आज के इस आर्टिकल में मैं आपको Indian Army Pay Slip से संबंधित जानकारी को विस्तार से बताने वाला हूं| कि कैसे कोई भी आर्मी का इंडियन आर्मी पेमेंट डिटेल्स निकाल सकता है| इस आर्टिकल को पढ़कर कोई भी आर्मी का जवान Army Payment संबंधित सभी जानकारी पा सकता है|
आपको बता दें कि भारतीय सेना सैलरी स्लिप भारतीय जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है| जिसका प्रयोग वो किसी भी कार्यों में दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं| भारतीय जवान को मिलने वाली मासिक वेतन की सभी जानकारी Indian Army Pay Slip में उपलब्ध होती है|
इसे भी पढ़ें
शौचालय लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें | टोल टैक्स रेट लिस्ट की पूरी जानकारी |
आबादी भूमि का पट्टा लेने हेतु आवेदन पत्र | अग्निपथ भर्ती योजना, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया |
भारतीय सेना वेतन पर्ची 2023 | Indian Army Pay Slip
भारतीय सेना में तैनात सभी सैनिकों को उनके रैंक के अनुसार वेतन दिया जाता है| जिस सैनिक का जिस रैंक के हिसाब से तैनाती होती है उसी रैंक के अनुसार उन्हें हर महीने मासिक सैलरी दी जाती है| आज इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से भारतीय सेना में किसी भी रैंक पर तैनात सैनिक अथवा अधिकारी का Salary Slip देख सकते हैं| भारतीय सैनिक के कर्मचारियों को वेतन संबंधित जानकारी ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए मोबाइल ऐप 👉 “हमराज मोबाइल एप” भी लांच किया गया है|
इस एप के माध्यम से भारत का कोई भी जवान इंडियन आर्मी पे स्लिप ऑनलाइन देख सकता है। Indian Army Pay Slip Download कर सकता है| इस एप्लीकेशन में अन्य सुविधाएं जैसे : मासिक वेतन पर्ची, फार्म 16, एएफ़पीपी फंड सदस्य में परिवर्तन, व्यक्तिगत विशिष्ट पॉप अप संदेश, सूचना प्रसार, आनलाइन शिकायत प्रबंधन आदि सेवाओं का लाभ उठा सकता है|
Indian Army Salary Slip (Highlight)
आर्टिकल का नाम | इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप डाउनलोड कैसे करें |
लाभार्थी | भारतीय सेना के जवान |
सैलरी स्लिप | ऑनलाइन चेक करने की सुविधा |
मोबाइल एप्लीकेशन | Hamraaz Mobile App |
Portal | http://indianarmy.nic.in/ |
वेबसाइट | https://hamraazmp8.gov.in/ |
Indian Army Pay Slip Download कैसे करें?
अगर आप एक भारतीय सेना के जवान है, तो आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन इंडियन आर्मी की सैलरी स्लिप देख सकते हैं| इसके अलावा भारतीय सेना पे स्लिप Download भी कर सकते हैं| जिसकी प्रक्रिया इस प्रकार है 👇
1.भारतीय सेना वेतन पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाना है, वहां पर सर्च करना है- Hamraaz

2.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Hamraaz Army App-Hamraaz Web” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “व्यक्तिगत लॉगिन” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

4.यहां पर आपको अपना पेन कार्ड, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर Sumbit बटन पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

5.यहां पर आपको “PaySlip/Form16” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

6.यहां पर आप “Download Pay Slip” पर क्लिक करके पिछले 6 महीने का Hamraaz Army Pay Slip 2023 डाउनलोड कर सकते हैं|
7.जबकि “Download 16 Pdf” पर क्लिक करके पिछले 2 साल का Form 16 pdf download कर सकते हैं|
8.इस प्रकार आप घर बैठे बड़ी आसानी से इंडियन आर्मी सैलेरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं|
Hamraaz Army App डाउनलोड कैसे करें?
1.भारतीय जवानों के लिए Hamraaz नाम से मोबाइल एप भी बनाया गया है| जिसे डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाना है, वहां पर सर्च करना है 👉Hamraaz

2.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “Hamraaz Army App-Hamraaz Web” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “एपीपी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक कर देना है|
4.क्लिक करते ही आपके मोबाइल में हमराज आर्मी मोबाइल एप डाउनलोड हो जायेगा|
नोट : यहां पर आप को चेतावनी दी जाती है कि Hamraaz Army App किसी अन्य साइट से डाउनलोड ना करें| और ना ही वहां पर अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड अथवा बैंक खाते का विवरण साझा करें| ऑफिशियल वेबसाइट से इस एप को डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऊपर बताई गई|
इंडियन आर्मी पोर्टल (Hamraaz) पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
1.सबसे पहले आपको Indian Army Hamraaz पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

2.यहां पर आपको Pan Card, Password, Captcha भरकर Sumbit बटन पर क्लिक कर देना है| और अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो आप को “पासवर्ड भूल गए” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस 👇

3.यहां पर आप Pen Card संख्या तथा कैप्चा कोड भरकर Sumbit बटन पर क्लिक करके नया पासवर्ड बना सकते हैं|
इंडियन आर्मी अलाउंस पे स्लिप 2023 | Indian Army Allowance List
आपको बता दें कि भारतीय सेना के सभी सैनिक कर्मचारियों को वेतन के अलावा अनेक प्रकार की भत्ता सुविधाएं भी दी जाती है| भारतीय आर्मी को मिलने वाली भत्ता सुविधाएं इस प्रकार है 👇
- डेथ कम रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और विदेशी पोस्टिंग
- आजीवन पेंशन
- पूरे वेतन और सभी लाभों के साथ 2 वर्ष तक का अध्ययन अवकाश
- आहरित अंतिम वेतन के 300 दिनों तक के अवकाश का नकदीकरण
- 20 दिनों की आकस्मिक छुट्टी
- फ्लाइंग पे – 1000 रुपया
- विशेष बल ₹9000 प्रति माह
- सियाचिन ₹14000
- अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पोस्टिंग होने पर ₹5500 का भत्ता
- पैराशूट वेतन ₹1200
- फील्ड एरिया एलाउंस मूल वेतन का 25%
- किट रखरखाव भत्ता ₹400/महिना
- आतंकवाद विरोधी 6300 रुपया
- परिवहन भत्ते ₹1600 से ₹3200
भारतीय आर्मी को मिलने वाली भत्ते के अलावा अन्य प्रकार के कई लाभ दिए जाते हैं|
- कैंटीन सुविधाएं राशन आदि|
- कम ब्याज ॠण
- निशुल्क अस्पताल सुविधाएं
- रेल/हवाई यात्रा रियायत
7वें वेतन आयोग से पहले भारतीय सेना का वेतन
छठे वेतन आयोग के अनुसार भारतीय सेना को विभिन्न रैंकों के अनुसार नीचे दी गई तालिका के हिसाब से वेतन दिया जाता था|
Rank | Pay Band | Salary (corresponding pay band) |
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वेतन | HAG+Scale | 67000-79000 |
भारतीय सेना के मेजर जनरल वेतन | PB 4 | 37400-67000 |
भारतीय सेना के बिगेडियर वेतन | PB 4 | 37400-67000 |
भारतीय सेना के कर्नल वेतन | PB 4 | 37400-67000 |
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वेतन | PB 4 | 37400-67000 |
भारतीय सेना प्रमुख वेतन | PB 3 | 15600-39100 |
भारतीय सेना के कप्तान वेतन | PB 3 | 15600-39100 |
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट वेतन | PB 3 | 15600-39100 |
भारतीय सेना के सूबेदार मेजर सैलरी | PB 2 | 9300-34800 |
भारतीय सेना सूबेदार वेतन Sal | PB 2 | 9300-34800 |
भारतीय सेना नायब सूबेदार वेतन | PB 2 | 9300-34800 |
भारतीय सेना हवलदार वेतन | PB 1 | 5200-20200 |
भारतीय सेना का वेतन | PB 1 | 5200-20200 |
भारतीय सेना लांस नायक वेतन | PB 1 | 5200-20200 |
भारतीय सेना के सिपाही वेतन | PB 1 | 5200-20200 |
7वें वेतन आयोग के बाद भारतीय सेना का वेतन
सातवें वेतन आयोग के बाद भारतीय आर्मी के जवानों की सैलरी में बदलाव हुई, भारतीय सेना को विभिन्न रैंकों के अनुसार अलग-अलग वेतन दिया जाता है|
Rank | Pay Scale | Indian Army Salary Per Month (Total in Hand Cash) |
भारतीय सेना समान्य वेतन | लेवल 18 | 2.5 लाख |
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल का वेतन | लेवल 15 | 1.822 लाख |
भारतीय सेना के मेजर जनरल वेतन | लेवल 14 | 1.442 लाख |
भारतीय सेना के ब्रिगेडियर का वेतन | लेवल 13A | 1.396 लाख |
भारतीय सेना के कर्नल वेतन | लेवल 13 | 1.306 लाख |
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल वेतन | लेवल 12 | 1.21 लाख |
भारतीय सेना प्रमुख वेतन | लेवल 11 | 69.4 हजार |
भारतीय सेना के कप्तान वेतन | लेवल 10 B | 61.3 हजार |
भारतीय सेना लेफ्टिनेंट वेतन | लेवल 10 | 56.1 हजार |
भारतीय सेना के सूबेदार मेजर सैलरी | लेवल 8 | 47.6 हजार |
भारतीय सेना सूबेदार वेतन | लेवल 7 | 44.9 हजार |
भारतीय सेना नायब सूबेदार वेतन | लेवल 6 | 35.4 हजार |
भारतीय सेना हवलदार वेतन | लेवल 5 | 29.2 हजार |
भारतीय सेना का वेतन | लेवल 4 | 25.5 हजार |
भारतीय सेना लांस नायक वेतन | लेवल 3 | 21.7 हजार |
भारतीय सेना के सिपाही वेतन | लेवल 3 | 21.7 हजार |
Indian Army Pay Slip (FAQ)
फौजी (X) को 5200-20220+1400+2000+ DA मिलता है| इस प्रकार से देखा जाए तो सिपाही X को ₹26900 सैलरी मिलती है| वहीं पर फौजी (Y) को 5200-20200+2000+2000 DA मिलता है, यानि सिपाही Y को ₹27100 सैलरी मिलती है|
मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों को हर महीने पे स्केल लेबल-13 के अंतर्गत 1.44 लाख रुपए सैलरी दी जाती है|
भारतीय सेना में आर्मी और अधिकारियों को मिलाकर कुल 17 से अधिक पोस्ट होती है|
इंडियन आर्मी के जवान को 1 साल में 60 छुट्टी दी जाती है, इसके अलावा 20 कैजुअल लीव दिया जाता है|
वैसे अगर देखा जाए भारत का राष्ट्रपति ही थल सेना का प्रधान सेनापति होता है, लेकिन इसकी बागडोर भारतीय थल सेना अध्यक्ष के हाथों में होती है|
इंडियन आर्मी में कैप्टन की सैलरी 1 महीने का ₹75000 होता है|
इंडियन आर्मी में क्लर्क को ₹32000 मासिक वेतन दिया जाता है, इसके अलावा और कई प्रकार के भत्ते और लाभ प्रदान किए जाते हैं|
इंडियन आर्मी पेमेंट सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में ऊपर दिया गया है, जिसे आप पढ़ सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Indian Army Pay Slip 2023 Download कैसे करें, इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताया है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से इंडियन आर्मी पेमेंट डिटेल्स की पूरी जानकारी पा सकते हैं, अगर आपका भारतीय सेना सैलरी स्लिप से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
यूपी पुलिस पे स्लिप कैसे निकालें
ग्राम पंचायत मनरेगा की जानकारी कैसे देखें
मोबाइल से अपना स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग कैसे करें
4 thoughts on “[2023] इंडियन आर्मी सैलरी स्लिप कैसे निकालें | Indian Army Pay Slip Download”