दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं, कि आप SBI CSP Kaise Khole. इस आर्टिकल को पढ़कर आप अपने गांव, शहर कहीं भी एसबीआई मिनी बैंक खोल सकते हैं। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगेI इसके लिए पात्रता क्या है।
और सबसे बड़ी बात स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सीएसपी खोलकर आप कितना कमा सकते हैं। इन सभी की जानकारी इस आर्टिकल में दी जाएगी, इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढिएगा।
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) क्या है?
SBI Bank का छोटा रुप SBI Grahak Seva Kendra होता है। जहां पर एसबीआई बैंक की तरह ही ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाती है। जैसे : नया बैंक खाता ओपन करना हो, बैंक अकाउंट से पैसा निकालना हो, बैंक में पैसा जमा करना हो। आदि काम आप एसबीआई सीएसपी (Costumer Service Point) के द्वारा बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
अधिकांश करके ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं मिल पाती है। बैंक संबंधी सेवाओं के लिए उन्हें काफी दूर दूर तक जाना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए बैंकों के द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र खोले जाते हैं। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग बैंक में ना जा कर एसबीआई कस्टमर सर्विस प्वाइंट पर जाकर बैंक की सुविधाएं पा सकते हैं।
SBI ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाएं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कस्टमर सर्विस प्वाइंट (CSP) पर आप नीचे दी गई निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- पैसे ट्रांसफर करवाना (Money Transfer)
- RD Account Open करना
- FD Account Open करना
- इंश्योरेंस करवाना
- एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना
- बैंक पासबुक प्रिंट करवाना
- बैंक खाते से पैसा निकालना
- बैंक खाते में पैसा जमा करना
- बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करना
- बैंक खाते से पैन कार्ड लिंक करना
- बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करना
- नया बैंक खाता खुलवाना
- माइक्रो एटीएम नगद निकासी
- प्रधानमंत्री पेंशन और बीमा योजना
- पीएम स्वानिधि योजना के तहत लोन
- किसान और सामान्य प्रयोजन क्रेडिट कार्ड (KCC)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया CSP खोलने के लिए आवश्यक उपकरण
दोस्तों अगर आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण उपकरण होने चाहिए। जैसे-
- एक दुकान (जो मार्केट में हो)
- इंटरनेट कनेक्शन
- फिंगरप्रिंट डिवाइस
- प्रिंटर और स्कैनर
- कंप्यूटर / लैपटॉप
- लाॅक अप
एसबीआई सीएसपी सेंटर खोलने के लिए पात्रता
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सीएसपी खोलने की सोच रहे है। तो आपके पास नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास कंप्यूटर चलाने की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
- आवेदन कर्ता के ऊपर थाने में अथवा न्यायालय में किसी प्रकार का कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से कोई भी लोन बकाया नहीं होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता कम से कम 12 वीं पास होना चाहिए।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया CSP खोलने के लिए दस्तावेज
अगर आप एसबीआई मिनी बैंक ओपन करने की सोच रहे हैंI तो आपके पास नीचे दी गई निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होने चाहिए।
- दुकान के कागजात
- पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का पेन कार्ड
- आवेदक का दो पासपोर्ट साइज फोटो
- हाई स्कूल या इंटरमीडिएट मार्कशीट
- आईआईबीएफ Bank Certificate
SBI CSP Kaise Khole.
एसबीआई कस्टमर सर्विस प्वाइंट अप्लाई ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं। यहां पर मैं आपको SBI Mini Bank खोलने के दो तरीके बताने वाला हूं।
एसबीआई बैंक से संपर्क करके SBI ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें?
एसबीआई सीएससी सेंटर खोलने के लिए आपको एसबीआई बैंक में जाना होगा, और वहां के बैंक मैनेजर से बात करनी होगी। एसबीआई बैंक मैनेजर आपसे सीएसपी खोलने से संबंधित कई प्रकार के सवाल पूछेगा।
इसके उपरांत अगर आपके क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र नहीं खुली है, तो वह आपको SBI ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए Login ID, Password दे देता है। लॉगइन आईडी बैंक मैनेजर के द्वारा ही प्रदान की जाती है, इसलिए आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए बैंक मैनेजर से मिलना अनिवार्य होता है।
थर्ड पार्टी से संपर्क करके सीएसपी खोलें?
आज के समय में ऐसी बहुत सी Third Party कंपनियां हैं, जो आपको ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए आपसे कुछ पैसे लेती है। उसके बाद आपको Login ID, Password पासवर्ड दे देती है, जिसके बाद आप अपने क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र हो सकते हैं।
लेकिन यहां पर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी है, क्योंकि मार्केट में मौजूद कंपनियां फ्रॉड भी हो सकती हैं। इसलिए किसी भी थर्ड पार्टी कंपनी से ग्राहक सेवा केंद्र खोलने से पहले उस कंपनी के बारे में अच्छे से जान लें। इसके बाद ही उस कंपनी को पैसा देकर ग्राहक सेवा केंद्र खोलें।
SBI ग्राहक सेवा केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?
1.भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको सबसे पहले डिजिटल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आने के बाद जब थोड़ा और नीचे आएंगे, तो इस प्रकार से दिखाई देगा👇
2.यहां पर आपको For Grahak Seva Kendra Apply Today के सामने दिखाई दे रहे तीर के सामने “APPLY NOW” पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस👇
3.यहां पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी जैसे : Your Full Name, Father Name Aadhar Number, Email, Mobile No, Date of Birth, Highest Qualification, Monthly Income, Village, Post, District, State, Pin Code, भरकर “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है।
एसबीआई CSP पंजीकरण फार्म डाउनलोड कैसे करें?
सीएसपी रजिस्ट्रेशन फार्म डाउनलोड आप इस लिंक पर क्लिक करके बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
जन सेवा केंद्र खोलने में कितना पैसा लगता है?
किसी भी बैंक का CSP खोलना हो या फिर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सीएसपी केंद्र हो, इसमें लगने वाला खर्च आप पर निर्भर करता है। जैसे : आपका दुकान कहां पर स्थित है, आपके दुकान का भाड़ा कितना है, Costumer Service Point खोलने के लिए जो उपकरण खरीद रहे हैं।
वह कितना महंगा है, आदि बातों पर निर्भर करता है लेकिन अगर मैं एक मोटे तौर पर आपको बताना चाहूंगा तो एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए कम से कम ₹100000 का खर्च आता है, जिसमें आपका सभी उपकरण जैसे लैपटॉप फिंगरप्रिंट डिवाइस दुकान का फर्नीचर प्रिंटर आदि चीजें शामिल है।
SBI ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) खुलकर कितना कमा सकते हैं?
ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर आप काफी अच्छी कमाई कर सकते है। क्योंकि यहां पर बैंक के द्वारा अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग कमीशन दिया जाता है। जैसे : नया बैंक खाता खोलने के लिए, पैसा जमा करने के लिए, पैसा निकालने के लिए, आरडी एफडी अकाउंट खोलने के लिए, बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आदि कार्यों के लिए अलग-अलग कमीशन मिलता है।
लेकिन अगर एक औसतन मानकर चलें, तो आप एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर कम से कम महीने का 35000 से ₹40000 बड़े आराम से कमा सकते हैं।
जन सेवा केंद्र प्रदान करने वाली कंपनियों की सूची
पूरे भारत में किसी भी राज्य में एसबीआई सीएससी केंद्र प्रोवाइड करने वाली कई कंपनियां हैं। इन कंपनियों से आप ऑनलाइन एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और अपने क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सीएससी केंद्र (CSP Kendra) खोल सकते हैंI All SBI CSP Provider Company List इस प्रकार से है👇
S. No. | CSP provider company Name | STATE | CIRCLE_NAME |
1. | INDE PAY NETWORKS PVT LTD | BIHAR | PATNA |
2. | INDE PAY NETWORKS PVT LTD | UTTAR PRADESH | DELHI |
3. | INDE PAY NETWORKS PVT LTD | DELHI | DELHI |
4. | FIA TECHNOLOGY SERVICES PRIVATE LIMITED` | RAJASTHAN | JAIPUR |
5. | FIA TECHNOLOGY SERVICES PRIVATE LIMITED` | HARYANA | CHANDIGARH |
6. | VEDAVAAG SYSTEMS LIMITED | PUNJAB | CHANDIGARH |
7. | VEDAVAAG SYSTEMS LIMITED | RAJASTHAN | JAIPUR |
8. | CSC e GOVERNANCE SERVICES INDIA LIMITED | PUNJAB | CHANDIGARH |
9. | NICT | PUNJAB | CHANDIGARH |
10. | NICT | HIMACHAL PRADESH | CHANDIGARH |
11. | BARTRONICS INDIA LIMITED | ANDHRA PRADESH | AMARAVATI |
12. | INTERACT SOCIAL DEVELOPMENT FOUNDATION | MAHARASHTRA | MUMBAI |
13. | INTEGRA MICRO SYSTEMS PVT LTD | KARNATAKA | BENGALURU |
14. | STHREENIDHI CREDIT COOPERATIVE FEDERATION LTD | TELANGANA | HYDERABAD |
15. | CSC E-GOVERNANCE SERVICES INDIA LIMITED | TELANGANA | HYDERABAD |
16. | CSC E-GOVERNANCE SERVICES INDIA LIM | RAJASTHAN | JAIPUR |
17. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | UTTAR PRADESH | DELHI |
18. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | BIHAR | PATNA |
19. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | KARNATAKA | BENGALURU |
20. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | TAMILNADU | CHENNAI |
21. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | KARNATAKA | BENGALURU |
22. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | GUJRAT | AHMEDABAD |
23. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | BIHAR | PATNA |
24. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | ANDHRA PRADESH | AMARAVATI |
25. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | MAHARASHTRA | MUMBAI |
26. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | UTTAR PRADESH | LUCKNOW |
27. | OXIGEN SERVICES INDIA PVT LTD | MADHYA PRADESH | BHOPAL |
28. | ATYATI TECHNOLOGIES PVT LTD | TAMILNADU | CHENNAI |
29. | GEOSANSAR ADVISORS PRIVATE LIMITED | RAJASTHAN | JAIPUR |
30. | FIA TECHNOLOGY SERVICES PVT LTD | RAJASTHAN | JAIPUR |
31. | P2P MICROFINANCE AND ALLIED SERVICE | RAJASTHAN | JAIPUR |
32. | DRISHTEE DEVELOPMENT COMMUNICATION | MAHARASHTRA | MUMBAI |
33. | DRISHTEE DEVELOPMENT COMMUNICATION | KARNATAKA | BENGALURU |
34. | DRISHTEE DEVELOPMENT COMMUNICATION | ASSAM | NORTH-EAST |
35. | LUPIN HUMAN WELFARE AND RESEARCH FOUNDATION SAMITI | RAJASTHAN | JAIPUR |
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के फायदे
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया Mini Bank खोलने पर सबसे पहला फायदा यही है कि आप अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। इसके साथ-साथ 30000 से ₹40000 महीना कमा सकते हैं। और अपने क्षेत्र के रहने वाले लोगों के बैंक से संबंधित जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जिससे आपको समाज में सम्मान और जान पहचान भी मिलती है, अगर आपके पास काम काफी ज्यादा है, तो आप कुछ लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं।
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र देने के नाम पर धोखाधड़ी
आज के समय में धोखाधड़ी काफी तेजी से हर क्षेत्र में हो रहा है। इसलिए अगर आप एसबीआई सीएसपी केंद्र प्रोवाइड करने वाली कंपनी से Contact करना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि आज के समय में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट की तरह ही और भी डुप्लीकेट ऑफिशियल वेबसाइट बना दिया गया है।
जिसमें जाकर कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से फंस जाता है। या फिर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया किओस्क बैंकिंग खोलने के नाम पर उससे मोटा पैसा वसूला जाता है। इसलिए दोस्तों अगर आप भी एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं, तो आपको बड़ी सावधानी से ग्राहक सेवा केंद्र प्रोवाइड करने वाली कंपनियों से संपर्क करना चाहिए।
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र नंबर
अगर आप एसबीआई सीएसपी केंद्र (SBI CSP Kendra) खोलने की सोच रहे हैं, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।
Digital India Oxigen Private Limited
Corporate Office/Correspondent Address | 11/37, R.G. Towers, Above arrow Showroom, Bangalore-560038, Karnataka, India |
Phone Number | 9477405076 |
Email ID | digitalindiacsp@gmail.com/info@digitalindiacsp.in |
FAQs
1. CSP का फुल फॉर्म क्या होता है?
2. एसबीआई सीएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
3. State Bank of India CSP कहां खोल सकते हैं?
4. मैं एक महिला हूं क्या मैं ग्राहक सेवा केंद्र खोल सकती है?
इसे भी पढ़ें 👇
इस लेख को सतगुरु कुमार ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य लेखक के रूप में कार्यरत हैं। सतगुरु कुमार ने हिंदी बिषय से B.A. तथा M.A. कर चुके हैं। फाइनेंस और शिक्षा करियर के क्षेत्र में 4 साल का लेखन का अनुभव है। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Very useful information, I was looking for such instructive guidelines