दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत पूरे देश में जिन परिवार में कन्या है, वह परिवार इस योजना का लाभ उठा सकता है। लेकिन सुकन्या समृद्धि योजना का नुकसान क्या है, यह भी आपको जानना चाहिए। और आज के आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं, Sukanya Samridhhi Yojana Ka Nuksan क्या क्या है।
अगर आप भी अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलना चाहते हैं, तो उससे पहले इस योजना के नुकसान के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना के नियम और शर्तें क्या है, इसे भली-भांति जानने के बाद ही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाने की कोशिश करेंI चलिए सबसे पहले जान लेते हैं सुकन्या समृद्धि योजना क्या हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना ही मुख्य उद्देश्य है। अगर आपके परिवार में 10 साल से कम आयु की बेटी है, तो आप अपने बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samridhhi Account में 1 साल में ₹250 से लेकर ₹150000 तक जमा कर सकते है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले गए अकाउंट पर केंद्र सरकार द्वारा उच्चतम ब्याज दिया जाता है। इस प्रकार कोई भी गरीब परिवार सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल कर अपनी बेटी के भविष्य में उसकी शिक्षा और शादी के होने वाले खर्च से मुक्ति पा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत जो बेटी के नाम पर अकाउंट खोला जाता है, उसमें जमा होने वाली धनराशि बेटी की आयु 18 वर्ष पूरा होने पर उसकी पढ़ाई के लिए 50% धन निकाल सकते हैं। इसके अलावा बेटी की Age 21 वर्ष होने पर शेष 50% की धनराशि उसकी शादी के लिए निकाल सकते हैं।
भारत में रहने वाले गरीब परिवार जो अपनी बेटी को बड़ी मुश्किल से शिक्षा और शादी कर पाते हैं। जिसके कारण आज के हमारे समाज में बेटियों को बोझ समझा जाता है। बेटी का सबसे ज्यादा पढ़ाई पर खर्च उसके बाद उसकी शादी में दहेज देने का खर्च यही वजह है कि आज का समाज बेटियों को बोझ समझाता है।
समाज की इसी मानसिकता को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना शुरुआत की गई है। देश में रहने वाले गरीब व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाकर बड़ी आसानी से अपनी बेटी को शिक्षा दे सकते हैं और उसकी शादी कर सकते हैं। इस प्रकार से इस योजना के कई लाभ हैं, लेकिन Sukanya Samridhhi Yojana Ka Nuksan भी है इसके बारे में आर्टिकल में आगे जानते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान
जहां पर सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए कई व्यक्ति इस योजना में आवेदन करते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ लेने से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान इस प्रकार है-
लंबे समय तक पैसा ना निकाल पाना
सुकन्या समृद्धि योजना का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि इस योजना के अंतर्गत जमा होने वाला पैसा आप लंबे समय तक निकाल नहीं सकते हैं। इस योजना में बेटी के नाम से Sukanya Samridhhi Yojana Ka Account खोला जाता है, जिसमें 15 साल तक लगातार पैसा जमा किया जाता है।
लेकिन यहां पैसा आप बेटी के 18 साल होने पर 50% निकाल सकते हैं, इसके अलावा बेटी के 21 साल होने पर शेष 50% निकाल सकते हैं। उससे पहले सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट से एक भी पैसा नहीं निकाल सकते, जो कि सबसे बड़ा नुकसान है।
1.5 लाख रुपए से ज्यादा जमा करने पर प्रतिबंध
सुकन्या समृद्धि योजना का दूसरा नुकसान यह है कि आप इस योजना के अंतर्गत अधिक पैसा जमा नहीं कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में प्रतिवर्ष 250 रूपए से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है।
डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा पैसा जमा करने पर प्रतिबंध है, यदि कोई परिवार आर्थिक उच्च वर्ग से है, तो भी वह डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा जमा नहीं कर सकता है। अधिक पैसा निवेश करने के लिए वह Fixed Deposit, PPF, एनएससी, म्यूच्यूअल फंड जैसे आदि ऑप्शन की तरफ जा सकता है।
न्यूनतम धनराशि जमा न करने पर पेनाल्टी
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत न्यूनतम 250 रूपए ज्यादा से ज्यादा डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ष जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का तीसरा नुकसान यह है, कि यदि आप न्यूनतम राशि 250 रुपए प्रतिवर्ष जमा नहीं करते हैं, तो आपको ₹50 पेनाल्टी देना पड़ेगाI जितने साल तक आप जमा नहीं करते हैं, उतने साल तक ₹50 के हिसाब से जोड़कर आपको पेनाल्टी देना पड़ेगा।
5 साल से पहले सुकन्या समृद्धि खाता बंद ना होना
सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट 5 साल से पहले आप किसी भी हालत में बंद नहीं कर सकते हैं। बेटी की आयु 18 साल होने पर Sukanya Samridhhi Yojana Account से 50% की धनराशि निकाल सकते हैं। इसके अलावा बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर शेष 50% की धनराशि निकाल सकते हैं। लेकिन हां यदि अकाउंट खोलने के 5 साल बाद बेटी को कोई गंभीर बीमारी या उसके अभिभावक की असमय मृत्यु हो जाती हैं। तो सुकन्या समृद्धि अकाउंट बंद किया जा सकता है।
10 साल से बड़ी बेटी का सुकन्या समृद्धि अकाउंट ना खुलना
सुकन्या समृद्धि योजना का एक नुकसान यह भी है, सुकन्या समृद्धि योजना Age limit बेटी के 10 साल होने के बाद यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवाते हैं, तो अकाउंट नहीं खुलेगाI इसके अलावा यदि आपने पहले से दो बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवा लिया है, तो तीसरी बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट नहीं खोला जाएगा। इसलिए बेटी के 10 साल होने से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा लेना चाहिए।
माता पिता को छोड़कर बेटी को मिलेगा पूरा पैसा
सुकन्या समृद्धि योजना का नुकसान एक यह भी है कि मैच्योरिटी होने के बाद अकाउंट का पूरा पैसा केवल बेटी ही निकाल सकती है। बेटी के नाम से खुला सुकन्या समृद्धि अकाउंट से एक भी पैसा माता-पिता नहीं निकाल सकते है। 21 वर्ष पूरा होने के बाद सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट का विस्तार नहीं किया जा सकता है। इसलिए बेटी को 21 वर्ष होने के बाद अकाउंट से पूरा पैसा निकालने के बाद अकाउंट बंद करना पड़ता है।
ब्याज दर परिवर्तित होते रहना
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाला ब्याज दर निर्धारित नहीं रहता है। यह प्रत्येक तिमाही में आरबीआई के दिशा निर्देशों के अनुसार बदलता रहता है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मिलने वाला ब्याज दर 7.60% है।
तीसरी लड़की का सुकन्या समृद्धि अकाउंट ना खुलना
सुकन्या समृद्धि योजना का नियम शर्त के अनुसार एक शर्त यह भी है, कि किसी भी गरीब परिवार के केवल दो लड़कियां सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठा सकती है। यदि परिवार में 2 से अधिक लड़कियां हैं तो तीसरी और चौथी लड़की इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है। लेकिन हां यदि पैदा होने वाली दूसरी लड़की जुड़वा-तिड़वा होती है, तो ऐसी स्थिति में दूसरी लड़की के साथ-साथ तीसरी और चौथी लड़की भी सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठा सकती है।
सगे संबंधी को खाता खुलवाने की अनुमति नहीं है
किसी भी लड़की का सुकन्या समृद्धि अकाउंट सिर्फ उसके माता-पिता ही खुलवा सकते हैं। हालांकि कानूनी प्रक्रिया से लड़की को गोद लेने वाले अभिभावक भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। जबकि लड़की के सगे संबंधित नाना-नानी, भाई-बहन, मौसा मौसी, दादा दादी, सुकन्या समृद्धि अकाउंट नहीं खुला सकते हैं। यदि लड़की के माता-पिता की मृत्यु हो गई है, तो ऐसी स्थिति में कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत लड़की को गोद लेने वाले अभिभावक लड़की का सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट के विस्तार की अनुमति नहीं
जैसा कि आप जानते हैं सुकन्या समृद्धि खाता की 21 साल की मैच्योरिटी की अवधि होती है। यानी लड़की की उम्र 21 साल होने के बाद सुकन्या समृद्धि अकाउंट को और आगे कुछ सालों तक बढ़ाया नहीं जा सकता है। आपको उस समय पैसे की जरूरत हो या ना हो, लेकिन 21 साल पूरा होने के बाद सुकन्या समृद्धि अकाउंट से पैसा निकालने के बाद अकाउंट बंद करना पड़ता है।
जबकि अन्य सरकारी योजनाओं में खाता विस्तार करने की सुविधाएं होती है। जैसा कि पीपीएफ अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट का मैच्योरिटी होने के बाद अगले 5 साल तक खाते का विस्तार किया जा सकता है। FD अकाउंट, FD अकाउंट का मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद उसे पिछली अवधि के बराबर ही फिर से खाते का विस्तार किया जा सकता है। जबकि सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट में खाता विस्तार की सुविधा नहीं है।
ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा नहीं
पिछले कुछ वर्षों में बैंक और पोस्ट ऑफिस द्वारा कई सुविधाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। जैसे कि पैसा ट्रांसफर करना, ऑनलाइन भुगतान करना, रिचार्ज करना आदि। लेकिन सुकन्या समृद्धि अकाउंट ऑनलाइन खोलने की सुविधा अभी भी उपलब्ध नहीं है।
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक ब्रांच में जाकर फार्म भर कर सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाना पड़ता है। हालांकि अकाउंट खुल जाने के बाद खाता में पैसा जमा करना, अकाउंट ट्रांसफर करना आदि की ऑनलाइन सुविधा हैं।
कुछ अन्य निवेश विकल्प में इससे ज्यादा रिटर्न
अगर हम बैंकों की जमा योजना से सुकन्या समृद्धि योजना की तुलना करें तो सुकन्या समृद्धि योजना के ग्राहक ज्यादा फायदेमंद दिखाई देते हैं। लेकिन निवेश बाजार में ऐसे तमाम विकल्प मौजूद हैं, जो कि सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज से काफी ज्यादा ब्याज देते हैं।
उदाहरण : अगर आप ELSS में पैसा लगाते हैं, तो औसतन साल का 12 से 14% तक रिटर्न कमा सकते हैं। इसके अलावा निवेश बाजार में ऐसी कई सारे मैचुअल फंड भी हैं, जो सुकन्या समृद्धि योजना से काफी ज्यादा बेहतर रिटर्न देते हैं। निवेश बाजार की दृष्टि से देखा जाए तो सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा लगाना नुकसानदायक है।
शिक्षा के लिए 50% निकालने की अनुमति
आज के समय में शिक्षा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है आज का युवा इसीलिए अच्छी पढ़ाई करके अपना अच्छा कैरियर बनाना चाहता है। लेकिन ज्यादा मजबूती वाला कैरियर वाली पढ़ाई काफी ज्यादा महंगी होती है, जैसे : मैनेजमेंट, अकाउंटिंग, डिजाइनिंग, डॉक्टरी, सिविल सेवा, कानून आदि।
लेकिन अगर आपने अपनी बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा कर पैसा जमा करते हैं। और यदि अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, तो आप सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जमा कुल धनराशि का केवल 50% तक ही शिक्षा के लिए निकाल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना का यह प्रतिबंध आपके बच्चों का बड़े कैरियर का सपना पूरा नहीं होने देता है।
Sukanya Samridhhi Yojana Ka Nuksan (FAQs)
सुकन्या योजना में 14 साल तक ₹1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना अच्छी क्यों नहीं है?
सुकन्या समृद्धि योजना से कौन पैसा निकाल सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना में 1 साल में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
क्या हम सुकन्या समृद्धि योजना में 1.5 लाख से ज्यादा डाल सकते हैं?
सुकन्या खाता कौन सी बैंक में खुलवाना चाहिए?
क्या माता-पिता सुकन्या समृद्धि खाते से पैसे निकाल सकते हैं?
सुकन्या समृद्धि योजना में 3000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना में 500 जमा करने पर कितना मिलेगा?
सुकन्या समृद्धि योजना में 250 जमा करने पर कितना मिलेगा?
इसे भी पढ़ें 👇
इस लेख को शिवानी यादव ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवानी यादव ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. की है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।