Maharastra Swadhar Yojana 2021 महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के रहने वाले अनुसूचित जाति तथा नव बौद्ध श्रेणी के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इस योजना की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा तथा पेशेवर, नानपेशेवर पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बोर्डिंग, आवास, अन्य सुविधाओं और खर्चें के लिए ₹51000 की आर्थिक मदद दी जाएगी | तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि Swadhar Yojana Maharashtra 2021 क्या है | इसके लिए आवश्यक पात्रता, दस्तावेज तथा Maharashtra Swadhar Yojana Online Apply Kaise Kare
Contents
- 1 Maharashtra Swadhar Yojana 2021 (Highlight)
- 2 महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021| Swadhar Yojana Maharashtra 2021
- 3 महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 का लाभ
- 4 महाराष्ट्र स्वाधार योजना आवेदन के लिए पात्रता
- 5 स्वाधार योजना महाराष्ट्र आवेदन के लिए दस्तावेज
- 6 महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 का उद्देश्य
- 7 स्वाधार योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि
- 8 स्वाधार योजना महाराष्ट्र 2021 आनलाइन आवेदन कैसे करें |
- 9 इसे भी पढ़ें
- 10 निष्कर्ष
Maharashtra Swadhar Yojana 2021 (Highlight)
योजना का नाम | महाराष्ट्र स्वाधार योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
योजना लाभार्थी | 11, 12, डिप्लोमा, पेशेवर, नानपेशेवर पाठ्यक्रम के छात्र |
योजना का उद्देश्य | अनूसूचित जाति तथा नव बौद्ध समुदाय जाति के छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाना |
मिलने वाली धनराशि | 51000 रुपए |
योजना की आधिकारिक वेबसाइट | https://sjsa.maharashtra.gov.in/ |
महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021| Swadhar Yojana Maharashtra 2021
Maharashtra Swadhar Yojana को बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना के नाम से भी जाना जाता है | इस योजना के अंतर्गत 11वी, 12वी, डिप्लोमा, में प्रवेश लेने वाले छात्र तथा पेशेवर और गैर पेशेवर के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति (SC) तथा नव बौद्ध समुदाय (NP) छात्र लाभार्थी होंगे | ऐसे छात्रों को छात्रावास, बोर्डिंग तथा अन्य सुविधाएं और खर्चों के लिए महाराष्ट्र सरकार ₹51000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी |अगर आप जानना चाहते हैं, महाराष्ट्र स्वाधार योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 का लाभ
- Swadhar Yojana Maharashtra का लाभ केवल महाराष्ट्र के गरीब वर्ग के छात्रों को मिलेगा |
- इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC) तथा नव बौद्ध समुदाय (NB) के छात्र आवेदन कर सकते हैं |
- अनुसूचित जाति तथा नव बौद्ध जाति के छात्रों को बेहतर भविष्य देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है |
- Maharashtra Swadhar Yojana के अंतर्गत 11वीं, 12वीं, डिप्लोमा, पेशेवर, नानपेशेवर छात्र आवेदन कर सकते हैं |
- छात्रों को आवास, अन्य सुविधाएं, बोर्डिंग और जरूरी खर्चों के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹51000 की धनराशि दी जाएगी |
- 1-10 कक्षा के छात्र इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं |
महाराष्ट्र स्वाधार योजना आवेदन के लिए पात्रता
- आवेदन करने वाला छात्र महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए |
- आर्थिक रुप से गरीब छात्र ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं |
- अनुसूचित जाति तथा नव बौद्ध जाति के छात्र ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं |
- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक 250000 रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |
- अगर आप दसवीं, बारहवीं कक्षा के बाद किसी पाठ्यक्रम में आवेदन करना चाहते हैं, तो उस पाठ्यक्रम की समय सीमा 2 साल से कम नहीं होनी चाहिए |
- 60% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही Maharashtra Swadhar Yojana 2021 का लाभ मिलेगा |
- छात्र के पास एक बैंक अकाउंट रहना चाहिए जिसमें उनकी आर्थिक धनराशि ट्रांसफर की जाएगी |
- विकलांग छात्रों के लिए 40% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने पर ही Swadhar Yojana Maharashtra में आवेदन कर सकते हैं |
स्वाधार योजना महाराष्ट्र आवेदन के लिए दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पहचान पत्र
महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 का उद्देश्य
जैसा कि आप जानते हैं कि आज भी हमारे भारत देश में बहुत से ऐसे गरीब परिवार हैं, जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते हैं | आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के ऐसे छात्र उच्च शिक्षा के बिना जिंदगी में पीछे रह जाते हैं | इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में रहने वाले अनुसूचित जाति तथा नव बौद्ध समुदाय जाति के छात्रों के लिए Maharashtra Swadhar Yojana की शुरुआत की है |
Maharashtra Swadhar Yojana 2021 के अंतर्गत ऐसे छात्रों को आवास, बोर्डिंग, सुविधाएं तथा अन्य खर्चों के लिए ₹51000 की धनराशि दी जाती है | 11वी, 12वी, डिप्लोमा, पेशेवर और नान पेशेवर पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्र ही इस योजना के पात्र होंगे | इस योजना के आ जाने से महाराष्ट्र में रहने वाले गरीब छात्रों की जीवन में सुधार होगा | और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं |
स्वाधार योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि
सुविधा | धनराशि |
बोर्डिंग सुविधा | ₹28000 |
विविध व्यय | ₹8000 |
Medical और Engeeniering पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए | ₹5000 (अतिरिक्त) |
अन्य शाखाएं | ₹2000 (अतिरिक्त) |
लॉजिंग सुविधाएं | ₹15000 |
कुल टोटल धनराशि | ₹51000 |
स्वाधार योजना महाराष्ट्र 2021 आनलाइन आवेदन कैसे करें |
1.Maharastra Swadhar Yojana Online Registration करने के लिए आपको समाज कल्याण विभाग महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
2.इसके बाद आपको यहां दिखाई दे रही Swadhar Yojana PDF पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर लेना है |
3.Application form Download करने के बाद में पूछे गए सभी जानकारी को एकदम सही-सही भर देना है |
4.Maharastra Swadhar Yojana Application Form के साथ अपनी सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर दे, और इसे ले जाकर समाज कल्याण कार्यालय महाराष्ट्र में जमा कर दें |
5.इस तरह से आपका Maharastra Swadhar Yojana 2021 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है |
इसे भी पढ़ें
बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र 2021
कुक्कुट पालन कर्ज योजना 2021 महाराष्ट्र
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Maharastra Swadhar Yojana 2021, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता, महाराष्ट्र स्वाधार योजना का लाभ, इन सभी के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास किया है | अगर यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आए तो अपनी राय जरूर बताइएगा |