हरियाणा ई खरीद पोर्टल आनलाइन पंजीकरण, पात्रता, दस्तावेज

हरियाणा सरकार के द्वारा Haryana E Kharid Portal शुरू किया गया है। हरियाणा के जो किसान अपना फसल बेचना चाहते हैं वे इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ई खरीद पोर्टल हरियाणा क्या हैं। ई खरीद पोर्टल हरियाणा आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें। इन सभी जानकारी को पाने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पूरा पढियेगा।

हरियाणा ई खरीद पोर्टल क्या है?

किसानों को सुविधाएं देने के लिए हरियाणा सरकार ने ई-खरीद haryana पोर्टल शुरू की है। हरियाणा ई खरीद पोर्टल पर किसान अपनी फसल की बुवाई के समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करा सकता है। और अपने फसल को सही कीमत पर बेच सकता है। इसीलिए किसानों को ई खरीद रजिस्ट्रेशन करते समय अपनी फसल बुवाई की सभी जानकारी सही-सही भरना होता है।

ई खरीद पोर्टल हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू होने से अब राज्य के किसान भाई खुद आसानी से अपने फसल को अच्छे कीमत पर बेच सकते हैं। हरियाणा राज्य के जो किसान भाई e-Kharid Haryana का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जाकर इस पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Haryana E Khard Portal (Highlight)

आर्टिकल का नामहरियाणा ई खरीद पोर्टल
राज्यहरियाणा
विभागकृषि विपणन बोर्ड हरियाणा
लाभार्थी हरियाणा राज्य के किसान
उद्देश्य हरियाणा किसान अपनी फसल उचित दाम पर बेच सकें
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट ekharid.in
हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2060

Haryana E Khard Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

हरियाणा राज्य के जो भी इच्छुक किसान ई खरीद रजिस्ट्रेशन का लाभ उठाना चाहते है। तो वे नीचे दी गई निम्नलिखित बातों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके ई-खरीद किसान पंजीकरण करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको ई खरीद फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो इस प्रकार का दिखाई देगा।👇
  • आपको बता देना चाहता हूं कि Haryana E Khard Portal पर किसान 3 तरीके से रजिस्टर कर सकते हैं। अपने मोबाइल नंबर से, आधार कार्ड से, परिवार नंबर से,
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में अपना आधार नंबर/मोबाइल नंबर/परिवार आईडी दर्ज करें, इसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस 👇
  • इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है, जिसे आपको यहां भरने के बाद जारी रखें पर क्लिक कर देना है। नया इंटरफेस 👇
  • यहां पर इस एप्लीकेशन में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है। इसके बाद Next बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने फसल विवरण (बुवाई भूमि विवरण) से संबंधित एक फार्म खुल जाएगा। जहां पर आपको अपनी फसल की बुवाई से संबंधित सभी जानकारी भर देनी हैI इसके बाद Next बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने बैंक विवरण (खाता विवरण) से संबंधित एप्लीकेशन फार्म खुल जाएगा। जहां पर आपको अपनी बैंक से संबंधित सभी जानकारी भर देना है, इसके बाद नेस्ट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मंडी आरधिया विवरण का फार्म खुल जाएगा, जहां पर आपको मंडी विवरण संबंधित सभी जानकारी भर देना है। इस प्रकार से आपका हरियाणा ई खरीद पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Haryana E Khard Portal के लिए दस्तावेज

हरियाणा के जो भी किसान हरियाणा ई-खरीद किसान पंजीकरण करना चाहते हैं, उनके पास नीचे दी गई निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होनी चाहिए। 

  • भूमि का क्षेत्रफल (भूमि संबंधित जानकारी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड

हरियाणा ई खरीद पोर्टल के लिए पात्रता

  • हरियाणा ई खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए आवेदक का हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति एक किसान होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

ई खरीद पोर्टल हरियाणा पर रजिस्ट्रेशन संबंधित दिशा निर्देश

अगर आप E Khard Portal Haryana ऑनलाइन पंजीकरण करते हैं, तो आपको नीचे दी गई निम्नलिखित जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना चाहिए।

  • आवेदन फार्म में जिन जिन जगहों पर चिन्ह लगा हुआ है उन जगहों को भरना जरूरी होता है।
  • आवेदन फार्म भरते समय किसान के पास 12 अंकों का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • या आवेदन फार्म भरते समय किसान के पास 10 अंकों का मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • या आवेदन फार्म भरते समय किसान के पास परिवार आईडी कार्ड नंबर होना चाहिए।
  • आवेदन फार्म में जन्मतिथि भरते समय आपको ध्यान देना है, कि आपके पहचान पत्र में जो जन्म तिथि है वही भरे।
  • बीजारोपण विवरण फार्म भरते समय उसमें सभी जानकारियों को भरे, जैसे: फसल का साल, खेत का क्षेत्रफल, वस्तु, किला नंबर जहां खेती की गई है, आदि जानकारी अवश्य भरें।
  • हरियाणा ई खरीद पोर्टल आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय किसान को अपने दस्तावेज जैसे: आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से किसी एक दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
  • बैंक विवरण संबंधित जानकारी भरने के लिए किसान के पास बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

हरियाणा ई खरीद पोर्टल का लाभ

हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू किया गया Haryana E Khard Portal का निम्नलिखित लाभ है। जो नीचे दिया गया है-

  • e-Kharid Haryana का लाभ हरियाणा में रहने वाले सभी किसान भाई उठा सकते हैं।
  • यह पोर्टल शुरू होने से हरियाणा के किसान भाई अब बिना बिचौलियों के अपने फसल सही और उचित मूल्य पर बेच सकते हैं।
  • हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा ई खरीद पोर्टल शुरू होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा।
  • इस पोर्टल के शुरू होने से किसानों को अपनी फसल को बेचने संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
  • अपनी फसल को भेजने के लिए किसान को अब मंडियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ई-खरीद haryana का उद्देश्य

पहले हरियाणा किसान भाइयों को अपनी फसल को बेचने में काफी परेशानी होती थी। और कभी कभी उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए बिचौलियों को भी कमीशन खिलानी पड़ती थी। जिसके कारण किसानों का नुकसान होता था, लेकिन बिचौलियों को कमीशन खिलाने के अलावा उनके पास कोई रास्ता भी नहीं था।

इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने ई खरीद पोर्टल शुरू की है। जहां पर हरियाणा की रहने वाली किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं, अपनी फसल को बिचौलियों से बचाकर उचित मूल्य पर बेच सकते हैं।

e kharid.haryana.gov.in login हेल्पलाइन नंबर

अगर आपको हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हरियाणा ई खरीद पोर्टल से संबंधित किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

Helpline Number1800-180-2060
Emailhelpdesk@gmail.com

इसे भी पढ़ें 👇

हरियाणा परिवार पहचान पत्र डाउनलोड कैसे करें
दीनदयाल जन आवास योजना आनलाइन आवेदन कैसे करें
हरियाणा विवाह पंजीकरण आनलाइन कैसे करें
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक हरियाणा
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस आनलाइन कैसे बनवाएं
हरियाणा रोडवेज बस टिकट कैंसिल कैसे करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment