जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें वाराणसी, उत्तर प्रदेश | जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें जौनपुर, उत्तर प्रदेश | Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare | जिला कलेक्टर शिकायत नंबर | जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें जयपुर, राजस्थान | कलेक्टर को आवेदन कैसे करें
दोस्तों आज मैं इस आर्टिकल में आप सभी को बताऊंगा की Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare. यदि आप सभी को कलेक्टर को शिकायत कैसे करें के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक पढ़ें|
कलेक्टर से शिकायत करना बहुत ही आसान है, लेकिन इसके लिए आप सभी को क्या-क्या करना होगा आज मैं इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को पूरी जानकारी देंगे|
इसे भी पढ़ें
आरसी स्टेटस से पता करें गाड़ी का मालिक कौन हैं? | कुटीर उद्योग क्या होता है, कुटीर उद्योग के प्रकार |
थाना प्रभारी को शिकायत के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें | नाम से आधार कार्ड कैसे चेक करें |
डीएम को शिकायत कैसे करें?| Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare.
वैसे तो आज के समय में कलेक्टर से शिकायत करने के कई सारे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके हैं| जिससे आप आसानी से कलेक्टर को शिकायत कर सकते हैं |लेकिन इन आर्टिकल में हम आपको इनमें से कुछ अलग तरीके बताने वाले हैं| जिससे आप आसानी से कलेक्टर से शिकायत कर सकते हैं|
जिला कलेक्टर को ऑफलाइन शिकायत कैसे करें?| DM Ko Shikayat Kaise Kare
आप जिला कलेक्टर को शिकायत करने के लिए अपने जिले के DM Office पर जाकर ऑफलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं|
- इसके लिए आपको जिला कलेक्टर कार्यालय पर जाना होगा|
- वहां जाकर आपको अपनी शिकायत को लिखित रूप से शिकायत दर्ज करनी होगी|
- शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको एक एप्लीकेशन लिखना होगा|
- अगर आपके पास शिकायत से जुड़ी कोई भी दस्तावेज या फिर कोई भी प्रूफ वगैरह है, तो उसे इस एप्लीकेशन के साथ लगा दे|
- एप्लीकेशन कंपलीट करने के बाद अब आप जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर अपनी शिकायत कलेक्टर साहब को दे सकते हैं|
- इसके बाद जिला कलेक्टर आपकी शिकायत से संबंधित जांच व कार्यवाही करने का आदेश जारी करता है|
- जिसके बाद आप की शिकायत पर उचित कार्यवाही की जाती हैं| और आपकी शिकायत का निष्पक्ष समाधान होगा|
पोस्ट ऑफिस द्वारा कलेक्टर से शिकायत कैसे करें?| Post Office Se DM Ko Shikayat Kaise Kare.
अगर आप जिला कलेक्टर के सामने से अपनी शिकायत नहीं करना चाहते हैं, तो आप पोस्ट या डाक के माध्यम से अपनी शिकायत पत्र भेज सकते हैं| Post Office द्वारा शिकायत करने पर भी जिला कलेक्टर शिकायत पर उचित कार्रवाई करते हैं|
यदि आपको पोस्ट द्वारा कलेक्टर से शिकायत करनी हैं, तो इसके लिए एक लिफाफे में अपनी Application लिखकर उसे जिला कलेक्टर के कार्यालय पते पर भेज देनी है|
जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?| Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare.
अब हम यहां जानेंगे कि क्या हम जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं| हां, बिल्कुल कर सकते हैं जिस तरह से आप जिला कलेक्टर कार्यालय जाकर ऑफलाइन शिकायत कर सकते हैं, वैसे ही आप घर बैठे Jila Collector Ko Shikayat कर सकते हैं| ऑनलाइन शिकायत आप सिर्फ अपने राज्य की सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही कर सकते हैं, सभी राज्य में लोगों की सहायता के लिए अलग-अलग पोर्टल शुरू किया गया है| आप अपने राज्य के पोर्टल पर जाकर आसानी से डीएम को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं|
Online Complain करने का सबसे अधिक फायदा यह है कि आप अपनी Shikayat Ka Status Online Dekh सकते हैं| ऑनलाइन स्टेटस के मदद से आप यह भी जान सकते हैं कि शिकायत पर कोई कार्रवाई की जा रही है या नहीं| इसके अलावा शिकायत की कार्यवाही कहां तक पहुंची है यह भी जान सकते हैं|
ऑनलाइन शिकायत करने पर आपको जिला कलेक्टर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे| नीचे हमने आपको कुछ स्टेप बताए हैं| जिनकी मदद से आप जिला कलेक्टर से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं| निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आप सभी आसानी से DM Se Online Shikayat कर सकते हैं|
जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें वाराणसी, उत्तर प्रदेश | जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें जौनपुर, उत्तर प्रदेश
- अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं, और Zila Collector Ko Online Shikayat करना चाहते हैं| तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

- UP Jansunwai Portal के होम पेज पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस-

- ऑनलाइन आवेदकों के लिए वेबसाइट नीतियां को पढ़ लेना है| इसके बाद खाली बॉक्स में सही का निशान लगाकर “सबमिट करें” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस-

- यहां पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है, इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करना है| क्लिक करते ही आप के Mobile Number पर एक otp जायेगा, जिसे वेरिफाई कर लेना है| नया इंटरफेस-

- आवेदन कर्ता का विवरण : इसके अंतर्गत अगर सामूहिक शिकायत करना चाहते हैं, तो सामूहिक शिकायत पर क्लिक करें| इसके बाद नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, संदर्भ का प्रकार, विभाग, संदर्भ श्रेणी आधी जानकारी सही-सही भर देना है| इसके बाद-

- शिकायत/मांग/सुझाव क्षेत्र की जानकारी : इसके अंतर्गत ग्रामीण/नगरीय को चुने, जनपद, तहसील, विकासखंड, ग्राम पंचायत, राजस्व ग्राम, थाना, आवासीय पता आदि जानकारी सही-सही भर देना है| इसके बाद-

- संदर्भ का दस्तावेज एवं पुराने संदर्भों का विवरण : यहां पर संदर्भ संख्या 1, संदर्भ संख्या 2 की जानकारी भरना है इसके बाद दस्तावेज अपलोड करना है| इसके बाद संदर्भ सुरक्षित पर क्लिक कर देना है|
- इस प्रकार से आप यूपी जनसुनवाई पोर्टल की मदद से जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं| ऑनलाइन शिकायत करने के बाद आपको शिकायत क्रमांक नंबर मिल जाता है, जिसकी मदद से आप शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं|
शिकायत की स्थिति ऑनलाइन चेक कैसे करें?| Shikayat Status Online Check
जैसा कि हमने बताया यूपी जनसुनवाई पोर्टल की मदद से जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं| शिकायत करने के बाद शिकायत क्रमांक नंबर से ऑनलाइन घर बैठे यह पता कर सकते हैं, कि आपका शिकायत स्वीकार हुआ है या नहीं
- Online Complain Status Check करने के लिए आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

- यूपी जनसुनवाई पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार तीर के सामने “शिकायत की स्थिति” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस –

- शिकायत की स्थिति चेक करने के लिए यहां पर शिकायत नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कैप्चा कोड भरकर “सबमिट करें” के बटन पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके शिकायत की स्थिति दिखाई देने लगेगी|
शिकायत का निवारण ना होने पर क्या करें?
अगर आपने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दिया है, और शिकायत करने के 1 सप्ताह बाद यदि आप शिकायत स्टेटस चेक करते हैं| तो पता चलता है कि शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है| तो ऐसी स्थिति में शिकायत का निवारण ना होने पर नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें|
- यदि ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी आपके शिकायत का समस्या का समाधान नहीं किया गया है| तो आपको यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना है|

- यूपी जनसुनवाई पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिखाई दे चित्र में तीर के सामने “अनुस्मारक भेजें” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफ़ेस-

- यहां पर शिकायत संख्या भरने के बाद खोजें पर क्लिक करें, इसके बाद अपनी शिकायत को संबंधित विभाग में फिर से रिमाइंडर भेज सकते है|
Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare. (FAQ)
कलेक्टर के पास शिकायत करने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया इस आर्टिकल में बताया गया है| इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप जिला कलेक्टर को शिकायत कर सकते हैं|
अपने Zila Collector Ko Application के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं| शिकायत से संबंधित एप्लीकेशन लिखकर पोस्ट ऑफिस के द्वारा जिला कलेक्टर ऑफिस में एप्लीकेशन भेज देना है|
कलेक्टर को हिंदी में जिलाधीश कहा जाता है|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Zila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare. की प्रक्रिया बताई हुई है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से जिला कलेक्टर को शिकायत कर सकते हैं| अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो उत्तर प्रदेश जिला अधिकारी को ऑनलाइन शिकायत करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है| कलेक्टर को आवेदन कैसे करें से संबंधित अगर सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
पैन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे चेंज करें
जमानत क्या है? जमानत के प्रकार, जमानत कैसे ली जाती है