राज्य सरकार समय-समय पर अपने नागरिकों के हित के लिए नई नई योजनाएं लाती रहती है| ऐसे ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने नागरिकों के लिए Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाला कोई लड़का या लड़की स्वर्ण जाति से संबंध रखते हैं, जो किसी अन्य दलित जाति जैसे अनुसूचित जाति वर्ग में विवाह कर लेते हैं| तो ऐसे नागरिकों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ₹300000 प्रोत्साहन विवाह राशि दिया जाएगा|
CG Inter Caste Marriage Scheme शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य है कि समाज में फैले जातिगत भेदभाव को कम करना है| ताकि अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपति को समाज में जीने का पूरा हक मिल सके, ऐसे दंपति से समाज का कोई व्यक्ति किसी प्रकार का भेदभाव ना रखें|
क्योंकि हमारे समाज में आज भी ऐसे कई जगह पर देखने को मिलता है, कि यदि कोई लड़का या लड़की किसी अनुसूचित जाति में शादी करता है तो उसे समाज अथवा परिवार से बेदखल कर दिया जाता है| जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है और उनका जीवन यापन करना मुश्किल हो जाता है| इसलिए अंतर जाति विवाह करने वाले दंपतियों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ₹300000 की राशि दी जाएगी, ताकि दंपति अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत कर सकें|
दोस्तों अगर आप भी किसी अंतरजातीय लड़का या लड़की से प्यार करते हैं, उससे शादी करना चाहते हैं| तो इस आर्टिकल को विस्तार पूर्वक पूरा पढ़िएगा| इस आर्टिकल में बताए गये प्रक्रिया को फॉलो करके आप अंतर जाति विवाह करके छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही Chhatisgarh Anterjatiya Vivah Yojana का लाभ उठा सकते हैं|
इसे भी पढ़ें 👇
CG राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े मोबाइल से | छत्तीसगढ़ सहज बिजली बिल योजना |
छत्तीसगढ़ जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक कैसे करें | छत्तीसगढ़ स्मार्ट कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |
अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ क्या है?
छत्तीसगढ़ का रहने वाला स्वर्ण जाति का लड़का या लड़की अपनी से निम्न जाति जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लड़का/लड़की से शादी करता है| तो उसे छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अंतर जाति विवाह योजना छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ₹300000 प्रोत्साहन राशि दी जाती है| जिनमें से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि ₹50000 जबकि केंद्र सरकार द्वारा संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन की तरफ से अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि 250000 रुपए इस प्रकार कुल मिलाकर 3 लाख रुपए दी जाती है|
समाज में जातिगत भेदभाव को कम करने के लिए तथा इंटर कास्ट मैरिज करने वाले दंपति को समाज में सम्मान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है| क्योंकि आज भी हम समाज में देखते हैं जब कोई उच्च कुल का लड़का या लड़की अपने से निम्न अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लड़का/लड़की से विवाह करता है तो उसे समाज से तथा घर परिवार से बेदखल कर दिया जाता है| उनके सामने जीवन यापन की कठिनाई आ जाती है|
इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के रहने वाले लोगों के लिए Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana के अंतर्गत अपने से निम्न कुल में शादी करने पर दंपति को ₹300000 प्रोत्साहन राशि देगी, जिससे वे अपने नए गृहस्थी की शुरुआत कर सके|
Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana 2023 (Highlight)
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ अंतरजातीय विवाह योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | अंतरजातीय विवाह करने वाले लोग |
उद्देश्य | समाज में फैली जातिगत भेदभाव को खत्म करना |
विभाग | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग |
CG अंतरजातीय विवाह योजना फार्म आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | tribal.cg.gov.in |
CG इंटर कास्ट मैरिज आनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप Anterjatiya Vivah Yojana सीजी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं| तो आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा|
Step1. सबसे पहले आपको इंटर कास्ट मैरिज छत्तीसगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| जो इस प्रकार से दिखाई देगा|👇

Step2. होम पेज पर आने के बाद आपको “अंतर्जातीय विवाह योजना प्रोत्साहन छत्तीसगढ़” के लिंक पर क्लिक कर देना है|
Step3. इसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगइन करना है, जिसके उपरांत ही आप CG इंटर कास्ट मैरिज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं|
Step4. अंतर जाति विवाह लाभ आवेदन फार्म CG में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरने के बाद तथा दस्तावेज संलग्न करने के बाद Sumbit पर क्लिक कर देना है|
इस प्रकार आप घर बैठे बड़ी आसानी से Anterjatiya Vivah Yojana Chhattisgarh 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं|
CG Inter Caste Marriage के लिए पात्रता
अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और आप छत्तीसगढ़ इंटर कास्ट मैरिज स्कीम 2023 का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दी गई निम्नलिखित पात्रताएं होनी चाहिए|
- सी जी इंटर कास्ट मैरिज स्कीम का लाभ पाने के लिए नवविवाहित दंपति का छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए|
- जब कोई सवर्ण जाति का लड़का/लड़की अपने से निम्न जाति अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति में शादी करता है, तभी उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
- नवदंपति को विवाह होने के 1 साल के अंदर ही Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana में आवेदन करना होगा| अगर आप 1 साल के बाद इस योजना के लिए आवेदन करते हैं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा|
- इस योजना के अंतर्गत मिलने वाला प्रोत्साहन राशि, जिनमें से ₹50000 राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा संचालित अंबेडकर फाउंडेशन से 250000 रुपए दिया जाता है|
Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana के लिए दस्तावेज
अगर आप छत्तीसगढ़ इंटर कास्ट मैरिज स्कीम ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं| तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए|
- नव दंपति का संयुक्त बैंक खाता (Joint Bank Account)
- शादी का कार्ड
- कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट
- नव दंपति का पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- लड़के का जाति प्रमाण पत्र
- लड़की का जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- लड़के का आधार कार्ड
- लड़की का आधार कार्ड
- नवविवाहिता दंपति की पासपोर्ट साइज फोटो
Anterjatiya Vivah Yojana Chhattisgarh आफलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आपको अंतरजातीय विवाह योजना छत्तीसगढ़ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी आ रही है, तो आप बड़ी आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं|
1.सबसे पहले आपको “अंतर्जातीय विवाह आवेदन PDF फार्म छत्तीसगढ़“(Chhattisgarh Form PDF) पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है| एप्लीकेशन फॉर्म इस प्रकार से दिखाई देगा|👇

2.इस एप्लीकेशन में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भर देना है, इसके अलावा इस एप्लीकेशन के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर देना हैं|
3.इसके बाद इस एप्लीकेशन को ले जाकर संबंधित विभाग में जमा करते हैं|
4.इसके बाद अधिकारियों के द्वारा आपकी आवेदन फार्म की जांच की जाएगी| आवेदन फार्म सही पाये जाने पर CG इंटर कास्ट विवाह स्कीम का लाभ दिया जाएगा|
छत्तीसगढ़ अंतरजातीय विवाह के फायदे | CG Inter Caste Marriage Scheme 2023 लाभ
- आज भी लोग अपनी ही जाति में शादी करना पसंद करते हैं, अंतर जाति विवाह करके परिवारिक संबंध स्थापना करना इस योजना का उद्देश्य हैं|
- हमारे भारत देश में जातिगत भेदभाव देखने को ज्यादा मिलता है, जातिगत भेदभाव को कम करने के लिए यह CG Inter Caste Marriage Yojana लाभकारी होगा|
- अगर बड़ी जाति का लड़का/लड़की निम्न जाति के लड़का/लड़की से शादी करता है, तो परिवार और समाज उसे स्वीकार नहीं करता, अब ऐसे नव विवाहित दंपति को इस योजना का लाभ मिलेगा|
- अंतर जाति विवाह करने के बाद नवविवाहित दंपति को ₹300000 की धनराशि दी जाएगी, जिनसे वे अपना नई गृहस्थी की शुरुआत कर सकते हैं|
- इस योजना के आने से समाज में अंतर जाति विवाह को बढ़ावा मिलेगा|
सीजी इंटर कास्ट मैरिज स्कीम का उद्देश्य
हमारे समाज में आज भी जब कोई लड़का/लड़की किसी दूसरी जाति में शादी करता है, तो हमारा समाज तथा घर परिवार इस शादी के खिलाफ हो जाता है| इसके अलावा परिवार इस नवविवाहित दंपति को घर से बेदखल ही कर देता है| जिसके कारण इन विवाहित दंपति के सामने अपनी गृहस्थी बसाने की मुश्किलें आ जाती है|
इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से तथा समाज में अंतर जाति विवाह योजना को प्रोत्साहन देने के लिए, समाज में अंतर जाति भेदभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana शुरू की गई है|
Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana 2023 (FAQ)
केंद्र सरकार द्वारा संचालित डाॅ अंबेडकर फाउंडेशन के अंतर्गत अपने से निम्न जाति में शादी करने पर नवविवाहिता दंपति को ढाई लाख रुपए दिए जाते हैं|
शादी होने के 1 साल के अंदर नवविवाहिता दंपति को सीजी इंटर कास्ट मैरिज स्कीम में आवेदन कर देना चाहिए| क्योंकि अगर आप 1 साल के बाद इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको Chhattisgarh Inter Caste Marriage Scheme का लाभ नहीं मिलेगा|
CG इंटर कास्ट मैरिज स्कीम आफिशियल वेबसाइट : tribal.cg.gov.in
CG Inter Caste Vivah Yojana के अंतर्गत लाभार्थी को ₹300000 की धनराशि दी जाती है|
छत्तीसगढ़ अंतर जाति विवाह योजना शुरू होने से समाज में फैली जाती पाती की भावना में कमी आएगी, इसके अलावा कोई भी लड़का या लड़की अंतर जाति विवाह करके अपने मनपसंद जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं|
अंतर जाति विवाह से उत्पन्न संतान की जाति पिता की जाति पर होगी| क्योंकि भारत में पितृसत्तात्मक चलता है| यानि भारत में बच्चे अपने पिता के नाम से जाने जाते हैं|
निष्कर्ष
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Chhattisgarh Anterjatiya Vivah Yojana 2023, के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हैं| अगर आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर बड़ी आसानी से अपने से निम्न जाति वर्ग के लड़का/लड़की से शादी कर सकते हैं|
इसके अलावा छत्तीसगढ़ अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि, cg Inter Caste Marriage Scheme Application Form आदि के बारे में बतााय है| शादी करने के उपरांत आवेदन करके इस योजना का प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते है|
इसे भी पढ़ें

इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो modi-yojana.com में मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। अजय कुमार गुप्ता ने हिंदी बिषय से B.A. और M.A. किये है। इसके बाद लेखन क्षेत्र को अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव हैं। modi-yojana.com के संपादक, लेखक, के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।