हमें विभिन्न कार्यों के लिए निवास प्रमाण पत्र दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। क्योंकि यह राज्य में रहने वाले व्यक्तियों के लिए निवास के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। यह ऐसा प्रमाण पत्र होता है जो सरकार द्वारा जारी किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में निवास प्रमाण पत्र अलग-अलग प्रकार से बनाए जाते हैं। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के निवासी यह जानना चाहते हैं कि निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद MP Niwas Praman Patra Download Kaise Kare.
इस लेख में हम इसी विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे और समझेंगे की एमपी निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें? साथ ही हम ऑनलाइन एवं ऑनलाइन दोनों ही तरीका जानेंगे। तो आइए लेख को शुरू करते हैं।
मध्य प्रदेश जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें |
मध्य प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट |
मध्य प्रदेश पशुधन बीमा योजना |
मध्यप्रदेश श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
एमपी निवास प्रमाण पत्र क्या है?
आइए MP स्थाई निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें जानने से पहले MP निवास प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। MP निवास प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के मध्य प्रदेश में निवास की पुष्टि करता है। यह सरकार द्वारा जारी किया जाता है और सत्यापित करता है, कि इसे रखने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश का निवासी है।
इसका उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है जैसे शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए सरकारी योजनाओं में भाग लेने के लिए और भी बहुत कुछ। इस प्रमाण पत्र में व्यक्ति का नाम पता और राज्य में उनके निवास की अवधि सहित महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती है।
MP Niwas Praman Patra Download (Highlight)
पोर्टल का नाम | MP e-District |
आर्टिकल का नाम | मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें? |
विभाग का नाम | लोक सेवा प्रबंधन विभाग |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | Click here |
एमपी निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
आइए सबसे पहले हम यह भी जान लेते हैं कि आप मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
आनलाइन प्रक्रिया
- ऑनलाइन मेथड से निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के e-district पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको e-district Portal पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए आप “नागरिक पंजीयन” पर क्लिक करेंगे।
- जब आप रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेते हैं तो अब आप इस पोर्टल पर फिर से आएंगे और Login के विकल्प पर क्लिक करेंगे। अब आप User ID और Password डालकर पोर्टल पर लॉगइन करेंगे।
- अब आप के सामने निवास प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप सभी आवश्यक विवरण भरेंगे।
- अब आपको पोर्टल पर दिए गए सभी विशेष एवं आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अब आप अपने भरे गए फॉर्म को Submit कर देंगे।
- यदि आप खुद से ही ऑनलाइन मेथड द्वारा मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
- अब जैसे ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाता है, तो आपको एक Application Number मिल जाएगा जिसे आप सावधानी से नोट कर के रख ले।
ऑफलाइन प्रक्रिया
आप ऑफलाइन मेथड का उपयोग करके 3 तरह से निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जैसे आप चाहे तो लोक सेवा केंद्र पर जाकर, जन सेवा केंद्र पर जाकर या फिर MP ऑनलाइन सेवा केंद्र पर जाकर इस प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। और यहां पर आपको ₹40 भुगतान शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
आप सभी दस्तावेज लेकर इन तीनों में से किसी भी एक केंद्र पर जाएं और आवेदन के लिए आग्रह करें। अब केंद्र के अधिकारी द्वारा आप का निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
एमपी निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?
चलिए अब हम यह जान लेते हैं कि आवेदन करने के बाद अगर आप का Domicile Certificate बन जाता है, तो आप इसे डाउनलोड कैसे करेंगे।
Step1 : MP E District Portal पर जाएं.
इसके लिए आप सबसे पहले MP e-district Portal पर जाएंगे। आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी Direct मध्य प्रदेश e-district Portal पर आ सकते हैं।
http://mpedistrict.gov.in/MPL/Index.aspx

Step2 : आवेदन की स्थिति जानें पर क्लिक करें.
पोर्टल पर आने के बाद आपको यहां पर कई सारे विकल्प दिखाई दे रहे होंगे, जिसमें से आपको “आवेदन की स्थिति जाने” के विकल्प पर क्लिक करना है।

Step3 : पंजीकरण क्रमांक डालें.
क्लिक करते ही आपके सामने एक नया इंटरफ़ेस खुलकर आ जाएगा, जहां पर आप अपना वह पंजीकरण क्रमांक, मोबाइल नंबर, डिजिटल हस्ताक्षरित सर्टिफिकेट जांचें, का आप्शन दिखाई देगा| इनमें से आपको पंजीकरण क्रमांक चुन लेना है| आपको निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बाद पंजीकरण क्रमांक मिला होगा। उसके बाद आप कैप्चा कोड भरेंगे और “खोजे” पर क्लिक करेंगे।

Step4 : MP Niwas Praman Patra Download करें.
क्लिक करने के बाद अब आपके सामने आपका Application Status खुलकर आ जाएगा, जहां पर “निराकरण की स्थिति” का एक विकल्प दिया होगा। यहां पर अगर Disposed लिखा हुआ है तो इसका अर्थ यह है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और आप अपना MP Domicile Certificate Download कर सकते हैं।
प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आप View वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे। क्लिक करते ही आपके सामने कुछ और विकल्प खुलकर आ जाएंगे, जिसमें से आप प्रमाण पत्र वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।
क्लिक करते ही आपके सामने आपका मध्यप्रदेश निवास प्रमाण पत्र का PDF खुल कर आ जाएगा। इसके बाद MP मूल निवास प्रमाण पत्र Download PDF कर सकते हैं| जिसका प्रिंटआउट भी आप निकलवा सकते हैं या फिर आप इसे मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में किसी जन सेवा केंद्र पर जाकर निवास प्रमाण पत्र निकलवा सकते हैं।
MP निवास प्रमाण पत्र का महत्व क्या है?
आइए हम आपको यह भी बता दें कि आपके लिए मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र बनवाना क्यों जरूरी है और इसका क्या महत्व है। यह प्रमाण पत्र स्थानीय निवास के प्रमाण के रूप में कार्य करता है और विभिन्न सरकारी सेवाओं और लागू तक पहुंच की सुविधा प्रदान करता है।
राज्य कोटा सीटों के लिए उम्मीदवार की पात्रता को सत्यापित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अक्सर निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा सरकारी नौकरी आवेदनों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित करने के लिए भी कई बार निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। तो कुछ इन कारणों से आपको स्थाई निवासी प्रमाण पत्र जरूर बनवाना चाहिए।
MP मूल निवास संबंधित प्रश्नोत्तर
मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र निकालने के लिए आप मध्य प्रदेश e-district Portal पर जाएं। अब यहां पर आप अपना पंजीयन क्रमांक डालकर स्थानीय MP Domicile Certificate Download कर सकते हैं। इस पर विस्तृत प्रक्रिया हमने इस लेख में बताई है।
MP जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मध्य प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल e-district Portal पर जाना होगा। यहां पर आपको आवेदन की स्थिति जाने पर क्लिक करना है। उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से इस पोर्टल पर लॉगइन करना है। अब आप अपना जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन मेथड या ऑफलाइन मेथड का इस्तेमाल कर सकते हैं ऑनलाइन मेथड से अप्लाई करने के लिए MP e-district Portal पर जाएं, और अगर आप ऑफलाइन बनवाना चाहते हैं तो आप लोक सेवा केंद्र या जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। इस लेख में हमने मूल निवास प्रमाण पत्र अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया बताई है।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने जाना कि आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे कर सकते हैं। यदि आप मध्यप्रदेश में निवास प्रमाण पत्र से संबंधित अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो, तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
एमपी ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट कैसे देखें |
मुख्यमंत्री स्वारोजगार योजना मध्यप्रदेश |
आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया |
ग्रामीण कामगार सेतु योजना |

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।