इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान | इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana | इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना कब शुरू हुई
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana की शुरुआत राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के उन गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया है | जो गर्भवती के दौरान, या मां बन जाने के दौरान उन्हें स्वस्थ पोषण नहीं मिल पाता है | ऐसी गरीब महिलाओं को राजस्थान सरकार राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2022 के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करेगा | तो दोस्तों अगर आप इस योजना के विषय में और जानकारी पाना चाहते हैं, जैसे इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान आवेदन कैसे करें, पात्रता, दस्तावेज, लाभ, विशेषताएंं आदि, तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िए |
Contents
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की 103 वी जयंती पर इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत राजस्थान में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाएगी और यह मदद कुल पांच किस्तो में दिया जाएगा | हालांकि अगर देखा जाए यह योजना अभी तक 4 जिलों में चालू है, लेकिन बहुत जल्द ही इसे पूरे राज्य में चालू कर दिया जाएगा|
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2022 (Highlight)
योजना का नाम | राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना |
राज्य | राजस्थान |
योजना की शुरुआत | 19 नवंबर 2020 |
लाभार्थी | गर्भवती महिलाएं |
योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि | 6000 रुपए (5 किस्तों में) |
योजना का उद्देश्य | गर्भवती महिलाएं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
योजना का बजट | 43 करोड़ |
योजना की आधिकारिक वेबसाइट | अभी उपलब्ध नहीं हैं |
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2022 Rajasthan के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक धनराशि
किस्त | कब प्रदान की जाती है | आर्थिक धनराशि |
पहला किस्त | महिलाओं का गर्भावस्था की जांच तथा पंजीकरण हो जाने पर | 1000 रुपया |
दूसरा किस्त | दो प्रसव के पूर्व जांच होने पर | 1000 रूपया |
तीसरा किस्त | संस्थागत प्रसव होने पर | 1000 रूपया |
चौथा किस्त | बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने तथा बच्चे के जन्म के 105 दिन तक सभी नियमित टीके लगने पर | 2000 रुपया |
पांचवा किस्त | बच्चे के जन्म के 3 महीने के भीतर परिवार नियोजन साधन अपनाने पर | 1000 रुपया |
किन जिलों में शुरू किया गया है राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
यह योजना अभी तक राजस्थान के केवल 4 जिले उदयपुर, डूंगरपुर, बंसवारा, प्रतापगढ़, में शुरू किया गया है, और जल्द ही इसे पूरे राजस्थान प्रदेश में शुरू कर दिया जाएगा |
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana 2022 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
अगर आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं | तो अभी आपको थोड़ा समय इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अभी इस योजना में आवेदन करने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है | लेकिन जैसे ही राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Application From शुरू होगी | मैं तुरंत इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी को सूचित कर दूंगा, इसलिए समय-समय पर आप हमारी इस आर्टिकल को पढ़ते रहिएगा |
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के लिए दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बीपीएल राशन कार्ड
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदन कर्ता राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए |
- आवेदन करने वाला एक महिला होनी चाहिए
- आवेदन करने वाली महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली, यानी बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत होनी चाहिए |
Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana राजस्थान का लाभ और विशेषताएं
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के 103 में जयंती पर राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की है |
- दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाएगी |
- ₹6000 की मिलने वाली आर्थिक धनराशि 5 किस्तों में दी जाएगी |
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान अभी केवल राजस्थान के 4 राज्यों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, में शुरू किया गया है |
- लेकिन राजस्थान सरकार बहुत जल्दी ही यह योजना पूरे प्रदेश में शुरू कर देगी |
- Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana के आने से बच्चे तथा बच्चे की मां के शरीर में होने वाले कुपोषण में कमी आएगी |
- राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के लिए राजस्थान सरकार ने 43 करोड़ों का बजट रखा हैं |
- अभी तक इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के 77000 महिलाएं लाभान्वित हो गई है |
- इस योजना के आने से लोगों के अंदर परिवार नियोजन संबंधित जागरूकता फैलेगी, जिससे जनसंख्या वृद्धि में कमी आएगी |
- इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना राजस्थान की फंडिंग माइन्स एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट के अंतर्गत स्टेट मिनिरल फाऊंडेशन करेगी |
- राजस्थान सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला आर्थिक धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा |
- दूसरी बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana का लाभ मिलेगा |
Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana का उद्देश्य
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं एक गरीब गर्भवती महिला मां बनने के दौरान न तो अपने स्वास्थ्य का सही ध्यान रख पाती है, और ना ही अपने बच्चे का | क्योंकि उनके सामने पैसों का सबसे बड़ा समस्या होता है, इसलिए राजस्थान सरकार ने अपने राज्य में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य पोषण के लिए Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana के अंतर्गत 6000 रुपये की आथिर्क मदद प्रदान करेगा, जो उन्हें पांच किस्तों में दिया जाएगा |
FAQ
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना कब शुरू हुई?
इस योजना की शुरुआत 19 नवंबर 2020 को हुई|
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला की आयु 19 वर्ष या उससे ऊपर होनी चाहिए|
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना से कौन सा जिला लाभान्वित नहीं है?
इस योजना से राजस्थान के केवल 4 जिले उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिला ही लाभान्वित हैं, धीरे-धीरे बाकी जिलों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा|
इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अंतर्गत कितनी धनराशि दी जाती है?
राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक धनराशि 5 चरणों में दी जाती है|
निष्कर्ष
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, कि आर्टिकल में हमने Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana Kya Hai, पात्रता, दस्तावेज, राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना का लाभ और विशेषताएं आदि जानकारी विस्तार से बताया है | लेकिन अगर आप को फिर भी कोई समस्या है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं, मैं उसका जबाव देने की पूरी कोशिश करूंगा|
इसे भी पढ़ें
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
राजस्थान छात्रगृह किराया योजना
राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन राजस्थान
जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
राजस्थान विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
4 thoughts on “राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 2022| आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज | Rajasthan Indira Gandhi Matritva Poshan Yojana”