दोस्तों आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि Bharat me Petrol Pump Kaise Khole. इस आर्टिकल को पढ़कर आप ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बड़ी आसानी से पेट्रोल पंप खोल सकते हैं| अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में Petrol Pump Kholne चाहते हैं, तो आपको कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है| वहीं पर अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपको कम से कम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है|
इसीलिए आज के इस आर्टिकल में पेट्रोल पंप के विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी| जैसे : पेट्रोल पंप कैसे खोले, पेट्रोल पंप कौन खोल सकता है, Petrol Pump Kholne Ke Liye License कैसे प्राप्त करें, पेट्रोल पंप खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लगने वाले दस्तावेज, पेट्रोल पंप खोलने से होने वाली कमाई आदि| अगर आप भी पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक हैं, तो इसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़िएगा|
पेट्रोल पंप खोलने के लिए Petrol Pump Company समय-समय पर विज्ञापन निकालती रहती हैं| आप न्यूज़ चैनल, समाचार पत्रों के माध्यम से किसी भी कंपनी द्वारा निकाले गए विज्ञापन को देख सकते हैं| और विज्ञापन के आधार पर Petrol Pump Kholne Online Registration कर सकते हैं|
इसके अलावा पेट्रोल पंप कंपनी की Official Website पर भी पेट्रोल पंप खोलने संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देती है| जहां से आप पेट्रोल पंप खोलने संबंधित रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| चलिए आगे इस आर्टिकल में पेट्रोल पंप खोलने संबंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं|
इसे भी पढ़ें 👇
रिलायंस पेट्रोल पंप कैसे खोले? | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कैसे बने? |
स्वयं सहायता समूह क्या हैं | अपनी जमीन पर मोबाइल टावर कैसे लगवायें |
Petrol Pump Kaise Khole 2023 (Highlight)
आर्टिकल का नाम | Bharat me Petrol Pump Kaise Khole |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने की योग्यता | आवेदक का दसवीं पास होना अनिवार्य है |
शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने की योग्यता | आवेदक का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | petrolpumpdealerchayan.in |
भारत में पेट्रोल पंप कैसे खोले?| Petrol Pump Kaise Khole
भारत में सरकारी कंपनियों से लेकर प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियां भी Petrol Pump खोलने के लिए Petrol Pump License प्रदान करती है| इसके लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां विज्ञापन निकालती हैं| इन्हीं के साथ-साथ प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियां भी विज्ञापन निकालती हैं कि वह कौन से क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलना चाहती हैं|
आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेट्रोलियम कंपनी विज्ञापन के बारे में जान सकते हैं| इसके बाद पेट्रोल पंप खोलने के लिए Registration कर सकते हैं| पेट्रोल कंपनियां जैसे : एस्सार आयल, हिंदुस्तान पैट्रोलियम, इंडियन आयल, भारत पैट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्री, Petrol Pump Kholne का मौका देती है|
भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रताएं
- अगर आप Petrol Pump Agency लेने के इच्छुक हैं, तो आपके पास नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|
- पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 21 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- Petrol Pump खोलने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए|
- पेट्रोल पंप खोलने वाला व्यक्ति कम से कम हाई स्कूल पास होना चाहिए|
- पूर्व सैनिकों के लिए Petrol Pump Dealership लेने के लिए 10 वीं पास होना अनिवार्य है|
- इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है|
- आप की जगह/जमीन रोड के किनारे होनी चाहिए| और उस जमीन से संबंधित सभी कागजात होनी चाहिए|
Petrol Pump kaise Khole 2023 नया नियम
नये नियम के तहत पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन 2022-23 SC Category के अंतर्गत फाइनेंशियल शर्तों को और Security Deposit को कम कर दिया गया है| यानी अगर आपके पास कम पैसे हैं तो भी आप बड़ी आसानी से Bharat mi Petrol Pump Agency 2023 ले सकते हैं| और Petrol Pump License लेकर पेट्रोल पंप खोल सकते हैं| महिलाओं के लिए Petrol Pump Kholne के लिए 33% का रिजर्वेशन की व्यवस्था भी है|
पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए?
अगर आप पेट्रोल पंप खोलते हैं तो आपके पास जगह जमीन के साथ-साथ उससे संबंधित सभी कागजात होने चाहिए, जो इस प्रकार है|
- पेट्रोल पंप 2023 खोलने के लिए व्यक्ति के पास State Highway या National Highway पर 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर की जमीन होनी चाहिए|
- नगरी क्षेत्र या शहर में अगर कोई व्यक्ति Petrol Pump खोलता है, तो उसके पास कम से कम 800 वर्ग मीटर की जमीन होनी चाहिए|
- इसके अलावा उस जमीन की पूरी डॉक्यूमेंट होनी चाहिए| जिसमें संपत्ति की पूरी जानकारी लिखिए|
- इसके अलावा उस जमीन की Bhu Naksha बना होना चाहिए|
- आप जिस जमीन पर Petrol Pump Kholna चाहते हैं, वह जमीन गैर कृषि भूमि होनी चाहिए|
- अगर आप दूसरे की जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो उस जमीन के मालिक की अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) और पानी तथा बिजली का कनेक्शन होना चाहिए|
- अगर आप की जमीन Green Belt के अंतर्गत आ रही है, तो आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए Registration नहीं कर सकते हैं|
- अगर आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए लीज पर जमीन लेते हैं, तो उस जमीन का Lease Agreement होना चाहिए|
- अगर जमीन आपकी है, आपने उसे खरीदा है, तो उस जमीन की Registered Sale Deed होना चाहिए|
- आप जिस जमीन पर पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं वह जमीन अगर आपके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर है|
- तो इसके लिए आपको NOC तथा Affidavit बनवाना होगा|
पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस
अगर आप Petrol Pump Dealership 2023 के लिए Online Registration करते हैं, तो अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग फीस देनी पड़ती है|
ग्रामीण इलाकों के लिए
- सामान्य वर्ग के लोगों के लिए Petrol Pump Dealership Registration Fees ₹8000 है|
- पिछड़ा वर्ग के लिए पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस 2023 ₹4000 हैं|
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए Petrol Pump Apply Fees ₹2000 हैं|
शहरी इलाकों के लिए
- सामान्य वर्ग के लोगों के लिए पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹10000 है|
- पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए पेट्रोल पंप ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹5000 हैं|
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए पेट्रोल पंप आवेदन शुल्क ₹3000 है|
पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता है?
भारत में Petrol Pump Kholne पर होने वाले खर्चे पेट्रोल पंप खोलने की लोकेशन पर निर्भर करता है| अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में Petrol Pump खोलते हैं, तो पेट्रोल पंप खोलने की लागत लगभग 10 लाख से 15 लाख आती है| वहीं पर अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलते हैं, तो पेट्रोल पंप खोलने की लागत 20 लाख से 25 लाख तक आती है| पेट्रोल पंप खोलने के अंतर्गत निवेश की गई राशि इस प्रकार हो सकती है|
- म्यूच्यूअल फंड, शेयर, और ब्रांड के लिए कुल मूल्य का केवल 60% ही मान्य होगा|
- चालू खाता (Current Account) में जमा की हुई राशि निवेश के लिए मान नहीं किया जाएगा|
- गहने और नगदी रुपए भी निवेश में नहीं रखा जाएगा|
- म्यूच्यूअल फंड
- डीमेट फार्म में सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर
- बांड
- राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र
- बचत खाता बैंक में जमा पैसा
- डाक योजनाओं में जमा पैसा
- चार्टर्ड अकाउंट द्वारा संपत्तियों का मूल्यांकन प्रमाणित होना चाहिए|
पेट्रोल पंप में कमाई कैसे होती है
डीजल पेट्रोल में प्रॉफिट मार्जिन उसके बिकने की मात्रा पर निर्भर करता है| आप 1 दिन में जितना डीजल/पेट्रोल बेचते हैं, उसी के आधार पर इसमें होने वाली कमाई निर्भर करती है| अगर हम पेट्रोल पंप के होने वाले खर्चे को घटा दे, तो 1 लीटर पेट्रोल बेचने पर लगभग 4 रुपए का प्रॉफिट होता है| इस प्रकार से अगर आप 1 दिन में 3000 लीटर पेट्रोल बेचते हैं तो आपको 1 दिन में ₹12000 का प्रॉफिट होगा| इस हिसाब से 1 महीने में ₹360000 का प्रॉफिट होगा|
वहीं पर अगर हम डीजल की बात करें तो पेट्रोल की अपेक्षा डीजल में कम मार्जिन होती है| 1 लीटर डीजल बेचने पर लगभग ₹2 का प्रॉफिट होता है| इस हिसाब से अगर 1 दिन में 3000 लीटर डीजल बेचा जाता है, तो 1 दिन में कुल कमाई ₹6000 होगी| इस हिसाब से 1 महीने में ₹180000 का प्रॉफिट होगा|
पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन कैसे करें?
Government Petroleum Company 2023 अपनी आवश्यकतानुसार समय-समय पर पेट्रोल पंप खोलने की विज्ञापन अखबारों के माध्यम से निकालती रहती हैं| वहीं पर जो प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियां है वह अपनी Office Website पर पेट्रोल पंप खोलने का विज्ञापन जारी करती है| अगर आप ही पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई बातों को ध्यान देना होगा|
- पेट्रोलियम कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर Petrol Pump Kholne की नोटिफिकेशन को देखते रहिए|
- न्यूज़ समाचार पत्रों को भी पढ़ते रहिए, क्योंकि कंपनियां पेट्रोल पंप खोलने की विज्ञापन न्यूज़ पेपरों में भी प्रकाशित करती है|
- जब आपको पेट्रोल पंप खोलने का विज्ञापन दिखे, तो आप अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर देना है|
- अगर कंपनी के द्वारा आपके क्षेत्र को चुना जाता है तो कंपनी आपको फोन करेगी और आगे की प्रक्रिया आप को समझायेगी|
- अगर आपका पहले राउंड में Selection हो जाता है तो दूसरे राउंड में कंपनी द्वारा आपका इंटरव्यू लिया जाता है| अगर आप दूसरा राउंड भी पास कर लेते हैं उसके पश्चात आपको Petrol Pump License दे दिया जाता है|
Petrol Pump Kaise Khole 2023 आवेदन प्रक्रिया
Step1. अगर आप Petrol Pump Dealership 2023 Online Apply करना चाहते हैं, तो आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा|

Step2. इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको एक Register Form दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आपको अपनी सभी जानकारी भर देना है|
Step3. इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाता है| फिर आपको इस वेबसाइट पर लॉगिन हो जाना है|
Step4. इसके बाद आप इस वेबसाइट पर भारत की प्रमुख पेट्रोल कंपनियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Step5. कौन-कौन सी पेट्रोलियम कंपनी अपना Petrol Pump खुलवाना चाहती हैं, यह सभी जानकारी प्राप्त करके अपनी इच्छा अनुसार पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
भारत में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज
भारत में जो भी व्यक्ति पेट्रोल पंप खोलने के इच्छुक हैं, Petrol Pump Kholne Ke Liye Online Apply करना चाहते हैं| उनके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होनी चाहिए|
- भूमि/लीज एग्रीमेंट से जुड़ी दस्तावेज
- भूमि के नक्शे से जुड़े दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
पेट्रोल पंप की वेबसाइट पर लॉगिन कैसे करें?
पेट्रोल पंप की ऑफिशियल वेबसाइट से पेट्रोल पंप खोलने के लिए Online Registration करने से पहले आपको रजिस्ट्रेशन आईडी बनानी पड़ती है, इसके बाद पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद आप पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
Step1. पेट्रोल पंप की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिन लॉगइन करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा|

Step2. Admin Login Panel में अपना Email ID, Enter Password, Enter Captcha डालकर “Login” हो जाना है| लेकिन अगर आप Login Posword भूल जाते हैं, तो आपको दाई तरफ सबसे नीचे “Forgot Password” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस

3.Admin Forgot Password में LOGIN Gmail I’d डालकर “Reset Password” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद आपके जीमेल आईडी पर एक Reset Password Link भेजा जाता है| इस लिंक की मदद से अपना फिर से New Password बना सकते हैं|
पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए क्या करना पड़ता है?
अभी जल्दी में भारत सरकार ने Petrol Pump Ka Licence लेने की प्रक्रिया में बदलाव किया है| इससे पहले पेट्रोल कंपनियां पेट्रोल पंप के लिए विज्ञापन निकालती थी| जिसकी जानकारी प्रभावशाली लोगों को होती थी, और वे किसी प्रकार पेट्रोल पंप का लाइसेंस पाने में कामयाब हो जाते थे| लेकिन अब पेट्रोल पंप के लाइसेंस में बदलाव कर दिया गया है|
Petrol Pump Ka Licence कोई भी आवश्यक नियम और शर्त पूरा करने के बाद पा सकते हैं| पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस प्रक्रिया है| अब आपको ऑनलाइन आवेदन करके ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान करना होगा| और आवेदन की प्रोसेसिंग की हर स्थिति की जानकारी ईमेल और SMS द्वारा आप तक पहुंचा दी जाएगी|
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लोन
अगर आप पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं और आपके पास पैसों की दिक्कत आ रही है तो आप Bank Loan भी ले सकते हैं| अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलते हैं तो आपका खर्चा लगभग 1500000 से 2000000 रुपए तक आएगा| वहीं पर अगर आप महानगरीय क्षेत्र में Petrol Pump Kholte हैं तो आपका खोलने का खर्चा 25 से 30 लाख रुपए तक आएगा|
नोट : आज के समय में धोखाधड़ी काफी तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए अगर आपके पास कोई फोन करता है पेट्रोल पंप खुलवाने के लिए, तो आप कभी भी उसके झांसे में ना आए| पेट्रोलियम कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उनके विज्ञापनों को देखकर ही ऑनलाइन आवेदन करें|
उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई हेल्पलाइन नंबर से सारी जानकारी पूछें| और ऐसे किसी भी अनजान नंबर से अनजान लोगों के कहने पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए ना तो पैसे दें और ना ही ऐसे लोगों से संपर्क बनाए रखें| नहीं तो आप धोखाधड़ी के शिकार हो जाएंगे, आपका पैसा और समय दोनों बर्बाद जाएगा| [Petrol Pump Kaise Khole
पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन 2023 हेतु ऑफिसियल वेबसाइट
रिलायंस पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन | क्लिक करें |
एस्सार पेट्रोल पंप डीलरशिप ऑनलाइन अप्लाई | क्लिक करें |
भारत पेट्रोल पंप डीलरशिप अप्लाई ऑनलाइन | क्लिक करें |
एचपी पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन | क्लिक करें |
इंडियन आयल पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन | क्लिक करें |
भारत की 10 प्रमुख पेट्रोल कंपनियां
- ओएनजीसी
- भारत पैट्रोलियम
- आयल इंडिया लिमिटेड
- एस्सार आयल लिमिटेड
- अदानी वेलस्पन एक्सप्लोरेशन लिमिटेड
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन
- टाटा पेट्रोडायन
- रिलायंस पैट्रोलियम लिमिटेड
- केयर्न इंडिया
- इंडियन आयल कारपोरेशन
Petrol Pump Kaise Khole 2023 (FAQ)
एक पेट्रोल पंप खोलने में कम से कम 15 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट लगती है| जिसमें से पेट्रोल पंप कंपनी द्वारा 5 फ़ीसदी रकम वापस कर दी जाती है|
किसी भी पेट्रोल कंपनी का पेट्रोल पंप लाइसेंस पाने के लिए आपको उस कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है| अगर आप पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्र होते हैं, तभी आपको कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिया जाता है|
30 मीटर से चौड़ी सड़क पर एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप की दूरी तिराहे से न्यूनतम 100 मीटर होनी चाहिए| वहीं पर अगर 30 मीटर से कम चौड़ी सड़क है, तो तिराहे से दो पेट्रोल पंप की दूरी लगभग 50 मीटर होनी चाहिए|
अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप खोलने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कम से कम 1200 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए| और अगर आप शहरी क्षेत्रों या ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम 800 वर्ग मीटर जमीन होनी चाहिए|
ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति का 10 वीं पास होना अनिवार्य है| इसके साथ-साथ पेट्रोल पंप खोलने के लिए व्यक्ति के पास 15 लाख से 20 लाख रुपए होनी चाहिए|
पेट्रोल स्टेशन मालिक यदि प्रति लीटर ₹3 की कमीशन कमाते हैं, तो महीने का कम से कम 2.5 लाख से 3.5 लाख कमा सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने भारत में Petrol Pump Kaise Khole 2023 | इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| जैसे : पेट्रोल पंप डीलरशिप रजिस्ट्रेशन फीस, पेट्रोल पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए, पेट्रोल पंप खोलने में खर्च, पेट्रोल पंप से होने वाली कमाई, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताया है| अगर फिर भी इस आर्टिकल से संबंधित आपका कोई सवाल है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़े
द्रोपदी मुर्मू (भारत के वर्तमान राष्ट्रपति) का संपूर्ण जीवन परिचय
आपने बहुत अच्छी जानकारी दी है इसके लिए एक शेयर तो बनता है
Petrol pump se shamshan Ghat kitni dur hona chahie