Maharashtra Vidhwa Pension Yojana | विधवा पेंशन योजना लिस्ट महाराष्ट्र 2021 | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 | विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र Form | विधवा पेंशन योजना कागदपत्रे
महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में रहने वाली विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना शुरू की है| महाराष्ट्र के विधवा महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹600 प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी| आज के इस आर्टिकल में मैं विस्तार से बताने वाला हूं कि Vidhwa Pension Yojana Maharashtra क्या है| Maharashtra Widow Pension Scheme आवेदन प्रक्रिया क्या है| और आप महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं|
Contents
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना क्या है | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत जिन विधवा महिलाओं के बच्चे एक से अधिक होते हैं, उस परिवार को ₹900 प्रति महीना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा पेंशन मिलेगा| बच्चे जब तक 25 वर्ष के ना हो जाए यह उन्हें कोई नौकरी ना मिल जाए तब तक Vidhwa Pension Scheme 2022 के अंतर्गत उस विधवा महिला को पेंशन मिलती रहेगी|
वहीं पर अगर विधवा महिला के पास बेटा न होकर केवल बेटी है तो ऐसी स्थिति में बेटी की 25 वर्ष तक होने या उसकी शादी हो जाने के बाद भी विधवा महिला को लगातार विधवा पेंशन मिलती रहेगी| महाराष्ट्र सरकार के द्वारा विधवा महिलाओं को दी जाने वाली विधवा पेंशन सीधी उनकी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी| चलिए आगे हम जान लेते हैं कि विधवा पेंशन स्कीम महाराष्ट्र के लिए पात्रता क्या है|
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana (Highlight)
योजना का नाम | महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | महाराष्ट्र की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता देना |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://mumbaisuburban.gov.in/scheme/sanjay-gandhi-niradhar-pension-scheme/ |
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के लिए पात्रता
अगर आप Maharastra Vidhwa Pension Yojana Online Registration करना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|
- विधवा महिला का महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है|
- विधवा महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹21000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए|
- विधवा महिला के पास एक बैंक अकाउंट होनी चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो|
- विधवा महिला का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए|
- विधवा महिला की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए|
Widow Pension Scheme Maharashtra के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (सामान्य जाति को छोड़कर)
महाराष्ट्र विधवा पेंशन स्कीम आवेदन कैसे करें?
महाराष्ट्र राज्य के जो भी इच्छुक महिलाएं Maharashtra Vidhwa Pension Yojana आवेदन करना चाहती है, वे नीचे दिए गए निम्नलिखित बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें|
1.सबसे पहले आपको महाराष्ट्र विधवा पेंशन स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है|यहां से आपको विधवा पेंशन योजना महाराष्ट्र Form डाउनलोड कर लेनी है|
2.Vidhwa Pension Yojana Maharashtra फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है, और इसके साथ अपने सभी विधवा पेंशन योजना कागदपत्रे दस्तावेजों को संलग्न कर देना है|
3.इसके बाद आपको Maharastra Vidhwa Pension Yojana आवेदन फॉर्म को ले जाकर अपने जिला कार्यालय / तहसील कार्यालय / तलाठी संपर्क कार्यालय में जमा कर देना है|
4.इसके बाद अधिकारियों के द्वारा आपके एप्लीकेशन फार्म की जांच की जाएगी|
5.अगर आप महाराष्ट्र विधवा पेंशन स्कीम 2022 के पात्र पाए जाते हैं, तो आपको भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा|
Maharastra Vidhwa Pension Yojana का लाभ
- विधवा पेंशन स्कीम महाराष्ट्र के अंतर्गत महाराष्ट्र की विधवा महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी|
- केवल महाराष्ट्र की विधवा महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
- Maharashtra Widow Pension Scheme के अंतर्गत ₹600 प्रतिमाह विधवा महिलाओं को दिया जाएगा|
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता धनराशि सीधे विधवा महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी|
- अगर किसी महिला के 1 से अधिक बच्चे हैं तो उस महिला को ₹900 प्रति माह पेंशन महाराष्ट्र सरकार के द्वारा दी जाएगी| जब तक उसकी बेटी 25 साल की ना हो जाए या कोई नौकरी ना पा जाए|
- बच्चों के लिए रखी गई थी दिशा निर्देश पूरा होते ही उस विधवा महिला को फिर से ₹600 प्रति माह के हिसाब से महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा|
- अगर विधवा महिला की एक या एक से अधिक बेटी है तो बेटी 25 वर्ष के होने के बाद अथवा शादी हो जाने के बाद भी विधवा महिला को पेंशन मिलती रहेगी|
- महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना शुरू हो जाने से महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकती है|
- अगर कोई विधवा महिला दूसरा विवाह कर लेती है तो फिर उसे Maharastra Vidhwa Pension Scheme का लाभ नहीं दिया जाएगा|
- महाराष्ट्र सरकार ने विधवा पेंशन योजना के लिए 2300000 रुपए का बजट तैयार किया है|
- Maharastra Vidhwa Pension Yojana शुरू होने से विधवा महिलाएं किसी पर आत्मनिर्भर नहीं रहेगी, बल्कि स्वेच्छा अनुसार आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकेगी|
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य
Maharastra Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है| क्योंकि पति की मृत्यु के बाद सारी जिम्मेदारी महिला पर आ जाती है, उसे अपने रोज के जरूरी खर्चो और बच्चों को देखभाल के लिए पैसा की जरूरत होती है| और उसके पास पैसों की ही सबसे ज्यादा आर्थिक परेशानी होती है| उसे अपनी जरूरी खर्चों के लिए दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है, उन्हें जैसे लगता है उनकी जिंदगी आत्मनिर्भर ना होकर किसी दूसरे का गुलाम है| इन्हीं पहलुओं को ध्यान में देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में रहने वाली विधवा महिलाओं को मानसिक आजादी और एक आत्मनिर्भर और सम्मान भरी जिंदगी जीने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में विधवा पेंशन देती है|
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana (FAQ)
Maharastra Vidhwa Pension Yojana की शुरुआत कब हुई?
जनवरी 2020 में महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महाराष्ट्र विधवा पेंशन स्कीम की शुरुआत की गई|
विधवा पेंशन स्कीम महाराष्ट्र के लिए पात्र कौन कौन होंगे?
Vidhwa Pension Yojana Maharashtra केवल विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई है, इस योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो गई है, ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
Maharashtra Widow Pension Scheme 2022 के अंतर्गत कितनी धनराशि दी जाती है?
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹600 प्रति माह के हिसाब से धनराशि दी जाती है, जो सीधे विधवा महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है|
महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
Maharashtra Vidhwa Pension Yojana : Official Website
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने महाराष्ट्र विधवा महिलाओं के लिए पूरा विस्तार से Maharashtra Vidhwa Pension Yojana के बारे में बताया है| इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कोई भी महाराष्ट्र की विधवा महिला इस योजना की पूरी जानकारी पा सकती है और इस योजना का लाभ बड़ी आसानी से उठा सकती है| लेकिन अगर आपको विधवा पेंशन स्कीम महाराष्ट्र 2022 से संबंधित कोई सवाल पूछना है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना
2 thoughts on “महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना 2022 | आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता | Maharashtra Vidhwa Pension Yojana”