हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन स्टेटस चेक कैसे करें?I Haryana Police Verification Status Check.

Haryana Police Verification Status Check : दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अगर आपने हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है, तो यह आर्टिकल पढ़ना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं घर बैठे ऑनलाइन हरियाणा पुलिस वेरीफिकेशन स्टेटस चेक कैसे करें? कि आपका हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बन गया है या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल लॉन्च किया हुआ है। जहां से हरियाणा का कोई भी व्यक्ति पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा घर बैठे ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल की मदद से हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र स्टेटस चेक कर सकता है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस वेरीफिकेशन ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है।

फैमिली आईडी से राशन कार्ड कैसे चेक करें
हरियाणा रोडवेज बस टिकट कैंसिल कैसे करें
हरियाणा पितृत्व लाभ योजना
दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें

हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑफिशियल पोर्टल जारी किया गया है। जिसके माध्यम से हरियाणा का रहने वाला कोई भी नागरिक अपना पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट बनवा सकता है।

हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के बाद पुलिस विभाग द्वारा उस व्यक्ति के बारे में जानकारी वेरीफाई किया जाता है। जैसे : उसके ऊपर किसी प्रकार का हत्या का आरोप ना लगा हो, लूटपाट का आरोप ना लगा हो, बलात्कार का आरोप ना लगा हो, इसके अलावा कोई अन्य गंभीर आरोप ना लगा हो आदि। इन सभी जानकारी को वेरीफाई करने के बाद पुलिस विभाग द्वारा उस व्यक्ति का हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट बना दिया जाता है।

जो यह प्रमाणित करता है कि उस व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई कानूनी क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है। हरियाणा पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट बन जाने के बाद वह व्यक्ति सरकारी नौकरी, किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी या ऐसे स्थान जहां पर पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र की मांग होती है। वहां पर किसका उपयोग कर सकता है।

पुलिस वेरीफिकेशन ऑनलाइन चेक Haryana (Highlight)

आर्टिकल का नामहरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन चेक कैसे करें
विभाग का नाम हरियाणा पुलिस विभाग
पोर्टल का नामHaryana Police
लाभार्थी हरियाणा राज्य के नागरिक
ऑफिशियल वेबसाइटharyanapolice.gov.in
हेल्पलाइन नंबर112, 1800-180-1135

हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन स्टेटस चेक कैसे करें?

दोस्तों अगर आपने हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है, तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन हरियाणा पुलिस वेरीफिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। और यह जान सकते हैं कि आपका हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट बन गया है या नहीं।

Step1 : हरियाणा पुलिस की वेबसाइट पर जाएं.

हरियाणा पुलिस वेरीफिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले हरियाणा सरकार द्वारा जारी किया गया पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जो इस प्रकार से दिखाई देगा-

Step2 : Citizen Login करें.

यहां पर आपको haryanapolice.gov.in login करना होगा। इसके लिए Username, Password तथा कैप्चा कोड भरकर “Login” पर क्लिक कर देना है।

Step3 : Haryana Police Verification Status Check करें.

नीचे दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार “Status Search” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने आवेदन क्रमांक संख्या भरने का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसे भरने के बाद Search पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करते ही आप के सामने हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र का स्टेटस खुल जाएगा। जहां पर आप यह देख सकते हैं कि आपका हरियाणा पुलिस कैरेक्टर प्रमाण पत्र बन गया है या नहीं। इसके अलावा हरियाणा पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट पीडीएफ के रुप में डाउनलोड कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस वेरीफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र का लाभ

दोस्तों हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट ऑनलाइन आवेदन करना तथा हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन स्टेटस आनलाइन चेक करने के निम्नलिखित लाभ है। जो इस प्रकार है-

  • हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • हरियाणा पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट की आवश्यकता किसी प्राइवेट कंपनी में कभी कभी नौकरी पाने के दौरान जरूरत पड़ती है।
  • इसके अलावा हरियाणा पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता कभी कभी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय पड़ती है।
  • हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन प्रमाण पत्र का एक जरूरी सरकारी दस्तावेज के रूप में इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • कई जगह किराए का रूम लेने के लिए मकान मालिक द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है। ताकि यह पता लगाया जा सके किराएदार किसी प्रकार का कोई क्रिमिनल नहीं है।
हरियाणा विवाह पंजीकरण आनलाइन कैसे करें
हरियाणा परिवार पहचान पत्र डाउनलोड कैसे करें
हरियाणा ई खरीद पोर्टल आनलाइन पंजीकरण
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक हरियाणा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment