मनरेगा की मजदूरी कितनी हैं?I Mgnrega ki Majduri Rate List

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी NREGA Yojana भारत सरकार द्वारा भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में चालू हैI जिन व्यक्तियों के पास Mgnrega Job Card होता है उन्हें इस योजना के अंतर्गत 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता हैI लेकिन प्रत्येक राज्यों में Mgnrega ki Majduri ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अलग-अलग तय की गई हैI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज के आर्टिकल में हम यही जानेंगे कि मनरेगा की मजदूरी कितनी हैI और सभी राज्यों में अलग-अलग Mgnrega Majduri Rate List क्या है, तो इसलिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़िएगाI

नरेगा मिसटोल ऑनलाइन कैसे देखें
नरेगा लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
मनरेगा में नाम कैसे जोड़े
नरेगा पेमेंट लिस्ट आनलाइन देखें

Table of Contents

सभी राज्यों की Mgnrega Majduri Rate 2023

S. No.मनरेगा मजदूरी रेट राज्य लिस्टमनरेगा मजदूरी रेट प्रतिदिन
1.गोवा में मनरेगा मजदूरी294.00 रुपया
2.तेलंगाना में मनरेगा मजदूरी245.00 रूपया
3.पांडुचेरी में मनरेगा मजदूरी273.00 रुपया
4.लक्ष्यद्वीप में मनरेगा मजदूरी266.00 रुपया
5.दमन एंड दिउ में मनरेगा मजदूरी269.00 रुपया
6.दादर नगर हवेली में मनरेगा मजदूरी258.00 रुपया
7.अंडमान निकोबार में मनरेगा मजदूरी279.00 रुपया (अंडमान जिला)
294.00 रुपया(निकोबार जिला)
8.पश्चिम बंगाल में मनरेगा मजदूरी213.00 रुपया
9.उत्तराखंड में मनरेगा मजदूरी204.00 रुपया
10.उत्तर प्रदेश में मनरेगा मजदूरी213.00 रुपया
11.त्रिपुरा में मनरेगा मजदूरी212.00 रुपया
12.तमिल नाडु में मनरेगा मजदूरी273.00 रुपया
13.सिक्किम में मनरेगा मजदूरी318.00 रुपया
14.राजस्थान में मनरेगा मजदूरी221.00 रुपया
15.पंजाब में मनरेगा मजदूरी269.00 रुपया
16.उड़ीसा में मनरेगा मजदूरी215.00 रुपया
17.नागालैंड में मनरेगा मजदूरी212.00 रुपया
18.मिजोरम में मनरेगा मजदूरी233.00 रुपया
19.मेघालय में मनरेगा मजदूरी251.00 रुपया
20.मणिपुर में मनरेगा मजदूरी251.00 रुपया
21.मध्य प्रदेश में मनरेगा मजदूरी217.00 रुपया
22.महाराष्ट्र में मनरेगा मजदूरी248.00 रुपया
23.कर्नाटक में मनरेगा मजदूरी289.00 रुपया
24.केरल में मनरेगा मजदूरी291.00 रुपया
25.झारखंड में मनरेगा मजदूरी 225.00 रुपया
26.जम्मू एंड कश्मीर में मनरेगा मजदूरी214.00 रुपया
27.हिमाचल प्रदेश में मनरेगा मजदूरी203.00 रुपया (गैर अनुसूचित क्षेत्र)
254.00 रुपया (जनजातीय क्षेत्र)
28.हरियाणा में मनरेगा मजदूरी315.00 रुपया
29.गुजरात में मनरेगा मजदूरी229.00 रुपया
30.छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी204.00 रुपया
31.बिहार में मनरेगा मजदूरी198.00 रुपया
32.अरुणाचल प्रदेश में मनरेगा मजदूरी212.00 रुपया
33.असम में मनरेगा मजदूरी224.00 रुपया
34.आंध्र प्रदेश में मनरेगा मजदूरी245.00 रुपया

मनरेगा मजदूरों के रेट में बढ़ोतरी

भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत नरेगा मजदूरों को मिलने वाली मजदूरी दर में लगभग 8% से लेकर 10% तक बढ़ोतरी करने का फैसला ले चुकी हैI इस औसतन मजदूरी दर में बढ़ोतरी अद्यतन मुद्रास्फीति सूचकांक, शोषित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक एवं कृषि श्रम से जोड़कर की जाएगीI

ग्रामीण लोगों की आय में वृद्धि के लिए भारत सरकार द्वारा मनरेगा का कुल बजट 70000 करोड़ों पर कर दिया गया हैI जबकि यह बजट पहले 60000 करोड़ रुपए के आसपास थाI आठ से 10% मजदूरी बढ़ जाने के कारण अब भारत सरकार द्वारा नरेगा मजदूरों को थोड़ा बढ़कर उनके कार्यों के लिए अधिक मजदूरी देगीI

मनरेगा का पैसा कितने दिनों के बाद बैंक खाते में आ जाता है?

जैसा कि आप जानते हैं मनरेगा का पैसा सरकार द्वारा सीधे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैI मनरेगा योजना के अंतर्गत जैसे ही कोई व्यक्ति 15 दिनों का काम पूरा करता है, उसके कुछ दिनों के बाद ही व्यक्ति के 15 दिनों की मजदूरी उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती हैI

मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी कितनी मिलती है

मनरेगा योजना के अंतर्गत काम करने वाले व्यक्तियों की मनरेगा की मजदूरी सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती हैI ताकि उनकी मेहनत का पैसा उनके पास पहुंच सकेI इसके अलावा मनरेगा मजदूरों के साथ पैसों को लेकर किसी प्रकार की धोखाधड़ी ना हो, इसके लिए मनरेगा योजना की आफिशियल वेबसाइट भी लांच की गई हैI जहां पर जाकर कोई भी मनरेगा मजदूर आनलाइन मनरेगा पेमेंट चेक कर सकता हैI

मनरेगा योजना के कौन-कौन से काम आती है?

जैसा कि आप जानते हैं मनरेगा योजना के तहत भारत के सभी राज्यों में बेरोजगार युवाओं को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता हैI इस योजना के अंतर्गत 100 दिन का जो रोजगार दिया जाता है, इसके अंतर्गत निम्नलिखित कार्य आते हैंI जो इस प्रकार हैं-

  • चकबंध कार्य
  • ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
  • लघु सिंचाई कार्य
  • वृक्षारोपण कार्य
  • गौशाला निर्माण कार्य
  • बागवानी कार्य
  • जल संरक्षण कार्य
  • आवास निर्माण कार्य

मनरेगा में अपनी हाजिरी कैसे देखें?

मनरेगा योजना के तहत कार्य करने वाले नरेगा जॉब कार्ड धारक को समय-समय पर मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नरेगा हाजिरी चेक कर लेना चाहिएI कि आपने जितने दिन काम किया है, उतने दिन आपकी हाजिरी लगी है, या नहींI क्योंकि हाजिरी के आधार पर ही आपका पैसा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगीI

Step1 : ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं.

मनरेगा में हाजिरी आनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगाI

Step2 : Generate Reports पर क्लिक करें.

यहां पर आपको Gram Panchayat के अंतर्गत “Generate Reports” के आप्शन पर क्लिक कर देना हैI इसके बाद आपके सामने भारत के सभी राज्यों की सूची दिखाई देगी, जिनमें से आपको अपना राज्य चुन लेना हैI नया इंटरफेस 👇

Step3 : REPORTS की जानकारी भरें.

यहां पर आपको Financial Year, District, Block, Panchayat आदि जानकारी भरकर Proceed पर क्लिक कर देना हैI नया इंटरफेस 👇

Step4 : Job Card/Employment पर क्लिक करें.

यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Job Card/Employment Register” पर क्लिक कर देना हैI नया इंटरफेस 👇

Step5 : मनरेगा मजदूरी चेक करें.

यहां पर नरेगा जॉब कार्ड धारक सबसे ऊपर अपना नरेगा जॉब कार्ड देख सकते हैंI इसके अलावा इसके नीचे Request Period of Employment, Period and work on which Employment Offered, Period and Work on Which Employment Given आदि की जानकारी देख सकते हैंI

नरेगा की मजदूरी रेट

1. जॉब कार्ड का पैसा कैसे देखें?

जॉब कार्ड का पैसा आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर चेक कर सकते हैंI या फ़िर अगर आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक है तो आप किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के द्वारा Job Card Paisa Check कर सकते हैंI

2. हिमाचल में मनरेगा की दिहाड़ी कितनी है?

203.00 रुपया (गैर अनुसूचित क्षेत्र), 254.00 रुपया (जनजातीय क्षेत्र)

3. राजस्थान में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?

221.00 रुपया

4. मध्य प्रदेश में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?

217.00 रुपया

5. भारत में मनरेगा की औसत मजदूरी कितनी है?

भारत में मनरेगा की औसत मजदूरी ₹230 हैI लेकिन मनरेगा योजना भारत के सभी राज्यों में सुचारू रूप से चल रही हैI इसलिए प्रत्येक राज्य में मनरेगा की अलग-अलग मजदूरी चलती हैI

6. मनरेगा की मजदूरी देखने की बेबसाइट क्या है?

नरेगा मजदुरी आनलाइन चेक Website : क्लिक करें

7. मनरेगा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

मनरेगा योजना से जुड़ी अगर आपकी कोई समस्या है या आप और कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर – 1800111555 से संपर्क कर सकते हैंI

8. मनरेगा की मजदूरी 1 दिन की कितनी है?

मनरेगा की 1 दिन की मजदूरी सभी राज्यों में अलग-अलग निर्धारित की गई हैI सभी राज्यों का मनरेगा मजदूरी रेट लिस्ट ऊपर आर्टिकल में दी गई है, जिसे आप पढ़ सकते हैंI

9. मनरेगा में कितने घंटे काम होता है?

मनरेगा के अंतर्गत आने वाले नरेगा जॉब कार्ड श्रमिकों से 6 घंटे का काम लिया जाता है। इन 6 घंटे के मध्य उन्हें आधे घंटे का विश्राम भी दिया जाता है।

10. मनरेगा में कितने दिन का काम मिलता है?

भारत सरकार द्वारा जारी मनरेगा योजना के अंतर्गत मनरेगा जॉब कार्ड धारक को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता हैI

11. छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी कितनी है?

204.00 रुपया

12. बिहार में मनरेगा मजदूरी कितनी है?

198.00 रुपया

13. मनरेगा का पैसा किसका होता है?

मनरेगा जॉब कार्ड धारक को मनरेगा मजदूरी ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दी जाती हैI

14. किस राज्य में सबसे ज्यादा मनरेगा मजदूरी है?

सिक्किम

15. यूपी में मनरेगा मजदूरी कितनी है?

213.00 रुपया

16. मनरेगा में मेट की मजदूरी क्या है?

मनरेगा में मेट की मजदूरी ₹190 से लेकर ₹309 के बीच होती हैI क्योंकि प्रत्येक राज्यों में मनरेगा मेट की मजदूरी अलग-अलग होती हैI

17. शहरी रोजगार योजना में कितना पैसा मिलता है?

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत शहरी बेरोजगार लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया जाता हैI इस योजना के अंतर्गत उच्च कुशल श्रमिक को ₹333, कुशल श्रमिकों को ₹283, अर्धकुशल श्रमिकों को ₹271, अकुशल श्रमिकों को ₹259 मजदूरी की जाती हैI
मोबाइल से नरेगा जाॅब कार्ड आनलाइन कैसे बनाएं
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी आनलाइन देखें
मध्यप्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखें
उत्तर प्रदेश नरेगा पेमेंट लिस्ट
नरेगा जाॅब कार्ड लिस्ट राजस्थान
ग्रीन राशन कार्ड योजना क्या है
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment