MP Gram Panchayat Karya List Kaise Dekhe : दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको ग्राम पंचायत कार्य सूची MP के बारे में बताने वाला हूंI इस आर्टिकल को पढ़कर आप मध्य प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत का मुखिया यानी सरपंच के अंतर्गत कौन-कौन से कार्य आते हैंI और ग्राम पंचायत के विकास के लिए प्रधान क्या-क्या कार्य करवा चुका है, इसकी जानकारी पा सकते हैंI
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत कार्य सूची के अंतर्गत आप एमपी के किसी भी जिले के, किसी भी ग्राम पंचायत के सरपंच के कार्य लिस्ट और आने वाला बजट ऑनलाइन चेक कर सकते हैंI और यह पता कर सकते हैं कि आपके ग्राम प्रधान ने आपके गांव में कौन-कौन से कार्य करवाए हैं और उस कार्य को करने में कितने पैसों का हेरा फेरी हुआ हैI
मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की लिस्ट हिंदी में |
समग्र आईडी में आधार नंबर कैसे जोड़े |
संबल योजना 2.0 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें |
संबल योजना में नाम कैसे देखें |
एमपी ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट क्या है?
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश के किसी भी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत का मुखिया ग्राम प्रधान यानी कि सरपंच होता हैI ग्राम पंचायत के कार्य व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी उस ग्राम प्रधान की होती हैI ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत के खाते से पैसा निकालकर गांव के विकास कार्यों के लिए खर्च करता हैI मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत के सरपंच के अंतर्गत नीचे दिए गए निम्नलिखित कार्य आते हैंI जो इस प्रकार हैं-
- ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले बेरोजगार युवा जो नरेगा योजना से जुड़े हुए हैं, उन्हें 1 साल में 100 दिन का रोजगार प्रदान करनाI
- ग्राम पंचायत में नाली, सड़क, विद्यालय, गौशाला, आदि के निर्माण कार्यों के लिए मनरेगा योजना से जुड़े व्यक्तियों को रोजगार देनाI
- इसके अलावा ग्राम पंचायत में अगर कोटेदार की तरफ से दिया जाने वाला राशन में हेराफेरी हो रहा है, तो ग्राम प्रधान द्वारा कोटेदार के खिलाफ शिकायत करनाI
- ग्राम पंचायत में रहने वाले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का राशन कार्ड बनवाना और उन्हें सस्ते मूल्य पर राशन वितरण दुकान से खाद्य सामग्री देनाI
- ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले वृद्ध महिला और पुरुष का वृद्धा पेंशन बनवाना, इसके अलावा गांव की रहने वाली विधवा महिलाओं के लिए भी विधवा पेंशन बनवानाI
- समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निकलने वाली योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत के लाभार्थी तक पहुंचानाI
- इसके अलावा कार्य सूची के अंतर्गत और भी कार्य आते हैं, जिसे ग्राम पंचायत मुखिया को पूरा करना होता हैI
एमपी ग्राम पंचायत सरपंच के पास कितना पैसा आता है कैसे चेक करें?
दोस्तों जैसा कि इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत कार्यों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के सरपंच की होती हैI इसलिए सरकार द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए जो पैसा भेजा जाता हैI उसे सरपंच/ग्राम प्रधान द्वारा किन-किन कार्यों में कितना कितना खर्च किया जाता है, इसकी जानकारी चेक करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करेंI
Step1 : आपके गांव में प्रधान द्वारा किन कार्यों के लिए कितना पैसा खर्च किया हैI इसकी जानकारी ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाना हैI वहां पर सर्च करना है – e Gram Swaraj

Step2 : e Gram Swaraj गूगल में सर्च करने के बाद ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार दिखाई देगाI आपको तीर के सामने “Financial Progress Report” पर क्लिक कर देना हैI नया इंटरफेस-

Step3 : ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार आपको 6 ऑप्शन दिखाई देगाI आपको तीसरे आप्शन पर तीर के सामने “ACCOUNTING ENTITY WISE REPORT” पर क्लिक कर देना हैI क्लिक करते ही इसके अंतर्गत और कई ऑप्शन दिखाई देगा, आपको “Cash Book Report” पर क्लिक कर देना हैI

Step4 : यहां पर Cash Book Report की जानकारी सही सही भर देना हैI
- Month Wise/Scheme : अगर आप महिना वार देखना चाहते हैं, तो Month Wise चुनें, अगर किसी योजना का रिपोर्ट देखना चाहते हैं, तो Scheme को सलेक्ट कर लेना हैI
- Date Range-wise/Month-wise : अगर आप किसी निश्चित तारीख से निश्चित तारीख तक का रिपोर्ट देखना चाहते हैं, तो आपको Date Range-wise को सलेक्ट कर लेना हैI अगर किसी महिने का रिपोर्ट देखना चाहते हैं, तो Month-wise को सलेक्ट कर लेना हैI
- Financial Year : यहां पर आप जिस साल का रिपोर्ट चेक कर सकते हैं| उसे सलेक्ट करें- जैसे : 2020-2021, 2021-2022, 2022-2023 आदिI
- State : यहां पर आपको अपना राज्य चुन लेना हैI आप मध्य प्रदेश के किसी ग्राम पंचायत में हुए कार्यों और उस पर खर्च पैसों की रिपोर्ट देखना चाहते हैंI इसलिए मध्य प्रदेश राज्य चुन लेना हैI
- Accounting Entity : यहां पर आपको तीन ऑप्शन – District Panchayat, Intermediate Panchayat, Village Panchayat दिखाई देगाI आपको Village Panchayat पर क्लिक कर देना हैI
- District Name : यहां पर अपने जिले का नाम सलेक्ट कर लेना हैI
- Block : यहां पर अपने ब्लाक का नाम चुन लेना हैI
- Village : आप अपने गांव में प्रधान द्वारा किए गए कार्यों की लिस्ट और उन कार्यों पर हुआ कुल खर्च का रिपोर्ट देखना चाहते हैंI इसलिए यहां पर अपना गांव का नाम चुन लेना हैI
- Month : किस महिने का रिपोर्ट देखना चाहते हैं, जैसे : जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल आदि उस महिने को चुन लेना हैI
Step5 : इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “Get Report” पर क्लिक कर देना हैI

Get Report पर क्लिक करते ही आपके सामने Cash Book of Gram Panchayat Reports खुल जाएगाI जहां पर आप यह देख सकते हैं कि ग्राम प्रधान द्वारा किस महीने में कितना काम कराया गया है और उस काम का कितना खर्च आया हुआ हैI
ग्राम पंचायत कार्य सूची MP
दोस्तों अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और आप मध्य प्रदेश के किसी भी ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की लिस्ट देखना चाहते हैंI तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें-
Step1 : मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम पर जाना हैI वहां पर सर्च करना है- MP Gram Panchayat Work List

Step2 : गूगल पर सर्च करने के बाद आपके सामने कई वेबसाइट दिखाई देगा, आपको दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार ग्राम पंचायत दर्पण मध्यप्रदेश “ग्राम पंचायत की वेबसाइट देखें – PRD” पर क्लिक कर देना हैI

Step3 : यहां पर आपको अपना जिला, अपना जनपद, अपना ग्राम पंचायत चुन लेना हैI इसके बाद नीचे नीली पट्टी में दिख रही “पंचायत की वेबसाइट देखें” पर क्लिक कर देना हैI इसके बाद स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना हैI

Step4 : स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आने पर आपको कई ऑप्शन दिखाई देगाI जैसे : कुल प्राप्तियां, व्यय, शेष राशि, निर्माण कार्य, सीसी सड़क एवं पक्की नाली, अन्य निर्माण कार्य आदिI इनमें से आप जो भी कार्य की लिस्ट देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर देना हैI

Step5 : ऊपर दिखाई दे रहे चित्र में आप देख सकते हैं कि यहां पर ग्राम, कार्य का नाम, योजना का नाम, कार्य की कुल लागत, कार्य की बिल राशि दिखाया गया हैI ऐसे ही आप + के आइकॉन पर क्लिक करके कार्य का नाम देख सकते हैंI
इस प्रकार से आप बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ग्राम पंचायत कार्य लिस्ट MP की जानकारी पा सकते हैंI
निष्कर्ष
अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और आप यह जानना चाहते हैं, कि आपके गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कितना कार्य किया गया है और उस कार्य में कितना खर्च आया हैI तो इस आर्टिकल में बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से ऑनलाइन अपने ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की लिस्ट और व्यय की जानकारी पा सकते हैI अगर आपका ग्राम पंचायत कार्य से संबंधित कोई सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैंI
मध्य प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कैसे करें |
मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची |
संबल योजना पंजीयन प्रमाण पत्र Download कैसे करें |
एमपी आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।