8120592371 भी जारी किया गया है, इस पर धाम से जुड़ी कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों इस लेख में हमने बताया है कि बागेश्वर धाम से टोकन कैसे मिलता है (Bageshwar Dham Me Token Kaise Milega), टोकन प्राप्त करने की विधि क्या है। अगर आपको टोकन मिल जाता है, तो आप धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज से मिल सकते हैं। आपका अर्जी स्वीकार हो जाएगी, और आपके समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👇

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं
बागेश्वर धाम जाने का रास्ता
धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम
भूमि पूजन किस दिशा में करें
दुर्गा पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी
मेहंदीपुर बाला जी मंदिर संपूर्ण जानकारी
करणी माता जी मंदिर बीकानेर राजस्थान
खाटू श्याम जाने का रास्ता
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment