दोस्तों आज के समय में जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता कई महत्वपूर्ण कार्यों में पड़ती है| इसलिए अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, और किसी जरूरी कार्य के लिए अपना कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं| तो आज के आर्टिकल में हमने बताया है कि CG Caste Certificate Download Kaise Kare.
अगर आपने अपना CG Jati Praman Patra बनवा लिया है, तो इस आर्टिकल में बताए गये प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं| ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से अब आपको संबंधित विभाग तथा जन सेवा केंद्र पर भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| घर बैठे कभी भी किसी भी समय Online CG Caste Certificate Download कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक CG (छत्तीसगढ़) | छत्तीसगढ़ स्मार्ट कार्ड एप्लीकेशन फार्म आनलाइन आवेदन कैसे करें |
छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें | छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्ड कैसे निकालें |
Chhatisgarh Jati Praman Patra Online Download Kaise Kare. (Highlight)
आर्टिकल का नाम | CG जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें? |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
प्रमाण पत्र | जाति प्रमाण पत्र |
प्रक्रिया | ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | ऑनलाइन कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा देना |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click here |
जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड CG | Caste Certificate Online Download Chhatisgarh
छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का दो तरीका है| पहला तरीका यह है, कि आवेदन कर्ता अपने क्षेत्र के नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकता है| और वहां पर एससी, ओबीसी, एसटी, का जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करवा सकता है|
लेकिन जब आप जन सेवा केंद्र पर जाकर Chhatisgarh Jati Praman Patra Download करवाते हैं, तो आपको जन सेवा केंद्र कर्मचारी को कुछ पैसे देने पड़ते हैं| इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए ऑफिशियल पोर्टल लांच किया गया है, जहां पर कोई भी छत्तीसगढ़ का नागरिक घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन से CG Caste Certificate Online Download कर सकता है|
ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आप बिल्कुल फ्री में सीजी कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं| लेकिन ऑनलाइन छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपके पास Registration Number या आवेदन संख्या अवश्य होनी चाहिए| रजिस्ट्रेशन संख्या कास्ट सर्टिफिकेट अप्लाई करते समय आपको मिल गया होगा, इसके अलावा सीजी जाति प्रमाण पत्र पर भी रजिस्ट्रेशन नंबर दिया गया होता है|
छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?| CG Caste Certificate Download.
ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड CG : अगर आप ऑनलाइन तरीके से छत्तीसगढ़ कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें|
Step1 : CG E-District पोर्टल पर जाएं.
CG Caste Certificate Online Download करने के लिए आवेदक को सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लांच किया गया ई डिस्टिक पोर्टल पर जाना होगा|

Step2 : आवेदन की स्थिति पर क्लिक करें?
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर आने के बाद होम पेज पर आपको स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है| तो वहां पर “आवेदन की स्थिति” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर देना है|

Step3 : आवेदक संदर्भ क्रमांक भरें.
यहां पर eDistrict को सलेक्ट करके आवेदन संदर्भ क्रमांक/एप्लीकेशन आईडी भरना है| या CHOICE को सलेक्ट करके आवेदक का नाम, जिला, सेवा का नाम, तरीख से, तरीख तक जन्मतिथि आदि जानकारी भरकर सर्च पर क्लिक कर देना है|

Step4 : CG Caste Certificate Download.
सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने जाति प्रमाण पत्र का स्टेटस दिखाई देने लगेगा| यहां पर आपको डाउनलोड ⬇️ पर क्लिक कर देना है|

क्लिक करते ही आपके मोबाइल/कंप्यूटर में छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र पीडीएफ डाउनलोड हो जाता है| इस प्रकार आप बड़ी आसानी से इस आर्टिकल में बताए गये प्रक्रिया को फॉलो करके सीजी कास्ट सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं|
CG Caste Certificate Download. (FAQ)
CG Jati Praman Patra Download करने के लिए आपको सबसे पहले छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर जाना होगा| वहां पर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करके एप्लीकेशन आईडी से सीजी कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं|
छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति आयोग द्वारा जारी किया जाता है|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने CG Caste Certificate Download करने की प्रक्रिया विस्तार से बताइ है| अगर आपके पास आवेदन संदर्भ क्रमांक है तो आप बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन सीजी कास्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं| अगर इस आर्टिकल से संबंधित आपका कोई सवाल है, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं|