पैक्स में नाम कैसे जोड़ें?। नाम जोड़ने संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं पैक्स एक ऐसी संस्था है जहां पर बिहार का रहने वाला कोई भी किसान उचित मूल्य पर अपनी फसल को बेच सकता है। इसके लिए किसान को पैक्स की सदस्यता लेनी पड़ती है। इसलिए अगर आप बिहार के निवासी हैं, किसान हैं, पैक्स में अपनी फसल बेचना चाहते हैं। तो मैं बताने वाला हूं, कि Pacs Me Name Kaise Jode. बिना पैक्स की सदस्यता ग्रहण किए आप पैक्स संस्था के माध्यम से अपनी फसल को बेच नहीं सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार के किसी भी ग्राम पंचायत में 1 पैक्स अध्यक्ष होता है। जिसके माध्यम से पहले Pacs Member बनाया जाता था। लेकिन आज के समय में आप ऑनलाइन पैक्स में अपना नाम जोड़ सकते हैं। आज के आर्टिकल में Pacs Me Online Name Kaise Jode. तथा पैक्स की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दस्तावेज, पैक्स में नाम जोड़ने का लाभ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी बताने वाला हूं।

ग्राम पंचायत में हर पांच साल के बाद पैक्स अध्यक्ष का चुनाव होता है। पैक्स सदस्य द्वारा वोट डाले जाते हैI जिस उम्मीदवार को ज्यादा बहुमत मिलता है, वही उम्मीदवार अगले 5 साल के लिए पैक्स अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। पैक्स का सदस्य बनकर किसान भाई अपनी फसल को उचित मूल्य पर भेजकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। पैक्स का सदस्य बनने का लाभ और भी है, जो इस आर्टिकल में जानेंगे।

पैक्स में नाम जोड़ने का लाभ

दोस्तों जैसा कि ऊपर आर्टिकल में हमने आपको बताया पैक्स एक ऐसी संस्था है। जिसके माध्यम से किसान उचित मूल्य पर अपनी फसल को बेच सकता है। इसलिए पैक्स सदस्य बनने का लाभ निम्नलिखित है। जो इस प्रकार है-

  • Pacs Me Name Add यानी पैक्स का सदस्य बनकर आप इसके लाभ दूसरे व्यक्ति को भी दिलवा सकते हैं।
  • केरोसिन तेल के डीलर का चयन पैक्स सदस्यों द्वारा ही किया जाता है।
  • केरोसिन तेल का वितरण भी पैक्स सदस्यों के अंतर्गत बिल्कुल मुफ्त में किया जाता है।
  • पैक्स संस्था के अंतर्गत जो भी बीज और खाद जाता है, उसका लाभ पैक्स सदस्यों को उपलब्ध कराया जाता है।
  • इसके अलावा पैक्स संस्था के अंतर्गत जो भी ॠण दिया जाता है। उसका भी लाभ पैक्स सदस्य को उपलब्ध कराया जाता है।

पैक्स में नाम जोड़ने संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

अगर आप आनलाइन नाम जोड़ने की यह प्रक्रिया जानना चाहते है। तो इसके पहले आपको यह अवश्य जान लेना चाहिए, कि पैक्स सदस्य बनने संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश क्या है।

  • ऑनलाइन नाम जोड़ने के लिए आपके पास आवेदन फार्म भरने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।
  • Pacs Member Application Form भरते समय आवेदक के तस्वीर का आकार 50KB से कम होना चाहिए।
  • नाम जोड़ते समय आवेदक के हस्ताक्षर की साइज 20KB से कम होना चाहिए।
  • नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास वैध पहचान पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी अवश्य होनी चाहिए।
  • इसके अलावा अपलोड करने वाले दस्तावेज की साइज 400KB से कम होनी चाहिए। तथा सभी दस्तावेज पीडीएफ फाइल में होना चाहिए।
  • पैक्स में नाम ऐड करते समय आवेदन फार्म भरते समय आने वाली समस्या के लिए कृपया epacshelp@gmail.com पर संपर्क करें।

पैक्स में नाम कैसे जोड़ें?

पैक्स सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नाम जुड़वाने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-

Step1 : Pacs Portal पर जाएं.

बिहार का रहने वाले जो भी व्यक्ति पैक्स सदस्यता ग्रहण करना चाहता है। ऑनलाइन पैक्स में नाम जोड़ना चाहता है, उसे सबसे पहले पैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Step2 : सदस्यता आवेदन फार्म भरने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें.

ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको स्क्रोल डाउन करते हुए थोड़ा नीचे आना है। यहां पर नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार तीर के सामने “सदस्यता आवेदन फार्म भरने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें” पर क्लिक कर देना है।

Step3 : Login करें.

यहां पर आपको सबसे पहले यूजर के प्रकार चुन लेना है। इसके बाद यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर “Log in” पर क्लिक कर देना है।

Step4 : सभी चेक कंडीशन चुनें.

यहां पर आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे –

  • आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है।
  • आप किसी दूसरे पैक्स के सदस्य नहीं है।
  • आप संबंधित पैक्स के निवास क्षेत्र में कार्य करते हैं।
  • मानसिक अवस्था स्वस्थ हो और दिवालिया देने का आवेदन नहीं दिया गया।
  • राजनीतिक अपराध के अलावा किसी और अपराध के लिए सजा ना दिया गया हो।

इन सभी प्रश्नों को पढ़ने के बाद ध्यान पूर्वक टिक का निशान लगाना है। इसके बाद “Next” बटन पर क्लिक कर देना है।

Step5 : यूजर आईडी और पासवर्ड पाने हेतु पंजीकरण

यूजर आईडी और पासवर्ड पाने हेतु इस आवेदन फार्म को भरना है। जैसे : जिला, प्रखंड, राजस्व गांव, आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, जन्म की तारीख, ई मेल आईडी, अनुमंडल, पैक्स, आवेदन का नाम (हिन्दी में), पिता/पति का नाम (हिन्दी में), कोटि, लिंग, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरना है।

यहां से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, इसके बाद आपको “Go to Home” पर क्लिक करके फिर से ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको दोबारा से यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर Login करना है।

Step6 : Membership Form पर क्लिक करें.

यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर Login करते ही नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार दिखाई देगा। जिसमें पंजीकरण, सदस्यता फार्म, दस्तावेज, सिफारिश, बैंक का विवरण, अंतिम रूप आदि विकल्प दिखाई देगा। आपको “सदस्यता फार्म (Membership Form)” पर क्लिक कर देना है।

Step7 : Pacs Me Name Kaise Jode.

पैक्स सदस्य सूची में नाम जोड़ने के लिए नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जैसे : किसी अन्य पैक्स का सदस्य नहीं है, शेयर की संख्या, वर्तमान पता, स्थाई पता, मनोनीत पति का नाम, मनोनीत व्यक्ति से संबंध, पेशा, वार्ड नंबर, पिन कोड, मनोनीत व्यक्ति के जन्म की तारीख, मनोनीत व्यक्ति का पता आदि जानकारी भरना है। इसके बाद नीचे दिखाई दे रहे आवेदक की घोषणा पर टिक करके “Submit” पर क्लिक कर देना है।

Step8 : दस्तावेज अपलोड करें.

यहां पर आवेदक को अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना है। फोटो की साइज 50kb से कम होनी चाहिए जबकि हस्ताक्षर की साइज 20kb से कम होनी चाहिए।

इसके बाद सिफारिश करने वाले विवरण पर Click करना है। इसके अंतर्गत पैक्स सदस्य का नाम, पैक्स सदस्य के पिता का नाम, हस्ताक्षर आदि जानकारी भरकर “Save” बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद बैंक विवरण भरकर save बटन पर क्लिक करके “Go to Home” पर क्लिक कर देना है।

Step9 : सदस्यता फार्म का अंतिम रूप दें.

Go to Home पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा। यहां पर आपको “सदस्यता फार्म का अंतिम रूप दें” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद नये पेज पर “Get OTP for Finalize” पर क्लिक कर देना है।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। जिसे वेरिफाई कर लेना हैं, बस आपका फॉर्म सफलतापूर्वक संपन्न हो जाता है। दोस्तों इस तरह इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके पैक्स सदस्य ऑनलाइन अपना नाम जोड़ सकते हैं।

पैक्स में नाम जोड़ने के लिए पात्रता

  • पैक्स सदस्य सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • पैक्स सदस्यता ग्रहण करने के लिए व्यक्ति पहले किसी दूसरे पैक्स का सदस्य न रहा हो।
  • Pacs Me Name Add करने के लिए आप जिस ग्राम पंचायत से आवेदन कर रहे हैं, आप उस ग्राम पंचायत के निवासी हो।
  • नाम जुड़वाने के लिए आवेदक की मानसिक स्थिति स्वस्थ होनी चाहिए।
  • राजनीतिक अपराध एवं नैतिक दुराचार को छोड़कर आवेदक के ऊपर किसी दूसरे अपराध के लिए सजा नहीं हुई हो।
  • आवेदक को 1 रुपए का सदस्यता शुल्क तथा कम से कम ₹10 का एक शेयर राशि जमा करना होगा। जबकि एससी एसटी वर्ग से आने वाले आवेदक को केवल सदस्यता शुल्क देना होगा, शेयर की राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा‌।

पैक्स में नाम जोड़ने के लिए दस्तावेज

  • ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पहचान पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का हस्ताक्षर
  • रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट
  • अनुशंसा करने वाले 2 पैक्स सदस्य का हस्ताक्षर

इसे भी पढ़ें 👇

बिहार विकलांग पेंशन योजना
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें
बिहार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना
बिहार चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाएं
बिहार व्हीकल रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें
बिहार जमाबंदी नंबर चेक कैसे करें
बिहार खसरा खतौनी आनलाइन चेक
बिहार डाइविंग लाइसेंस डाउनलोड कैसे करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment