Self Help Group Kya Hai : एक समान आय वाले वर्ग के लोगों का एक समूह होता है, इस समूह में आपस में एक दूसरे की सहायता की जाती है| स्वयं सहायता समूह में कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से शामिल हो सकता है| अगर आप इस समूह से जुड़ते हैं तो आपको किसी दूसरे पर निर्भर नहीं करना पड़ेगा| इसीलिए इस समूह का नाम स्वयं सहायता समूह रखा गया है|
इस समूह में 10 से 20 सदस्यों की संख्या होती है, जो एक दूसरे की सहायता करते हैं, Self Help Group (SHG) Hindi, इसके बारे में आगे हम इस आर्टिकल में पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे| अगर आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ते हैं, इसके फायदे क्या है, आप इस समूह से लाभ कैसे उठा सकते हैं आदि|
इसे भी पढ़ें
अपनी जमीन पर मोबाइल टावर कैसे लगवायें | मोबाइल से DTDC कोरियर ट्रैकिंग कैसे करें |
केबीसी मे रजिस्टेशन कैसे होता है | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बनें? |
स्वयं सहायता समूह (Self Help Group Kya Hai 2023)
स्वयं सहायता समूह गरीब लोगों के लिए बनाया गया है, जिनकी आमदनी कम है ऐसी महिला स्वयं सहायता योजना में जुड़ सकती हैं, स्वयं सहायता समूह केवल गरीब महिलाओं का समूह हो सकता है, या फिर केवल गरीब पुरुषों का समूह हो सकता है, या फिर स्त्री और पुरुष दोनों का समूह बन सकता है| जो कि समूह में सम्मिलित सदस्यों पर निर्भर करता है| लेकिन अधिकांश करके स्वयं सहायता समूह महिलाओं का ही बनाया जाता है|
स्वयं सहायता समूह में 10 से 20 सदस्यों की संख्या होती है| इस समूह से जुड़ा हर व्यक्ति अपनी कमाई से एक समान पैसा हर महीने बचा कर इस समूह में जमा करता है| इसके बाद जब उस महिला को कभी पैसों की जरूरत होगी, तो वह स्वयं सहायता समूह से अपना व्यवसाय चालू करने के लिए या कोई जरूरी कार्य के लिए उचित ब्याज दर पर पैसा निकाल सकता है|
महिला स्वयं सहायता समूह में शामिल सदस्यों में से किसी तीन सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है| ये पदाधिकारी समूह का संचालन करते हैं, जैसे पैसों का लेनदेन, पैसा टाइम पर जमा करवाना, जिसको पैसों की जरूरत हो उसे पैसा ब्याज पर देना, हर चीज का लेखा-जोखा करना, इन पदाधिकारियों का काम होता है| स्वयं सहायता समूह के नाम से बैंक में बचत खाता खुलवाया जाता है, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा दी जाने वाली धनराशि जमा की जाती है| स्वयं सहायता समूह के कुछ नियम और शर्तें भी हैं, जो हम आगे इस आर्टिकल में जानेंगे|
Self Help Group (SHG) Hindi 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | महिला स्वयं सहायता समूह |
स्थान | भारत के सभी ग्रामीण क्षेत्र |
योजना की शुरुआत | 2007 |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के लोग |
उद्देश्य | पैसों की जरूरत को पूरा करना |
समूह में सदस्यों की संख्या | 10-20 सदस्य |
स्वयं सहायता समूह टोल फ्री नंबर | 1800-180-5999 |
ऑफिशियल वेबसाइट | kviconline.gov.in |
SHG Full Form | Self Help Group |
स्वयं सहायता समूह की नियमावली 2023
अगर आप ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली महिला हैं, और आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ना चाहती हैं, स्वयं सहायता समूह का लाभ उठाना चाहती हैं| तो आपको इस समूह के नियम और शर्तों को जानना और पालन करना होगा| SHG के नियम और शर्तें इस प्रकार हैं-
- कम से कम 6 महीना से स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से संचालित होना चाहिए|
- समूह में सम्मिलित सभी सदस्यों द्वारा हर महीने मासिक बचत समूह में उपलब्ध संसाधनों से जमा की हो|
- स्वयं सहायता समूह अपने पास जमा धनराशि से सम्मिलित सदस्यों को ॠण दिया हो|
- समूह पदाधिकारियों के द्वारा खाते का पूरा लेखा-जोखा की जानकारी रखा गया हो|
- समूह द्वारा किसी सदस्य को दिया गया ॠण अथवा सदस्य द्वारा जमा की गई मासिक बचत राशि का पूरा विवरण एक रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए|
- समूह द्वारा साप्ताहिक या मासिक आधार पर समय-समय पर बैठक की जा रही हो, जिसका विवरण मीटिंग रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए|
- समूह में सम्मिलित सभी सदस्यों की लोकतांत्रिक तरीके से सहभागिता होनी चाहिए एवं सभी सदस्यों की बात सुनी जा रही हो|
- स्वयं सहायता समूह का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे की मदद करना, स्वरोजगार स्थापित करना होना चाहिए| ना कि बस बैंक से लोन लेना|
- बैंक के द्वारा ॠण देते समय बैंक अधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह के नियम शर्तों को बड़ी बारीकी से देखा जाता है, कि समूह का वास्तविक उद्देश्य रोजगार स्थापित करना, एक दूसरे की सहायता करना है| या फिर बस बैंक से लोन लेना ही उद्देश होता है|
- समूह में सम्मिलित सभी सदस्य एक उद्देश्य एवं पृष्ठभूमि के होने चाहिए| यानी स्वयं सहायता समूह में जो भी सदस्य शामिल हो, उनका एक ही व्यवसाय होना चाहिए| जैसे दूध बेचने का व्यवसाय, तो समूह में सभी सदस्यों का दूध बेचने का व्यवसाय होना चाहिए| सिलाई कार्य, तो समूह में सम्मिलित सभी सदस्यों का सिलाई का कार्य होना चाहिए|
- स्वयं सहायता समूह द्वारा बचत खाता में जमा की गई धनराशि पर 1:1 से 1:4 तक बैंक द्वारा ऋण का मानक माना जाता है|
स्वयं सहायता समूह कैसे बनाएं?I Self Help Group Kya Hai
अगर आप भी Self Help Group बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने समूह के लिए एक नाम रखना होगा| इसके बाद इस समूह में कम से कम 10 महिलाएं ज्यादा से ज्यादा 20 महिलाओं का एक ग्रुप बना ले| महिलाओं का ग्रुप बनाने के बाद इस समूह का रजिस्टर कराना होता है|
Self Help Group Registration आप तीन तरीके से करा सकते हैं, पहला तरीका है ब्लॉक के माध्यम से| यानी वे सभी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, वे ग्राम विकास अधिकारी के पास जाकर अपने ग्रुप का पंजीयन करवा सकती हैं| दूसरा तरीका है सीएससी केंद्र के माध्यम से- यानी अपने क्षेत्र के नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर सेल्फ हेल्प ग्रुप का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं|
तीसरा तरीका है ऑनलाइन- आप चाहे तो ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल फोन से स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण करवा सकते हैं| इसके लिए सरकार द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट nrlm.gov.in लांच किया गया है| जिसके माध्यम से आप अपने समूह का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं|
SHG Registration 2023 आनलाइन कैसे करें?
1.अगर आप भी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में शामिल होने के लिए Self Help Group Online Registration करना चाहते हैं, तो आप नीचे निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं|
2.सबसे पहले आपको स्वयं सहायता समूह की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा|👇

3.यहां पर आपको SHG Application Registration का आप्शन दिखाई देगा, इस पर आपको क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.यहां पर आपको Name of the Self Help Group, Applicant का आधार कार्ड, पेन कार्ड, Sponsoring Agency, State, District, Gender, Social Category, Office Address आदि जानकारी भर देना है|
5.इसके बाद Proposed Unit Address, Bank Name, Branch Name, Address, District, आदि जानकारी भरकर Save Applicant Data पर क्लिक कर देना है|
6.इस प्रकार आप बड़ी आसानी से स्वंय सहायता समूह (Self Help Group) 2023 (online Registration कर सकते हैं|
Self Help Group (SHG) में सम्मिलित सदस्यों की पात्रता
अगर कोई स्त्री या पुरुष स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित होने की सोच रहा है, तो समूह के कुछ नियम और शर्तें, पात्रताएं हैं, जो इस प्रकार हैं-
- समूह में सम्मिलित होने वाले सदस्यों की संख्या 10 से 20 होनी चाहिए|
- परिवार का कोई एक सदस्य स्त्री या पुरुष सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में सदस्य बन सकता है|
- स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित होने वाले सदस्यों की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए तथा सम्मिलित होने वाले सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए|
- सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में जो भी सदस्य शामिल हो रहे है, उनकी आर्थिक स्थिति लगभग एक समान होनी चाहिए|
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोग तथा गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोग दोनों ही प्रकार के सदस्य इस समूह में शामिल हो सकते हैं|
- समूह में सम्मिलित सभी सदस्य को नियमित रूप से हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर सामूहिक निधि में जमा करना होगा|
- स्वयं सहायता समूह में सम्मिलित सभी सदस्य एक ही गांव/मुहल्ला/टोले के होने चाहिए|
- समूह में सम्मिलित सभी सदस्य हर हफ्ते या 15 दिन या हर महीने एक बैठक में शामिल होकर सामाजिक आर्थिक समस्याओं का समाधान पर चर्चा करेंगे|
- इसके अलावा बैठक के दौरान बचत राशि जमा करना, बैंक ॠण का लेखा जोखा जैसे आदि कार्यों का संपादन किया जाएगा|
सेल्फ हेल्प ग्रुप्स 2023 में रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आधार कार्ड
स्वयं सहायता समूह की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
1.अगर आप सेल्फ हेल्प ग्रुप्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके स्वयं सहायता समूह से जुड़ना चाहते हैं| इसके लिए आप अपने नजदीकी सभी स्वयं सहायता समूह की लिस्ट देख सकते हैं, या Self Help Group mi Name check करना चाहते हैं| तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करें|
2.अपने नजदीकी चल रहे स्वयं सहायता समूह की लिस्ट खोजने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

3.इसके बाद वहां पर आपको Report का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना| नया इंटरफेस 👇

4.यहां पर सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना राज्य चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

5.यहां पर आपके सामने सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगी, यहां से आपको अपना जिला चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

6.यहां पर ग्राम पंचायत की लिस्ट दिखाई देगी, यहां से अपना ग्राम पंचायत चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇

7.यहां आपके नजदीकी अथवा गांव में चल रहे सभी स्वयं सहायता समूह की लिस्ट दिखाई देगी, इसके अलावा Total Member, SHG Member Category, आदि जानकारी दिखाई देगी|
8.इसके बाद आप जिस स्वयं सहायता समूह की जानकारी पाना चाहते हैं, उस समूह पर आपको क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇

9.यहां पर उस स्वयं सहायता समूह की पूरी जानकारी पा सकते हैं, जैसे : Member Name, Father Name, Gender, Bank Name, आदि|
10.सारी जानकारी पाने के बाद अगर यह स्वयं सहायता समूह आपको अच्छा लगे, तो आप ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़कर स्वयं सहायता समूह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है|
स्वयं सहायता समूह के कार्य 2023 I Self Help Group Kya Hai
जैसा कि आप जानते हैं महिला स्वयं सहायता समूह में 10 से 20 महिला सदस्यों का समूह होता है| इस समूह को संचालित करने के लिए समूह में सम्मिलित सदस्यों में से किन्ही तीन सदस्यों का चुनाव किया जाता है| जिन्हें पदाधिकारी कहते हैं, पहला सदस्य समूह का अध्यक्ष होता है| दूसरा सदस्य समूह का कोषाध्यक्ष होता है| तीसरा सदस्य समूह का सचिव होता है| Self Help Group Kya Hai
अध्यक्ष का कार्य स्वयं सहायता समूह का संचालन करना होता है| सचिव का कार्य समूह के सभी कार्यों का लेखा-जोखा रखना होता है| जबकि कोषाध्यक्ष का कार्य समूह में आने वाले पैसों से संबंधित लेन-देन का हिसाब रखना होता है| इसके अलावा सरकार द्वारा nrlm Sakhi का गठन किया जाता है, जिसका कार्य प्रत्येक गांव में समूह का गठन करना, जागरूकता कैंप लगाना आदि होता है|
स्वयं सहायता समूह को कितना पैसा मिलता हैं?
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं स्वयं सहायता समूह हर गांव में होता है, जो कि 10 से 12 औरतों का एक समूह होता है| यह समूह गांव में औरतों को नई नई जानकारी और कमाने के नए रास्ते के बारे में बताती है| इसके अलावा सरकार द्वारा भी स्वयं सहायता समूह को चलाने के लिए 1500 रुपए से ₹110000 रूपए तक की धनराशि प्रदान की जाती है|
स्वयं सहायता समूह का गठन जब 3 महीना पुराना हो जाता है, तो सरकार द्वारा 1500 रुपए की आर्थिक धनराशि दी जाती है| और जब स्वयं सहायता समूह धीरे-धीरे 6 महीने पुराना हो जाता है, तो सरकार द्वारा ₹15000 स्वयं सहायता समूह को दी जाती है| इसके अलावा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं स्वरोजगार के लिए बैंक से ₹50000 से ₹110000 तक लोन ले सकती हैं|
स्वयं सहायता समूह में नई नौकरी कौन सी है?
दोस्तों यहां पर हमने स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत आने वाली नौकरियों और उनसे मिलने वाली तनख्वाह के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है|
स्वास्थ्य सखी नौकरी
Self Help Group के अंतर्गत स्वास्थ्य सखी नौकरी के अंतर्गत जो महिला नियुक्त होती है, उसका काम होता है कि गांव में गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु के स्वास्थ्य संबंधित रखरखाव के बारे में जानकारी देना| कि गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के बाद बच्चे का रखरखाव कैसे करें इसकी जानकारी दी जाती है| स्वास्थ्य सखी नौकरी करने वाली महिला को ₹2000 तनख्वाह दी जाती है|
केयर टेकर की नौकरी
सामुदायिक शौचालय में किसी प्रकार का कोई टूट-फूट ना हो, समय-समय पर सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई करना, सामुदायिक शौचालय में पानी आदि की व्यवस्था को देखना आदि| इन सभी कार्यों का जिम्मेदारी केयरटेकर की नौकरी करने वाले व्यक्ति पर होती है, केयरटेकर की नौकरी करने वाले व्यक्ति की तनख्वाह ₹6000 होती है|
बैंक सखी नौकरी
SHG के अंतर्गत बैंक सखी नौकरी करने वाली महिला को बैंक ब्रांच के साथ मिलकर समूह से जुड़े खाताधारकों की मदद करनी होती है| जैसे : अगर कोई बैंक से लोन लेना चाहे, बैंक में कोई खाता खुलवाना चाहे आदि, बैंक सखी नौकरी करने वाली महिला को ₹3500 की तनख्वाह दी जाती है|
मनरेगा मेट नौकरी
मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी रखी जाती है| कौन से मनरेगा मजदूर महीने में कितना दिन काम कर रहे हैं, कितनी छुट्टी करतें हैं, उन्हें कितना तनख्वाह मिला हुआ है आदि| इन सभी कार्यों का लेखा-जोखा मनरेगा मेट के अंतर्गत आता है, मनरेगा मेट नौकरी करने वाले व्यक्ति की तनख्वाह ₹9000 होती है|
स्वयं सहायता समूह लोन की जानकारी
अगर आप स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए हैं, तो आप बड़ी आसानी से स्वयं सहायता समूह से लोन ले सकते हैं| स्वयं सहायता समूह से लोन आपको बहुत कम ब्याज दर पर मिल जाता है| सेल्फ हेल्प ग्रुप से लोन लेने की प्रक्रिया आगे हम विस्तार से समझते हैं|
समूह द्वारा बैंक ॠण लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
1.जब कभी समूह में सम्मिलित किसी भी सदस्य को पैसों की जरूरत होती है, तो स्वयं सहायता समूह द्वारा बैंक से लोन लिया जाता है| Bank Loan Online Apply करने की प्रक्रिया किस प्रकार है-
2.सबसे पहले बैंक ॠण ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार दिखाई देगा|👇

3.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Quick Links पर क्लिक कर देना है| आपके सामने “SHG Bank Loan” का आप्शन दिखाई देगा, इस प्रकार क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.यहां पर आपको बैंक लोन लेने के लिए 3 Step बताये गये हैं, जो इस प्रकार हैं,👇
5.Step1 Verify details : इसमें आपको Self Help Group (SHG) Name, Members Name, Leaders Details सारी जानकारी भर देना है|
6.Step2 Create MCP : यहां पर आपको MCP Details भर देना हैं|
7.Step3 Generate Loan Proposal : यहां पर आपको Create Balance Sheet, Create MCP, Select Bank Detail and Generate Bank Loan आदि जानकारी भर देना है|
8.इस प्रकार इन तीन स्टेपस् को पूरा करके कोई की स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) लोन ले सकता है|
Self Help Group Bank Loan लेने के लिए पात्रता
- जो भी महिला स्वयं सहायता समूह से लोन लेना चाहती है, वे इस ग्रुप से जुड़े हुए होनी चाहिए|
- महिला चाहे अमीर हो, गरीब हो, किसी भी जाति धर्म की हो, अगर वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है, तो वह लोन लेने के लिए पात्र है|
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद सभी महिलाओं को हर महीने एक न्यूनतम राशि ग्रुप में जमा करना होता है| जो महिला स्वयं सहायता समूह में हर महीने कुछ पैसे जमा कर रही है, वही महिला स्वयं सहायता समूह से लोन लेने के लिए पात्र होगी|
- स्वयं सहायता समूह से लोन लेने से पहले महिला इस समूह में कम से कम 6 महीने काम कर चुकी हो|
स्वयं सहायता समूह से लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल/राशन कार्ड, इनमें से एक)
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक स्टेटमेंट
जाति प्रमाण पत्र
पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड/आधार कार्ड)
आय प्रमाण पत्र
स्वयं सहायता समूह सदस्यता आईडी
स्वयं सहायता समूह के लाभ 2023 I Swayam Sahayta Samuh Ka Labh
- महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों को सशक्तीकरण करना|
- आत्मनिर्भरता, समानता, स्वतंत्रता और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना|
- समूह से जुड़े सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार का प्रोत्साहन सहायता का उपलब्ध होना|
- जरूरत के वक्त कर्ज लेने की उपलब्धता
- समूह में आर्थिक सुरक्षा, व्यवसाय ज्ञान, तकनीकी कौशल उपलब्ध करना
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं में पैसा बचत करने की आदत विकसित करना
सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (Self Help Group) का उद्देश्य
सरकार द्वारा NRLM SHG एक खास मकसद से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली वे महिलाएं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है| उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है वे महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, लेकिन उसके लिए उनके पास पैसे नहीं है| ऐसी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर अपने सपनों को पूरा कर सकती है| अपने व्यवसाय के लिए पैसा बैंक से लोन ले सकती हैं|
क्योंकि सेल्फ सहायता ग्रुप से में सम्मिलित सभी सदस्य हर महीने कुछ ना कुछ पैसा जमा करते हैं| समूह में जमा होने वाला पैसा समूह सहायता बैंक खाता में जमा किया जाता है| अगर किसी सदस्य को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए या कोई इमरजेंसी के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो वह समूह से पैसा लोन ले सकता है| ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली गरीब महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए स्वयं सहायता समूह शुरू किया गया है|
Self Help Group Kya Hai (FAQ)
स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में एक समान आय करने वाली महिलाओं का समूह होता है| इस समूह में जुड़ी हुए हर महिला हर महीने एक निश्चित धनराशि जमा करती है| और जरूरत के वक्त पर कम ब्याज दर पर समूह से पैसा लोन के रूप में ले सकती है|
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए पैसा लोन दे सकती है, समूह से जोड़कर उन्हें आर्थिक और रोजगार संबंधित ज्ञान प्राप्त होगा| अपनी सहायता के साथ-साथ समूह में सम्मिलित अन्य सदस्यों की सहायता कर सकती हैं|
स्वयं सहायता समूह को बैंक द्वारा ₹100000 से लेकर ₹150000 की धनराशि CCL के रूप में दी जाती है| बैंक के द्वारा इस धनराशि पर कुछ कम ब्याज दर लगाया जाता है|
स्वयं सहायता समूह में किसी प्रकार की योजनाएं नहीं चलती है, हां अगर कोई सदस्य समूह से जुड़कर 6 महीने लगातार निश्चित राशि जमा करता है| तो वह सदस्य समूह बैंक से लोन लेने के लिए पात्र हो जाता है| इसके लिए उसे अपने ब्लॉग के माध्यम से बैंक लोन के लिए आवेदन करना पड़ता है| ब्लॉक द्वारा आवेदन अप्रूवल करने के बाद आवेदन फार्म बैंक के पास जाती है, इसके बाद बैंक द्वारा पैसा ट्रांसफर किया जाता है|
स्वयं सहायता बैंक 12% ब्याज की दर से वर्तमान समय में ॠण ले रहा है|
एक गांव में एक से अधिक समूह बन सकते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति एक से अधिक समूह का सदस्य नहीं बन सकता है|
समूह में कोषाध्यक्ष का काम पैसों की लेन-देन का हिसाब किताब रखना होता है|
स्वयं सहायता समूह में तीन पदाधिकारी होते हैं| अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव
Self Help Group Helpline Number : 1800-180-5999
भारत में 1970 के दशक में स्वयं सहायता समूह की उत्पत्ति हुई थी|
स्वयं सहायता समूह में महिलाओं की संख्या 10 से 20 के बीच में होती है|
नियमित बचत, नियमित बैठक, नियमित खाता पुस्तपालन व लेखाकर्म, नियमित पुनर्भुगतान, स्वयं सहायता समूह के नियम और शर्तों का पालन करना
स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष समूह का मुख्य सदस्य होता है, समूह की बैठक में होने वाले प्रस्ताव को समूह के सदस्यों के समक्ष रखना अध्यक्ष का काम होता है| इसके अलावा समूह संचालन की कार्यभार की जिम्मेदारी समूह अध्यक्ष की होती है|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Self Help Group Kya Hai 2023, इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताइए| इस आर्टिकल को पढ़कर आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ सकते हैं, अपने नजदीकी चल रहे स्वयं सहायता समूह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| और इस समूह में सम्मिलित होकर उसका लाभ उठा सकते हैं| अगर आपको आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
9 thoughts on “[2023] स्वयं सहायता समूह क्या हैं, पूरी जानकारी पायें | Self Help Group (SHG) Kya Hai”