[2023] किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal

Kisan Suvidha Portal 2023 : भारत सरकार के द्वारा किसानों की खेती के सतत विकास के लिए किसान सुविधा पोर्टल लांच किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से किसान भाई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के साथ-साथ कई अन्य प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं|

अगर आप भी भारत सरकार द्वारा जारी Kisan Suvidha Portal के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं, अथवा इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढिएगा| क्योंकि इस आर्टिकल में किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है|

इसे भी पढ़ें

इंडियन आर्मी सैलरी स्लिप कैसे निकालेंग्रीन राशन कार्ड योजना क्या है
श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखेंभारत सड़क सुरक्षा नियम

किसान सुविधा पोर्टल क्या है?

Kisan Suvidha Portal लांच करना राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र MeitY की एक पहल है| इस किसान सुविधा पोर्टल पर किसान भाइयों के हित के लिए कृषि (Agriculture) संबंधित 17 सेवाएं और पशुपालन (Animal Husbandry) संबंधित 5 सेवाएं उपलब्ध हैं| इस पोर्टल पर कृषि और पशुपालन से संबंधित सभी ऑफिशियल लिंक मौजूद है, जिनका फायदा किसान उठा सकता है| यानी इस पोर्टल पर किसान को अपने खेतों से संबंधित और पशुपालन से संबंधित लगभग सभी जानकारी और उसका लाभ आसानी से मिल जाएगा|

अब किसान भाइयों को अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है| किसान सुविधा पोर्टल पर सभी किसान भाई अपने सुविधा अनुसार Hindi, English, Assamese, Malyalam, Gujarati, Tamil, Marathi आदि भाषाओं में इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं|

Kisan Suvidha Portal (Highlight)

आर्टिकल का नामकिसान सुविधा पोर्टल 2023
शुरू हुआभारत सरकार द्वारा
विभागMinistry of Electronics and Information Technology
लाभार्थीभारत के सभी किसान
उद्देश्यकिसानों की खेती के सतत विकास को बढ़ावा देना
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://kisansuvidha.gov.in/

Kisan Suvidha Portal 2023 पर मिलने वाली सेवाएं

भारत सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए शुरू किया गया किसान सुविधा पोर्टल पर किसान भाइयों को कृषि और पशुपालन संबंधित निम्नलिखित सुविधाओं का लाभ मिलेगा| जो इस प्रकार है-

कृषि संबंधित सेवाएं

पीएम किसान (PM-KISAN)

पीएम किसान के अंतर्गत किसान भाई लाभार्थी और भुगतान की स्थिति जाने, आधार संख्या दर्ज करें, स्वयं को पंजीकृत करें, स्व पंजीकृत स्थिति का पता करें जैसी जानकारी पा सकते हैं|

उर्वरक (Fertilizers)

उर्वरक के अंतर्गत किसान भाई उर्वरक स्टॉक की स्थिति, उर्वरक मूल्य, Fertilizer Retailers जैसी जानकारी पा सकते हैं|

किसान रथ (Kisan Rath)

किसान रथ के अंतर्गत किसान भाई आपके क्षेत्र में परिवहन सेवा प्रदाता, आधुनिक संगणक एप्लीकेशन प्रतिस्थापन कड़ी, आधुनिक संगणक एप्लीकेशन मदद वीडियो जैसी जानकारी पा सकते हैं|

फसल बीमा (Crop Insurance)

फसल बीमा के अंतर्गत किसान भाई प्रीमियम कैलकुलेटर, एप्लीकेशन स्टेटस, इंसुरेंस डायरेक्टरी, बैंक डायरेक्टरी, फसल का नुकसान, अप्लाई ऑनलाइन फसल इंश्योरेंस जैसी जानकारी पा सकते हैं|

कृषि विपणन और खरीद (Agriculture Marketing and Procurement)

कृषि विपणन और खरीद के अंतर्गत किसान भाई APEDA, एग्रीकल्चर मार्केटिंग, नेफेड, State Procurement Portals, जैसी जानकारी पा सकते हैं|

कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)

कृषि विज्ञान केंद्र के अंतर्गत किसान भाई Find KVK, Facilities, Package of Practices जैसी जानकारी पा सकते हैं|

मिट्टी की उर्वरता (Soil Fertility)

मिट्टी की उर्वरता के अंतर्गत किसान भाई अपना मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करें, आपके जिले में मृदा परीक्षण लैब, जैसी जानकारी पा सकते हैं|

जैविक खेती (Organic Farming)

जैविक खेती के अंतर्गत किसान भाई Regional Councils जैसी जानकारी पा सकते हैं|

बीज (Seeds)

बीज के अंतर्गत किसान भाई अपने खेत की फसलों के लिए बीज डीलर, बीज किस्म, जैसी जानकारी पा सकते है|

कृषि मशीनरी (Farm Machinery)

कृषि मशीनरी के अंतर्गत किसान भाई अपने निर्माता और डीलर को जाने, सब्सिडी केलकुलेटर, अपने आवेदन की स्थिति जाने, आपका सीएचसी खोजें, बिक्री और खरीद जैसी जानकारी पा सकते हैं|

बागवानी (Horticulture)

बागवानी के अंतर्गत किसान भाई Know Your Application Status जैसी जानकारी पा सकते हैं|

प्रशिक्षण और विस्तार सेवाएं (Trainings and Extension Services)

प्रशिक्षण और विस्तार के अंतर्गत किसान भाई Extension Services, Agri-Clinic and Business Scheme जैसी जानकारी पा सकते हैं|

सरकारी योजनाएं (Government)

सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किसान भाई “कृषि एवं किसान कल्याण विभाग” द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी पा सकते हैं|

डीडी किसान (DD Kisan)

डीडी किसान के अंतर्गत यूट्यूब पर “DD Kisan” के नाम से Youtube Channel हैं| जहां पर किसान भाई हिंदी भाषा में कृषि संबंधित और पशुपालन संबंधित जानकारी वीडियो के रूप में देख सकते हैं|

PMKSY-Micro Irrigation

PMKSY-Micro Irrigation के अंतर्गत किसान भाई Micro Irrigation Status & Online Registration जैसी जानकारी पा सकते हैं|

पशुपालन संबंधित सेवाएं

  • सामान्य रोग और इलाज (Common Disease and Cure)
  • एआई के लाभ (Benefits of AI)
  • प्रमुख नस्लें (Major Breeds)
  • प्रमुख टीकाकरण (Major Vaccinations)
  • केंद्रीय टीकाकरण योजनाएं (Central Vaccination Schemes)

Kisan Suvidha Portal 2023 का लाभ

भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया किसानों के हित के लिए किसान सुविधा पोर्टल का निम्नलिखित लाभ है| जो इस प्रकार है-

  • इस पोर्टल के माध्यम से अब आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं, इसके अलावा PM Kisan Samman Nidhi Payment Status Check कर सकते हैं|
  • फसलों की पैदावार में गुणवत्ता तथा देश के अंदर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा|
  • Kisan Suvidha Portal पर फसलों से जुड़ी सभी जानकारी जैसे : कीट बीज फसल एवं रोगों की पहचान, डीलरों की जानकारी, कृषि इनपुट, बाजार मूल्य, मौसम का हाल सभी जानकारी उपलब्ध होगी|
  • इस पोर्टल पर पशुपालन से संबंधित सभी जानकारी भी उपलब्ध होगी, जैसे : पशुओं का रखरखाव, रोग उपचार आदि|
  • किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं को हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, तमिल आदि भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है|
  • सरकार द्वारा इस ऐप में जो भी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है, वह बिल्कुल मुफ्त है| किसान इन सेवाओं को बिना कोई शुल्क दिए मुफ्त में उपयोग कर सकता है|
  • किसान सुविधा पोर्टल का यूज करके अब किसान भाई बड़ी आसानी से कृषि में नई तकनीकी को सीख सकते हैं और अपने फसल की पैदावार को बढ़ा सकते हैं|

किसान सुविधा पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य

भारत सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए किसान सुविधा पोर्टल शुरू करने के पीछे कई उद्देश्य हैं, जो इस प्रकार है|

  • कृत्रिम गर्भाधान के लाभ, प्रमुख नस्लो, प्रमुख टीकाकरण, सामान्य रोग और इलाज, केंद्रीय टीकाकरण योजनाओं, टीकाकरण और एआई अनुसूचियों के बारे में जानना
  • प्रशिक्षण और विस्तार सेवाओं, निर्देशिका सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जानना
  • जैविक खेती, बागवानी योजनाओं और फसल बीमा के बारे में जानना
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त करना तथा नजदीकी मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का विवरण जानना
  • इसके अलावा फसल की बीज की किस्मों तथा उनके डीलरों के बारे में जानना
  • किसान भाई इस पोर्टल पर पशुपालन संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके अलावा कृषि संबंधित सभी सेवाओं की ऑफिशियल वेबसाइट इस पोर्टल पर उपलब्ध है| जिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किसान किसी भी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, भुगतान की स्थिति, आधार विवरण, पंजीकरण कराना आदि जानकारी पा सकते हैं|
  • भारत सरकार द्वारा किसान संबंधित सभी सेवाओं को एकत्रित करके इस पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है| अब किसान बड़ी आसानी से कृषि और पशुपालन संबंधित कोई भी समस्या किसान सुविधा पोर्टल पर बड़े आसानी से पा सकते हैं|

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Kisan Suvidha Portal 2023 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| इस पोर्टल के माध्यम से किसान भाई अब बड़ी आसानी से कृषि संबंधित और पशुपालन संबंधित सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं| और अपने आय के स्रोत में वृद्धि कर सकती हैं, पशु पालन के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं, कृषि में अच्छा पैदावार कर सकते हैं आदि|

इसे भी पढ़ें

भू नक्शा 2023 आनलाइन कैसे देखें

घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड 2023 कैसे बनवाएं 

अग्निपथ भर्ती योजना, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाले 

4 thoughts on “[2023] किसान सुविधा पोर्टल क्या हैं, और मिलने वाली सेवाएं | Kisan Suvidha Portal”

Leave a Reply