महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? : लेबर कार्ड बनवाने का लाभ

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि Maharashtra Shramik Card Kaise Banvaye. अन्य राज्यों की तरह महाराष्ट्र सरकार भी अपने राज्य में रहने वाले ऐसे नागरिक जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए श्रमिक कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यानी अगर आप महाराष्ट्र के निवासी हैं, और आप असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं तो आप श्रमिक कार्ड बनवा कर महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे।

महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड क्या है?

महाराष्ट्र लेबर कार्ड/श्रमिक कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जोकि महाराष्ट्र श्रम विभाग द्वारा जारी किया जाता हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के निवासी जो असंगठित क्षेत्रों में मजदूरी करते हैं। उन व्यक्तियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिक कार्ड बनाना अनिवार्य कर दिया है। यानी Maharashtra में असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के पास लेबर कार्ड होना अनिवार्य है। क्योंकि अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और आपका महाराष्ट्र लेबर कार्ड बना है, तो आप बड़ी आसानी से महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

श्रमिक कार्ड की वैधता 5 वर्ष के लिए होती है, यानी महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाने के बाद आप 5 साल तक सरकारी योजनाएं और सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 5 साल पूरा होने के बाद आपको पुनः श्रम विभाग महाराष्ट्र के कार्यालय जाकर श्रमिक कार्ड नवीनीकरण कराना पड़ता है।

MH Shramik Card Online Apply के लिए महाराष्ट्र श्रम विभाग द्वारा Online Portal लांच किया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाला व्यक्ति बड़ी आसानी से घर बैठे Online Maharashtra Shramik Card Registration कर सकता है। Maharashtra Labour Card Apply Online के लिए उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज आगे इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

Maharashtra Labour Card Online Apply (Highlight)

आर्टिकल का नाममहाराष्ट्र लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
राज्य महाराष्ट्र
विभागश्रम विभाग महाराष्ट्र
लाभमहाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर
उद्देश्य महाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना
महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाने की प्रक्रियाऑनलाइन तरीका/ऑफलाइन तरीका
Maharashtra labour Card Application Form DownloadClick here
ऑफिशियल वेबसाइट mahabocw.in

श्रमिक कार्ड कौन बनवा सकता है?

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं महाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले महाराष्ट्र के निवासी अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। महाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्रों के अंतर्गत नीचे दिए गए निम्नलिखित कार्य आते हैं। अगर आप महाराष्ट्र के निवासी हैं और नीचे दिए गए इन कार्यों में से कोई भी कार्य करते हैं तो आप श्रमिक कार्ड बनवाने की पात्र हैं। यानी आप MH Shramik Card Online Apply कर सकते हैं।

  • वेल्डर
  • छप्पर छाने वाला
  • सीमेंट धोने वाला
  • लोहार
  • राजमिस्त्री
  • हथोड़ा चलने वाला
  • इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री
  • बांध बनाने वाला
  • पालिश करने वाला
  • कुआं खोदने वाला
  • चट्टान तोड़ने वाला
  • दर्जी
  • कारपेंटर
  • भवन निर्माण करने वाला
  • ईट भट्टों पर काम करने वाला
  • बढ़ई
  • सड़क निर्माण करने वाला
  • रंगाई पुताई करने वाला

महाराष्ट्र लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • अगर आप घर बैठे ऑनलाइन श्रमिक कार्ड अप्लाई करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप सभी प्रक्रिया को फॉलो करें। क्योंकि इन प्रक्रिया के माध्यम से आप बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।
  • Maharashtra Labour Card Online Registration करने के लिए आपको महाराष्ट्र गवर्नमेंट लेबर डिपार्टमेंट (Maharashtra Government Labour Department) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇
  • महाराष्ट्र गवर्नमेंट लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने क्लिक कर देना है। जहां पर आपको Workers के अंतर्गत “Workers Registration” के आप्शन पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस👇
  • इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही सही भरने के बाद नीचे दिखाई दे रहे “तुमची पात्रता तपासा/Check Your Eligibility” पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस👇
  • यहां पर आपको nearest WFC Location, Aadhar No, Mobile Number भरने के बाद “Proceed to Form” के आप्शन पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफ़ेस👇
  • Personal Details/वैयक्तिक माहिती के अंतर्गत : पहिले नाव, पतीचे नाव, आडनाव, लिंग, आधार क्रमांक, वैवाहिक स्थिती, जन्म तारीख, वय(वर्ष), वर्गवारी, पीएफ/यूएएन, ESIC Number, Email ID आदि जानकारी सही सही भर देना है।
  • Residential Address/निवासी पत्ता के अंतर्गत : राहण्याचा प्रकार, घराचा प्रकार, क्रमांक/इमारत क्रमांक, रस्ता, क्षेत्र, शहर, महत्वाची जागा जवलपास, राज्य, जिल्हा, तालुका, पोस्ट ऑफिस, पिन कोड, एसटीडी कोड आदि इसके बाद Permanent Address/कायमचा पत्ता की जानकारी भर देना है। और अगर Residential Address और Permanent Address एक हैं, तो दोनों के बीच ✅ का निशान लगा दे।
  • Family Details/कौटुंबिक तपशील के अंतर्गत : यहां पर आपको अपने परिवार के सदस्यों का पहिले नाव, आडनाव, वडिलांचे/पतीचे नाव, जन्म तारीख, आयु आदि जानकारी भर देना है।
  • Bank Details/बॅक तपशील के अंतर्गत : IFSC Code, बॅकेचे नाव, बॅक शाखा, बॅकेचा पत्ता, MICR Code, खाते क्रमांक, खाते क्रमांकाची पुष्टी करा आदि जानकारी भर देना है।
  • Employer Details/नियोक्ता तपशील के अंतर्गत : यहां पर ठेकेदार/विकसक, ठेकेदार कंपनीचे नाव, कमाचा प्रकार, कमाची जागा, मोबाइल नंबर, कमाच्या ठिकाणाचा जिल्हा, कामाच्या ठिकाणाचा तालुका, शहर, पिन कोड, कामावर रूजु होण्याची तारीख, कामाचे स्वरुप, नोंदणी क्र. सभी जानकारी सही सही भर देना है।
  • Supporting Documents/समर्थन दस्त ऐवज के अंतर्गत : सभी दस्तावेजों जैसे : Photo ID Proof, Residential Proof, Proof of Age, Bank Passbook, Certificate of Warking 90 days आदि दस्तावेज अपलोड करने के बाद “Save” बटन पर क्लिक कर देना है।

महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज

महाराष्ट्र के असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले जो भी स्थाई निवासी अपना श्रमिक कार्ड ऑफलाइन या ऑनलाइन तरीके से बनवाना चाहते है। उनके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट अवश्य होने चाहिए।

  • श्रमिक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक का बैंक पासबुक
  • श्रमिक का जाति प्रमाण पत्र
  • श्रमिक के परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • श्रमिक के परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक द्वारा 90 दिनों तक की गई मजदूरी का प्रमाण पत्र
  • श्रमिक का पहचान पत्र
  • श्रमिक का आधार कार्ड
  • श्रमिक का एड्रेस प्रूफ
  • श्रमिक का जन्म प्रमाण पत्र

महाराष्ट्र श्रमिक लेबर कार्ड ऑफलाइन कैसे बनवाएं?

अगर आपको महाराष्ट्र लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप ऑफलाइन तरीके से भी महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

  • ऑफलाइन तरीके से Maharashtra Shramik Card Banvane के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी श्रम विभाग महाराष्ट्र के कार्यालय में जाना होगा। वहां से महाराष्ट्र लेबर कार्ड आवेदन फार्म लेना होगा। जो इस प्रकार से दिखाई देगा👇
  • Maharashtra Shramik Card Application Form में पूछी गई सभी जानकारी जैसे : नोंदणी क्रमांक, नोंदणी दिनांक, नोंदणी शुल्क, अर्जदाराचे पहिले नाव, वडिलांचे/पतीचे नाव, आडनाव, आधार क्रमांक, मोबाइल नंबर, स्थानिक पत्ता, कायमचा पत्ता आदि जानकारी भर देना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे : 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, ऐड्रेस प्रूफ आदि दस्तावेज संलग्न कर देना है।
  • दस्तावेज संलग्न करने के बाद आपको महाराष्ट्र श्रमिक कार्यालय में आवेदन फार्म को जमा कर देना है. इस तरह से आपका ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है। श्रमिक विभाग अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाती है, अगर आप उसके पात्र पाए जाते हैं तो आपका महाराष्ट्र लेबर कार्ड बना दिया जाता है। Maharashtra labour Card Application Form Download-Click Here

महाराष्ट्र श्रमिक लेबर कार्ड बनवाने का लाभ

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं महाराष्ट्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। इसलिए अगर आप भी कार्ड बनवाते हैं, तो आपको निम्नलिखित योजनाओं का लाभ होगा। जो इस प्रकार है👇

  • अंत्येष्टि सहायता योजना
  • चिकित्सा सहायता योजना
  • निर्माण मजदूर मृत्यु सहायता योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  • मजदूर साइकिल सहायता योजना
  • मजदूर आवास सहायता योजना
  • मातृत्व प्रसव सहायता योजना
  • विकलांगता सहायता योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
  • निर्माण मजदूर औजार सहायता योजना

श्रमिक कार्ड बनवाने का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में रहने वाले ऐसे गरीब मजदूर जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते है। गरीब अशिक्षित होने के कारण उन्हें असंगठित क्षेत्रों में काम करना पड़ता है, और असंगठित क्षेत्रों में काम करने की वजह से वे ज्यादा पैसा कमा नहीं पाते हैं। और ज्यादा पैसा ना कमा पाने की वजह से गरीब श्रमिक अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से नहीं कर पाते हैं।

इसीलिए गरीब श्रमिक व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिक कार्ड बनवाने का विकल्प निकाला है। यानी महाराष्ट्र के वे निवासी जो असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाना अनिवार्य है। क्योंकि जब गरीब श्रमिक व्यक्ति का लेबर कार्ड बना होगा, तो उसी आधार पर महाराष्ट्र सरकार उन्हें Government Scheme और सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करके उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाएगी।

महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड हेल्पलाइन नंबर

दोस्तों अगर आपको कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने में या महाराष्ट्र लेबर कार्ड से जुड़े हुए किसी प्रकार की कोई जानकारी अथवा समस्या के बारे में पूछना है। तो आप दिए गए महाराष्ट्र लेबर डिपार्टमेंट की हेल्पलाइन नंबर 1800-8892-816 पर संपर्क कर सकते हैं।

श्रमिक कार्ड महाराष्ट्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (FAQ)

1. महाराष्ट्र में श्रमिक कार्ड का पैसा कब मिलेगा?

महाराष्ट्र में श्रमिक कार्ड का पैसा प्रदान करने के लिए अभी पात्रताओं की जांच की जा रही है। लाभार्थी की सूची बनने के बाद उनके Bank Account में पैसा Transfer किया जाएगा।

2. श्रमिक कार्ड कैसे चेक करें Maharashtra?

अगर आपने ऑनलाइन अप्लाई कर दिया है, या आप अपना Maharashtra Labour Card Online Check करना चाहते हैं। तो चेक करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक दी गई है जिसे आप पढ़ सकते हैं।

3. महाराष्ट्र लेबर कार्ड किस तरह से बनवा सकते हैं?

महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड बनवाने के 3 तरीके हैं- पहला तरीका-ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, दूसरा तरीका-ऑफलाइन बनवाने की प्रक्रिया, इन दोनों तरीकों के बारे में इस आर्टिकल में जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है। इसके अलावा तीसरा तरीका है-जन सेवा केंद्र, यानी आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर अपने सभी दस्तावेजों को लेकर जा सकते हैं, और CSC केंद्र द्वारा अपना महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

5. महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक की आयु कितनी होनी चाहिए?

लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने के साथ-साथ उसकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

6. महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है?

महाराष्ट्र लेबर कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति महाराष्ट्र का निवासी हो, व्यक्ति की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, इसके अलावा व्यक्ति किसी असंगठित क्षेत्रों में काम करता हो, असंगठित क्षेत्र में आने वाले कार्यों की लिस्ट इस आर्टिकल में ऊपर बताई गई है।

इसे भी पढ़ें 👇

महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना : आनलाइन आवेदन, दस्तावेज, पात्रता
महाराष्ट्र RTO Code लिस्ट 2024
बाल संगोपन योजना महाराष्ट्र : एप्लीकेशन फॉर्म, आनलाइन आवेदन
महाराष्ट्र शौचालय अनुदान योजना आवेदन प्रक्रिया
महाराष्ट्र राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
महाराष्ट्र कुक्कुट पालन कर्ज योजना : आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, लाभ
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना
महाराष्ट्र स्वाधार योजना : पात्रता, दस्तावेज, आवेदन फार्म
माझी कन्या भाग्यश्री योजना
महाराष्ट्र नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट आनलाइन देखें?
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “महाराष्ट्र श्रमिक कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं? : लेबर कार्ड बनवाने का लाभ”

Leave a Comment