धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम

दोस्तों बागेश्वर धाम का दर्शन करने आज के समय में बहुत से श्रद्धालु जाते हैं, और भगवान बालाजी की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी भी होती है। श्रद्धालुओं की गरीबी को दूर करने के लिए बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धनवान बनने के 10 उपाय बताए गए हैं। और आज मैं Dhanwan Banne Ke 10 Upaya Bageshwar Dham सरकार द्वारा जो बताया गया है, उसे इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूरे भारत में बागेश्वर धाम की चर्चा फैली हुई है इसलिए दूर दूर से लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बागेश्वर धाम सरकार का दर्शन करने जाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार यानी श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं की समस्याओं का बालाजी महाराज की कृपा से दूर किया जाता है। अगर आपके जीवन में कोई परेशानी है, कोई ऊपरी प्रेत बाधा है, तो आप बागेश्वर धाम का दर्शन करने जा सकते हैं।

आज के समय में ज्यादातर लोगों की सबसे बड़ी पैसों की समस्या होती है। गरीब से गरीब श्रद्धालु भी बागेश्वर धाम में धन की समस्या को लेकर जाते रहते हैं। गरीब श्रद्धालुओं की समस्या को दूर करने के लिए बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धनवान बनने के 10 उपाय बताए गए हैं। जो भी भक्त महाराज द्वारा बताए गए इन 10 उपाय का नियम पूर्वक पालन करेगा। निश्चित ही आने वाले समय में वह धनवान बन जाएगा।

बागेश्वर धाम की पावन धरती पर अगर आप जमीन खरीदने के इच्छुक हैं। जो निवेश करने का अच्छा मौका है। तो संपर्क करें-
अजय कुमार गुप्ता – 9702602663

Table of Contents

बागेश्वर धाम सरकार की कृपा पाने के लिए 10 नियम

जो भी श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार की कृपा पाना चाहते हैं यानी वे चाहते हैं बालाजी महाराज की कृपा उन पर बनी रहे। तो नीचे दिए गए 10 नियमों का ध्यान अवश्य रखें। जो भी व्यक्ति इन 10 नियमों का पालन करेगा, निश्चय ही उसके ऊपर बागेश्वर धाम सरकार की कृपा बनी रहेगी। 

सन्यासी बाबा को रोजाना आहुति देना चाहिए?

आज के समय में बहुत से श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार के यूट्यूब चैनल द्वारा बागेश्वर धाम सरकार की कथा को सुनते हैं। इसके अलावा घर पर भी बालाजी की पूजा करते हैं। बागेश्वर धाम सरकार की कथा सुनने के बाद भी उनके द्वारा बताए गए नियमों का पालन नहीं कर पाते हैं। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताया गया है कि अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर बालाजी की कृपा बनी रहे, तो आपको रोजाना सन्यासी बाबा को आहुति देना चाहिए।

अपने चरित्र की सुंदरता को बढ़ाएं?

बागेश्वर धाम सरकार जी बताते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर बागेश्वर धाम सरकार यानी बालाजी की कृपा हो, तो आप अपने तन की सुंदरता नहीं बल्कि मन की सुंदरता को बढ़ाएं। यानि कहने का मतलब यह है कि आप अपने मन को पवित्र करें, आपके मन में किसी प्रकार का पाप, दूसरों के प्रति बुराई, दूसरों का अहित चाहना, दूसरों का अपमान करना, चोरी, झूठ बोलना, यह सब बातें आपके मन में नहीं होना चाहिए।

सूर्य उपासना का फल प्राप्त करें?

बागेश्वर धाम महाराज जी बताते हैं कि हमें सूर्य उपासना का फल प्राप्त करना चाहिए। क्योंकि सूर्य देवता साधारण नहीं बल्कि प्रत्यक्ष भगवान है। शास्त्र में भी कहा गया है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन सूर्य भगवान की लालिमा को अर्ग देता है, उस व्यक्ति की आयु, विद्या, प्रज्ञा, वीर, बल तेज, बढ़ता जाता है। रोज सुबह उठकर सूर्य भगवान का अर्ग देने से निम्नलिखित फायदे हैं। जैसे : यदि कोई विद्यार्थी पढ़ने में कमजोर है, तो उसे रोज सुबह उठकर सूर्य देवता को अर्ग चढ़ाना चाहिए। सूर्य देवता को अर्ध चढ़ाने से विद्यार्थी की विद्या बढ़ती है।

इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि सूर्योदय के समय जब सूरज की रोशनी शरीर पर पड़ती है। तो सूरज की रोशनी से कई विटामिन प्राप्त होते हैं, जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। सूर्य देवता की उपासना करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं, मानसिक शांति मिलती है, इसके अलावा अनिद्रा की दिक्कत दूर हो जाती है।

रामायण में भी आपने पढ़ा होगा कि भगवान श्री रामचंद्र जी सूर्यवंश की है, इसके अलावा सूर्यवंश में कई भागीरथी जैसी महान राजाओं ने जन्म लिया था। रोज सुबह उठकर सूर्य को अर्ग देने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, चेहरे पर तेज आता है। इसलिए प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को यह संस्कार देना चाहिए, कि वे रोज सुबह उठकर सूर्य देवता की उपासना किया करें।

दुखों से छुटकारा कैसे पाएं?

दुखों से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय होता है कि खुद अपनी सकारात्मक विचार की उत्पत्ति करना। हालांकि इस दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसके जीवन में कोई दुख ना हो या फिर जो पूर्ण रूप से दुखों से छुटकारा पा चुका हो। यानी जब तक व्यक्ति जीवित है, उसके जीवन में दुखों का आना जाना लगा रहेगा।

दुख का होना लाजमी है, लेकिन यह अधिकांश करके व्यक्ति के सकारात्मक और नकारात्मक विचारों पर निर्भर करता है। यह दुनिया हमें वैसे ही नजर आती है जिस नजरिया से हम देखते हैं। जैसे : यदि हम काला चश्मा लगाते हैं, तो हमें अपने चारों तरफ काली परछाई नजर आती है। और अगर हम नीला चश्मा लगाते हैं, तो हमें यह दुनिया नीली ही दिखाई देती है। ठीक उसी प्रकार से अपने जीवन में आए हुए दुख को देखने के लिए हर व्यक्ति का अपना-अपना नजरिया होता है।

जीवन में दुख कितना भी हो लेकिन व्यक्ति को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। इसी प्रकार से जो भी श्रद्धालु उम्मीद लेकर बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पास जाते हैं। उनके जीवन से दुख धीरे-धीरे दूर चला जाता है। दुख से बचने का उपाय है-

आशा एक राम जी से, बाकी आशा छोड़ दे। 

नाता एक राम जी से, दूजा नाता तोड़ दे ।।

यह दुनिया एक मोह माया है, इसलिए इस जीवन में जीवन के प्रति आस्था रखने की बजाय भगवान श्री राम जी से आशा रखनी चाहिए। धीरे-धीरे उसके जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। दुख को भूलने का एक उपाय यह भी है, कि आपके जीवन में जो भी दुख है उससे घबराए नहीं। क्योंकि कोई भी दुख किसी व्यक्ति के जीवन में जीवन भर नहीं रहता है। किसी ने कहा है-

गमों से घबराने की जरूरत है क्या, आना जाना तो इसका रहेगा सदा।।

 हर तमाशे की होती है मियांद इक, ये ना पीछा करेगा तुम्हारा सदा।।

घर में धन ना रुकने के कारण

बागेश्वर धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का यह सवाल होता है, कि वे दिन रात काम करके धन कमाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके घर में धन टिकता ही नहीं है। एक तरफ से पैसा आता है, दूसरी तरफ से कब निकल जाता है पता ही नहीं चलता है। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धन न टिकने के कुछ कारण बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं-

पहला कारण : जिस घर में माता-पिता का अपमान होता है, यानी बच्चे अपने जिंदगी का फैसला अथवा अपने घर का फैसला खुद करते हैं। घर में माता-पिता की कोई अहमियत नहीं रह जाती है। इसके अलावा घर में संत का अपमान होना, घर में आए हुए अतिथियों का अपमान करना, ऐसे घरों में लक्ष्मी मां यानी पैसा कभी नहीं दिखता है। अगर मान लीजिए कहीं ना कहीं से पैसा आ भी जाए, तो बहुत जल्दी ही घर से छूमंतर भी हो जाता है।

दूसरा कारण : जो व्यक्ति स्वभाव से क्रोधी होता है, उसके घर में भी लक्ष्मी माता वास नहीं करती हैं। यानी उसके घर में धन टिकता नहीं है, इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह क्रोध ना करें और सब से प्रेम युक्त वाणी बोलना चाहिए।

तीसरा कारण : जिस घर में खाना खाने के बाद जूठे बर्तन रसोई में रख दिया जाता है या फिर जूठे बर्तन को यहां वहां फैला दिया जाता है। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी जी का निवास नहीं होता है, यानी ऐसे घरों में पैसा नहीं टिकता है। अगर मान लीजिए पैसा कहीं से आ भी जाए, तो बहुत जल्दी ही पैसा चला भी जाता है।

चौथा कारण : जिस घर में उत्तर दिशा की तरफ कचरा फेंका जाता है, इसके अलावा जिस घर में उत्तर दिशा की तरफ झाड़ू रखी जाती है। उस घर में लक्ष्मी माता जी निवास नहीं करती हैं यानी उस घर में पैसा टिकता नहीं है। इसलिए कभी भी घर में उत्तर दिशा की तरफ ना तो कचरा फेंके और ना ही उत्तर दिशा की तरफ झाड़ू रखें।

पांचवा कारण : जिस घर में सूर्य अस्त हो जाने के बाद झाड़ू लगाई जाती है, इसके अलावा जिस घर में सूर्य अस्त हो जाने के बाद भोजन किया जाता है। उस घर में माता लक्ष्मी जी निवास नहीं करती हैं यानी उस घर में पैसा नहीं टिकता हैI इसलिए हमेशा स्वस्थ हो जाने के बाद ना तो घर में झाड़ू लगाना चाहिए और ना ही भोजन करना चाहिए।

छठवां कारण : जिन घरों में केवल माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है, लेकिन भगवान विष्णु जी की पूजा नहीं की जाती है। उस घर में माता लक्ष्मी जी निवास नहीं करती हैं। जिस प्रकार से जिस घर में पति की अपमान हो, वहां पत्नी कभी नहीं जाती है। उसी प्रकार माता लक्ष्मी भगवान विष्णु जी की पत्नी हैं, इसलिए जिस घर में माता लक्ष्मी की पूजा हो, लेकिन भगवान विष्णु की पूजा ना हो। वहां पर माता लक्ष्मी जी नहीं निवास करती हैं, यानी उस घर में धन नहीं टिकता है।

सातवां कारण : बहुत से घरों में अधिकांश करके माताएं बहने आटा गूंथकर रोटियां बनाती हैं। और जो आटा बच जाता है उसी फ्रिज में रख देती हैं और अगले दिन उनसे रोटियां बनाती हैं। ऐसे घरों में माता लक्ष्मी जी वास नहीं करती हैं।

आठवां कारण : शाम की समय कभी भी मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार या भिखारी और अन्य किसी व्यक्ति को नमक का दान नहीं करना चाहिए। जिस घरों में शाम के टाइम किसी भी व्यक्ति को नमक दान किया जाता है, उस घर में धन नहीं टिकता है।

परीक्षा में सफल होने के कारण

परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थी को चाहिए, कि वे प्रतिदिन अपने माता-पिता का चरण स्पर्श करके स्कूल जाएं। इसके अलावा स्कूल जाने के बाद गुरु का चरण स्पर्श करें, इससे विद्यार्थी का ज्ञान बढ़ेगा। विद्यार्थियों का याददाश्त बढ़ेगा, जिससे वे अच्छी तैयारी करके परीक्षा पास कर सकते हैं।

धर्म के कितने लक्षण हैं?

धर्म के 10 लक्षण बताए गए हैं, जिसमें से आठवां लक्षण है विद्या, जो भी विद्यार्थी विद्या प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें रोज सुबह उठकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए। रोज सुबह उठकर सूर्य देवता का उपासना करना चाहिए। ऐसा करने से विद्यार्थी का ज्ञान बढ़ेगा और ज्ञान बढ़ने से वे अपने जीवन में सफल व्यक्ति बन पाएंगे।

बागेश्वर धाम महाराज अपना चरण स्पर्श क्यों नहीं करवाते?

बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालु अक्सर देखे होंगे कि बागेश्वर धाम महाराज जी किसी भी श्रद्धालु से अपना पैर स्पर्श नहीं करवाते हैं। क्योंकि बागेश्वर धाम महाराज जी यानी धीरेंद्र शास्त्री जी स्वयं को बालाजी महाराज का सेवक समझाते हैं। श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज का कहना है कि कोई भी श्रद्धालु हमारा पैर स्पर्श ना करें, बल्कि बालाजी महाराज का पैर स्पर्श करेंI मैं तो उनका सेवक हूं और उनकी कृपा से आप के दुख दर्द को दूर करने की कोशिश करता हूं।

धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम

बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धनवान बनने के 10 उपाय यहां पर बताए गए है। अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं आप चाहते हैं कि आपके घर में माता लक्ष्मी जी का वास रहे। तो इन नियमों का पालन अवश्य करें-

घर की देहली की पूजा करना

हिंदू धर्म में घर की देहरी को शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी जी देहरी से होकर घर में निवास करती हैं। इसीलिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा यह बताया गया है, कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर की देहरी की रोजाना पूजा करनी चाहिए।

देहरी की पूजा करने से पहले घर की देहरी को साफ कर लेना चाहिए, इसके बाद उसे गाय के गोबर से लिप देना चाहिए। इसके बाद घर की देहरी की पूजा करना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय के गोबर को शुद्ध माना जाता है, इसलिए गाय के गोबर से लिप करने से घर की देहली शुद्ध हो जाती है।

गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाएं?

हिंदू धर्म में गाय का स्थान महत्वपूर्ण स्थान है इसके अलावा गाय के गोबर और मूत्र को पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म में तथा भारत में गाय को माता की संज्ञा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज कहते हैं कि जो भी व्यक्ति रोजाना गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाता है, उसके घर में माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

अगर मान लीजिए आपके घर में गाय नहीं है, तो आप अपने आसपास के किसी भी गाय को रोटी के साथ गुड खिला सकते हैं। घर में रोटी बनने के बाद सबसे पहले एक रोटी लेकर उसमें गुड रख ले और ले जाकर गाय माता को खिलाएं। ऐसा करने से आपका घर धीरे-धीरे संपन्न होता चला जाएगा।

शुक्रवार के दिन यह उपाय करें?

बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धनवान बनने का यह उपाय बताया जाता है कि शुक्रवार के दिन आपको एक कौड़ी लेना होगा। इसमें केसर को मिलाकर इसके साथ एक चांदी का सिक्का रख ले, अगर घर में चांदी का सिक्का नहीं है तो तांबे का सिक्का रख लें। इसके बाद इसको एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अष्टलक्ष्मी का नाम लेकर इस की पूजा करें।

पूजा करने के बाद आपको पुनः मंदिर में जा कर पूजा करना है, इसके बाद इस लाल रंग में बंधी हुई सामग्री को अपनी तिजोरी में रख ले। यानी पैसा रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी, और आप धीरे-धीरे धनवान होते चले जाएंगे।

शुक्रवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें?

बागेश्वर धाम महाराज जी बताते हैं कि घर से दरिद्रता दूर करने के लिए यानी धनवान बनने के लिए व्यक्ति को हर शुक्रवार की सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल के दिये जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होगा।

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज बताते हैं, कि धनवान बनने के लिए व्यक्ति को रोजाना बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय भगवान श्री गणेश को गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए, पूजा हो जाने के बाद इस प्रसाद को कन्याओं में बांट देना चाहिए और खुद खाना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी जी का वास होता है और घर से गरीबी दूर हो जाती है।

शुक्रवार के दिन लोगों को खाना खिलाएं?

धनवान बनने के लिए व्यक्ति को हर शुक्रवार के दिन लोगों को भोजन कराना चाहिए, ऐसे गरीब परिवार, भिखारी को शुक्रवार के दिन भोजन कराने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा अमावस्या के दिन अगर कहीं पर भंडारा हो रहा है, तो आप तेल, तिल दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनती है और घर में धन की बरसात होती है।

लक्ष्मी जी के बीज मंत्र का जाप करें?

शुक्रवार के दिन कमल गट्टे की माला लेकर जो भी व्यक्ति माता लक्ष्मी जी की बीज मंत्र का जाप करता है, उसने घर में माता लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है। कमलगट्टे की माला बाजार में आसानी से मिल जाती है, शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी के बीज मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे अमीर बनता जाता है।

भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करें?

दीपावली और दशहरा का दिन माता लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है, इसलिए दीपावली दशहरा आने पर अपने घर में भगवान नारायण और माता लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए और हवन करना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद 108 कमल माता जी के चरणों में चढ़ाना चाहिए, कमल के फूल मार्केट में आसानी से मिल जाती हैं। अगर कमल का फूल नहीं मिल रहा है, तो आप अमावस्या के दिन ओम श्री मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

माता लक्ष्मी और भगवान नारायण जी को गन्ने का रस का अभिषेक करें?

शुक्रवार के दिन सुत्तम पाठ पढ़ते हुए माता लक्ष्मी जी और भगवान नारायण जी के ऊपर गन्ने के रस का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी जी का वास होता है। बागेश्वर धाम सरकार द्वारा धनवान बनने के लिए यह सभी उपाय बताए गए हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे दिल से इन सभी नियमों का पालन करते करेगा, उसके जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी।

Dhanwan Banne Ke 10 Upaya Bageshwar Dham (FAQ)

1. बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए क्या करना चाहिए?

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए मंगलवार के दिन अपने घर पर लाल वस्त्र में नारियल को बांध कर पूजा स्थल पर रख दे और ऊं बागेश्वराय नमः का जाप करना चाहिए।

2. बागेश्वर धाम का मंत्र क्या है?

बागेश्वर बालाजी मंत्र : ओम बागेश्वराय नमः

3. बागेश्वर धाम में कितना पैसा लगता है?

बागेश्वर धाम एक सिद्ध पीठ आश्रम तथा धार्मिक तीर्थ स्थल है, इसलिए वहां पर आने वाले श्रद्धालुओं से एक भी पैसा नहीं लिया जाता है। इसके अलावा टोकन बुक करने के लिए भी एक पैसा नहीं लिया जाता है।

4. बागेश्वर धाम जाने से क्या लाभ होता है?

बागेश्वर धाम जाने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। जो भी श्रद्धालु किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके जीवन में पैसों की कमी है, उनके ऊपर कोई प्रेत बाधा है, आदि कारणों को लेकर लोग बागेश्वर धाम जाते हैं और उनकी मनोकामना पूरी होती है।

इसे भी पढ़ें 👇

बागेश्वर धाम में घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं
मेहंदीपुर बाला जी मंदिर संपूर्ण जानकारी
बागेश्वर धाम जाने का रास्ता (बस और ट्रेन की पूरी जानकारी) 
करणी माता जी मंदिर बीकानेर राजस्थान की संपूर्ण जानकारी
तहसीलदार को प्रार्थना पत्र कैसे लिखें
आबादी की जमीन कैसे चेक करें
पैन कार्ड नंबर कैसे पता करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम”

Leave a Comment