नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें 2023 : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं भारत के सभी राज्यों में मनरेगा योजना यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई है| अगर आपने भी नरेगा योजना के लिए आवेदन किया है, तो इस आर्टिकल को पूरा पढिएगा| क्योंकि इस आर्टिकल में मैं बताने वाला हूं, Nrega List Me Apna Name Kaise Dekhe.
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले लाभार्थी परिवार का नरेगा जॉब कार्ड बनाया जाता है| मनरेगा जॉब कार्ड के तहत लाभार्थी परिवार को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| मनरेगा योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका नाम नरेगा सूची में होता है|
भारत के किसी भी राज्य के रहने वाले नागरिक जिन्होंने मनरेगा योजना के तहत ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया है| वे इस आर्टिकल को पढ़कर मनरेगा सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं| मनरेगा लिस्ट में नाम होने पर ही उन्हें नरेगा योजना का लाभ दिया जाएगा| चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं, Mgnrega Yojana Me Apna Name Check करने की प्रक्रिया क्या है|
इसे भी पढ़ें
मनरेगा पशु शेड योजना | नरेगा पेमेंट लिस्ट आनलाइन देखें |
मोबाइल से नरेगा जाॅब कार्ड 2023 आनलाइन कैसे बनाएं | मनरेगा की मजदूरी कितनी हैं |
मनरेगा योजना क्या है?| Nrega List Name Dekhe.
वर्तमान समय में नरेगा योजना को ही मनरेगा योजना के नाम से जाना जाता है| Mgnrega का मतलब होता है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम| ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नरेगा योजना की शुरुआत की गई है, यह योजना भारत के लगभग सभी राज्यों में लागू की गई है|
नरेगा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को सबसे पहले ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना पड़ता है| आवेदन करने के बाद पात्र लाभार्थी का Nrega Job Card बनाया जाता है| नरेगा जॉब कार्ड के आधार पर लाभार्थी परिवार को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है|
नरेगा में काम करने वाले व्यक्तियों की सुविधा के लिए इस योजना का ऑफिशियल पोर्टल बनाया गया है| इस पोर्टल पर जाकर आवेदक नरेगा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं| नरेगा के तहत किए गए कार्यों और प्रतिदिन कार्यों की मजदूरी, इसके अलावा Bank Account में ट्रांसफर होने वाले पैसों का विवरण आदि जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं|
मनरेगा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?I Nrega List Name Dekhe.
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का रोजगार केवल उन्हीं व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनके पास नरेगा जॉब कार्ड होगा| अगर आप भी Mgnrega Job Card बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|
- आवेदन करने वाला व्यक्ति जिस राज्य के मनरेगा योजना का लाभ पाना चाहता है, उस राज्य का निवासी होना चाहिए|
- मनरेगा योजना के तहत आवेदन वही व्यक्ति कर सकता है जिसकी उम्र 18 साल से ऊपर हो|
- आवेदन करने वाला व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने वाला व्यक्ति गरीब, बेरोजगार, मजदूर, किसान, होना चाहिए|
नरेगा सूची में नाम जुड़वाने के लिए दस्तावेज
अगर आप Nrega Job Card Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सोच रहे हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए| क्योंकि नरेगा सूची में नाम जुड़ जाने के बाद आप भी मनरेगा योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
नरेगा सूची में अपना नाम कैसे देखें ऑनलाइन?| Online Nrega List Me Apna Name Kaise Dekhe.
अगर आपने नरेगा योजना के तहत ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया है| या नरेगा योजना के तहत किसी अन्य लाभार्थी का नरेगा लिस्ट में नाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें|
Step1 : Nrega Portal पर जाएं.
घर बैठे Online Nrega Suchi Me Apna Name Check करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाना है| वहां पर सर्च करना है- नरेगा, इसके बाद नीचे चित्र में दिखाई दे रहे तीर के सामने नरेगा सूची वेबसाइट – “Gram Panchayat – Nrega” पर क्लिक कर देना है|

Step2 : Generate Reports पर क्लिक करें.
Gram Panchayat – Nrega” पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा| यहां पर आपको चार ऑप्शन दिखाई देगा, आपको दूसरे नंबर पर नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार तीर के सामने “Generate Reports” पर क्लिक कर देना है|

Step3 : अपना राज्य चुनें?
Generate Reports पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा, यहां पर भारत के सभी राज्यों की सूची दिखाई देगी| आप जिस राज्य के रहने वाले हैं, उस राज्य को सेलेक्ट कर लेना है|

Step4 : REPORTS की जानकारी भरें.
Reports में पूछी गई सभी जानकारी जैसे : Financial Year, District, Block, Panchayat आदि जानकारी भरकर “Proceed” पर क्लिक कर देना है|

Step5 : Job Card/Employment Register पर क्लिक करें.
Proceed पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाएगा, यहां पर आपको R1. Job Card/Registration के अंतर्गत 4वें नंबर पर दिखाई दे रहे तीर के सामने “Job Card/Employment Register” पर क्लिक कर देना है|

Step6 : Job Card Number पर क्लिक करें.
Job Card/Employment Register पर क्लिक करते ही आपके सामने नया इंटरफेस खुल जाता है| जहां पर जॉब कार्ड संख्या और नाम दिखाई देता है| यहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं|

इस प्रकार इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके घर बैठे ऑनलाइन नरेगा ग्राम पंचायत List में अपना नाम देख सकते हैं| अगर आपका नाम नरेगा सूची में है, तभी आपको मनरेगा योजना का लाभ दिया जाएगा| इसके अलावा नरेगा जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करके नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
Nrega List Me Apna Name Check करने का लाभ और विशेषताएं
नरेगा योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने का निम्नलिखित लाभ इसके अलावा नरेगा योजना की निम्नलिखित विशेषताएं भी है|
- नरेगा योजना सूची में नाम ऑनलाइन देखने का लाभ यह है, कि आपको बार-बार सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी|
- नरेगा पोर्टल शुरू होने से नरेगा में काम करने वाले सभी श्रमिक ऑनलाइन घर बैठे नरेगा में किए गए कार्य का विवरण चेक कर सकते हैं|
- मनरेगा योजना शुरू होने से पूरे भारत में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा, अधिकांश करके ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकेगा|
- नरेगा योजना शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं में होने वाली पलायन में कमी होगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के जो युवा रोजगार के लिए दूसरे शहर जाते है| वे खुद अपने क्षेत्र में रहकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं|
- इस योजना के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार के जीवन स्तर में सुधार आएगा|
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने Nrega List Me Apna Name Kaise Dekhe. इसकी विस्तृत जानकारी बताई हुई है| यदि आप ने मनरेगा योजना के लिए ऑनलाइन /ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया है, तो बड़ी आसानी से नरेगा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन नरेगा सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं| इसके अलावा नरेगा जॉब कार्ड कैसे देखें? से संबंधित अगर आप का सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते है|
इसे भी पढ़ें
मध्यप्रदेश नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखें
महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आनलाइन देखें