SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक भरने की पूरी जानकारी देने वाला हूं| जब कोई भी व्यक्ति स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अपना खाता खुलवाता है, तो उसे पासबुक के साथ-साथ एक चेक बुक भी दिया जाता है| चेक बुक के माध्यम से व्यक्ति किसी को भी चेक पेमेंट कर सकता है|
अगर आपका एसबीआई में खाता है, और आपको भी चेक बुक मिला हुआ है| लेकिन आपको पता नहीं है, SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare. तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िएगा|
इसे भी पढ़ें 👇
भारतीय स्टेट बैंक का खाता बैलेंस कैसे चेक करें | एसबीआई मिनी स्टेटमेंट कैसे निकालें |
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र कैसे खोलें | पंजाब नेशनल बैंक आनलाइन खाता कैसे खोलें |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का चेक क्या है?
State Bank of India Cheque Book एक ऐसा दस्तावेज होता है, जो बैंक को किसी व्यक्ति के खाते से दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की अनुमति देता है| इसके अलावा चेक बुक एक प्रकार का विनिमय बिल भी होता है, जिसमें खाताधारक की बैंक अकाउंट डिटेल्स लिखी होती है| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाताधारक चेक जारी करके बैंक को अनुमति देता है, कि हमारे बैंक अकाउंट से पैसा दूसरे व्यक्ति के Bank Account में ट्रांसफर कर दिया जाए|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक कैसे भरें | SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare
अगर आप भी State Bank of India Ka Cheque Bharna चाहते हैं| तो आप नीचे दी गई सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके एसबीआई बैंक का चेक भर सकते हैं| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का Cheque इस प्रकार से दिखाई देता है| चलिए आगे हम जानते हैं, एसबीआई सेल्फ चेक और एसबीआई पे चेक भरने का तरीका क्या है| चलिए आगे हम जानते हैं, एसबीआई सेल्फ चेक और एसबीआई पे चेक भरने का तरीका क्या है|
- एसबीआई पे चेक कैसे भरे? | SBI Cheque Kaise Bhare.
- एसबीआई सेल्फ चेक कैसे भरे?| SBI Self Cheque Kaise Bhare.
एसबीआई पे चेक कैसे भरे? | SBI Cheque Kaise Bhare.

- Date : एसबीआई चेक में Date की जगह आप जिस दिन चेक भर रहे हैं, वहीं तारीख भर देना है| ध्यान रखें – वर्तमान तारीख से 3 महीने के अंदर आपको यह Cheque जमा करना होता है|
- Pay : SBI Cheque में Pay के सामने उस व्यक्ति का नाम लिखना है, जिस व्यक्ति को चेक दे रहे हैं| और अगर स्वयं के लिए Cheque बना रहे हैं, तो यहां पर स्वयं/Self लिख देना है|
- Rupees/रूपये : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेक में Rupees/रूपये के सामने जितने रुपए का चेक बना रहे हैं, उसे शब्दों में लिखना है| जैसे : अगर आप किसी को ₹50000 का चेक दे रहे हैं| तो यहां पर आपको शब्दों में लिखना होगा – पचास हजार रुपए
- अदा करें ₹ : State Bank of India के चेक में अदा करें ₹ के सामने, आप जितने रुपए का चेक दे रहे हैं, उसे अंको में लिखना है जैसे : अगर आप पचास हजार रुपए का चेक बना रहे हैं| तो आपको यहां अंकों में लिखना है : 50000/——
- Please Sign Above : SBI चेक में Please Sign Above के ठीक ऊपर बैंक खाता धारक को अपना सिग्नेचर करना है, जिस प्रकार से वह SBI Bank में सिग्नेचर करता है|
- इसके बाद चेक की पीछे तरफ कुछ कुछ दूरी पर दो सिग्नेचर और कर देना है|
नोट : एसबीआई बैंक चेक भरते समय नीला/काला पेन का यूज़ करें| मगर लाल पेन से कभी नहीं State Bank of India ka cheque न भरें| SBI Bank Ka Cheque हिंदी/English किसी भी भाषा में भर सकते हैं|
एसबीआई सेल्फ चेक कैसे भरे?| SBI Self Cheque Kaise Bhare.
- Date : एसबीआई बैंक के चेक में सबसे ऊपर आपको तारीख भरने का ऑप्शन दिखाई देता है| जिस दिन चेक आपको जमा करना है, उस दिन की तारीख यहां पर भर देना है| जैसे : 20 – 07 – 2022
- PAY : एसबीआई बैंक चेक में PAY ऑप्शन के आगे आपको SELF लिख देना है| क्योंकि आप एसबीआई बैंक का सेल्फ चेक भर रहे हैं|
- रूपये RUPEES : आप जितना पैसा निकालना चाहते हैं, उतना पैसा यहां पर शब्दों में लिख देना है| जैसे : अगर आपको ₹5000 निकालना है, तो “रूपये RUPEES” के सामने लिखें – पांच हजार रुपए/-
- ₹ : आप जितना पैसा निकालना चाहते हैं, उतना पैसा यहां पर अंकों में लिख देना है| जैसे : अगर आपको ₹5000 निकालना है, तो “रूपये RUPEES” के सामने लिखें – 5000/-
- Sign here : Sign here के ठीक नीचे आपको अपना सिग्नेचर कर देना है| लेकिन आपको यह याद रहे बैंक खाता खुलवाते समय आपने जो हस्ताक्षर किए थे, वही हस्ताक्षर यहां पर करना है|
- इसके अलावा एसबीआई बैंक चेक के पीछे की तरफ दो सिग्नेचर कर देना चाहिए| इस प्रकार आप बड़ी आसानी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सेल्फ चेक भरकर पैसा निकाल सकते हैं|
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक भरते समय सावधानियां
SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare. इसकी जानकारी हमने ऊपर आर्टिकल में बता दी है| लेकिन फिर भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक भरते समय आपको निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए| अन्यथा आपका SBI Bank Ka Cheque भरना नुकसानदायक हो सकता है|
- किसी भी चेक में सबसे नीचे MICR Code होता है, एसबीआई बैक का चेक भरते समय हमेशा ध्यान रखें, की एमआईसीआर कोड को कोई नुकसान ना हो|
- जब भी आप चेक में शब्दों और अंकों में अमाउंट डालते
- हैं, तो उसके पीछे 👉 /- ऐसा लिखना बहुत जरूरी होता है| जैसे : पचास हजार रुपए/- या 50000/- ताकि इसके आगे कोई धोखे से अमाउंट बढ़ा न सकें|
- अगर आप चाहे तो चेक में शब्दों और अंकों में अमाउंट डालते के बाद /- के स्थान पर only भी लिख सकते हैं| जैसे : पचास हजार रुपए Only या 50000 Only, ताकि इसके आगे कोई धोखे से अमाउंट बढ़ा न सकें|
- चेक पर डाली गई तारीख के बाद 3 महीने तक यह चेक वैलिड रहता है| यानी अगर आप 3 महीने के अंदर चेक जमा नहीं करते हैं, तो यह चेक किसी काम का नहीं रह जाएगा|
- इसके अलावा चेक देते समय चेक में नाम लिखने के बीच ज्यादा स्पेस नहीं देना चाहिए,
- चेक भरते समय आपको या ध्यान देना चाहिए जो अमाउंट आपने शब्दों में भरा है वही अंकों में भरा होना चाहिए|
- चेक से पेमेंट करते वक्त पहले अपने बैंक अकाउंट के बैलेंस को चेक कर ले| इसके बाद ही चेक भरें, क्योंकि अगर चेक बाउंस हो जाता है तो पेनाल्टी के तौर पर आपको ₹500 प्लस जीएसटी देना पड़ सकता है|
- चेक पर साइन करते समय आपको वैसा ही साइन करना है, जैसा आपने बैंक खाता खुलवाते समय किया था|
- जब भी किसी को चेक दे तो चेक की सारी डिटेल्स अपने पास जरूर रख ले, या फिर चेक की फोटो कॉपी करा कर अपने पास रख ले| क्योंकि चेक कैंसिल कराते समय यह जानकारी आपके काम आएगी|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare. इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चेक भरते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए, इसके विषय में भी पूरी जानकारी बताई हैं| अगर आपको एसबीआई बैंक का चेक भरने में कोई परेशानी आ रही है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं|
6 thoughts on “एसबीआई (SBI) बैंक का चेक कैसे भरें | SBI Bank Ka Cheque Kaise Bhare”