Nrega Job Card List Rajasthan 2022 | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 21 | नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 बांसवाड़ा जिला | नरेगा ग्राम पंचायत राजस्थान | Rajasthan Nrega Job Card List 2022 | mnrega rajasthan gov.in
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं केंद्र सरकार के द्वारा भारत के सभी राज्यों में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना शुरू किया गया है| इस योजना के अंतर्गत 1 साल में 100 दिन मनरेगा मजदूर को काम दिया जाता है| और इस योजना के अंतर्गत मजदूर को जो कार्ड दिया जाता है उसे Mnrega Job Card कहते हैं| अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और आप ने प्रधानमंत्री मनरेगा योजना के लिए आवेदन किया है| तो Rajasthan Nrega Job Card List 2022 कैसे देखें, इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूं, इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान पूर्वक पढ़िएगा|
Contents
- 1 Nrega Job Card List Rajasthan 2022
- 2 Nrega Job Card List Rajasthan 2022 ऑनलाइन कैसे देखें?
- 3 MGNREGA Rajasthan Job Card कैसे बनवाएं
- 4 राजस्थान नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022 कैसे देखें?
- 5 राजस्थान नरेगा की प्रगति रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
- 6 राजस्थान के जिले : जिनका नरेगा जॉब लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है?
- 7 राजस्थान नरेगा योजना के अंतर्गत मिलने वाले रोजगार
- 8 नरेगा जॉब कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
- 9 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2022 का लाभ
- 10 राजस्थान Nrega Job Card List का उद्देश्य
- 11 राजस्थान नरेगा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर
- 12 FAQ
- 12.1 मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को कितनी मजदूरी दी जाती है?
- 12.2 Nrega Job Card List Rajasthan कैसे देखें?
- 12.3 राजस्थान मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
- 12.4 Rajasthan Narega Job Card कैसे बनवाएं?
- 12.5 राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड क्या होता है?
- 12.6 नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 बांसवाड़ा जिला का कैसे देखें?
- 12.7 नरेगा जाब कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
- 13 निष्कर्ष
- 14 इसे भी पढ़ें
Nrega Job Card List Rajasthan 2022
जैसा कि आप जानते हैं मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार दिया जाता है| जिसके फलस्वरूप एक व्यक्ति को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| लेकिन अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आप सबके लिए खुशखबरी की बात है| क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राज्य के मनरेगा मजदूरों को 1 साल में 200 दिन का रोजगार देने की गारंटी दिया है| पहले जहां मनरेगा योजना के अंतर्गत राजस्थान के मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं अब राजस्थान के मनरेगा मजदूरों को 1 साल में 200 दिन का रोजगार दिया जाएगा|
आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के रहने वाले मनरेगा मजदूरों को सुविधा देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू की है| इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राजस्थान का कोई भी मनरेगा मजदूर ऑनलाइन घर बैठे नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 21 22 देख सकता है अथवा डाउनलोड कर सकता है| नरेगा ग्राम पंचायत राजस्थान 2022 में अगर आपका नाम दिखाई देता है, तो आपको भी मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार दिया जाएगा|
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 (Highlight)
योजना का नाम | Nrega Job Card List Rajasthan 2022 |
राज्य | राजस्थान |
योजना के लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
उद्देश्य | बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | क्लिक करें |
Nrega Job Card List Rajasthan 2022 ऑनलाइन कैसे देखें?
1.राजस्थान के जो भी मनरेगा श्रमिक नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें|
2.इसके लिए सबसे पहले आपको मनरेगा राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा|👇
3.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Generate Reports पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇
4.यहां पर आपको अपने राज्य राजस्थान के सामने क्लिक कर देना है|नया इंटरफेस 👇
5.यहां पर आपको सारी जानकारी भरकर जैसे- Financial Year, District, Block, Panchayat भरकर Proceed पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇
6.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने Job card/Employment Register पर क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇
7.यहां पर आप बड़ी आसानी से अपना जॉब कार्ड संख्या और नाम देख सकते हैं| इसके बाद उस पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇
8.यहां पर आप अपना MANREGA Job Card देख सकते हैं| और अपने कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी जैसे-आपने क्या-क्या काम किया है, और कब कब काम किया है पूरी जानकारी पा सकते हैं|
राजस्थान Jobcard Not Issued List कैसे देखें
1.Jobcard Not Issued List देखने के लिए सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇
2.इसके बाद आपको यहां से अपना जिला चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇
3.यह पर आपके जिले के सभी ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगी, यहां से आपको अपना ब्लॉक चुन लेना है| नया इंटरफेस 👇
4.यहां पर आपके ब्लॉक की सभी पंचायत लिस्ट दिखाई देगी आपको अपना ग्राम पंचायत चुन लेना है|
5.इसके बाद आपके सामने आपकी नरेगा ग्राम पंचायत राजस्थान खुल जाएगी, जहां से आप अपना नाम देख सकते हैं|
MGNREGA Rajasthan Job Card कैसे बनवाएं
नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपने नजदीकी सेवा केंद्र या पंचायत समिति पर जाना होगा| वहां से Nrega Job Card Application Form लेना है| और इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर कर और अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लगा देना है| एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रसीद दे दी जाती है| पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद आपको लगभग 1 हफ्ते के अंदर नरेगा जॉब कार्ड मिल जाता है| इसके बाद आप आसानी से मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार पा सकते हैं|
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
सरकार द्वारा नरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए कुछ पात्रताएं नागरिकों के लिए निर्धारित की गई है| अगर आपके पास नीचे दी गई पात्रताए हैं, तभी आप नरेगा जॉब कार्ड बनवा सकते हैं|
- आवेदक काम करने वाला श्रमिक होना चाहिए|
- आवेदक का उम्र 18 साल या उससे ऊपर होनी चाहिए|
- आवेदक के पास जरूरी सभी दस्तावेज होनी चाहिए|
- नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करने वाला आवेदक मूल रूप से भारत का निवासी होना चाहिए|
Rajasthan Mgnrega जॉब कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
अगर आप राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड 2022 बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
राजस्थान नरेगा पेमेंट लिस्ट 2022 कैसे देखें?
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और नरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करते हैं| तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को पढ़कर बड़ी आसानी से Rajasthan Nrega Payment List Online Check सकते हैं|
1.सबसे पहले आपको narega.nic.in Rajasthan की वेबसाइट पर जाना होगा| इस प्रकार से 👇
2.यहां पर आपको अपना राज्य राजस्थान चुन लेना है| इसके बाद स्टेप बाय स्टेप आपको अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत चुन लेना है | इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा|
3.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीसरे नंबर पर Consolidate Report of Payment to Worker पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇
4.इसके बाद आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के अंतर्गत नरेगा में काम करने वाले सभी कारीगरों की लिस्ट इस प्रकार से दिखाई देगी|
5.यहां पर आप जिस भी आवेदक का नरेगा पेमेंट लिस्ट Rajasthan देखना चाहते हैं| उस आवेदक के नाम के सामने Work Name (Work Code) पर क्लिक करना है| नया इंटरफेस 👇
6.यहां पर आप अपने नरेगा पेमेंट लिस्ट से संबंधित पूरी जानकारी पा सकते हैं| जैसे : Job card No., Applicant Name, Muster Roll No., Date Form, Date to, Wage Per day, Total Attendence, Total Cash Payment, Data Entry Date आदि|
राजस्थान नरेगा की प्रगति रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
1.राजस्थान राज्य की नरेगा प्रगति रिपोर्ट देखने के लिए आपको narega raj nic.in पर जाना है| नया इंटरफेस 👇
2.यहां पर आप ऊपर दिए गए चित्र के माध्यम से बड़ी आसानी से राजस्थान नरेगा प्रगति रिपोर्ट देख सकते हैं|
राजस्थान के जिले : जिनका नरेगा जॉब लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है?
- जैसलमेर
- जयपुर
- हनुमानगढ़
- डूंगरपुर
- धौलपुर
- दौसा
- चूरू
- चित्तौड़गढ़
- बूंदी
- बीकानेर
- भीलवाड़ा
- भरतपुर
- बाड़मेर
- बारां
- बांसवाड़ा
- अलवर
- अजमेर
- उदयपुर
- टोंक
- श्रीगंगानगर
- सिरोही
- सीकर
- सवाई माधोपुर
- राजसमंद
- प्रतापगढ़
- पाली
- नागौर
- कोटा
- करौली
- जालौर
- झालावाड़
- झुंझुनू
- जोधपुर
राजस्थान नरेगा योजना के अंतर्गत मिलने वाले रोजगार
- मार्ग निर्माण का कार्य
- आवासीय निर्माण का कार्य
- गौशाला निर्माण का कार्य
- चकबंध का कार्य
- नेविगेशन का कार्य
- वृक्षारोपण का कार्य
- सिंचाई का कार्य
नरेगा जॉब कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?
1.Nrega job card mobile app download करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा और वहां पर सर्च करना है नरेगा जॉब कार्ड|
2.यहां पर आपको इस प्रकार से Narega Job Card List कि कई एप दिखाई देगी, इनमें से आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं|
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2022 का लाभ
- Rajasthan Nrega Job Card List 2022 ऑनलाइन हो जाने से अब कोई भी राजस्थान का नागरिक लिस्ट में अपना नाम देख सकता है|
- Rajasthan Narega Yojana की वेबसाइट पर जाकर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकता है और Job Card List Download भी कर सकता है|
- अगर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट Rajasthan में आपका नाम है तभी आपको नरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार दिया जाएगा|
- आपको बता दें कि सरकार हर साल नया मनरेगा जॉब कार्ड
- लिस्ट जारी करती है| इसलिए आपको हर साल Nrega Job Card List Rajasthan में अपना नाम देख लेना चाहिए कि आपका नाम है या फिर आपका नाम कट गया है|
राजस्थान Nrega Job Card List का उद्देश्य
बेरोजगार लोगों को रोजगार देने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत केंद्र सरकार पूरे राज्य में मनरेगा योजना शुरू की है| जिसके फलस्वरूप मनरेगा मजदूर को 1 साल में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है| इसी योजना के तहत राजस्थान सरकार भी अपने राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए 1 साल में 200 दिन रोजगार देने की गारंटी देती है| जिसका उद्देश्य यही है कि राजस्थान में बेरोजगारों की दर में कमी आए, और यहां के लोग रोजगार करके अपना सुखी जीवन यापन करें|
राजस्थान नरेगा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और आप Nrega Job Card List Rajasthan का लाभ लेना चाहते हैं| या फिर नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखना चाहते हैं| अथवा आपको इस योजना की किसी प्रकार की कोई जानकारी अथवा शिकायत दर्ज करना है, तो आप दिए गए Toll Free Number 18001806127 पर संपर्क कर सकते हैं|
FAQ
मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरों को कितनी मजदूरी दी जाती है?
मनरेगा मजदूरों को पहले 1 दिन का ₹182 दिया जाता था, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेगा मजदूरों की मजदूरी अब ₹182 से बढ़ाकर ₹202 कर दिया है|
Nrega Job Card List Rajasthan कैसे देखें?
अगर आप नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 21 22 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं|
राजस्थान मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
Rajasthan Narega Official Website : https://www.nrega.nic.in/netnrega/mgnrega_new/Nrega_home.aspx
Rajasthan Narega Job Card कैसे बनवाएं?
अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और अभी तक आपने अपना नरेगा जॉब कार्ड नहीं बनवाया है| तो आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर Rajasthan Narega Job Card Application Form भरकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाकर कार्यालय में जमा कर देना है|
राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड क्या होता है?
मनरेगा योजना में काम करने वाली लाभार्थियों को राजस्थान सरकार के द्वारा एक कार्ड दिया जाता है, जिसे Rajasthan Narega Job Card कहते हैं|
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान 2020 बांसवाड़ा जिला का कैसे देखें?
Nrega Job Card List Rajasthan ऑनलाइन सुविधा जिन जिन जिलों की है ऊपर लिस्ट दी गई है| आप बड़ी आसानी से इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राजस्थान 2020 बांसवाड़ा जिला का नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देख सकते हैं|
नरेगा जाब कार्ड के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
नरेगा जॉब कार्ड संबंधित अगर आवेदक को किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, या कोई अन्य जानकारी पूछनी है| तो आप दिए गए Helpline Number 18001806127 से संपर्क कर सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Nrega Job Card List Rajasthan के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम देख सकते हैं और मनरेगा योजना का लाभ उठा सकते हैं| और अगर आपको नरेगा ग्राम पंचायत राजस्थान से संबंधित कोई परेशानी है तो आप दिए गए टोल फ्री नंबर 18001806127 से संपर्क भी कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
राजस्थान छात्रगृह किराया योजना
राजस्थान विकलांग प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
राजस्थान जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं
राजस्थान इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना
5 thoughts on “[2022] नरेगा जाॅब कार्ड लिस्ट राजस्थान | Nrega Job Card List Rajasthan”