दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि घर बैठे ऑनलाइन Chiranjeevi Card Download Kaise Kare. क्योंकि अगर आपके पास चिरंजीवी कार्ड होगा, तभी चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आपको हेल्थ बीमा पॉलिसी का लाभ दिया जाएगा|
अगर आपने चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आवेदन कर दिया है, तो इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| और चिरंजीवी योजना का लाभ उठा सकते हैं| ऑनलाइन चिरंजीवी योजना का कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार से जानेंगे|
इसे भी पढ़ें
जन आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें | चिरंजीवी योजना में कौन-कौन सी बीमारी का इलाज होता है, चेक करें |
जन आधार कार्ड में संशोधन कैसे करें | चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे जोड़े |
चिरंजीवी योजना कार्ड क्या है?| Chiranjeevi Yojana Card Kya Hai.
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से पंजीकृत सरकारी व निजी अस्पतालों में 1000000 रुपए तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं| इसलिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को सबसे पहले इस योजना के लिए आवेदन करना होगा|
जिसके पश्चात आवेदक को Chiranjeevi Yojana Card प्रदान किया जाएगा, चिरंजीवी योजना कार्ड के आधार पर ही लाभार्थी इस योजना से पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज करवा सकता है| इसलिए आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से Online Chiranjeevi Card Download कर सकते हैं, और मुफ्त में पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में ₹1000000 तक का इलाज करवा सकते हैं|
चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड (Highlight)
आर्टिकल का नाम | Chiranjeevi Yojana Card Download Kaise Kare. |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
लाभ | राजस्थान के प्रत्येक परिवार को ₹1000000 का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
चिरंजीवी कार्ड डाउनलोड ऑफिशियल वेबसाइट | Click here |
आनलाइन चिरंजीवी कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Chiranjeevi Card Download Kaise Kare.
Step1 : चिरंजीवी योजना की बेवसाइट पर जाएं
दोस्तों अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं| तो आपको सबसे पहले चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगी-

Step2 : आनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें
यहां पर आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कि नीचे दिखाई दे रहे तीर के सामने “ऑनलाइन पंजीकरण” पर क्लिक कर देना है| इसके बाद आपके सामने ABMGRSVY Portal पर लॉगइन करने के लिए दिशानिर्देशों को पढ़ लेना है| इसके बाद आपको नीचे दिखाई दे रहे “Redirect To SSO” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step3 : SSO ID Login करें
यहां पर आपको अपना Digital Identity (SSO ID/Username), Password तथा Captcha Code भरकर Login पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step4 : REGISTRATION FOR CHIRANJEEVI YOJANA पर क्लिक करें
यहां पर आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने “REGISTRATION FOR CHIRANJEEVI YOJANA” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step5 : जन आधार आईडी चुनें
यहां पर आपको Category में Free आप्शन को, Sub Category में SMF को, Identity Type में Jan Aadhar ID को चुन लेना है| इसके बाद दिखाई दे रहे तीर के सामने “Search Beneficiary” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step6 : परिवार सदस्य चुनें
यहां पर आप अपने परिवार के मेंबर का Name, Gender, Age, Aadhar Number, Mobile No. दिया रहता है, आप जिस व्यक्ति का चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं| उस व्यक्ति के नाम के सामने दिखाई दे रहे तीर के सामने “eSignSelfDeclaration” पर क्लिक कर देना है| नया इंटरफेस👇

Step7 : चिरंजीवी कार्ड डाउनलोड करें
यहां पर आपको स्व घोषणा पत्र दिखाई देगा, यहां पर आपको OTP पर क्लिक कर देना है| क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी चला जायेगा| OTP Verify करने के बाद Chiranjeevi Card Download कर सकते हैं|
चिरंजीवी हॉस्पिटल कैसे खोजें?
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं अगर आपने चिरंजीवी पॉलिसी कार्ड डाउनलोड कर लिया है, तो आप चिरंजीवी कार्ड का उपयोग केवल चिरंजीवी योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पताल में ही कर सकते हैं| चलिए आगे हम जान लेते हैं कि आपके क्षेत्र के नजदीकी कौन कौन से हॉस्पिटल चिरंजीवी योजना से जुड़े हुए हैं, और आप ऑनलाइन चिरंजीवी हॉस्पिटल की लिस्ट कैसे निकाले?
- अपने क्षेत्र के नजदीकी कौन कौन से हॉस्पिटल चिरंजीवी योजना से जुड़े हुए हैं, इसकी जानकारी पता करने के लिए आपको सबसे पहले चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|

- चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको ऊपर दिखाई दे रहे चित्र के अनुसार तीर के सामने “अस्पताल खोज” पर क्लिक कर देना है|

- यहां पर जिला, अस्पताल का प्रकार, विशेषता, पैकेज, पेनल का प्रकार, आदि जानकारी भरने के बाद “ढूंढें” पर क्लिक कर देना है|
- क्लिक करते ही आपके सामने हॉस्पिटल की लिस्ट खुल जाएगी, आप अपने सुविधा अनुसार किसी भी हॉस्पिटल में जाकर चिरंजीवी कार्ड की मदद से अपना इलाज करवा सकते हैं|
चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने का लाभ
अगर आपके पास चिरंजीवी योजना के अंतर्गत Chiranjeevi Yojana Card है, तो आप नीचे दिए गए निम्नलिखित लाभों को उठा सकते हैं|
- समाजिक व आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग व परिवार का सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए चिरंजीवी योजना की शुरुआत की गई है, इसलिए चिरंजीवी योजना कार्ड बनाना अति आवश्यक है|
- अगर आपके पास चिरंजीवी योजना कार्ड होगा तभी आप को चिरंजीवी योजना के अंतर्गत ₹1000000 का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा|
- जिन लाभार्थी के पास चिरंजीवी योजना कार्ड है, वे राजस्थान के किसी भी सरकारी व पंजीकृत अस्पताल में जाकर 1000000 रुपए तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं|
- चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आप चिरंजीवी योजना कार्ड बनवा कर अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य को और बेहतर बना सकते हैं| और पैसों की बचत कर सकते हैं|
Chiranjeevi Card Download Kaise Kare. (FAQ)
राजस्थान के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने के पश्चात उन्हें चिरंजीवी कार्ड दिया जाएगा और इसी कार्ड पर वे चिरंजीवी योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज करवा सकते हैं|
अगर आपके पास Chiranjeevi Card Download है, तो आप राजस्थान के सरकारी या पंजीकृत निजी हॉस्पिटल में 1000000 रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं|
राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 1597 हेल्थ पैकेज निशुल्क इलाज उपलब्ध है| चिरंजीवी योजना में गंभीर बीमारी जैसे : ऑर्गन ट्रांसप्लांट, न्यूरो सर्जरी, हार्ट सर्जरी, पैरालाइसिस, कैंसर, ब्लैक फंगस आदि को भी शामिल किया गया है|
अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से Online Chiranjeevi Card निकालना चाहते हैं, तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक पढ़ना चाहिए| क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से जन आधार कार्ड के माध्यम से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Chiranjeevi Card Download Kaise Kare. इसके विषय में पूरी जानकारी विस्तार से बताई है| इस आर्टिकल को पढ़कर आप बड़ी आसानी से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और चिरंजीवी योजना का लाभ उठा सकते हैं|
इसके अलावा इस आर्टिकल में Chiranjeevi Yojana Card Download करने का लाभ के बारे में भी बताया गया है| अगर आप को चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं|
i have made the payment , when i can download chiranjivi card