गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना I Online Registration, दस्तावेज, पात्रता

Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत 26 फरवरी 2020 में की गई थीI इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को 0% ब्याज दर पर ₹100000 तक का लोन दिया जाएगाI 17 सितंबर को मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष लोन योजना 2021 से 2022 की शुरुआत की गई हैI इसके लिए प्रदेश की जो महिलाएं मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत लोन लेना चाहती हैं, तो इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैंI

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जैसा कि आप जानते हैं कोरोनावायरस के दौरान कितने लोग बेरोजगार हो गए थे कितने लोगों की नौकरी छूट गई थीI इस समय ज्यादातर लोगों की आर्थिक समस्याएं थी इन पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना गुजरात शुरू की हैI

इस योजना के अंतर्गत महिलाएं ₹100000 तक का 0% ब्याज पर लोन लेकर अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू कर सकती हैंI इस धनराशि पर लगने वाला ब्याज राज्य सरकार के द्वारा बैंकों को भुगतान किया जाएगाI तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल में हम पूरा विस्तार से जानते हैं कि Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana क्या हैI और आप इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैंI

गुजरात आरटीओ कोड लिस्ट
MMID क्या होता हैं, MMID क्यों जरूरी होता हैं
गुजरात श्रमिक कार्ड कैसे बनवाएं
जायद की फसल किसे कहते हैं

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना

गुजरात की अलग-अलग जिलों में तैनात सखी मंडल की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुजरात सरकार ने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत की हैI इस योजना के अंतर्गत 50,000 JLEG समूह शहरी क्षेत्रों में तथा 50,000 समूह ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगेI इसके बाद इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला 0% ब्याज पर लोन ले सकती हैI आपको बता दें पूरे गुजरात राज्य में 2.5 लाख सखी मंडल समूह है, जिनमें से शहरी क्षेत्रों में 24 हजार से ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत किए गए हैंI और एक-एक सखी मंडल समूह में 10 महिलाओं का संख्या है, इस प्रकार से लगभग 27 लाख महिलायें सखी मंडल से जुड़ी हुई हैंI

Gujarat Mukhymantri Mahila Utkarsh Scheme सहायता धनराशि पाने के बाद महिलाएं अपना खुद का कोई रोजगार शुरु कर सकती हैं, और एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकती हैंI इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹100000 का जो लोन राशि दी जाएगी उस पर किसी प्रकार का कोई ब्याज नहीं लगेगाI बल्कि लोन राशि पर लगने वाला ब्याज राज्य सरकार खुद बैंक को अपनी तरफ से देगीI

जो महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं वे मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैंI इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला लोन राशि लाभार्थी के सीधे बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगीI इस योजना को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने 193 करोड रुपए का बजट रखा हैI

Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana (Highlight)

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना
राज्यगुजरात
शुरुआत26 फरवरी 2020
लाभार्थीसखी मंडल समूह की महिलाएं
योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
योजना के अंतर्गत लोन राशि ₹100000, 0% ब्याज दर पर
आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
योजना की ऑफिशियल वेबसाइटhttps://gujaratindia.gov.in/

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत गुजरात की रहने वाली सखी मंडल समूह की महिलाओं को 0% ब्याज दर पर ₹100000 का लोन दिया जाएगाI
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं एक आत्मनिर्भर जिंदगी जी सकती हैंI
  • गुजरात राज्य की सखी मंडल समूह की महिलाएं अपना स्वरोजगार करने के लिए इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन ले सकती हैंI
  • इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती है, उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगीI
  • महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर और आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम गुजरात की शुरुआत की हैI
  • इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन लाभार्थी के सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगीI
  • इस योजना का लाभ केवल गुजरात में रहने वाली सखी मंडल समूह की महिलाएं उठा सकती हैंI
  • सखी मंडल समूह की महिलाएं अपनी स्वेछानुसार कोई भी स्वरोजगार शुरू करने के लिए इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का लोन ले सकती हैंI
  • कोरोनावायरस के समय ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने और एक आत्मनिर्भर जिंदगी देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई हैI
  • इस योजना के शुरू हो जाने से महिला के अंदर एक आत्मनिर्भर जीवन तथा खुद के अंदर आत्मसम्मान होने की अनुभूति होगीI
  • महिलाओं को अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए किसी के सामने पैसों के लिए हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगीI
  • इस योजना के अंतर्गत 1000000 महिलाओं को लोन दिया जाएगाI
  • वे समूह जो JLEG में पंजीकृत हैं, उन्हें 10000000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगीI

Gujrat Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana योजना का उद्देश्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने की प्रेरणा देने ही इस योजना का उद्देश्य हैI अब कोई भी महिला अपना स्वारोजगार शुरू करने के लिए इस योजना के अंतर्गत 0% ब्याज पर ₹100000 का लोन ले सकती हैI गुजरात सरकार ने महिलाओं को सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही इस योजना को शुरू किया हैI

ताकि कोई भी महिला अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का डटकर मुकाबला कर सकेI उसे अपने रोजमर्रा की जरूरी खर्चों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़ेI बल्कि वह महिला खुद अपने बल पर स्वरोजगार शुरू करके अपनी और अपने बच्चे की जिंदगी संवार सकेंI गुजरात सरकार के द्वारा 10000000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के तौर पर JLEG में पंजीकृत होने के लिए समूह को प्रदान की जाएगीI

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • अगर आप योजना में आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना पड़ेगाI
  • होम पेज पर आने के बाद आपको मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक दिखाई देगा, आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना हैI
  • क्लिक करते ही आपके सामने Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana Application Form खुल जाएगाI
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक आदि जानकारी को पूरा सही-सही भर देना हैI
  • इसके बाद आपको मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम Online Registration Form के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना हैI और सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैI
  • क्लिक करते ही आपका Gujarat Mukhymantri Mahila Utkarsh Scheme ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगीI

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के लिए दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

Gujrat Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana के लिए पात्रता

अगर आप ही इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिएI

  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का गुजरात राज्य का निवासी होना चाहिएI
  • मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम गुजरात का लाभ उठाने के लिए गुजरात की केवल महिलाएं ही पात्र होंगीI
  • गुजरात की केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो सखी समूह मंडल से जुड़ी होंगीI
  • एक सखी समूह मंडल में कम से कम 10 सदस्य का होना अनिवार्य होगाI

Mukhymantri Mahila Utkarsh Yojana आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

  • अगर आपने इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया हैI इसके बाद आवेदन स्थिति चेक करना चाहते हैंI तो आपको एक बार फिर से इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना हैI
  • होम पेज पर आने के बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति चेक करने का लिंक दिखाई देगाI
  • आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना है, क्लिक करते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगाI
  • यहां पर आपको महिला उत्कर्ष योजना पंजीकरण नंबर तथा कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैI
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन की स्थिति दिखाई देने लगेगीI

महिला उत्कर्ष योजना संबंधित प्रश्नोंत्तर

1. गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना क्या है?

सखी समूह मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए गुजरात सरकार ने इस योजना (MMKY) की शुरुआत की हैI

2. इस योजना के अंतर्गत कितना लोन दिया जाता है?

गुजरात सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹100000 तक का लोन दिया जाता हैI

3. इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर कितना प्रतिशत ब्याज लगता है?

Mahila Utkarsh Scheme के अंतर्गत दिये जाने वाले लोन राशि पर 0% का ब्याज लगता हैI

गुजरात मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना किसके द्वारा शुरू की गई है?

यह योजना गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के द्वारा शुरू किया गया हैI

खरीफ और रबी की फसल में अंतर
Zomato डिलीवरी बॉय जॉब अप्लाई ऑनलाइन कैसे करें
जमीन की तरमीम कैसे करायें
घर बैठे बिजली मीटर में यूनिट कैसे चेक करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment