झारखंड जोहार योजना 2023 | एप्लीकेशन फार्म | पात्रता, दस्तावेज | आनलाइन आवेदन प्रक्रिया

झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य के रहने वाले नागरिकों को आर्थिक सहायता देना तथा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए और उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के उद्देश्य से Jharkhand Johar Yojana 2023 की शुरुआत है | इस योजना के अंतर्गत खेती को आधुनिक ढंग से करने तथा ट्रेनिंग देने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है|

तथा अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए झारखंड जोहार लोन योजना के अंतर्गत ₹400000 तक का लोन भी दिया जाता है | तो चलिए दोस्तों इस आर्टिकल में हम विस्तार से जान लेते हैं Jharkhand Johar Yojana 2023 क्या है | तथा इसके लिए पात्रता दस्तावेज और Online Apply करने की प्रक्रिया क्या है|

इसे भी पढ़ें

जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड झारखंडझारखंड जमीन का खतियान आनलाइन कैसे निकालें
झारखंड जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालेंझारखंड रोड टैक्स जमा कैसे करें

झारखंड जोहार योजना 2023 I Johar Project in Jharkhand in Hindi

खेतों को आधुनिक ढंग से करने तथा उसकी प्रशिक्षण देने के साथ साथ आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने Johar Yojana Jharkhand की शुरुआत की है | इस योजना के अंतर्गत ₹400000 तक लोन देने का भी प्रावधान है | इस लोन धनराशि के माध्यम से झारखंड के जनजातीय समूह की महिलाएं मुर्गी पालन तथा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं|

इस योजना के अंतर्गत 15 ग्रीन महिलाओं का एक समूह मंडल बनाया जाएगा और इस समूह को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा| इसके साथ 1200 ग्राम पंचायतों से 100-100 युवाओं को आधुनिक खेती तकनीकी, पशुपालन, मुर्गी पालन, स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा|

जिससे झारखंड में बेरोजगार युवाओं में कमी आएगी लोगों के अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा और वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं | इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार अपनी राज्य में गरीबी को समाप्त करना चाहती है | और आधुनिक करण के तरीके से खेती करना, मुर्गी पालन, पशुपालन जैसे रोजगार को बढ़ावा देना चाहती है|

Johar Yojana Jharkhand 2023 (Highlight)

आर्टिकल का नामझारखंड जोहार योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य के बेरोजगार नागरिक
उद्देश्य व्यवसाय के लिए आर्थिक सहयोग देना
लोन राशि ₹400000
आवेदन ऑनलाइन/आफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटjharkhand.gov.in

झारखंड जोहार लोन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Step1. दोस्तों Jharkhand Johar Loan Yojana Online Apply करने के लिए आपको Johar Portal Jharkhand पर जाना होगा|

Step2. यहां पर आपको झारखंड जोहार लोन योजना Application Form का ऑप्शन दिखाई देगा|

Step3. इसके बाद आपको इस आप्शन पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा|

Step4. जहां पर पूछे गए सभी जानकारी को एकदम सही-सही भर देना है|

Step5. इसके बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे बटन पर क्लिक कर देना है|

Step6. इस प्रकार आपका Jharkhand Johar Loan Yojana Online Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है|

Jharkhand Johar Loan Yojana के लिए दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पिन कार्ड
  • बैंक पासबुक

झारखंड जोहार योजना 2023 के लिए पात्रता

  • आवेदक व्यक्ति झारखंड का निवासी होना चाहिए|
  • अगर आवेदक के माता-पिता को किसी प्रकार की सरकारी पेंशन मिल रही है, तो ऐसे व्यक्तियों को झारखंड जोहार योजना का पात्र नहीं माना जाएगा|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए|
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति कोई सरकारी नौकरी ना करता हो |
  • इसके साथ साथ आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो|
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की वार्षिक आय ₹100000 से कम होनी चाहिए|

Jharkhand Johar Yojana का लाभ

  • इस योजना से झारखंड के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा|
  • झारखंड के बेरोजगार युवाओं को खुद का रोजगार तथा आधुनिक खेती की तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा|
  • झारखंड के बेरोजगार युवाओं को मुर्गी पालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा|
  • झारखंड के बेरोजगार युवाओं को पशुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएग|
  • सभी गांव में 15 15 गरीब महिलाओं के समूह को मिलाकर सखी उद्यमी मंडल बनाया जाएगा|
  • इन सभी उद्यमी मंडल को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा|
  • इस योजना से झारखंड राज्य में गरीबी के स्तर में कमी आएगी|
  • 1200 ग्राम पंचायतों से 100-100 युवाओं को इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षिण दिया जाएगा|
  • मत्स्य पालन और पशुपालन की बेहतरीन ट्रेनिंग की साथ साथ आर्थिक सहायता देकर झारखंड निवासियों को आत्मनिर्भर बनाना है|
  • इस योजना के अंतर्गत अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹400000 तक का लोन दिया जाएगा|

झारखंड जोहार योजना 2023 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के नागरिकों के लिए शुरू किया गया Jharkhand Johar Yojana का उद्देश्य निम्नलिखित है| इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी| 

  • इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों की कृषि और गैर कृषि आजीविका कमाने वाले गतिविधियों की पैदावारी को बढ़ाना है|
  • झारखंड राज्य के रहने वाले बेरोजगार युवाओं और अन्य व्यक्तियों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है| 
  • झारखंड राज्य के 17 जिलों के 68 प्रखंडों में झारखंड जोहार योजना चलाई जाएगी| प्रखंडों का चयन उत्पादन की क्षमता, उस स्थान पर कौन से बाजार की अधिक पहुंच है, कौन सी संसाधन की उपलब्धता है, आदि आधार पर की जाएगी|
  • Johar Scheme Jharkhand के अंतर्गत 6 वर्ष में कम से कम दो लाख गरीब परिवारों को रोजगार दिला कर राज्य की बेरोजगारी को कम करना है|
  • इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, और सब्जी व्यवसाय में बढ़ोतरी करके किसान की आय को बढ़ाना है| 

झारखंड जोहार स्कीम हेल्पलाइन नंबर

Jharkhand State Livelihood Promotion Society

Rural Development Department. Government of Jharkhand. Itki Road, Hehal, Ranchi -834005, Jharkhand

Helpline Number : 6512951916/6512951915

Email ID : jslps.ranchi@gmail.com

Jharkhand Johar Yojana 2023 (FAQ)

1. Jharkhand Johar Yojana क्या है?

झारखंड में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए यानी अपना खुद का रोजगार करने के लिए मुर्गी पालन के लिए ₹400000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी| ताकि बेरोजगार युवा ₹400000 की आर्थिक सहायता लेकर मुर्गी पालन कर सकें| 

2. झारखंड जोहार योजना के अंतर्गत कितना लोन दिया जाता है?

झारखंड जोहार योजना के अंतर्गत मछली पालन, पशुपालन आदि व्यवसाय करने के लिए ₹400000 का लोन इस योजना के अंतर्गत दिया जाता है| इसके अलावा युवाओं को मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, पशुपालन से संबंधित ट्रेनिंग भी दी जाती है| 

3. झारखंड जोहार योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

झारखंड जोहार योजना का लाभ झारखंड का रहने वाला निवासी जो बेरोजगार हो, जिसके पास आय का कोई साधन ना हो, वहीं झारखंड जोहार योजना के अंतर्गत लोन लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकता है और खुद को आत्मनिर्भर बना सकता है| 

4. झारखंड जोहार योजना आवेदन करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?

Jharkhand Johar Yojana Apply Official Website : 

5. झारखंड जोहार योजना के अंतर्गत लोन कितने दिनों में मिल जाती है?

झारखंड जोहार योजना का आवेदन करने के बाद लाभार्थी के बैंक खाते में 15 से 30 दिनों के अंदर लोन राशि भेज दी जाती है| 

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने Jharkhand Johar Yojana 2023, झारखंड जोहार योजना पात्रता और दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, जोहार योजना झारखंड का लाभ और उद्देश्य, इन सभी के विषय में बताया है, आर्टिकल अगर आप सभी को पसंद आए, तो कमेंट करके अपनी राय जरूर बताइएगा|

इसे भी पढ़ें

झारखंड वृद्धा पेंशन स्टेटस कैसे चेक करें

झारखंड श्रमिक कार्ड आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

नरेगा जाॅब कार्ड लिस्ट झारखंड 

7 thoughts on “झारखंड जोहार योजना 2023 | एप्लीकेशन फार्म | पात्रता, दस्तावेज | आनलाइन आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Reply