Sikkim Ek Parivar Ek Naukari Yojana 2023 | एक परिवार एक नौकरी योजना सिक्किम | वन फैमली वन जाब स्कीम सिक्किम | एक परिवार एक नौकरी योजना ऑनलाइन आवेदन | एक परिवार एक नौकरी योजना फार्म
Sikkim Ek Parivar Ek Naukari Yojana 2023 के तहत सिक्किम राज्य सरकार अपने राज्य के रहने वाले प्रत्येक गरीब परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी | यह योजना देश में बेरोजगारी दर को कम करने के इरादे से शुरू की गई है। तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल में हम पूरे विस्तार से जानते हैं कि सिक्किम एक परिवार एक नौकरी योजना क्या है | आवश्यक पात्रता दस्तावेज, Sikkim Ek Parivar Ek Naukari Yojana Online Apply Kaise Kare, उन सभी के बारे में पूरा विस्तार से जानते हैं |
इसे भी पढ़ें
भू नक्शा 2023 आनलाइन कैसे देखें | घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड 2023 कैसे बनवाएं |
अग्निपथ भर्ती योजना, पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया | श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें |
Ek Parivar Ek Naukri Yojana 2023 (Highlight)
योजना का नाम | एक परिवार एक नौकरी योजना |
योजना का प्रकार | राज्य सरकार योजना |
योजना किस राज्य के लिए घोषित हुई है | सिक्किम सरकार |
योजना शुरू होने की तारीख | जल्द ही घोषित होगी |
योजना में आवेदन करने की वेबसाइट | अभी सुनिश्चित नहीं है |
योजना का उद्देश्य | सरकारी नौकरियों में वृद्धि लाना तथा बेरोजगारी को कम करना |
Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana क्या है?
सिक्किम सरकार के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 2023 में एक परिवार एक नौकरी योजना की घोषणा की है | इस लेख में, हम सिक्किम सरकार द्वारा घोषित एक परिवार एक योजना योजना के बारे में जानेंगे | सिक्किम सरकार की घोषणा के अनुसार, एक परिवार एक नौकरी योजना से गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को लाभ मिलेगा, और वो परिवार भी जहां एक भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं है|
इस योजना के तहत, परिवार के किसी भी एक सदस्य, पुरुष या महिला को उनकी शिक्षा, योग्यता और नौकरी की आवश्यकता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी | इस योजना के माध्यम से, सिक्किम राज्य के प्रत्येक परिवार को रोजगार मिलेगा और वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे | प्रत्येक राज्य सरकार अपने-अपने राज्यों के हितों के आधार पर एक परिवार एक नौकरी योजना शुरू करेगी|
One Family One Job Yojana Sikkim के शुरू होने से सभी गरीब परिवार को आय का एक साधन मिल जाएगा उनके पास में अपना जीवन यापन करने के लिए एक सहारा मिल जाएगा | हमारे देश में फैली बेरोजगारी को दूर करने के लिए यह योजना सरकार के द्वारा चलाया गया बहुत महत्वपूर्ण योजना है|
सिक्किम एक परिवार एक नौकरी योजना के लाभ
वन फैमिली वन जाब योजना सिक्किम के तहत
- हर परिवार जो गरीबी रेखा के नीचे है उन्हे वरीयता दी जाएगी
- हर परिवार से किसी भी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी
- प्रत्येक उम्मीदवार को 2 साल के लिए परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा
- अगर उम्मीदवार अपने काम में दक्ष है तो उसे एक स्थायी नौकरी दी जाएगी
- प्रत्येक उम्मीदवार सरकारी कर्मचारी के रूप में सभी लाभों का लाभ उठा सकेगा
एक परिवार एक नौकरी योजना सिक्किम का उद्देश्य
सिक्किम सरकार के द्वारा शुरू किया गया Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana का उद्देश्य यही है | कि सिक्किम राज्य में रहने वाले गरीब परिवार जो मुश्किल से अपना जीवन यापन कर पाते हैं ऐसे परिवारों के घर में एक सरकारी नौकरी होनी चाहिए, जिससे उनके घर में आए का एक स्रोत बना रहे, और अपना जीवन यापन सही से कर सकें | उनके पास किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी ना आए, इन्हीं सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सिक्किम राज्य ने Ek Parivar Ek Naukri Yojana अपने राज्य में शुरू की है|
सिक्किम एक परिवार एक नौकरी योजना के लिए पात्रता
Ek Parivar Ek Naukri Yojana Sikkim के लिए आवश्यक पात्रता कुछ इस प्रकार है|
- उम्मीदवार भारत का निवासी होने के साथ साथ सिक्किम राज्य का निवासी होना चाहिए
- उम्मीदवार 18 से ऊपर के आयु तथा 55 वर्ष के नीचे की आयु का होना चाहिए
- हर गरीब परिवार से किसी भी एक सदस्य को इस योजना के तहत सरकारी नौकरी दी जाएगी
- सिक्किम राज्य के EWS तथा LIG परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
- EWS श्रेणी के परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
- LIG श्रेणी के परिवारों की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
- प्रत्येक उम्मीदवार उनकी शिक्षा और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी
- इस योजना का लाभ उन्हीं परिवार को मिलेगा जिसके परिवार में कोई भी सदस्य किसी अन्य प्रकार की सरकारी नौकरी न करता हो
- यह परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए
- इस योजना के अंतर्गत वही महिला या पुरुष आवेदन कर सकते हैं, जो बेरोजगार हैं जिनके पास कोई नौकरी नहीं है
नोट– दोस्तों मैं आपको बता देना चाहता हूं कि Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana Online Registration करने के लिए आपसे किसी प्रकार की कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, इस योजना का आवेदन करना बिल्कुल निशुल्क है|
Sikkim Ek Parivar Ek Naukari Yojana आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
Ek Parivar Ek Naukri Yojana का आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ कुछ इस प्रकार है-
- उम्मीदवार के पास अपना पहचान पत्र होना चाहिए जैसे के आधार कार्ड, वोटर आई कार्ड, इत्यादि
- उम्मीदवार के पास उसकी वार्षिक आय का प्रमाणपत्र होना चाहिए
- उम्मीदवार के पास उसके स्थायी घर का प्रमाणपत्र होना चाहिए
- उम्मीदवार के पास उसके परिवार का राशन कार्ड होना चाहिए
- उम्मीदवार का किसी भी बैंक के साथ खाता होना चाहिए
सिक्किम एक परिवार एक नौकरी योजना का आवेदन कैसे करे? ऑनलाइन है या ऑफलाइन?
इस कोरोना के दौर में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए और कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने एक परिवार एक नौकरी योजना का आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही रखी हुई है | Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana के आवेदन की शुरू होने की तारीख के बारे में अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं किया गया है |
मगर जैसे ही आवेदन की अधिसूचना जारी होगी, हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप को बता देगे, आपको वेबसाइट पर जा कर खुद को रजिस्टर करना होगा | रजिस्टर करने के बाद, Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana Application Form में पूछी जाने वाली सारी जानकारी ध्यान से भरनी होगी |
एक परिवार एक नौकरी योजना सिक्किम हेल्पलाइन नंबर
Email ID : cmo.helpline@gmail.comToll Free Number : 104
Sikkim Ek Parivar Ek Naukari Yojana (FAQ)
एक परिवार एक नौकरी योजना सिक्किम सरकार के द्वारा घोषित की गई है जिसके अंतर्गत हर परिवार में से किसी भी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी|
Ek Parivar Ek Naukri Yojana का मुख्य उदेश्य देश में रोजगार बढ़ा कर गरीबी रेखा का स्तर कम करना है|
Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana में हर परिवार में से किसी भी एक सदस्य आवेदन कर सकता है |
Ek Parivar Ek Naukri Yojana Sikkim के उम्मीदवार की आयु 18 से 55 के बीच की होनी चाहिए |
सिक्किम एक परिवार एक नौकरी योजना Application From आपको सिक्किम की सरकारी वेबसाइट पर से प्राप्त होगा |
Ek Parivar Ek Naukri Scheme अभी केवल सिक्किम राज्य में चालू किया गया है |
दोस्तों आपको बता दें कि Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana Registration Fees के लिए किसी प्रकार की कोई शुल्क नहीं ली जाएगी, इस योजना में आवेदन करना बिल्कुल निशुल्क है|
निष्कर्ष
मैं आशा करता हूं कि आपको सिक्किम सरकार के द्वारा जारी की हुई Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana 2023 क्या हैं, एक परिवार एक नौकरी योजना का लाभ, Sikkim Ek Parivar Ek Naukri Yojana आवेदन कैसे करें | Sikkim One Family One Job Schedule पात्रता और दस्तावेज के बारे में काफी जानकारी मिली होगी | लेकिन अगर आपको फिर भी कोई समस्या है, तो आप कमेंट के जरिए अपनी समस्या को पूछ सकते हैं, मेरे ब्लॉग पर आपको हर सरकारी योजना की जानकारी मिलती रहेंगी|
इसे भी पढ़ें
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाले
आबादी भूमि का पट्टा लेने हेतु आवेदन पत्र